Blog

  • पंजाबः नाबालिग युवक ने किया 5 साल के बच्चे से कुकर्म

    पंजाबः नाबालिग युवक ने किया 5 साल के बच्चे से कुकर्म

    अमृतसरः लुधियाना के बाद अब अमृतसर में 5 साल के बच्चे के साथ कुकर्म का मामला सामने आया है। एक नाबालिग युवक ने बच्ची के साथ कुकर्म किया। स्कूल से घर लौटते समय बच्चे को हवस का शिकार बनाया गया। पुलिस ने बच्चे के पिता की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है। बच्चे को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया है। आरोपी नाबालिग है और मानसिक तौर से परेशान है।

    पीड़ित के परिवार ने जानकारी दी कि उनके बच्चे के साथ घटना स्कूल से लौटने के बाद हुई। बच्चा स्कूल से वापस आ रहा था। तभी पास में ही रहने वाले युवक ने उसे अपनी बातों में फंसाया और साथ सुनसान जगह ले गया। जहां उसके साथ गलत काम किया गया। जब पीड़ित घर पहुंचा तो उससे चला नहीं जा रहा था। मां ने जब उसकी पेंट खोली तो गुदा से मास लटका हुआ था।

    मां के पूछने पर बच्चे ने उसके साथ हुई पूरी घटना को बयान किया। तुरंत मां ने इसकी सूचना पीड़ित के पिता को दी और उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। वहीं दूसरी तरफ पुलिस को भी इसकी शिकायत दी गई। पुलिस ने तुरंत बच्चे का मेडिकल करवाने के बाद आरोपी को पकड़ लिया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। लेकिन शुरुआती जांच में स्पष्ट हुआ है कि पीड़ित दिमागी तौर पर ठीक नहीं है। परिवार ने अपने पीड़ित बच्चे का सही इलाज और आरोपी को सजा देने की मांग की है।

  • पंजाबः पुलिस अधिकारियों के हुए तबादलें, देखें लिस्ट

    पंजाबः पुलिस अधिकारियों के हुए तबादलें, देखें लिस्ट

    पटियालाः जिले में पुलिस कमिश्नरेट ने पुलिस इस्पेक्टर सहित 4 कर्मचारियों के तबादलें कर दिए है। जारी की गई सूचि के मुताबिक पुलिस अधिकारियों के नाम इस प्रकार हैः-

  • पंजाबः पुलिस ने अंधे कत्ल की सुलझाई गुत्थी, 3 गिरफ्तार, हैरान करने वाली वजह आई सामने

    पंजाबः पुलिस ने अंधे कत्ल की सुलझाई गुत्थी, 3 गिरफ्तार, हैरान करने वाली वजह आई सामने

    पटियालाः पुलिस ने गांव ददहेड़ा मेें कुलवंत सिंह मोटर पर प्रवासी व्यक्ति अरुण कुमार उर्फ राजू के अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझा लिया है। 2 दिन पहले गांव ददहेड़ा में राजू की हत्या के मामले में पुलिस ने कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसकी पुष्टि करते हुए पटियाला के एसएसपी वरुण शर्मा ने कहा कि इस मामले में अमृत सिंह हनी पुत्र हरभजन सिंह, लवप्रीत कुमार उर्फ लड्डू पुत्र कृष्ण कुमार, अर्शदीप सिंह उर्फ हनी पुत्र सुरिंदर सिंह निवासी गांव ददहेड़ा थाना बख्शीवाल को गिरफ्तार किया गया है।

    इस मामले में कुलवंत सिंह निवासी गांव ददहेड़ा की शिकायत पर थाना बख्शीवाल थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया था।एसपीडी हरदीप सिंह अटवाल, डीएसपी सिटी-2 जसविंदर सिंह टिवाना, सीआईए स्टाफ इंचार्ज इंस्पेक्टर शमिंदर सिंह और बख्शीवाल थाने के एसएचओ करणवीर सिंह संधू के नेतृत्व में एक टीम ने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए तीनों को गिरफ्तार कर लिया।  पकड़े आरोपियों के पास से घटना में इस्तेमाल लोहे का पाइप, एक हुंडी और अरुण कुमार का फोन बरामद किया है।

