Blog

  • जालंधरः 2 ऑटो चालकों की लड़ाई में जमकर चले ईंट-पत्थर 

    जालंधरः 2 ऑटो चालकों की लड़ाई में जमकर चले ईंट-पत्थर 

    जालंधर,ENS: लम्मा पिंड चौक पर देर रात दो ऑटो चालकों में जमकर हंगामा हुआ। दोनों में विवाद इतना भड़ गया कि दोनों तरफ से जमकर ईंटें पत्थर चल रहे थे। हालांकि इस पत्थरबाजी के खेल में कोई हताहत नहीं हुआ है लेकिन काफी देर तक तनाव का माहौल बना रहा। इस दौरान दोनों पक्षों के झगड़े के कारण काफी देर कर लम्मा पिंड से किशनपुरा की तरफ जाता सड़क मार्ग बंद रहा है। लोगों ने बताया कि दो दिन पहले लम्मा पिंड चौक पर शराब ठेके के बाहर दो ऑटो चालकों की लड़ाई हुई थी।

    उसी लड़ाई तो लेकर आज समझौते के लिए दोनों गुटों ने मीटिंग रखी थी। लेकिन मीटिंग शुरू होने से पहले ही विवाद हो गया और दोनों तरफ से ईंट पुत्थर चलने शुरू हो गए। लम्मा पिंड के ही रहने वाले भीरा नामक युवक ने बताया कि घुग्गा, प्रिंस, मोटा ने अपने घर की छत से ईंटे-पत्थर मारे हैं। लम्मा पिंड चौक पर दो गुटों में ईंटें चलती रहीं और दहशत का माहौल बना रहा। किशनपुरा रोड पर दोनों तरफ वाहनों की लाइनें लग गईं। लोगों ने इस हंगामे के बारे में पुलिस को तुरंत फोन भी किया। लेकिन हैरानी की बात है कि पुलिस करीब एख घंटे केल बाद मौके पर पहुंची। इसके बाद पुलिस ने दोनों गुटों के लड़कों को अपनी हिरासत में ले लिया और उन्हें थाने ले गई।

  • आज का राशिफल 2, सितंबर 2023

    आज का राशिफल 2, सितंबर 2023

    मेष:व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रह सकता है। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। कोर्ट व कचहरी के काम मनोनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। कुबुद्धि हावी रहेगी। चिंता तथा तनाव रहेंगे। मित्रों से संबंध सुधरेंगे।
    वृष:व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। धैर्य रखें। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। पुराना रोग परेशानी का कारण रह सकता है। दूसरों के कार्य में दखल न दें। बड़ों की सलाह मानें। लाभ होगा। अपेक्षित कार्यों में विलंब होगा। मानसिक बेचैनी रहेगी।
    मिथुन: प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। बेवजह कहासुनी हो सकती है। कानूनी अड़चन दूर होगी। व्यापार में वृद्धि होगी। नौकरी में सहकर्मियों का साथ मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। प्रसन्नता रहेगी। लेन-देन में जल्दबाजी न करें।
    कर्क:कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। शत्रु पस्त होंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें। स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल होंगे। निवेश शुभ रहेगा। व्यापार में वृद्धि होगी। किसी अपने के व्यवहार से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। शारीरिक कष्ट संभव है।
    सिंह: विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का मौका मिलेगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। दुष्टजनों से दूरी बनाए रखें। निवेश शुभ रहेगा। व्यापार में वृद्धि होगी। नौकरी में उच्चाधिकारी सहयोग करेंगे। घर के सदस्यों के स्वास्थ्य व अध्ययन संबंधी चिंता रहेगी।
    कन्या: लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे। बेवजह कहासुनी हो सकती है। पुराना रोग उभर सकता है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। व्यापार ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। धैर्य रखें। शत्रु हानि पहुंचा सकते हैं। दु:खद समाचार मिल सकता है। व्यर्थ भागदौड़ रहेगी।
    तुला: पराक्रम बढ़ेगा। लंब समय से रुके कार्य सहज रूप से पूर्ण होंगे। कार्य की प्रशंसा होगी। शेयर मार्केट में सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय में वृद्धि होगी। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। शुभ समय। शत्रु पस्त होंगे। सुख के साधन जुटेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
    वृश्चिक: दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी। अज्ञात भय रहेगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। घर-बाहर प्रसन्नता का माहौल रहेगा। घर में अतिथियों का आगमन होगा। व्यय होगा।
    मकर: व्यवसाय की गति धीमी रहेगी। आय में निश्चितता रहेगी। कोई बड़ी समस्या आ सकती है। धैर्य रखें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। किसी अप‍रिचित पर अतिविश्वास न करें। विवाद से क्लेश होगा। दूसरों के उकसाने में न आएं। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। चिंता तथा तनाव रहेंगे।
    कुंभ: व्यवसाय ठीक चलेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। शारीरिक कष्ट संभव है तथा तनाव रहेंगे। सुख के साधन प्राप्त होंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। लंबे समय से रुके कार्यों में गति आएगी।
    मीन: आराम तथा मनोरंजन के साधन उपलब्ध होंगे। यश बढ़ेगा। व्यापार वृद्धि होगी। नई योजना बनेगी जिसका तत्काल लाभ नहीं मिलेगा। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। विरोधी सक्रिय रहेंगे। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। प्रमाद न करें। चोट व रोग से परेशानी संभव है।
  • नए खुले शराब के ठेके का शटर बंद कर, लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन, देखें वीडियो

