Blog

  • आज का राशिफल, 14 जनवरी 2026

    आज का राशिफल, 14 जनवरी 2026

    राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे।

    मेष: आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए बढ़िया रहने वाला है। आज कामों में अच्छी सफलता मिलेगी और नौकरी में कार्यरत लोगों के प्रमोशन की बात आगे बढ़ सकती हैं। आपको मेहनत का पूरा फल मिलेगा और राजनीति में कार्यरत लोगों के सहयोगी उनके कामों से काफी खुश रहेंगे और उनकी प्रशंसा करेंगे, जिससे आपके जनसमर्थन में इजाफा होगा। आप किसी नए घर की खरीदारी की योजना बनाएंगे, जिसके लिए आपको अपने पिताजी से सलाह की आवश्यकता होगी।

    वृषभ: आज का दिन आपके लिए सुखमय रहने वाला है। आपको किसी काम को लेकर टेंशन चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। ननिहाल पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। यदि आपका कोई सरकारी काम लंबे समय से पेंड़िंग था, तो उसे भी आप पूरा करने की कोशिश करेंगे। आपको किसी दूसरे के मामले में बेवजह बोलने से बचना होगा। आपको धन और समय दोनों का सदुपयोग करने की आवश्यकता है और किसी खास काम को लेकर आपको थोड़ी भागदौड़ भी रहेगी।

    मिथुन: आज का दिन आपके लिए किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहने वाला है। आप कामों को लेकर जल्दबाजी बिल्कुल ना दिखाएं। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। संतान को आप कहीं बाहर घूमाने लेकर जा सकते हैं। जीवनसाथी यदि आपसे किसी चीज की फरमाइश करें, तो आप उसे पूरा अवश्य करें। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई में एकाग्र होकर जुटना होगा। आपको किसी बेवजह के वाद-विवाद में पड़ने से समस्याएं बढ़ेगी।

    कर्क: आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। परिवारजनों और दोस्तों से आपको पूरा साथ मिलेगा। आप अपने घर की साफ-सफाई पर पूरा ध्यान देंगे। आपके घर किसी मेहमान आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। किसी कानूनी मामले में आपकी कुछ समस्याएं बढ़ सकती हैं। यदि आपने किसी काम को लेकर लापरवाही दिखायी, तो बाद में भी आपके लिए मुश्किल खड़ी करेगा। आप अपने आस-पड़ोस में किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर ना करें, नहीं तो बेवजह के लड़ाई झगड़ा बढ़ सकते हैं।

    सिंह: आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाले हैं। आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी और आपको उनका पूरा साथ मिलेगा। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा और पारिवारिक रिश्तों में एकजुटता बनी रहेगी। कला कौशल में निखार आएगा। मित्रों और सहकार्मियों का आपको पूरा साथ मिलेगा। आपकी कुछ नये लोगों से मुलाकात हो सकती है, जिससे बेवजह के लड़ाई-झगड़े बढ़ेंगे और किसी पुराने लेनदेन से आपको छुटकारा मिलेगा। यदि आपके ऊपर कुछ कर्ज था, तो उसे भी आप उतारने की कोशिश करेंगे।

    कन्या: आज आपको वाणी की सौम्यता बनाए रखनी होगी और आप अपनी मीठी बातों से लोगों का दिल जीतेंगे। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। यदि आपका कोई काम लंबे समय से रूका था, तो उसे भी आप पूरा करने की कोशिश में लगे रहेंगे। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपको आज किसी सामाजिक आयोजन में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

    तुला: आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। रचनात्मक कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी और आप मौज-मस्ती भरा जीवन जिएंगे। आपका काम को लेकर आत्मविश्वास भी मजबूत रहेगा। आपको अपने अनुभवों का पूरा साथ मिलेगा। यदि आपने किसी काम को लेकर पार्टनरशिप कर रखी थी, तो वह भी पूरी होगी, लेकिन आप किसी को धन उधार देने से बचें, नहीं तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है।

    वृश्चिक: आज का दिन आपके लिए मौज-मस्ती भरा रहने वाला है। आप अपने आसपास रह रहे लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। आपको मेहनत का पूरा फल मिलेगा। यदि आपको किसी काम को लेकर कोई चिंता थी, तो वह भी दूर होगी। आपको अपने पिताजी की सेहत को लेकर थोड़ा एहतियात बरतनी होगी और आप किसी के कहने में आकर कोई जोखिम न ले, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा होगा। आपको काम को लेकर टेंशन अधिक रहेगी।