    एसएसपी ने कत्ल की वजह बताते हुए कहा कि अमरीक सिंह को अरुण कुमार ने कुलवंत सिंह के घर से चोरी करते पकड़ा था, बदला लेने के लिए अमरीक सिंह ने अपने साथियों के साथ मिलकर अरुण कुमार की हत्या कर दी। एसएसपी ने बताया कि तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अब उन्हें माननीय अदालत में पेश कर आगे की पूछताछ के लिए पुलिस द्वारा रिमांड पर लिया जाएगा। गौरतलब है कि कुलवंत सिंह की मोटर से अरुण कुमार का खून से लथपथ शव बरामद किया गया था। उसके बाद पुलिस ने इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।

  • बिना नंबर प्लेट दुपहिया वाहन, नशा व जुए वालों की खैर नहीं 

    बिना नंबर प्लेट दुपहिया वाहन, नशा व जुए वालों की खैर नहीं 

    श्याम लाल कौंडल ने संभाला एसएचओ बरोटीवाला का कार्यभार

    बरोटीवाला/ सचिन बैंसल : थाना प्रभारी बरोटीवाला श्याम लाल कौंडल ने कहा के वह पहले नालागढ़ में बतौर एसएचओ कार्यरत थे और इस क्षेत्र को भलीभांति समझते हैं। उन्होंने कहा के बिना नम्बर प्लेट, डिफेक्टिव नम्बर प्लेट और बिना कागजात के घूमने वाले दोपहिया वाहनों को इम्पाउंड किया जाएगा। इस बाबत ट्रैफिक पुलिस जवानों को आज से ही निर्देश जारी कर दिए गए हैं। वहीं नशा, खनन, चिट्टा माफिया के साथ साथ जुए वालों को उनकी सख्त लहजे में चेतावनी है के यह सब अब बंद कर दें वर्ना उनकी खैर नहीं। नशा व खनन माफिया को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साइबर क्राइम से जुड़े मामलों को जल्द से जल्द हल करने और थाने में लंबित पड़े मामलों को निपटाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। पंचायत प्रतिनिधियों से तालमेल बनाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा और प्रवासी कामगारों के पंजीकरण को तरज़ीह दी जाएगी। 

    एसएचओ बरोटीवाला श्याम लाल ने कहा के पुलिस जनता के सहयोग से मित्रव्रत पुलिस बनकर क्राइम को खत्म करेगी। वह क्षेत्र के लोगों के लिए 24 घन्टे उपलब्ध हैं और लोग बिना किसी जिझक विभाग से जुड़ी समस्याओं के बाबत उनसे संपर्क कर सकते हैं। वह जनता के सेवक हैं और सेवक बनकर ही जनता के सहयोग से काम करेंगे। 

  • बददी में धूमधाम से मनाया कृष्ण जन्म

    बददी में धूमधाम से मनाया कृष्ण जन्म

    नंद के घर आये कन्हिया लाल पर झूमे श्रोता

    राजा बली जैसा कोई दानी नही – जगमोहन

    बददी/ सचिन बैंसल:  बद्दी में चल रही भागवत कथा के चौथे दिन कथा वाचक ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म, राजा बली और गजेंद्र मोक्ष की कथा सुनाई। श्रीकृष्ण के जन्म उत्सव पर बद्दी गांव पूरी तरह से रंगा हुआ है। जय श्री कृष्णा के नारे से बद्दी के पूरा वातावरण भक्तियम हो उठा था। नंद के घर आए जय कन्हैया लाल भजन से पंडाल में  श्रोता झूम उठे। 

    कथा वाचक आचार्य जगमोहन शास्त्री ने कहा कि राजा बली जैसा कोई भगत दानी नहीं हुआ है। उन्होंने अपना सर्वस्व भगवान को दान में अर्पित कर दिया था। जो व्यक्ति ईश्वर के नाम पर दान करता है। उसी का नाम याद किया जाता है। माता यशोदा और नंदबाब का भगवान में अटूट प्रेम था। जिसके चलते भगवान को उनके घर में जन्म लेना पड़ा। कृष्ण भगवान विष्णु के आठवें अवतार थे। इनका जन्म द्वापर युग  में कृष्ण पक्ष की अष्टमी को रोहिणी नक्षत्र में रात्रि  12 बजे है। इनके माता और पिता वासुदेव और देवकी थे लेकिन उनका पालन पोषण गोकुल के नंद बाबा और यशोदा मईया ने किया। इस दौरान कृष्ण जन्म की झांकी भी दर्शाई गई। 