    नए खुले शराब के ठेके का शटर बंद कर, लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन, देखें वीडियो

    ठेका बंद करने की लगाई प्रशासन से गुहार
    एक्साइज विभाग के अधिकारी ने हटाने का दिया आश्वासन 
    ऊना/सुशील पंडित: ऊना जिला मुख्यालय पर नए आईएसबीटी और आईटीआई के सामने वार्ड नंबर दो की गली में शराब का नया ठेका खोले जाने से वार्ड के लोग आक्रोश में हैं । स्थानीय लोगों ने आज इकट्ठे होकर शराब ठेके के सामने विरोध प्रदर्शन किया और शराब के ठेके को बंद किए जाने की मांग की। स्थानीय लोगों के अनुसार गली में शराब का ठेका खुलने से इसका बुरा असर युवा पीढ़ी पर पड़ रहा है क्योंकि जिस जगह यह शराब का ठेका खोला गया है उसकी कुछ ही दूरी पर पहले ही एक शराब का ठेका है। ऐसे में गली में शराब का नया ठेका खोलने से इसका सबसे ज्यादा असर युवाओं पर पड़ेगा अक्सर गली में शराबी नशे में टहलते और गिरते देखे जा रहे है।  शराब के ठेके के आगे शराबियों का जमघट लगा रहता है ऐसे में महिलाएं और बच्चियों का जहां से गुजरना मुश्किल हो  रहा है जिस गली में यह शराब का ठेका खोला गया है उसके सामने शिक्षण संस्थान आईटीआई और मंदिर है और साथ में आईएसबीटी है।  इस गली के बाहर यहीं पर स्कूल के बच्चे स्कूल को जाने के लिए बस आदि पकड़ने के लिए रुकते हैं और जब बह शराब का ठेका देखते हैं तो उनके मन में कई तरह के सवाल खड़े होते हैं इसलिए स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि शराब के ठेके को जल्द बंद किया जाए।

    लोगों के अनुसार शराब के ठेके को खोलने के लिए नगर परिषद से कोई परमिशन तक भी नहीं ली गई है उन्होंने इसके लिए शराब माफिया को राजनीतिक संरक्षण होने का भी आरोप लगाया है स्थानीय लोगों ने इकट्ठे होकर एक्साइज विभाग के अधिकारी से मिले व शराब के ठेके को जल्द बंद किए जाने की मांग की। वहीं एक्साइज विभाग के अधिकारी विनोद सिंह डोगरा ने ठेका शिफ्ट करवाये जाने को लेकर आश्वासन दिया है। इस मौके पर विनय शर्मा, वार्ड नंबर 2 पार्षद, संजय शर्मा, विजय कुमार, लाडी, विकास शर्मा व अन्य मौजूद थे।
  • एलआईसी बीमा उद्योग में दशकों के विश्वास, अखंडता और उत्कृष्टता का प्रतीक: सिद्धार्थ मोहंती

