Blog

  • Punjab News: कल स्कूल और सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद, नोटिफिकेशन जारी

    Punjab News: कल स्कूल और सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद, नोटिफिकेशन जारी

    श्री मुक्तसर साहिबः जिले में सरकारी छुट्टी का ऐलान किया गया है। इस ऐलान के साथ जिले के स्कूलों, सरकारी दफ्तरों और अन्य सरकारी संस्थानों में छुट्टी रहेगी। माघी पंजाब का महत्वपूर्ण धार्मिक और ऐतिहासिक त्योहार है, जिसे लेकर मुक्तसर में बड़ी संख्या में संगत श्रद्धा के साथ नतमस्तक होती है। छुट्टी के ऐलान से लोगों को धार्मिक आयोजन में भाग लेने में सुविधा मिलेगी।

    प्रशासन की ओर से जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि यह अधिसूचित किया जाता है कि माघी मेले को मुख्य रखते हुए दिनांक 14 जनवरी 2026 (बुधवार) को जिला श्री मुक्तसर साहिब के सरकारी दफ्तरों, बोर्डों/कार्पोरेशनों और सरकारी शिक्षण संस्थानों में स्थानीय छुट्टी घोषित की जाती है।

    इसका एक प्रस्ताव पंजाब राज्य के समूहो मुख्य सचिव, अतिरिक्त मुख्य सचिव, वित्तीय कमिश्नर, मुख्‍य सचिव और प्रशासनिक सचिवों को सूचना और उचित कार्रवाई हेतु भेजा जाता है। इसका एक प्रस्ताव विभागों के मुखिया, विभाग के कमिश्नर, रजिस्ट्रार पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट, डिप्टी कमिश्नर और सब डिवीजनल मजिस्ट्रेटों से निवेदन किया जाता है ताकि सरकार के इस फैसले को प्रेस, रेडियो और टेलीविजन के माध्यम से लोगों तक पहुंचाया जाए।

  • Punjab News: लोहड़ी के पर्व पर हुई हुल्लड़बाजी, छत पर नौजवान ने की फायरिंग, वीडियो वायरल

    Punjab News: लोहड़ी के पर्व पर हुई हुल्लड़बाजी, छत पर नौजवान ने की फायरिंग, वीडियो वायरल

    अमृतसरः पंजाब भर में आज लोहड़ी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। बाजार मूंगफली, रेवड़ी और पतंगों से भरे पड़े हैं। गली-गली ढोल की थाप पर जश्न की तैयारी हो रही है। वहीं लोहड़ी के पर्व पर युवाओं द्वारा आज पतंगबाजी की जा रही है। घरों की छतों में नौजवान और बच्चे पतंगबाजी का लुत्फ उठा रहे है। वहीं दूसरी ओर जिले में पतंगबाजी के दौरान कुछ युवाओं द्वारा हुल्लड़बाजी की जा रही है। इस दौरान नौजवानों द्वारा छत पर पतंगबाजी के दौरान हवा में फायरिंग की गई। इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। हालांकि पंजाब में सरकार की ओर से गन कल्चर पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध है, लेकिन उसके बावजूद युवाओं द्वारा छत पर हवा में फायरिंग करने की घटना ने चिंता का विषय पैदा कर दिया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि छत पर आधा दर्जन के करीब नौजवान मौजूद है। वहीं एक नौजवान द्वारा हवा में फायरिंग की जा रही है। ऐसे में अब देखना यह है कि इस मामले में पुलिस नौजवान के खिलाफ क्या एक्शन लेती है।  
  • Chandigarh में SGPC के दफ्तर पहुंची SIT, जांच को लेकर SP का आया बयान, देखें वीडियो

    Chandigarh में SGPC के दफ्तर पहुंची SIT, जांच को लेकर SP का आया बयान, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः गुरु ग्रंथ साहिब के लापता 328 पावन स्वरूपों के मामले में विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने अपनी कार्रवाई और तेज कर दी है। जांच दल के उच्च अधिकारियों ने इस सिलसिले में चंडीगढ़ स्थित शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के दफ्तर पहुंचकर जांच की। इस दौरान आईए इंचार्ज गिप्पी बाजवा, डीएसपी राजेश कुमार और एसपी गुरबंस सिंह बैंस की अगुवाई में टीम मौके पर मौजूद है।

