Blog

  • वशिष्ट पब्लिक स्कूल ऊना में लोहड़ी पर्व धूमधाम के  साथ मनाया गया

    वशिष्ट पब्लिक स्कूल ऊना में लोहड़ी पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया

    ऊना/सुशील पंडित: वशिष्ट पब्लिक स्कूल, ऊना में लोहड़ी का पावन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास, उत्साह एवं पारंपरिक वातावरण के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रकार की सांस्कृतिक एवं मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। लोहड़ी पर्व का शुभारंभ विद्यालय के निदेशक  अनुज वशिष्ट एवं प्रधानाचार्य दीपक कौशल द्वारा पवित्र अग्नि में आहुति डालकर किया गया। इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक विधि से कार्यक्रम की गरिमा और भी बढ़ गई। आयोजन के दौरान सभी विद्यार्थियों एवं अध्यापकों को लोहड़ी प्रसाद के रूप में मूंगफली और रेवड़ियां वितरित की गईं।
    विद्यालय के प्रधानाचार्य  दीपक कौशल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए लोहड़ी पर्व के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि लोहड़ी का त्योहार फसल, समृद्धि और नई शुरुआत का प्रतीक है। ऐसे पारंपरिक पर्वों को मनाने से बच्चों को अपनी संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक मूल्यों के बारे में गहरी जानकारी मिलती है। विद्यालय के निदेशक अनुज वशिष्ट ने इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों, अध्यापकों एवं अभिभावकों को लोहड़ी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में सांस्कृतिक चेतना, आपसी भाईचारे और सामूहिक सहभागिता की भावना को मजबूत करते हैं।
    इसके अतिरिक्त विद्यालय के किंडरगार्टन में भी लोहड़ी पर्व का आयोजन किया गया, जहाँ अंजलि मैम द्वारा विद्यार्थियों को रेवड़ियाँ और मूंगफली वितरित की गईं। उन्होंने बच्चों को लोहड़ी पर्व के महत्व के बारे में विस्तार से बताया तथा समझाया कि लोहड़ी का त्योहार क्यों मनाया जाता है और इस अवसर पर किस प्रकार पूजा-अर्चना की जाती है। बच्चों ने इस जानकारी को बड़े उत्साह और रुचि के साथ ग्रहण किया।सम्पूर्ण विद्यालय परिसर उत्सवमय वातावरण से सराबोर रहा। बच्चों और अध्यापकों ने लोहड़ी पर्व का भरपूर आनंद लिया और यह आयोजन सभी के लिए सांस्कृतिक सीख एवं आनंद का यादगार अवसर बन गया।
  • Punjab News: मरीज को लेने जा रहे एम्बुलेंस चालक की सड़क हादसे में मौत

    Punjab News: मरीज को लेने जा रहे एम्बुलेंस चालक की सड़क हादसे में मौत

    कपूरथलाः अमृतसर जीटी रोड पर गांव गाजी गुड़ाणा के पास सड़क हादसे की घटना सामने आई है। जहां देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एम्बुलेंस की मौत हो गई। मृतक व्यक्ति की पहचान नारिंदर सिंह भट्टी उर्फ गोल्डी पुत्र दिलबाग सिंह वासी चंडीगढ़ के रूप में हुई है। दरअसल, देर रात हुई घटना में एम्बुलेंस चालक गंभीर घायल हो गया। लोगों द्वारा घटना की सूचना सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम को दी गई।

    वहीं सूचना मिलने पर सड़क सुरक्षा फोर्स ने घायल एम्बुलेंस चालक को सुभानपुर के पास एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसकी हालत गंभीर दिखाई देने पर उसे 108 एम्बुलेंस की सहायता से सिविल अस्पताल कपूरथला रेफर कर दिया गया। सिविल अस्पताल में ईलाज के दौरान व्यक्ति की मौत हो गई।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना ढिल्लवां के एसआई जसबीर सिंह ने बताया कि एम्बुलेंस चालक चंडीगढ़ से अमृतसर मरीज ले जाने के लिए जा रहा था। इस दौरान जीटी रोड पर गांव गाजी गुड़ाणा के पास यह हादसा हो गया। एसआई ने बताया कि परिवार के बयानों पर अनजान वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। वहीं मृतक व्यक्ति के परिवार के बयानों के बाद लाश का पोस्टमार्टम करवा कर उसे वारिसों के हवाले किया जाएगा।