    जगमोहन शास्त्री ने गजेंद्र मोक्ष की कहानी भी सुनाई। जिसमें भगवान श्रीकृष्ण ने एक हाथी का भी कैसा उद्धार किया। जो मनुष्य ईश्वर से प्रेम लगा लेता है भगवान उसका हमेशा उद्धार करते है। रामायण में भी लिखा है कि राम की केवल प्रेम प्यार। इस दौरन मेरी गली बिच आ श्यामा समेत दर्जनों भजन पेश कर दर्शकों को मनोरंजन किया। इस मौके पर तरक्की लाल कौशल, नीलम कौशल, विशेषर शर्मा, टेकचंद कौशल,  पंकज कौशल, नवल किशौर, अरूण कौशल, सुशील कौशल, भगत राम ठाकुर,जसपाल गर्ग, हरनेक ठाकुर, जसविंद्र ठाकुर, बेअंत ठाकुर, दीना नाथ ठाकुर, विमल ठाकुर, दीपू पंडित, प्रवीण कौशल, पृथ्वी कौशल, मान सिंह मेहता, संजीव कौशल, विजय बैंसल, दिनेश कौशल, मनोज कौशल, सुरेंद्र कौशल, राम रखा परजापत, माडू राम, गुरदयाल, कृष्ण कौशल, लव कौशल, शीला कौशल, शकुंतला देवी और कौशल्या देवी उपस्थित रहे।

  • जालंधरः पुलिस ने भारी मात्रा में नशीले पदार्थ किए नष्ट 

    जालंधरः पुलिस ने भारी मात्रा में नशीले पदार्थ किए नष्ट 

    जालंधर/वरुणः देहात पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के अलग-अलग 297 मामलों में जब्त नशीले पदार्थों को नष्ट किया है। मामले की जानकारी देते हुए देहात के एसएसपी स्वर्णदीप सिंह ने बताया की शहर के अलग-अलग थानों में दर्ज एनडीपीस एक्ट के 297 मामलों में बरामद नशीले पदार्थों को आज ग्रीन प्लांट एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड बीर गांव नकोदर में नष्ट किया गया। नशीले पदार्थों में 6048 किलो चूरा पोस्त, 4 किलो हेरोइन, दो किलो नाहिला पाउडर, 50 ग्राम आइस, 13 किलो चरस, 117 ग्राम स्मैक, 23 किलो गांजा, 3085 इंजेक्टिन, 9600 नशीली गोलियां, 15 सिरिंज और 8 सूईं, 6985 कैप्सूल और 174 नशीली दवाइयां नष्ट की गई हैं।

  • राहुल गांधी का केंद्र सरकार को लेकर आया बड़ा बयान, बोले ‘भारत जोड़ो यात्रा’ कश्मीर तक जाएगी

    राहुल गांधी का केंद्र सरकार को लेकर आया बड़ा बयान, बोले ‘भारत जोड़ो यात्रा’ कश्मीर तक जाएगी

    नई दिल्ली : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को कहा कि सरकार ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को रोकने के लिए ‘बहाने’ ढूंढ रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने चीन समेत कुछ देशों में कोरोना वायरस के मामलों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को पत्र लिखकर उनसे अपील की थी कि यदि कोविड नियमों का पालन नहीं किया जा सकता, तो वह ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को निलंबित करने पर विचार करें।

    कन्याकुमारी से सात सितंबर को शुरू हुई यात्रा अब तक तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और राजस्थान से गुजर चुकी है। गांधी ने हरियाणा के नूंह जिले के घासेड़ा गांव में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘यह यात्रा कश्मीर जाएगी। अब वे एक नया तरीका लेकर आए हैं। उन्होंने मुझे पत्र लिखा कि कोविड फैल रहा है, यात्रा रोक दो.’

    राहुल गांधी के नेतृत्व में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ ने राजस्थान चरण के बाद बुधवार को नूंह से हरियाणा में प्रवेश किया था। उन्होंने कहा, ‘अब वे यात्रा रोकने का बहाना बना रहे हैं। मास्क लगाओ, यात्रा रोको, कोविड फैल रहा है, ये सब बहाने हैं.’ केंद्र और हरियाणा में सत्ता पर काबिज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए गांधी ने कहा कि वह सच्चाई से डरती है। उन्होंने कहा, ‘हिंदुस्तान की शक्ति से, हिंदुस्तान की सच्चाई से, ये लोग डर गए हैं, ये सच्चाई है.’