    टीम ने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चंडीगढ़ स्थित सभी दफ्तरों में प्रधान के कमरे तक पहुंचकर वहां दस्तावेजों की जांच की जा रही है। इस दौरान बाहर गार्ड तैनात करके किसी को भी अंदर जाने से रोका जा रहा है। वहीं मामले की जांच कर रहे एसपी गुरबंस सिंह बैंस ने बताया कि जैसे ही उन्हें पता चला कि अकाल तख्त की ओर से मामले में सहयोग का भरोसा दिया गया है।

    उन्होंने रिकॉर्ड की मांग के लिए चंडीगढ़ स्थित एसजीपीसी के सभी दफ्तरों का रुख किया, जहां उनकी मुलाकात सचिव सुखमिंदर सिंह से हुई। टीम ने अपनी तरफ से एक लिखित पत्र भी दिया है। जिसमें उन्होंने उस समय के रिकॉर्ड व दस्तावेजों की मांग की है और सचिव ने भरोसा दिलाया है कि जो रिकॉर्ड चाहिए वह जल्द ही मुहैया करवा दिया जाएगा।

  • Punjab News: घर में घुसकर फायरिंग मामले में पुलिस और आरोपियों में हुई मुठभेड़

    Punjab News: घर में घुसकर फायरिंग मामले में पुलिस और आरोपियों में हुई मुठभेड़

    बरनालाः जिले में बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे 2 गैंगस्टरों की पुलिस के साथ मुठभेड़ हो गई। जहां गैंगस्टरों ने पुलिस पर फायरिंग की, वहीं पुलि सकी ओर से जवाबी कार्रवाई में गोलियां चलाई गई। मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया, जबकि पुलिस की गाड़ी पर गोली लगी है। जानकारी के अनुसार, बीते दिन यूनिवर्सिटी कॉलेज के पास संधू पत्ती इलाके में एक घर में घुसकर की गई फायरिंग की घटना में 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस वारदात के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी।

    इस मामले में पुलिस ने तहत शहर के बाहर एक उजाड़ स्थान पर छापेमारी की, जहां आरोपियों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसके दूसरे साथी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। एसएसपी बरनाला मोहम्मद सरफराज आलम ने बताया कि 11 जनवरी को अकरम खान उर्फ अकू और दीपू ने अपने साथियों के साथ मिलकर संधू पत्ती में एक घर में घुसकर फायरिंग की थी, जिसमें 3 लोग घायल हो गए थे। तभी से पुलिस की अलग-अलग टीमें आरोपियों की तलाश में लगी हुई थीं।

    एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में अकरम खान उर्फ अकू के पैर में गोली लगी है। उसके खिलाफ पहले भी हत्या की कोशिश, तस्करी और शराब तस्करी समेत कई संगीन मामले दर्ज हैं। वह वर्ष 2024 में जेल से बाहर आया था और अपने गैंग को सक्रिय करने के लिए इस तरह की आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहा था। गैंग के दूसरे सदस्य दीपू को भी गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसके खिलाफ भी तस्करी के मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो पिस्तौल, जिंदा कारतूस, खाली कारतूस और बिना नंबर की एक मोटरसाइकिल बरामद की है।

    दोनों आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी, जिससे कई बड़े खुलासे होने की उम्मीद है। एसएसपी ने बताया कि संधू पत्ती में हुई गोलीबारी की घटना में दो ग्रुप शामिल थे, जिनमें अकरम खान उर्फ अकू और आकाशदीप के बीच आपसी रंजिश चल रही थी। 11 जनवरी को घायल हुआ आकाशदीप सिंह भी आपराधिक पृष्ठभूमि रखता है और उसके खिलाफ भी मामले दर्ज हैं। मामले की जांच के लिए फोरेंसिक टीमें जुटी हुई हैं और हर पहलू से जांच की जा रही है।