     

  • बड़ी कार्रवाईः 5 सरकारी कर्मचारियों पर गिरी गाज, किया बर्खास्त

    बड़ी कार्रवाईः 5 सरकारी कर्मचारियों पर गिरी गाज, किया बर्खास्त

    श्रीनगर: जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आतंकवादियों को जड़ से उखाड़ फेंकने के अभियान को तेज करते हुए 5 सरकारी कर्मियों के खिलाफ एक्शन लिया है। इस दौरान एलजी ने आज 5 सरकारी कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया है। अधिकारी के मुताबिक, इस कदम का मकसद‘सरकारी तंत्र के भीतर मौजूद आतंकी तंत्र और उसके बुनियादी ढांचे की जड़ों को निशाना बनाना है। अब तक कुल 85 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त किए जा चुके हैं।

    वहीं बर्खास्त किए गए कर्मचारियों में मोहम्मद इश्तियाक (शिक्षक), तारिक अहमद शाह (लैब टेक्नीशियन) बशीर अहमद मीर (असिस्टेंट लाइनमैन), फारूक अहमद भट, (वन विभाग में फील्ड वर्कर) और मोहम्मद यूसुफ जो कि स्वास्थ्य विभाग में ड्राइवर भी शामिल है। लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा ने सरकारी मशीनरी में घुसे ओवरग्राउंड वर्कर और आतंकवादियों को जड़ से खत्म करने के अपने अभियान को तेज कर दिया है।

    जांच में पता चला कि ये लोग लश्कर-ए-तैयबा और हिजबुल मुजाहिदीन जैसे आतंकी संगठनों से सक्रिय रूप से जुड़े हुए थे। सार्वजनिक विश्वास के पदों पर रहते हुए, वे सरकारी खजाने से वेतन ले रहे थे, जबकि वे गुप्त रूप से आतंकवादी समूहों के एजेंडे को आगे बढ़ा रहे थे। आरोपी कर्मचारी आसपास की सूचनाएं लीक कर रहे थे। इन्हीं सब को देखते हुए आरोपी सरकारी कर्मचारियों की पहचान की गई और उन्हें नौकरी से तुरंत निकाल दिया गया।

  • आईटीआई मेहतपुर में नशा मुक्त अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    आईटीआई मेहतपुर में नशा मुक्त अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    ऊना/सुशील पंडित: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) मेहतपुर में मंगलवार को नशा मुक्त एवं नशे से दूर रहने को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्थान के प्रधानाचार्य विशाल चौधरी द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत करवाते हुए नशा न करने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
    कार्यक्रम के उपरांत प्रशिक्षणार्थियों द्वारा नशे के विरुद्ध एक जागरूकता रैली भी निकाली गई, जिसका उद्देश्य समाज में नशा मुक्त वातावरण के प्रति संदेश देना था। रैली में प्रशिक्षणार्थियों के साथ-साथ संस्थान के स्टाफ एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।
    इस अवसर पर पंचायत प्रधान राजिन्द्र चौधरी, पंचायत सचिव प्रियंका चौधरी, प्रधानाचार्य, राजकीय माध्यमिक विद्यालय जसविंदर कौर, आशा वर्कर सरुचि शर्मा तथा महिला मंडल सदस्य मीनाक्षी चौधरी उपस्थित रहीं।
  • डिफॉल्टर प्लॉट आवंटियों को मिली बड़ी राहत, हरदीप सिंह मुंडियां ने किया ऐलान