    एलआईसी बीमा उद्योग में दशकों के विश्वास, अखंडता और उत्कृष्टता का प्रतीक: सिद्धार्थ मोहंती

    ऊना/सुशील पंडित: देश की अग्रणी जीवन बीमा कंपनी एलआईसी बीमा उद्योग में दशकों के विश्वास, अखंडता और उत्कृष्टता का प्रतीक है। यह बात एलआईसी की 67वीं वर्षगांठ के अवसर पर अपने संदेश में एलआईसी के चेयरमैन सिद्धार्थ मोहंती ने कही। उन्होंने कहा कि जैसे ही हम अपनी यात्रा पर विचार करते हैं, हमें अतीत में प्रदर्शित उत्कृष्ट प्रदर्शन पर बहुत गर्व होता है। उन्होंने कहा कि एलआईसी वित्त वर्ष 2023 में प्रथम वर्ष की प्रीमियम आय में 62.58 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी के साथ बीमा क्षेत्र के उदारीकरण के बीस से अधिक वर्षों के बाद निरंतर नेतृत्व की स्थिति में है। पूरे भारत में फैला विशाल वितरण नेटवर्क आगे विकास के लिए तैयार है। एलआईसी पूरे भारत में बीमा और बचत की संस्कृति को विकसित करने में रणनीतिक भूमिका निभा रही है। 31 मार्च 2023 तक एलआईसी द्वारा कुल 27.74 करोड़ पॉलिसियों की सेवा दी गई है। उन्होंने कहा कि एलआईसी ने अपने मूल्यवान पॉलिसीधारकों के लिए एक सिंतबर 2023 को समाप्त हो चुकी पॉलिसियों के लिए एक विशेष पुनरुद्धार अभियान शुरू किया है। सिद्धार्थ मोहंती ने कहा कि छह दशकों से अधिक की विरासत के साथ, एलआईसी ने जबरदस्त विकास देखा है और भारतीय बीमा बाजार में एक प्रमुख खिलाड़ी के रूप में उभरा है, जो लाखों पॉलिसी धारकों की विविध आवश्यकताओं को पूरा करता है। एलआईसी वित्तीय सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए नए मानक स्थापित करना और अभिनव बीमा समाधान पेश करना जारी रखता है। उन्होंने कहा कि 1956 में 5 करोड़ रुपये की शुरुआती पूंजी के साथ शुरुआत करने वाली एलआईसी के पास 31 मार्च 2023 तक प्रबंधन के तहत संपत्ति 43,97,205 करोड़ रुपये है। श्री सिद्धार्थ मोहंती ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए मुख्य विशेषताएं एलआईसी के अनुकरणीय प्रदर्शन को दर्शाती हैं, जिससे मार्केट लीडर के रूप में इसकी स्थिति मजबूत हुई है। उन्होंने बताया कि 2022-23 के लिए प्रथम वर्ष की प्रीमियम आय 2,31,899.17 करोड़ रुपये थी और एलआईसी ने वित्तीय वर्ष के दौरान 204.65 लाख नई पॉलिसियां बेचीं। पॉलिसियों में इसकी बाजार हिस्सेदारी 71.76 प्रतिशत थी जबकि प्रथम वर्ष की प्रीमियम आय के मामले में यह 62.58 प्रतिशत थी।  सिद्धार्थ मोहंती ने कहा कि 2022-2023 में, एलआईसी ने 2,09,938.63 करोड़ रुपये की राशि के 225.51 लाख दावों का निपटान किया। और व्यक्तिगत, आईओ, माइक्रो और पी एंड जीएस में इसका परिपक्वता दावा भुगतान अनुपात 92.65 प्रतिशत और मृत्यु दावा भुगतान अनुपात 98.60 प्रतिशत था। उन्होंने बताया कि एलआईसी ने दुर्भाग्यपूर्ण आपदाओं के दौरान तत्काल राहत प्रदान करने के लिए सिस्टम की संख्या निर्धारित करने का मानक बनाया है। उन्होंने कहा कि हमारे पेंशन और ग्रुप सुपर एनुएशन बिजनेस वर्टिकल ने नई बिजनेस प्रीमियम आय के रूप में 1,73,259.86 करोड़ रुपये एकत्र करके लगातार चार वर्षों तक एक ट्रिलियन का आंकड़ा पार किया है।
     