  • अब Blinkit में नहीं मिलेगा 10 मिनट में डिलीवरी का ऑप्शन, केंद्रीय मंत्री ने किया ऐलान

    अब Blinkit में नहीं मिलेगा 10 मिनट में डिलीवरी का ऑप्शन, केंद्रीय मंत्री ने किया ऐलान

    नई दिल्ली: डिलीवरी वाले क्विक कॉमर्स मॉडल को लेकर अब सरकार ने सख्ती बरतनी शुरु कर दी है। डिलीवरी ब्वॉय की सिक्योरिटी बढ़ाने के लिए सरकार ने इस मामले में हस्तक्षेप कर दिया है। सरकार के हस्तक्षेप के बाद ब्लिंकिट ने अभी सभी ब्रांड से 10 मिनट डिलीवरी का फीचर हटाने का ऐलान कर दिया है। श्रम मंत्री मनसुख मंडाविया ने इस मुद्दे पर क्विक कॉमर्स सेक्टर में एक्टिव कंपनियों से भी बात की थी। ऐसे में इसका असर अब दिखने लग गया है। ब्लिकिंट अब अपने सभी ब्रांड से 10 मिनट में डिलीवरी की बात हटाने वाला है। सूत्रों की मानें तो ब्लिंकिट के बाद बाकी सभी कंपनियां भी जल्द ऐसा ऐलान कर सकती हैं।

    केंद्रीय मंत्री ने की कंपनियों से बात

    केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया को सभी कंपनियों ने यह आश्वासन दे दिया है कि वो अपने ब्रांड के विज्ञापनों, सोशल मीडिया से 10 मिनट में डिलीवरी को समय सीमा से हटा दें। बताया जाता है कि केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने ब्लिंकिट, जेप्टो, स्विगी और जोमैटो के अधिकारियों से भी बात की थी। मनसुख मंडाविया की ओर से इन कंपनियों के अधिकारियों से डिलीवरी के लिए समय सीमा हटा देने की बात कही गई थी। केंद्रीय मंत्री के साथ बातचीत में सभी कंपनियों से टाइम लिमिट अपने विज्ञापनों से हटाने पर सहमति भी जताई थी। गौरतलब है कि डिलीवरी बॉय की सिक्योरिटी को लेकर चिंता जताते हुए 10 मिनट डिलीवरी के खिलाफ पूरे देश में एक मुहिम भी चल पड़ी थी।

    संसद में उठ चुका है मुद्दा

    बता दें कि संसद में 10 मिनट में डिलीवरी का मुद्दा उठ चुका है। डिलीवरी बॉय की सुरक्षा को लेकर चिंता भी जताई जा चुकी है। सोशल मीडिया पर भी पिछले कुछ दिनों से इसके विरोध में मुहिम चल रही थी। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर लाखों डिलीवरी ब्वॉय ने वेतन वृद्धि के साथ ही डिलीवरी के समय लिमिट हटाने की मांग करते हुए हड़ताल कर दी थी।  
  • Punjab News: 7.800 किलो हेरोइन सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: 7.800 किलो हेरोइन सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः पंजाब पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान 34 वर्षीय राज सिंह उर्फ राजू के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना सिटी में मामला दर्ज किया गया है। इस संबंध में एसएसपी भूपिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने 2 अलग-अलग मुकदमों में कुल 7.800 ग्राम हेरोइन बरामद की है। बरामद की गई हेरोइन की बाजार में कीमत 40 करोड़ रुपए आंकी जा रही है।

    राजू के कब्जे से 2.306 किलो हेरोइन, बाइक और फोन बरामद किया है। राजू पर पहले 2 मामले दर्ज है। जिसमें 7 किलो हेरोइन और 300 ग्राम हेरोइन का मामला शामिल है। वहीं दूसरे मामले में ड्रोन के जरिए 5.562 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। इस मामले में जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। राजू सितंबर माह में जेल से बेल पर बाहर आया था। जेल से बाहर आने के बाद वह फिर से नशे की सप्लाई में लग गया।