    धनु: आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको अपनी किसी पुराने निवेश से बेहतर लाभ मिलेगा। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी और आपकी किसी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखने की आवश्यकता है। मौसम का विपरीत प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ेगा। आप अपने कामों को लेकर पूरी मेहनत दिखाएंगे, लेकिन फिर भी आपको अच्छा रिजल्ट ना मिलने से निराशा हाथ लगेगी। आप किसी से कोई वादा सोच समझकर करें, क्योंकि उसे पूरा करने में समस्या आएगी।

    मकर: आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। दोस्तों क साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे और आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। यदि आपका कोई काम पेंडिंग पड़ा था, तो उसको लेकर आपको थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है। माताजी की सेहत में गिरावट आने से खर्च भी अच्छा खासा होगा, लेकिन परिवार में प्रॉपर्टी को लेकर कोई वाद-विवाद खड़ा हो सकता है। आप अपने से ज्यादा औरों के कामों पर ध्यान लगाएंगे, जो आपकी मुश्किलों को बढ़ा सकते हैं।

    कुंभ: आज का दिन आपके लिए किसी नई नौकरी की प्राप्ति के लिए रहेगा और संतान भी आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। आप अपने बॉस का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। आप लोगों के भलाई के लिए आगे आएंगे, लेकिन इसमें आप अपनी आवश्यकताओं के पूर्ति पर भी अच्छा खासा खर्चा करेंगे। छोटे बच्चे आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकते हैं, जिसे आप पूरा अवश्य करेंगे। यदि आप कहीं बाहर जायेंगे, तो वाहन की अकस्मात खराबी के कारण भी खर्चा बढ़ सकता है।

    मीन: आपको बेवजह किसी बात को लेकर क्रोध करने से बचना होगा और आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा। आपको यदि किसी से कोई जरूरी जानकारी सुनने को मिले, तो आप उसे तुरंत आगे ना बढ़ाएं। आपकी मेहनत का आपको पूरा फल मिलेगा। कोई सरकारी काम आपकी मुश्किलों को बढ़ा सकता है। संतान से किए हुए वादे को आपको पूरा करना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकती है। आपको कार्यक्षेत्र में बॉस से कुछ चुनौतियां मिलेगी।

  • Himachal News: ऊना में 14 जनवरी को स्थानीय अवकाश

    Himachal News: ऊना में 14 जनवरी को स्थानीय अवकाश

    ऊना/सुशील पंडित: ऊना जिले में मकर संक्रांति के पावन पर्व के उपलक्ष्य पर 14 जनवरी, 2026, बुधवार को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने बताया कि इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं।

    आदेशानुसार 14 जनवरी (बुधवार) को मकर संक्रांति के अवसर पर ऊना जिले में स्थानीय अवकाश रहेगा तथा इस दिन जिले में स्थित सभी सरकारी कार्यालय और समस्त शैक्षणिक संस्थान (सरकारी एवं निजी) बंद रहेंगे।

  • Punjab News: चाइना डोर से महिला व व्यक्ति का कटा पैर, गंभीर घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: चाइना डोर से महिला व व्यक्ति का कटा पैर, गंभीर घायल, देखें वीडियो

    लुधियाना। सरकार द्वारा चाइना डोर की बिक्री पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया गया है, लेकिन इसके बावजूद जिले में चाइना डोर से होने वाले हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। आए दिन लोग इसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो रहे हैं। वहीं, जिले से दो ताजा मामले सामने आए हैं। इनमें एक पुरुष और एक महिला अपने-अपने घरों से किसी जरूरी काम से बाहर निकले थे। इसी दौरान अचानक दोनों चाइना डोर की चपेट में आ गए, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

    घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती
    हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों की मदद से दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल दोनों का इलाज अस्पताल में चल रहा है और डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।

    घायल राजेश कपूर ने दी जानकारी
    घायल व्यक्ति राजेश कपूर ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि वह घर से किसी काम के सिलसिले में बाहर जा रहे थे। तभी अचानक चाइना डोर उनके पैर में फंस गई। डोर इतनी तेज़ थी कि उनके पैर और अंगूठे में गहरे घाव हो गए।