  • दिनदहाड़े हाई कोर्ट के सामने से पुलिस ने वकील को उठाया

    दिनदहाड़े हाई कोर्ट के सामने से पुलिस ने वकील को उठाया

    पटनाः राजधानी पटना में दिनदहाड़े एक वकील को पुलिस ने उठा लिया। शुरुआत में लोगों को लगा कि वकील का अपहरण किया गया है। यह सब पटना हाई कोर्ट के चार नंबर गेट से करीब 25 मीटर की दूरी पर हुआ। हाई कोर्ट के कुछ वकीलों को लगा कि यह अपहरण है। पुलिस सादे लिबास में थी इसलिए यह पता नहीं चला कि वे पुलिस वाले हैं। प्रत्यक्षदर्शी और हाई कोर्ट की एक वकील ने चार नंबर गेट के आगे की जगह को दिखाते हुए बताया कि यहीं से वकील को उठाया गया है।

    जिस शख्स को पुलिस ने उठाया उसने काली पैंट और उजला शर्ट पहन रखा था। लोगों को लगा कि वह पटना हाई कोर्ट का वकील है। बताया गया कि लगभग 10 बजकर 20 मिनट के आसपास तीन लोग आए और जबरन वकील को उठाकर सफेद रंग की स्कॉर्पियो में बैठाकर तेजी में भाग गए। पुलिस ने जिस शख्स को उठाया उसका नाम मो. सिकंदर बताया जा रहा है। जमुई में मुखिया की हत्या का वह आरोपी है। उसे जमुई से आई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ वारंट था। उसका अपहरण नहीं किया गया है। बता दें कि बुधवार को डीजीपी की बैठक के बाद से बिहार पुलिस एक्शन में है। मो. सिंकदर को पकड़ने के लिए जमुई से पुलिस पटना पहुंची थी। इसके बाद हाई कोर्ट के सामने से मो. सिकंदर को उठाकर पटना से ले गई।

    एक प्रत्यक्षदर्शी एडवोकेट संजू सिंह ने कहा था कि जो लोग वकील को उठाने आए थे उनमें से एक के पास बेल्ट में गन भी थी। घटना के बाद तुरंत इसकी जानकारी एसोसिएशन को दी गई। घटना के बाद कुछ वकीलों ने कहा कि वे लोग दहशत में हैं। जिस जगह पर यह घटना हुई है वहां पर रहने वाली सुमन कुमारी ने बताया कि उनकी आंखों के सामने यह सबकुछ हुआ है। वकील साहब कोर्ट की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान तीन लोगों ने उन्हें पकड़ लिया। जबरन गाड़ी में बिठा लिया। जिस गाड़ी में उन्हें बिठाया गया उस पर नंबर प्लेट भी नहीं था। सूचना के बाद कोतवाली थाने की पुलिस पहुंची।

  • शीत लहर में रखें स्वास्थ्य का विशेष ध्यान – उपायुक्त

    शीत लहर में रखें स्वास्थ्य का विशेष ध्यान – उपायुक्त

    ऊना/सुशील पंडित : जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने एडवाईजरी जारी करते हुए कहा कि जिला में लगातार ठंड बढ़ रही है। ऐसे में घटते तापमान को देखते हुए आगामी दिनों में और ठंडी हवा, शीत लहर व घना कोहरा/धुंध के आसार है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह अपनी सेहत के प्रति सतर्क रहें। 

    घना कोहरा एवं धुंध में यातायात सलाह

    उन्होंने कहा कि कोहरे में वाहन चालक अपने वाहन को कम गति पर चलाएं। कोहरे के दौरान लाईट को कम बीम पर रखें। उच्च बीम लाईट धुंध की स्थिति में उतने प्रभावी नहीं होते हैं। अत्यधिक धुंध के मौसम में  फॉग लाइट का उपयोग करें। वाहनों के बीच निर्धारित दूरी बनाए रखें, जब दृश्यता बेहद खराब हो, सड़क पर पेंट की गई लाइन का उपयोग एक गाइड के रूप में करें। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन और उच्च संगीत प्रणाली का उपयोग न करें।