    पुलिस ने तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करोड़ों रुपए की हेरोइन बरामद की है। एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार किया गया तस्कर सीमा के निकट स्थित टेंडीवाला गांव का निवासी है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ पहले से भी हेरोइन के कई मामलें दर्ज हैं। वह पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हेरोइन मंगवाकर भारत में सप्लाई करता था। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है और उसके बैकवर्ड व फॉरवर्ड लिंक खंगाले जा रहे हैं ताकि नशे की सप्लाई चेन तोड़ी जा सके और अन्य शामिल लोगों को गिरफ्तार किया जा सके।

  • Jalandhar News: पूर्व CM मामले में DGP और CP को इतने दिनों में देना होगा जवाब, आदेश जारी

    Jalandhar News: पूर्व CM मामले में DGP और CP को इतने दिनों में देना होगा जवाब, आदेश जारी

    जालंधर, ENS: दिल्ली विधानसभा में पूर्व सीएम आतिशी के वीडियो को लेकर मामला गरमाया हुआ है। दरअसल, हाल ही में बस्ती बावा खेल के रहने वाले इकबाल सिंह के बयानों पर मामला दर्ज किया था। इस मामले में पंजाब के डीजीपी और साइबर क्राइम के विशेष डीजीपी ने दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर लिखित में जवाब देने के लिए 10 दिन का समय मांगा था। वहीं अब इस मामले को लेकर पत्र जारी करते हुए दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा है कि पंजाब के डीजीपी, साइबर सेल के डीजीपी और जालंधर के कमिश्नर को तीन दिनों के भीतर यानी 15 जनवरी तक जवाब देना होगा।

    गौर हो कि इस मामले को लेकर दिल्ली विधानसभा की तरफ से पंजाब के डीजीपी, साइबर क्राइम के स्पेशल डीजीपी और जालंधर की पुलिस कमिश्नर को नोटिस जारी किया गया था। वहीं इस मामले को लेकर उनसे पूरे मामले को लेकर 48 घंटे में जवाब तलब किया गया था। इसके अलावा केस से जुड़े दस्तावेज और लैब की रिपोर्ट भी मांगी गई थी। दरअसल, जालंधर पुलिस कमिश्नरेट में दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी से संबंधित एक एडिटेड और छेड़छाड़ किए गए वीडियो को अपलोड और सर्कुलेट करने के मामले में FIR दर्ज की गई है।

    सोशल मीडिया पोस्ट से निकाले गए ऑडियो की फोरेंसिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि आतिशी ने वीडियो में “गुरु” शब्द का प्रयोग नहीं किया है। जालंधर पुलिस कमिश्नरेट के प्रवक्ता ने बताया कि इकबाल सिंह की शिकायत पर दिल्ली विधानसभा में विपक्ष की नेता एवं विधायक आतिशी के एक वीडियो को तोड़-मरोड़ कर तथा तकनीकी रूप से बदलकर गलत ढंग से अपलोड एवं प्रसारित करने के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है।