    पैर से बहने लगा काफी खून
    राजेश कपूर ने बताया कि चाइना डोर के कटने से उनके पैर से काफी खून बहने लगा। इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है।

    प्रशासन से की सख्त कार्रवाई की मांग
    घायल राजेश कपूर ने पुलिस प्रशासन से अपील करते हुए कहा कि चाइना डोर की बिक्री और इस्तेमाल पर सख्ती से रोक लगाई जाए। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते सख्त कदम नहीं उठाए गए, तो ऐसे हादसे आगे भी होते रहेंगे और लोगों की जान खतरे में पड़ती रहेगी।

  • विश्व भर से 2.25 लाख छात्रों ने भाग लिया, हरजोत बैंस ने पंजाब सरकार के प्रयासों की सराहना की

    विश्व भर से 2.25 लाख छात्रों ने भाग लिया, हरजोत बैंस ने पंजाब सरकार के प्रयासों की सराहना की

    चंडीगढ़: तीसरे अंतरराष्ट्रीय पंजाबी भाषा ओलंपियाड-2025 के परिणाम आज घोषित किए गए। अंतरराष्ट्रीय श्रेणी में तीसरी-पांचवीं कक्षा में ओस्लो (नॉर्वे) की नियामत कौर बराड़ ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि छठी-आठवीं कक्षा में नैरोबी (केन्या) की सिमरत कौर और नौवीं-बारहवीं में ओस्लो के परमीत सिंह गुरम ने शीर्ष स्थान हासिल किया। पंजाब श्रेणी में अमृतसर की रीनत महल, पटियाला की कारजनित कौर और मोगा के इंदरजीत सिंह ने क्रमशः तीनों कक्षाओं में पहला स्थान प्राप्त किया। अन्य राज्यों की श्रेणी में दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और चंडीगढ़ के छात्र-छात्राओं ने शीर्ष स्थान हासिल किया।

    पंजाब के शिक्षा मंत्री स. हरजोत सिंह बैंस ने विजेताओं और प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि 2.25 लाख से अधिक छात्रों की भागीदारी राज्य सरकार के मातृ-भाषा समर्थक प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने बताया कि ओलंपियाड केवल एक प्रतियोगिता नहीं थी, बल्कि छात्रों में अपनी मातृभाषा और सांस्कृतिक पहचान के प्रति गर्व और आत्मविश्वास पैदा करने का माध्यम था।

    पी.एस.ई.बी. के चेयरमैन डॉ. अमरपाल सिंह ने बताया कि ओलंपियाड में फेस रिकग्निशन तकनीक का उपयोग करके पूरी प्रक्रिया पारदर्शी बनाई गई। 2,25,276 रजिस्ट्रेशन में से 20,327 छात्र दूसरे चरण में, 4,009 छात्र अंतिम चरण में और 3,748 छात्र 23 दिसंबर, 2025 को अंतिम परीक्षा में शामिल हुए। विजेताओं को कुल 3.30 लाख रुपए के पुरस्कार दिए जाएंगे, साथ ही अधिकतम भागीदारी करने वाले स्कूलों को भी सम्मानित किया जाएगा। शिक्षा मंत्री ने पुष्टि की कि भविष्य में भी ऐसी गतिविधियां बड़े पैमाने पर आयोजित की जाएंगी, ताकि नई पीढ़ी को उनकी भाषा और सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ा जा सके।

     

  • Punjab News: चाइना डोर की चपेट में आने से बच्चा हुआ गंभीर जख्मी, देखें वीडियो

    Punjab News: चाइना डोर की चपेट में आने से बच्चा हुआ गंभीर जख्मी, देखें वीडियो

    लुधियानाः शिमलापुरी इलाके में मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे चाइना डोर से घायल होने का मामला सामने आया है। गली में खड़ी एक गाड़ी से लटकी चाइना डोर की चपेट में आकर 7 वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के समय बच्चा अपने घर के दरवाजे पर खड़ा था। तभी एक गाड़ी गली से होकर गुजरी, जिसके साथ चाइना डोर लटकी हुई थी। डोर सीधे बच्चे के पैर में उलझ गई। जैसे ही गाड़ी आगे बढ़ी, चाइना डोर ने बच्चे की एड़ी को काट दिया, जिससे वह मौके पर ही लहूलुहान हो गया।