    शीतलहर सुरक्षा के उपाय

    उन्होंने कहा कि शीत लहर के दौरान घर के अंदर सुरक्षित रहें। घर से बाहर जाते हुए सिर, कान, हाथ, पैर और नाक को ढक कर ही बाहर निकलें। क्योंकि ठण्ड में सिर के माध्यम से ऊष्मा का अभाव हो सकता है। अपने मुहं को भी ढक कर रखें, इससे आपके फेफड़ों को ठण्ड से सुरक्षा मिलेगी। समाचार पत्र, रेडियो व टीवी से मौसम की जानकारी लेते रहें। स्थानीय मौसम के पूर्वानुमान और आगमी तापमान में परिवर्तन के बारे में सतर्क रहें। शरीर में ऊष्मा के प्रवाह को बनाये रखने के लिए पोषक आहार एवं गर्म पेय पदार्थ का सेवन करें। ठंड के मौसम में ऊनी एवं गरम कपड़ों को पहनें। शरीर को सूखा रखें। कपड़े गीले होने की स्थिति में ऊष्मा का अभाव हो सकता है। कमरों में हीटर, केरोसिन, कोयले की अंगीठी का प्रयोग करते हुए, धुएं के निकास का उचित प्रबंध करना सुनिचित करें। कम तापमान में क्षमता से अधिक शारीरिक कार्य न करें, इससे ह्रदयघात का खतरा उत्तपन हो सकता है। शीतदंश के लक्षणों पर नजर रखें जैसे शरीर के अंगों का सुन्नपड़ना हाथों, पैरों की उँगलियों कान, नाक, आदि पर सफेद या पिले रंग के दाग उभर आना इत्यादि। हाईपोथर्मिया के लक्षणों पर नजर रखें जैसे स्मरण शक्ति कमजोर पड़ना, असीमित ठिठुरना, सुस्ती, थकान, तुतलाना इत्यादि। ठंड के मौसम में  तबियत ठीक न लगने तथा किसी भी प्रकार की दिक्कत महसूस हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

  • जालंधर की बेटी ने ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में जीते 50 लाख

    जालंधर की बेटी ने ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में जीते 50 लाख

    अमिताभ बच्चन भी हुए इमोशनल

    जालंधर/वरुणः महानगर के सुरानुस्सी स्थित केंद्रीय विद्यालय की आठवीं कक्षा की छात्रा जपसिमरन कौर ने टेलीविजन क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति-जूनियर’ की ‘हॉट सीट’ बनकर शहर को गौरवान्वित किया है। उसने 50 लाख प्वॉइंट्स जीते हैं, जिसे कैश में बदला जाएगा और 18 साल की होने पर उसे दिए जाएगे। शो के होस्ट अमिताभ बच्चन से बातचीत के दौरान उनका आत्मविश्वास खूब झलक रहा था। इस दौरान छात्रा ने सभी सवालों के जवाब सूझबूझ और तर्क के साथ दिए।


    एक समय तो उन्होंने सेट पर सभी को इमोशनल भी कर दिया था, जब उन्होंने अपनी दादी मनजीत कौर के लिए अपने प्यार का इजहार किया था। अपनी दादी के लिए जपसिमरन के प्यार की सराहना करते हुए, अमिताभ बच्चन भी अपनी भावनाओं को नहीं रोक पाए और कहा कि वह भी उनकी तरह ही हैं क्योंकि उन्हें भी अपनी दादी के लिए बहुत प्यार है। इस दौरान उन्होंने भी उन्हें अपना आशीर्वाद दिया और कहा कि उन्हें उम्मीद है कि उनकी दादी के लिए उनका प्यार वैसा ही बना रहेगा और उनसे उन्हें मिली शिक्षाओं को याद रखने के लिए कहा क्योंकि वे बहुत मूल्यवान हैं और किसी को भी इन पाठों को कभी नहीं भूलना चाहिए।

    जपसिमरन ने कहा कि उन्होंने केबीसी के लिए बहुत मेहनत की और सामान्य ज्ञान के प्रश्नों की तैयारी के लिए स्कूल और घर दोनों जगह अतिरिक्त समय बिताया। जपसीमरन ने कहा कि इस सब में उनके पिता ने उनकी मदद की। उनके पिता पेशे से इंजीनियर बलजीत सिंह ने भी इस साल केबीसी के लिए क्वालीफाई किया था, लेकिन वह हॉट सीट पर नहीं आ सके।  जपसिमरन अपनी सफलता का श्रेय अपनी मां गुरविंदर कौर, एक सरकारी स्कूल की शिक्षिका और दादा तारा सिंह को देती हैं।

    उन्होंने अपने स्कूल के प्रिंसिपल और शिक्षकों को भी धन्यवाद दिया कि जब उन्हें केबीसी में जाने के बारे में पता चला और उन्होंने स्कूल में अपने टाइम-टेबल को व्यवस्थित करने में मदद की तो उन्हें प्रोत्साहित किया। उसके पिता ने अपनी बेटी की सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि वह अपनी भावनाओं को शब्दों में बयां नहीं कर सकता और वह सिर्फ इतना कह सकता है कि उसे अपनी बेटी पर बहुत गर्व है। जो लोग सोचते हैं कि शो फिक्स है और चुनिंदा कंटेस्टेंट्स को बुलाया जाता है, उनके लिए यह बिल्कुल सच नहीं है।