    डिफॉल्टर प्लॉट आवंटियों को मिली बड़ी राहत, हरदीप सिंह मुंडियां ने किया ऐलान

    चंडीगढ़: पंजाब के आवास निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार ने एमनेस्टी पॉलिसी 2025 की अवधि बढ़ाने का बड़ा जन-हितैषी कदम उठाया है। इस फैसले से प्रदेश भर के डिफॉल्टर प्लॉट आवंटियों को राहत मिली है। मंत्रिमंडल ने आवास निर्माण और शहरी विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं के तहत आवंटित और नीलाम किए गए प्लॉटों के लिए इस नीति को 31 मार्च 2026 तक बढ़ाने को मंजूरी दी है। पात्र आवंटियों को संबंधित विकास प्राधिकरण से स्वीकृति मिलने के तीन महीनों के भीतर बकाया राशि जमा करनी होगी।

    कैबिनेट मंत्री ने कहा कि यह निर्णय उन परिवारों और संस्थानों की मदद के लिए लिया गया है, जो बकाया किश्तों और कार्यालय स्तर की प्रक्रियाओं में देरी के कारण कठिनाइयों का सामना कर रहे थे। अब जो आवंटियों समय पर किश्तें जमा नहीं कर पाए या निर्धारित अवधि में निर्माण पूरा नहीं कर सके, उन्हें अपने बकाये का निपटारा करने और संपत्ति को नियमित करवाने का उचित अवसर मिलेगा। पात्र आवंटियों को बकाया राशि एकमुश्त जमा करने पर जुर्माना नहीं देना होगा और गैर-निर्माण शुल्क में 50% तक की छूट दी जाएगी।

    इसके अलावा, आईटी सिटी एस.ए.एस. नगर और विकास प्राधिकरणों की अन्य योजनाओं में आवंटित संस्थागत साइटों, अस्पताल साइटों और औद्योगिक प्लॉटों के लिए 2.5% एक्सटेंशन फीस लगेगी और आवंटियों को निर्माण सहित शर्तें पूरी करने के लिए तीन साल का समय दिया जाएगा। यह योजना उन आवंटियों पर लागू होगी, जिन्होंने 31 दिसंबर 2013 के बाद किश्तों का भुगतान नहीं किया या निर्धारित समय में निर्माण पूरा नहीं किया। मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने सभी प्रभावित आवंटियों से अपील की कि वे इस बढ़ाई गई अवधि के भीतर योजना का लाभ जरूर उठाएं।

     

  • Jalandhar News: Airport पर ढोल बजाकर मनाया गया लोहड़ी का पर्व, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Airport पर ढोल बजाकर मनाया गया लोहड़ी का पर्व, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाब में लोहड़ी की शाम को आग जलाने का रिवाज है और इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। शाम के समय लोहड़ी में तिल डालने की रस्में होंगी। 1 माघ से सिख और हिंदू समुदाय के लिए न्या साल शुरू होता है। इसलिए इसके लिए अभी से मंदिर और गुरुद्वारा साहिब सजने लगे हैं। पंजाब में श्री मुक्तसर साहिब में विशेष महत्व है। यहां पर आज से मेला शुरू हो गया है।

    वहीं आज आदमपुर एयरपोर्ट पर भी लोहड़ी का पर्व मनाया गया। लोहड़ी के पर्व पर एयरपोर्ट पर रंगोली बनाई और साज एवं सज्जा का कार्यक्रम किया गया। एयरपोर्ट पर यात्रियों का ढोल बजाकर स्वागत भी किया गया। इसकी वीडियो भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि एयरपोर्ट में ढोल की थाप सुनकर यात्रियों के चेहरों पर भी रौनक छा गई है।

    वहीं एयरपोर्ट के डायरेक्टर पुष्पिदंर ने लोगों को लोहड़ी के पर्व की बधाई दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह पर्व हमारी सास्कृतिक और आपसी भाईचारे का प्रतीक है। लोहड़ी की यह पवित्र अग्नि नाकारात्मकता को मिटाकर सुख, शांति और समृद्धि का प्रकाश फैलाएं। इस दौरान एयरपोर्ट आने वाले यात्रियों की यात्रा मंगलमय होने की प्रार्थना की।

     