    घटना के बाद परिजन तुरंत बच्चे को सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज किया। फिलहाल बच्चे की हालत स्थिर बताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से चाइना डोर के इस्तेमाल और बिक्री पर सख्त कार्रवाई की मांग की

     

  • भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख, Zero Tolerance नीति पर कायम मान सरकार

    भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख, Zero Tolerance नीति पर कायम मान सरकार

    चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की भ्रष्टाचार के विरुद्ध ‘ज़ीरो टॉलरेंस’ नीति को दोहराते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि वित्त विभाग में भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ मिसाल कायम करने वाली सख्त कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि दोषी चाहे किसी भी पद पर हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा।

    वित्त मंत्री ने बताया कि वर्ष 2022 में ख़ज़ाना एवं लेखा शाखा मुख्यालय और विभिन्न ज़िला ख़ज़ाना कार्यालयों में तैनात चार कर्मचारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायतें मिली थीं। शिकायत मिलते ही सभी चारों अधिकारियों को निलंबित कर मामले की जांच विजिलेंस ब्यूरो को सौंपी गई। विस्तृत विभागीय जांच के बाद दिसंबर 2025 में एक सुपरिंटेंडेंट ग्रेड-2 अधिकारी को सेवा से बर्खास्त किया गया, जबकि अन्य तीन कर्मचारियों को नियमों के अनुसार कड़ी सज़ा दी गई। बर्खास्त अधिकारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया और अदालत ने एक दिन का पुलिस रिमांड दिया है।

    जांच के दौरान चारों आरोपियों के बैंक खातों से जुड़े 22 अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों के संदिग्ध वित्तीय लेन-देन भी सामने आए। निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए इनकी जांच एक सेवानिवृत्त न्यायाधीश से कराई गई, जिसके आधार पर अब सभी 22 अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है। वित्त मंत्री ने कहा कि ये कदम भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की सख्त मंशा का स्पष्ट संदेश हैं और मान सरकार जनता को पारदर्शी, ईमानदार और जवाबदेह प्रशासन देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

  • Punjab News: कार सवार हमलावारों ने गोल गप्पे खा रहे युवकों पर की फायरिंग, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    Punjab News: कार सवार हमलावारों ने गोल गप्पे खा रहे युवकों पर की फायरिंग, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    होशियारपुर। जिले में अज्ञात हमलावारों द्वारा फायरिंग करने का मामला सामने आये है। जहां, बताया जा रहा है कि कार सवार अज्ञात हमलावारों ने जिले के मोहल्ला इस्लामाबाद में अचानक आये और गोल गप्पे खा रहे युवकों पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया। इसके तुरंत बाद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पुलिस टीम पहुंच गई है और कार को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

    गोलगप्पे खा रहे युवकों पर चलाईं गोलियां
    जानकारी के अनुसार, कार सवार अज्ञात हमलावर मोहल्ला इस्लामाबाद में पहुंचे। उस समय कुछ युवक रेहड़ी पर खड़े होकर गोलगप्पे और फास्ट फूड खा रहे थे। जैसे ही युवक वहां से पैदल चलने लगे, तभी दूसरी तरफ से आई एक कार ने उन्हें रोक लिया।

    दो पुरुष और दो महिलाएं कार में सवार थे
    प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार में दो पुरुष और दो महिलाएं सवार थीं। कार सवारों ने युवकों को रोकते ही उन पर तीन से चार राउंड फायरिंग कर दी। अचानक हुई इस घटना से आसपास के लोग सहम गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

    गोली लगने की पुष्टि नहीं
    घटना के बाद यह साफ नहीं हो पाया है कि किसी युवक को गोली लगी है या नहीं। वहीं, कार में मौजूद एक युवक, जिसे गोली लगने की बात सामने आई थी, उसने बताया कि वे पास के ही इलाके में रहते हैं और उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है।

    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची
    फायरिंग की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और हालात का जायजा लिया।

    कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू
    पुलिस ने घटनास्थल से संबंधित कार को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हमलावर कौन थे और फायरिंग की वजह क्या थी।