    उन्होंने कहा कि मूल्य निर्धारण में सुधार और परिचालन दक्षता बनाने के अलावा एलआईसी द्वारा कई ग्राहक-केंद्रित पहल और डिजिटल पहल की गई हैं। सिद्धार्थ मोहंती ने कहा  कि  एलआईसी गोल्डन जुबली फाउंडेशन (जीजेएफ), वर्ष 2006 में स्थापित, निगम के सामुदायिक विकास पहल को पूरा करता है और गरीबी या संकट से राहत, शिक्षा की उन्नति आदि पर ध्यान केंद्रित करने वाली विभिन्न प्रकार की परियोजनाओं पर काम करता है और स्थापना के बाद से जीजेएफ ने 723 परियोजनाएं में 198.11 करोड़ प्रायोजित की है। उन्होंने कहा कि एक अग्रणी जीवन बीमा कंपनी होने के अलावा, एलआईसी चौदह देशों में अपनी उपस्थिति के साथ एक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त वित्तीय समूह है और अपनी सहायक कंपनियों और सहयोगियों जैसे एलआईसी एचएफएल, एलआईसी पेंशन फंड लिमिटेड, एलआईसी म्यूचुअल फंड एसेट मैनेजमेंट लिमिटेड, एलआईसी म्यूचुअल फंड ट्रस्टी कंपनी प्राइवेट लिमिटेड, एलआईसी काड्र्स सर्विसेज लिमिटेड, आईडीबीआई बैंक लिमिटेड के माध्यम से अन्य वित्तीय सेवाओं में भी कदम रखा है। समीक्षाधीन वर्ष के दौरान एलआईसी को ग्राहक सेवा, दावा सेवा, प्रशिक्षण आदि क्षेत्रों में विभिन्न पुरस्कार और प्रशंसाएं प्राप्त हुईं, जिनमें बीमा में सबसे भरोसेमंद ब्रांड का पुरस्कार भी शामिल है। अगस्त 2023 में प्रकाशित फॉच्र्यून ग्लोबल 500 सूची में भी एलआईसी को 107वां स्थान मिला। उन्होंने कहा  कि निगम आज अपनी अपनी 67वीं वर्षगांठ मना रही है तथा एलआईसी अपने पॉलिसीधारकों की विविध वित्तीय जरूरतों को पूरा करने और देश की आर्थिक वृद्धि में योगदान देने के लिए समर्पित है और ग्राहक-प्रथम दृष्टिकोण के साथ मिलकर उत्कृष्टता की निरंतर खोज ने एलआईसी को बीमा परिदृश्य में एक प्रमुख खिलाड़ी बनने में सक्षम बनाया है।
    उन्होंने एलआईसी के पॉलिसीधारकों, शेयरधारकों और कर्मचारियों को वर्षों तक उनके अटूट समर्थन और प्रतिबद्धता के लिए आभार व्यक्त किया। बीमा उद्योग में एलआईसी की 67 वर्षों की यात्रा असाधारण से कम नहीं है, हमारी सफलता का श्रेय हमारे वफादार पॉलिसीधारकों और अन्य हितधारकों द्वारा हम पर जताए गए विश्वास और भरोसे को जाता है। जैसे-जैसे हम भविष्य में कदम रख रहे हैं, हम अखंडता, विश्वसनीयता और ग्राहक-केंद्रितता के अपने मूल मूल्यों को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम अपने आदर्श वाक्य योगक्षेमं वहाम्यहम् (आपका कल्याण हमारी जिम्मेदारी है) की सच्ची भावना के साथ अपने ग्राहकों के कल्याण के लिए खुद को समर्पित करते हैं।
  • रसोई गैस की कीमतें कम कर केंद्र की मोदी सरकार ने हर ग्रहणी को तोहफा दिया: भाजपा महिला मोर्चा 