  • ऊना में जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में स्वास्थ्य मंत्री होंगे मुख्य अतिथि

    ऊना में जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में स्वास्थ्य मंत्री होंगे मुख्य अतिथि

    26 जनवरी को छात्र स्कूल ऊना में फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज ऊना/सुशील पंडित: ऊना में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में प्रदेश के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय और अधिकारिता, सैनिक कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल मुख्य अतिथि होंगे। वे 26 जनवरी को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र स्कूल ऊना के प्रांगण में आयोजित समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। इस वर्ष समारोह को अधिक भव्य एवं यादगार स्वरूप देने के लिए परेड के अलावा झांकियों, स्टॉल और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की विशेष तैयारियां की जा रही हैं। उपायुक्त ने की तैयारियों की समीक्षा उपायुक्त जतिन लाल ने मंगलवार को संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों का जायजा लिया तथा आयोजन को सुव्यवस्थित और गरिमामय बनाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।उपायुक्त ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल 26 जनवरी को प्रातः 10:45 बजे एमसी पार्क स्थित शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद वे प्रातः 11 बजे छात्र स्कूल ऊना के प्रांगण में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।
    ध्वज फहराने के बाद मुख्य अतिथि परेड का निरीक्षण करेंगे, मार्च-पास्ट की सलामी ग्रहण करेंगे तथा जिला वासियों को संबोधित करेंगे। समारोह की परेड में पुलिस और होमगार्ड की टुकड़ियों के साथ-साथ एनसीसी व एनएसएस के छात्र-छात्राएं भी शामिल होंगे। कार्यक्रम के दौरान जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों तथा नाट्य दलों द्वारा देशभक्ति एवं लोक संस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी जाएंगी। उपायुक्त ने बताया कि मौसम की प्रतिकूलता पर कार्यक्रम के लिए टाउन हॉल में वैकल्पिक व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है। प्रदेश सरकार की विकास योजनाओं पर आधारित झांकियां रहेंगी आकर्षण उपायुक्त ने कहा कि समारोह में प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी एवं विकास योजनाओं पर आधारित आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की जाएंगी। इनमें मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना, इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना, डॉ. यशवंत सिंह परमार विद्यार्थी ऋण योजना, राजीव गांधी राजकीय आदर्श डे बोर्डिंग स्कूल सहित स्वास्थ्य, आयुष, कृषि, बागवानी, रेड क्रॉस, सामर्थ्य, पशुपालन तथा मत्स्य पालन विभाग से जुड़ी झांकियां शामिल होंगी। उन्होंने संबंधित विभागों को झांकियों को संदेशपूर्ण एवं आकर्षक बनाने के निर्देश दिए। कर्मवीरों को मिलेगा सम्मान, सर्वश्रेष्ठ झांकी-स्टॉल-प्रस्तुति पर पुरस्कार जतिन लाल ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही सर्वश्रेष्ठ झांकी, सर्वश्रेष्ठ स्टॉल और सर्वश्रेष्ठ सांस्कृतिक प्रस्तुति देने वालों को विशेष पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त जिले से संबंधित स्वतंत्रता सेनानियों तथा वीरता पुरस्कारों से अलंकृत सेना के जांबाजों को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। ईट राइट मेले की तर्ज पर लगेंगे स्वास्थ्यवर्धक व्यंजन स्टॉल उपायुक्त ने बताया कि स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से समारोह स्थल पर ईट राइट मेले की तर्ज पर स्वास्थ्यवर्धक व्यंजनों के स्टॉल लगाए जाएंगे। इन स्टॉलों में सरकारी विभागों के साथ-साथ स्वयं सहायता समूह भी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। इसके अलावा विभिन्न विभाग भी अपनी योजनाओं और उत्पादों के स्टॉल लगाएंगे। उपायुक्त ने जिला वासियों से बड़ी संख्या में समारोह में भाग लेकर इस राष्ट्रीय पर्व को सामूहिक उत्साह, गरिमा और उल्लास के साथ मनाने का आह्वान किया है। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया, सहायक आयुक्त वरिंद्र शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
  • 21 व 22 जनवरी को ग्राम पंचायतों में होंगी एंटी चिट्टा ग्राम सभाएं: मुख्यमंत्री सुक्खू