  • Iran ने अमेरिका को सरेआम दी युद्ध की चेतावनी, कहा – ‘हम किसी भी जंग के लिए तैयार हैं’

    Iran ने अमेरिका को सरेआम दी युद्ध की चेतावनी, कहा – ‘हम किसी भी जंग के लिए तैयार हैं’

    नई दिल्ली : ईरान में जनता के विद्रोह की आवाज बढ़ती जा रही है परंतु उनकी आवाज को दबाने के लिए ईरान की सत्ता प्रतिष्ठान हर मुमकिन कोशिश भी कर रही है। ईरान से आ रही खबरों के अनुसार, ईरानी अधिकारियों ने पूरे देश में इंटरनेट बंद कर दिया था। अब ईरान की पुलिस घर-घर में जाकर लोगों की छतों से सैटेलाइट डिश भी जब्त कर रही है। सिर्फ यही नहीं प्रदर्शनकारियों की पहचान का पता लगाने के लिए पुलिस प्राइवेट सिक्योरिटी कैमरों से फुटेज को लेकर जानकारी भी इकट्ठी कर रही है।

    ईरान के विदेश मंत्री ने दी चेतावनी

    अब इसी बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि तेहरान अमेरिका के किसी भी कदम के लिए तैयार है। इसमें मिलिट्री कदम भी शामिल हैं। विदेश मंत्री अराघची ने अमेरिका की सरकार को खुली चुनौती दे डाली है। उन्होंने कहा है कि ईरान किसी भी जंग के लिए तैयार है। अराघची ने कहा कि पिछले साल की 12 दिनों की लड़ाई में ईरान ने अपनी क्षमता में इजाफा कर दिया है। वहीं ईरान में बड़ी संख्या में लोग सरकार के समर्थन में सड़कों पर भी निकल रहे हैं। राजधानी तेहरान में सरकार के समर्थन में एक विशाल रैली भी आयोजित की गई है।

    पूरे देश में बंद है इंटरनेट

    अब ईरान में प्रदर्शन की खबरों पर रिपोर्ट देने वाली वेबसाइट ने अपनी एक रिपोर्ट में यह कहा है कि तेहरान के कुछ हिस्सों में सुरक्षा बलों ने सोमवार को घर-घर में जाकर ऑपरेशन शुरु किया है। इसमें सैटेलाइट भी डिश हटाए गए और प्राइवेट सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग भी जब्त कर ली गई है। ये कार्रवाई 8 जनवरी से पूरे देश में इंटरनेट बंद होने और फोन नेटवर्क में भारी रुकावट के बीच हो रही है। इससे सैटेलाइट चैनल ही अपडेट का लगभग एकमात्र सोर्स बचा है परंतु अब ईरानी सत्ता भी इसको ब्लॉक कर रही है। ईरान में दिसंबर 2025 के अंत में शुरु हुआ देशव्यापी प्रदर्शन जनवरी 2026 में भीषण रुप ले चुका है। ये विरोध शुरुआत में आर्थिक संकट, रियाल में भारी गिरावट, महंगाई और पेट्रोल खाद्य पदार्थों की कीमतों से उपजे थे लेकिन अब ये इस्लामिक गणराज्य और सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई के खिलाफ खुले विद्रोह में बदल गया है। प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतारकर तानाशाह मुर्दाबाद खामेनेई हटाओ और निर्वासित क्राउन प्रिंस रेजा पहलवी की वापसी के नारे भी लगा रहे हैं। ये आंदोलन अब 1896 से ज्यादा शहरों और सभी 131 प्रांतों में फैल गया है।

    अमेरिका की दी ईरान ने चेतावनी

    इसी बीच अब ईरान और अमेरिका के बीच तनाव काफी बढ़ चुका है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने अल जजीरा को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि तेहरान अमेरिका के किसी भी कदम के लिए तैयार है। इसमें मिलिट्री कदम भी शामिल है। अराघची ने कहा कि हम किसी भी कदम के लिए तैयार है। अगर वे फिर से मिलिट्री ऑप्शन आजमाना चाहते हैं जिसको वो पहले ही आजमा चुके हैं तो हम तैयार हैं। उन्होंने कहा कि जून में 12 दिन की जंग से पहले की तुलना में अब ईरान की तैयारी लेवल, मात्रा और क्वालिटी दोनों में ही इजाफा हुआ है।  
  • सड़क सुरक्षा अभियान के तहत 14, 16 और 21 को लगेंगे नेत्र जांच शिविर