    रसोई गैस की कीमतें कम कर केंद्र की मोदी सरकार ने हर ग्रहणी को तोहफा दिया: भाजपा महिला मोर्चा 

    ऊना/सुशील पंडित: रसोई गैस की कीमतें कम कर केंद्र की मोदी सरकार ने हर ग्रहणी को तोहफा दिया है ,वहीं हिमाचल की सुख सरकार ने बहनों को दुखी कर दिया है ।यह बात भाजपा महिला मोर्चा की  पूर्व अध्यक्ष प्रमिला ठाकुर, सुषमा ठाकुर, नरेश भुल्लर, ममता शर्मा, रजनी मनकोटिया, रीना वासुदेवा, अनु ठाकुर, नेहा ठाकुर, कंचन रायजादा,आशा रानी, सुखविंदर कौर ,मोनिका कपिल, त्रिशला देवी,पुष्पा देवी ,उर्मिला चौधरी ने संयुक्त रूप से जारी बयान में कहीं। उन्होंने कहा कि एक तरफ केंद्र की सरकार है जो लगातार जहां देश के गौरव को बढ़ा रही है और नीतियां बनाकर हर वर्ग को लाभ देने का प्रयास हो रहा है, महंगाई कम करने का प्रयास हो रहा है, रसोई गैस के सिलेंडर में ₹200 का लाभ दिया गया, उज्ज्वला योजन योजना के तहत महिलाओं को अब कुल ₹400 का लाभ मिलेगा, 75 लाख नए उज्ज्वला योजना के कनेक्शन मिलेंगे, यह एक अपने आप में बड़ी घोषणा है ,जिसे हर घर को लाभ मिलेगा, इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार है। महिला नेत्रियों ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु के नेतृत्व में सुख की सरकार नहीं बल्कि दुख का कारण बनती जा रही है।
    यह सरकार ना तो 300 यूनिट बिजली के फ्री दे पा रही है, ना गोबर खरीद पा रही है,  दूध के रेट बड़े, ना ₹1500 महिलाओं को मिल रहे हैं ।उन्होंने कहा कि इस सरकार ने लगातार महंगाई बढ़ने का काम किया है ।डीजल के रेट बढ़ाये,  पेट्रोल के रेट बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि अब तो हर महिला पूछ रही है सुक्खु भाई यह दुख की सरकार है वायदे कब पूरे होंगे।
  • राम कुमार ने ग्राम पंचायत गोयला में भारी वर्षा से हुए नुकसान का लिया जायज़ा 

    राम कुमार ने ग्राम पंचायत गोयला में भारी वर्षा से हुए नुकसान का लिया जायज़ा 

    बददी/सचिन बैंसल: दुन विधायक व मुख्य संसदीय सचिव राम कुमार ने शुक्रवार को  दून विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत गोयला में भारी वर्षा से हुए नुकसान के प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया और लोगो की  समस्याओ को सुना। राम कुमार ने कृषि विभाग के अधिकारियों को भारी वर्षा से किसानों की फसलों को हुए नुकसान का समयबद्ध आकलन कर रिपोर्ट शीघ्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए ताकि प्रभावितों को समय पर राहत राशि मिल सके। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट के आधार पर ही प्रभावित किसानों को सहायता प्रदान की जाएगी। 
    उन्होंने राजस्व विभाग के अधिकारियों को जिन ग्रामीणों के मकान तथा गौशाला क्षतिग्रस्त हुए है की रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश भी दिए ताकि उन्हें समयबद्ध राहत राशि दी जा सके। मुख्य संसदीय सचिव ने ग्राम पंचायत गोयला में वर्षा से क्षतिग्रसत हुए मकान का जायज़ा लिया। उन्होंने ग्राम पंचायत गोयला के सेरला गांव के निवासी धनी राम को 10 हजार रुपए, नीका राम को 10 हजार रुपए, तुलसी राम को 10 हजार रुपए, जमना देवी को 10 हजार रुपए, रेखा देवी को 10 हजार रुपए, मोहन को 02 हजार रुपए, भजन को 02 हजार रुपए, ग्राम पंचायत गोयल के कंजियारा गांव के नारायण सिंह को 10 हजार रुपए तथा ग्राम पंचायत गोयला के गांव छमकड़ी के निवासी सुन्दर लाल को 02 हजार रुपए अपनी ओर से सहायता राशि के रूप में वितरित किए। 
    उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार प्रभावितों के साथ है तथा उनकी यथा सम्भव सहायता के लिए वचनबद्ध है। वह स्वयं निजी स्तर पर प्रभावितों की यथा सम्भव सहायता सुनिश्चित बना रहे है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने प्रभावितों को देने वाली राशि में बढ़ौतरी की है।
    राम कुमार ने भारी वर्षा से क्षतिग्रस्त डंगों तथा नालों को ठीक करवाने के सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए। इस अवसर पर ग्राम पंचायत गोयला के उप प्रधान तारा चन्द, बीडीसी सदस्य आशा भाटिया, खण्ड कांग्रेस दून के पूर्व प्रधान सोहन लाल, आलोक गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, अन्य गणमान्य तथा ग्रामीण उपस्थित थे। 
  • ऊना सदर थाना में मनाया इंडियन ऑयल दिवस 