    21 व 22 जनवरी को ग्राम पंचायतों में होंगी एंटी चिट्टा ग्राम सभाएं: मुख्यमंत्री सुक्खू

    शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने गत सायं यहां आयोजित वरिष्ठ अधिकारियों की एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों में 21 व 22 जनवरी, 2026 को एंटी चिट्टा ग्राम सभा आयोजित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि इन ग्राम सभाओं में चिट्टा से सम्बन्धित विभिन्न सूचनाओं की समीक्षा, चिट्टा की लत में फंसे स्थानीय युवाओं के पुनर्वास सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा और कार्यवाही की जाएगी। इन एंटी चिट्टा ग्राम सभाओं में अन्य विभागों के अधिकारी पर्यवेक्षक के रूप में तैनात किए जाएंगे। ग्राम सभा में चिट्टा से सम्बन्धित पंचायत की सम्पूर्ण मैपिंग की जाएगी।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि चिट्टा के दुष्प्रभावों से लोगों को जागरूक करने के लिए प्रदेश व्यापी जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैें। इसी कड़ी में प्रदेश भर में प्रीमियर लीग की तर्ज पर एंटी चिट्टा अवयेरनेस स्पोर्टस टूर्नामेंट आयोजित किए जाएंगे। इन टूर्नामेंट में कबड्डी, क्रिकेट और वॉलीबाल की स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी। ये टूर्नामेंट ब्लॉक, जिला और राज्य स्तर पर आयोजित किए जाएंगे। विजेता टीमों को मुख्यमंत्री द्वारा ईनाम राशि भी प्रदान की जाएगी।

    ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि चिट्टा तस्करी और सप्लाई की चेन को तोड़ने के लिए बहुआयामी रणनीति अपनाई जा रही है। चिट्टा तस्करों की सम्पत्तियों की पहचान कर ली गई है। इन सम्पत्तियों को ध्वस्त कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने शिक्षा विभाग को चिट्टे के दुष्प्रभावों के सम्बन्ध में विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए स्कूल की पाठ्य पुस्तकों में एक अध्याय शामिल करने के निर्देश दिए। उन्होंने पंचायत स्तर पर गठित नशा निवारण समितियों में ग्राम पंचायत प्रधान और पंचायत समिति सदस्यों को विशेष आमंत्रित सदस्यों में भी शामिल करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने चिट्टा के खिलाफ अभियान में एफपीओ और महिला मंडलों को शामिल करने के निर्देश भी दिए।

    बैठक में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार राम सुभग सिंह, मुख्य सचिव संजय गुप्ता, अतिरिक्त मुख्य सचिव के.के. पंत, मुख्यमंत्री के सचिव राकेश कंवर, सचिव सी. पालरासु, महाधिवक्ता अनूप रतन, निदेशक ग्रामीण विकास राघव शर्मा और वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

  • Jalandhar News: कल से 16 तक जिले को ‘No Flying Zone’ किया घोषित

    Jalandhar News: कल से 16 तक जिले को ‘No Flying Zone’ किया घोषित

    जालंधर, ENS: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 16 जनवरी के जालंधर दौरे पर है। ऐसे में अतिरिक्त जिला मैजिस्ट्रेट -कम-अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ज) अमनिंदर कौर द्वारा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत प्राप्त अधिकारों का उपयोग करते हुए जिला जालंधर को 14 जनवरी से 16 जनवरी तक ‘नो फ्लाइंग जोन’ घोषित किया गया है।

    आदेशों के अनुसार अतिरिक्त जिला मैजिस्ट्रेट द्वारा जिला जालंधर की सीमा के अंदर किसी भी प्रकार के सिविल रिमोट/पायलट एयरक्राफ्ट सिस्टम/ड्रोन/हेलीकॉप्टर (सिवाय माननीय राष्ट्रपति, भारत और अन्य वी.वी.आई.पी. के हेलीकॉप्टर/जहाज) आदि उड़ाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। यह आदेश 14-01-2026 से 16-01-2026 तक लागू रहेगा। उल्लेखनीय है कि भारत के माननीय राष्ट्रपति 16 जनवरी 2026 को जालंधर पहुंच रहे है।