    सड़क सुरक्षा अभियान के तहत 14, 16 और 21 को लगेंगे नेत्र जांच शिविर

    ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना में सड़क सुरक्षा अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से विभिन्न विभागों के माध्यम से जागरूकता शिविर आयोजित करके लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
    क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) ऊना अशोक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि परिवहन विभाग द्वारा स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से वाहन चालकों के लिए विशेष निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों का उद्देश्य वाहन चालकों की दृष्टि जांच कर सुरक्षित ड्राइविंग को बढ़ावा देना है।
    आरटीओ ने बताया कि नेत्र जांच शिविर 14 जनवरी को आईएसबीटी ऊना, 16 जनवरी को ट्रक यूनियन टाहलीवाल तथा 21 जनवरी को ट्रक यूनियन गगरेट में आयोजित किए जाएंगे। शिविरों में विशेषज्ञ नेत्र चिकित्सकों द्वारा वाहन चालकों की आंखों की जांच की जाएगी तथा आवश्यकता अनुसार वाहन चालकों को निःशुल्क चश्मों का वितरण भी किया जाएगा।
    उन्होंने वाहन चालकों से इन शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान करते हुए कहा कि अच्छी दृष्टि सुरक्षित यात्रा की पहली शर्त है और ऐसे प्रयास सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने में सहायक सिद्ध होंगे।
  • जम्मू में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़, जैश का आतंकी चारों ओर से घिरा

    जम्मू में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़, जैश का आतंकी चारों ओर से घिरा

    Encounter in Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। यह मुठभेड़ बिलवार इलाके के कहोग गांव के पास जंगली क्षेत्र में हो रही है। सुरक्षाबलों को यहां आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी, जिसके बाद सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया।

    सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों ने की गोलीबारी
    सूत्रों के मुताबिक, जैसे ही सुरक्षाबल जंगल में तलाशी अभियान चला रहे थे, उसी दौरान आतंकवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसके जवाब में सेना, पुलिस और अन्य सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने भी मोर्चा संभाल लिया। फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन और मुठभेड़ दोनों जारी हैं।

    जैश के आतंकी के फंसे होने की आशंका
    मिली जानकारी के अनुसार, इस मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद संगठन का एक आतंकी शामिल बताया जा रहा है। आशंका जताई जा रही है कि जैश का कमांडर मावी इस इलाके में फंसा हो सकता है। सुरक्षा एजेंसियां पूरे क्षेत्र को घेरकर आतंकियों की तलाश में जुटी हैं।

    कहोग गांव के पास जंगल बना मुठभेड़ का केंद्र
    यह मुठभेड़ बिलवार के कहोग गांव के नजदीक स्थित घने जंगलों में हो रही है। कुछ दिन पहले भी इसी इलाके में 2 से 3 आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी, जिसके बाद से यहां सुरक्षा बढ़ा दी गई थी।

    स्थानीय लोगों की सुरक्षा पर खास ध्यान
    जम्मू के पुलिस महानिरीक्षक (IG) भीम सेन तुती ने बताया कि स्थानीय पुलिस का स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) कठुआ के कमाध नाले के जंगल में आतंकियों से मुठभेड़ कर रहा है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन के दौरान स्थानीय नागरिकों की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जा रहा है और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।

    कठुआ में लगातार बढ़ रही आतंकी गतिविधियां
    बताया जा रहा है कि कठुआ जिले में पिछले कुछ समय से आतंकी गतिविधियों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। जनवरी 2026 से पहले, 7 और 8 जनवरी को भी इसी क्षेत्र में मुठभेड़ हुई थी, जिसमें एक जवान घायल हो गया था।

    2025 में भी हुए थे कई एनकाउंटर
    साल 2025 के दौरान भी कठुआ में कई बार आतंकियों के साथ मुठभेड़ हो चुकी है। मार्च 2025 में हुए एक एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने 2 से 3 आतंकियों को मार गिराया था। इन घटनाओं के बाद से सुरक्षा एजेंसियां इलाके में लगातार सतर्कता बरत रही हैं।