    ऊना सदर थाना में मनाया इंडियन ऑयल दिवस 

    ऊना/सुशील पंडित: 64वें इंडियन ऑयल दिवस के जश्न के मद्देनजर उत्तरी क्षेत्र पाइपलाइन ऊना के अधिकारियों ने पद्मश्री और अर्जुन अवार्ड से सम्मानित अजय ठाकुर को सुविधा प्रदान की। वह भारतीय राष्ट्रीय कबड्डी टीम के पूर्व कप्तान हैं और उन राष्ट्रीय टीमों का भी हिस्सा थे। जिन्होंने कबड्डी विश्व कप 2016 और एशियाई खेल 2014 में स्वर्ण पदक जीता था वर्तमान में ऊना में पुलिस उपाधीक्षक के पद पर तैनात हैं। स्वच्छ भारत अभियान के मद्देनजर ऊना सदर पुलिस थाने में स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इसके अलावा ऊना सदर पुलिस स्टेशन में पुलिस उपाधीक्षक, थाना प्रभारी और इंडियन ऑयल अधिकारियों द्वारा और पौधे लगाए गए।
  • समाजसेवी हंसराज चंदेल ने तरंगला के उपस्वास्थ्य केंद्र में स्टाफ नियुक्त करनेकी करी मांग

    समाजसेवी हंसराज चंदेल ने तरंगला के उपस्वास्थ्य केंद्र में स्टाफ नियुक्त करनेकी करी मांग

    पहाड़ी क्षेत्र के स्वास्थ्य केदो में स्टाफ का होना बहुत जरूरी: हंसराज चन्देल
    बददी/सचिन बैंसल: दुन विधानसभा क्षेत्र में प्राकृतिक आपदा ने भारी तबाही मचाई है। जिसमें की पहाड़ी क्षेत्र में भारी भरकम नुकसान हुआ है। लोगों के घर तहस नहस हो गए हैं और कृषि करने लायक भी भूमि नहीं बची हैं। दुन विधानसभा क्षेत्र के खेड़ा पंचायत के समाजसेवी हंसराज चंदेल ने आपदा क्षेत्र का दौरा किया। इस मौके पर उन्होंने दाड़वा पंचायत के गांव  तरंगला में स्वास्थ्य सुविधा देने वाले उप स्वास्थ्य केंद्र पर ताला लगा देखा। उन्होंने कहा कि हैरानी की बात है इस आपदा की घड़ी में स्वास्थ्य केंद्रों पर कोई भी स्टाफ नहीं है ।उन्होंने सरकार से शीघ्र अति शीघ्र स्वास्थ्य केंद्र में स्टाफ की नियुक्ति की मांग की है। उन्होंने कहा कि आपदा प्रभावित लोगों का स्वास्थ्य ठीक रखने के लिए स्वास्थ्य केंद्रों में स्टाफ की नियुक्ति होना बहुत जरूरी है ।इस मौके पर ग्राम पंचायत प्रधान ममता ठाकुर ,प्रधान अंजू भंडारी, जय सिंह ,पूर्व प्रधान गोपाल ठाकुर ,पुरानचंद बबलू ,वीर सिंह ओर महेंद्र सिंह मौजूद रहे।
  • ऊना स्थापना दिवस पर उप मुख्यमंत्री ने जिलावासियों को दी बधाई