  • Jalandhar News: लोहड़ी के पर्व पर कलाकारों और पुलिस ने दी बधाई, देखें वीडियो

    Jalandhar News: लोहड़ी के पर्व पर कलाकारों और पुलिस ने दी बधाई, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: लोहड़ी पंजाब का वह लोकपर्व है, जिसे अक्सर आग, गीत और मिठास तक सीमित कर दिया जाता है, लेकिन हकीकत यह है कि लोहड़ी केवल उत्सव नहीं, बल्कि समाज की सामूहिक चेतना है। राज्यभर में लोग पारंपरिक गीत गाकर और सोशल मीडिया के माध्यम से एक-दूसरे को लोहड़ी की शुभकामनाएं दे रहे हैं। वहीं जालंधर से लेकर बटाला तक कलाकारों, पुलिस प्रशासन और युवाओं ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर संदेश साझा कर पर्व की खुशियां मनाईं। खास बात यह रही कि दिग्गज कलाकारों से लेकर नए रैपर्स और प्रशासनिक संस्थाओं ने भी लोहड़ी को लेकर अपनी-अपनी अनोखी पहल दिखाई। इसी कड़ी में जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने भी लोहड़ी के अवसर पर एक अनोखी पहल की। पुलिस ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर AI तकनीक से बना एक विशेष वीडियो पोस्ट कर लोगों को लोहड़ी की बधाई दी। इस वीडियो के माध्यम से पुलिस ने न केवल पर्व की शुभकामनाएं दीं, बल्कि शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने का संदेश भी दिया। पंजाब के प्रसिद्ध कॉमेडियन और जालंधर निवासी गुरप्रीत घुग्घी ने इस मौके पर सोशल मीडिया के जरिए सभी को लोहड़ी की शुभकामनाएं दीं। अपने वीडियो संदेश में उन्होंने न सिर्फ लोगों को पर्व की बधाई दी, बल्कि लोहड़ी का पारंपरिक गीत सुंदर मुंदरिए” भी गाया। घुग्घी का यह अंदाज सोशल मीडिया पर लोगों को काफी पसंद आया और उनके प्रशंसकों ने इसे जमकर शेयर किया। वहीं, बटाला साइफ़र ने भी लोहड़ी के मौके पर अपना नया वीडियो जारी किया। इस वीडियो में युवाओं से अपील की गई कि वे लोहड़ी अपने घरों में रहकर शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं और किसी भी तरह की हुल्लड़बाजी से दूर रहें। गौरतलब है कि कुछ समय पहले पंजाब के मशहूर रैपर और बॉलीवुड सिंगर यो यो हनी सिंह बटाला साइफर की तारीफ कर चुके हैं और उनके साथ कोलैबोरेशन करने की इच्छा भी जता चुके हैं। वहीं सिविल अस्पताल में लोहड़ी का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया गया। लोहड़ी के अवसर पर डांस और नुक्कड़ नाटक का आयोजन भी किया गया। कुल मिलाकर, इस बार पंजाब में लोहड़ी का त्योहार परंपरा, संगीत, तकनीक और सामाजिक संदेशों के अनूठे मेल के साथ मनाया गया, जिसने इस पर्व को और भी खास बना दिया। इसके अलावा, प्रसिद्ध सूफी गायक उस्ताद पूर्ण शाह कोटी के बेटे तेजी शाह कोटी ने भी लोहड़ी के अवसर पर अपना नया गीत रिलीज किया है। तेजी शाह कोटी ने इस नए गीत की जानकारी अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की। यह गीत पारंपरिक लोहड़ी की भावना के साथ आधुनिक संगीत का सुंदर संगम पेश करता है, जिसे दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।  
  • भारत के सेना प्रमुख जनरल की पाकिस्तान को चेतावनी, कहा – ‘हर स्तर पर जवाब देंगे’

    भारत के सेना प्रमुख जनरल की पाकिस्तान को चेतावनी, कहा – ‘हर स्तर पर जवाब देंगे’

    नई दिल्ली : भारत के सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने साफ-साफ शब्दों में चेतावनी दे दी है। उन्होंने कहा है कि सीमा के उस पार अभी भी 8 आंतकी ट्रेनिंग कैंप एक्टिव हैं। भारतीय सेना लगातार उन पर नजर रख रही हैं। यदि इन कैंपों से कोई भी उकसावे वाली कार्रवाई होगी तो भारत दोबारा से सख्त तरीके से जवाब देगा। सेना प्रमुख ने यह भी बताया है कि कुल 8 आतंकी ट्रेनिंग कैंप अभी भी एक्टिव है। इसमें से 2 इंटरनेशनल बॉर्डर पर और 6 एलओसी के पास में मौजूद हैं। उन्होंने कहा है कि खुफिया एजेंसियों के इनपुट के आधार पर सेना लगातार निगरानी कर रही है। उन्होंने आगे कहा है कि इन कैंपों में 100-150 आतंकी होंगे।