  • Jalandhar News: शादी का झांसा देकर युवक ने बनाए शरीरिक संबंध, की मारपीट, पीड़िता का आरोप, देखें वीडियो

    Jalandhar News: शादी का झांसा देकर युवक ने बनाए शरीरिक संबंध, की मारपीट, पीड़िता का आरोप, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: थाना रामामंडी के अधीन आते दकोहा में शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और मारपीट करने को लेकर पीड़िता ने युवक पर गंभीर आरोप लगाए है। पीड़िता ने कहा कि वह शादी के लिए बात करने गई थी, जहां उसके साथ मारपीट की गई। महिला ने कहा कि उसे पहले परिवार के बारे में कुछ नहीं पता था, लेकिन आज उसके साथ युवक सहित परिवार द्वारा बेरहमी से मारपीट की गई। पीड़िता का आरोप है कि आज दोपहर को उसके साथ मारपीट की गई। जिसके बाद घायल पीड़िता को उपचार के लिए सिविल अस्पताल लाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।

    वहीं मीडिया से बात करते हुए पीड़िता ने आरोप लगाए है कि युवक सहित उसके भाई, माता और भाभी ने मारपीट की है। घटना को लेकर पुलिस को सूचना दे दी गई है। पीड़िता का कहना है कि वह उसके साथ अक्सर उसके घर भी जाती है और उससे शादी के बारे में युवक के परिवार वालों को भी पता था। पीड़िता ने आरोप लगाए है कि युवक उसे घर के साथ अपनी दुकान पर भी ले जाता रहा और वहां पर शादी का झांसा देकर उसके साथ वह शारीरिक संबंध बनाता रहा। पीड़िता ने अब शादी से मुकरने को लेकर युवक पर गंभीर आरोप लगाए है।

    पीड़िता का कहना है कि जब वह युवक के घर बात करने पहुंची तो उसके परिवार के सदस्यों ने उसके साथ मारपीट की, बाल पकड़कर दीवार से मारा और जान से मारने की धमकियां दीं। पीड़िता घायल अवस्था में सिविल अस्पताल में भर्ती है। पीड़िता के अनुसार आरोपी युवक का नाम मनीष कुमार है, जो उसे लंबे समय से शादी का भरोसा देता रहा। इसी भरोसे के चलते आरोपी ने उसे अपनी दुकान पर बुलाकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए और इस दौरान कथित तौर पर वीडियो भी बनाई।

    पीड़िता जब आरोपी के घर पहुंची और दरवाजा खटखटाया तो उसकी मां बाहर आई। इसके बाद आरोपी की भाभी और भाई मौके पर पहुंचे। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी का भाई पुनीत ने उसे जबरन पकड़ लिया, जमीन पर गिराया, बाल नोचे और दीवार से टकराया। इस दौरान आरोपी की मां और भाभी ने भी उसके साथ मारपीट की और अश्लील शब्दों का इस्तेमाल किया। पीड़िता ने बताया कि घटना के समय उसने मदद के लिए कॉल भी की थी। पीड़िता के अनुसार यह झगड़ा उसके “हक” यानी शादी की बात को लेकर हुआ, लेकिन आरोपी और उसका परिवार शादी से साफ मुकर गया।

    युवती ने आरोप लगाया कि उसके चरित्र पर भी गंदे इल्जाम लगाए गए और उसे चुप रहने की धमकी दी गई। पीड़िता ने पुलिस से मांग की है कि आरोपी युवक मनीष कुमार, उसके भाई पुनीत, प्रीत और अन्य परिजनों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए और उसे न्याय दिलाया जाए। फिलहाल पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज जांच कर रही है। दोनों पक्षों के बयानों के बाद पुलिस कार्रवाई करेंगी।