    दोबारा होगी कार्रवाई

    जनरल द्विवेदी ने दो टूक कहा है कि यदि इन आतंकी ठिकानों से किसी भी तरह की हरकत होगी तो भारतीय सेना फिर से कार्रवाई करेगी। ऑपरेशन सिंदूर अभी भी चल रहा है और सेना पूरी तरह से अलर्ट है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद डीजीएमओ स्तर पर बैठक हुई थी। दोनों देशों की सेनाएं अपनी फॉरवर्ड तैनाती कम करेंगी। तनाव के समय दोनों ओर से जो सैन्य मूवमेंट हुआ था। उस अब तय स्थानों पर वापिस ले जाया गया है।

    भारत हर स्तर पर देगा जवाब

    सेना प्रमुख ने यह साफ कह दिया है कि डीजीएमओ की बात में परमाणु हथियारों को लेकर चर्चा नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि परमाणु को लेकर भी जो बयान सामने आए हैं वो राजनेताओं या सार्वजनिक मंचों से थे। सेना की ओर से ऐसा कोई भी संदेश नहीं दिया गया है। जनरल द्विवेदी ने कहा है कि पहली बार भारत ने परमाणु और पारंपरिक युद्ध के बीच की क्षमता का इस्तेमाल करते हुए पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन किया है। इससे यह साफ हुआ है कि भारत हर स्तर पर जवाब दे सकता है।

    ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने दिया था जवाब

    सेना प्रमुख ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर में 9 लक्ष्यों में से 7 को पूरी तरह से नष्ट कर दिया गया है। यह अभियान 7 मई से शुरु हो गया है और 10 मई तक चलेगा। 10 मई के बाद से जम्मू-कश्मीर में हालात नियंत्रण में हैं। सेना प्रमुख ने कहा है कि जम्मू- क्षेत्र के हाल के दिनों में नजर आए पाकिस्तान ड्रोन का मुद्दा भी भारत पाकिस्तान डीजीएमओ स्तर की बातचीत में उठाया गया है। भारत ने यह साफ कह दिया है कि ऐसी गतिविधियां नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा हर मंगलवार को नियमित तौर पर होने वाली डीजीएमओ की बातचीत का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि ड्रोन भेजकर पाकिस्तान हमारी सैन्य तैनाती और तैयारियों की जांच करने की कोशिश कर रहा था।          
  • जन्मदिन मनाकर लौट रहे 2 नौजवानों की सड़क हादसे में मौत

    जन्मदिन मनाकर लौट रहे 2 नौजवानों की सड़क हादसे में मौत

    कुशीनगर: सेवरही के महाराज प्रताप चौक के पास जन्मदिन मना कर दोस्त के साथ लौट रहे युवकों की सड़क हादसे में मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंचे परिवार के सदस्य और पुलिस घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से कम्युनिटी हेल्थ सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना के दौरान दोनों युवकों ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था। मृतकों की पहचान 23 वर्षीय आदित्य उर्फ भोला मधेेशिया निवासी तुलसी नगर और 22 वर्षीय अंकित मधेेशिया निवासी अम्बेडकर नगर के रूप में हुई है। दोनों आपस में गहरे दोस्त थे। आदित्य उर्फ भोला का जन्मदिन था।

    जन्मदिन मनाने के बाद वह अपने किसी दोस्त को बनरहां छोड़कर वापस लौट रहे थे, जब यह हादसा हुआ। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़ कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है। आदित्य उर्फ भोला दो भाइयों में छोटा और कुंआरा था। उसका पिता प्रकाश मधेेशिया की पहले ही मौत हो चुकी थी। वह अपने बड़े भाई राजा के साथ कसबे में एक होटल चलाता था।

    दूसरे ओर, अंकित मधेेशिया भी दो भाइयों में छोटा और कुंआरा था। वह रेडीमेड कपड़ों की एक दुकान पर काम करता था। उसके पिता चंद्रप्रकाश मजदूरी करते हैं, जबकि बड़ा भाई बाहर रह कर काम करता है। हादसे की सूचना मिलते ही दोनों परिवारों में चीत्कार मच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। चौकी इंचार्ज अनिल शर्मा ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।