    ऊना स्थापना दिवस पर उप मुख्यमंत्री ने जिलावासियों को दी बधाई

    राहत पुनर्वास एवं विकास वर्तमान सरकार का मुख्य एजेंडा: डिप्टी सीएम
     
    हरोली विस में हर माह आयोजित होगा हरोली मिलन कार्यक्रम: मुकेश अग्निहोत्री
    ऊना/सुशील पंडित: हरोली विधानसभा क्षेत्र में विकास की कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। विधानसभा क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित करके विकास की नई गाथा लिखी जाएगी। यह बात उप मुख्यमंत्री ने ऊना जिला के स्थाापना दिवस के अवसर पर हरोली विस में आयोजित हरोली मिलन कार्यक्रम के दौरान कही। उन्होंने कहा कि हर माह की पहली व दो तारीख को हरोली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जिसमें विस क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र विकास के लिए सभी गांवों में पैदल यात्रा करके लोगों से सीधा संवाद स्थापित किया जाएगा।

    उप मुख्यमंत्री जिला ऊना की स्थापना दिवस पर ऊना वासियों को बधाई दी तथा प्रण लिया है कि विकास के क्षेत्र में जिला को निरंतर प्रगति की ओर ले जाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जिला ऊना माता श्री चिंतपूर्णी के नाम से काफी विख्यात है। माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में देश के दूर-दराज़ क्षेत्रों से आने वाले सभी श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं मुहैया करवाने का कार्य किया जा रहा है ताकि श्रद्धालुओं को माता श्री चिंतपुर्णी के दर्शन करने में किसी भी प्रकार की कोई असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को माता श्री चिंतपूर्णी के दर्शन आसानी से हो सके इसके लिए सुगम दर्शनी प्रणाली शुरू की गई है जिसे लोगों को काफी सुविधा हो रही है।
    उप मुख्यमंत्री ने कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र में आगामी पांच सालों में होने वाले विभिन्न विकासात्मक कार्यों का खाका तैयार कर लिया गया है। हरोली कॉलेज के भवन का कार्य शुरू हो चुका है। आईपीएच का आधुनिक सुविधा से लैस विश्राम गृह का निर्माण किया जाएगा जिसका कार्य आरंभ कर दिया गया है। खड्ड गांव में इंडोर स्टेडियम निर्मित करने की स्वीकृति मिल चुकी है। बल्क ड्रग पार्क के लिए पानी की सुविधा उपलब्ध करवानें के लिए बीत क्षेत्र में 32 करोड़ रूपये की लागत से 12 टयूबवैलों का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है जबकि पाइप लाईन बिछाने के कार्य को लेकर भी टैंडर हो चुका है।  उन्होंने बताया कि गोंदपुर और बाथू के सबस्टेशन को अपग्रेड करने के लिए 15 करोड़ रूपये की राशि जारी कर दी गई है ताकि स्तरोन्यन का कार्य शुरू हो सके। उन्होंने कहा कि बीत क्षेत्र में लगभग 5 करोड़ रूपये की लागत से पुरानी पाईपों को बदलने का कार्य प्रगति पर है। 
    मुकेश अग्निहोत्री ने बताया कि हरोली विस क्षेत्र के विकास को पंख दिए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही सलोह व कर्मपुर में चौक का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि हरोली-रामपुर पुल पर आगंतुकों की सुविधा के लिए दो रेनशेल्टर निर्मित किए गए है जबकि सेल्फी प्वाइंट का निर्माण किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त पुल को हाईटैक करने की दृष्टि से यहां सीसीटीवी कैमरें स्थापित करने हेतू ऊना पुलिस को 35 लाख रूपये की राशि जारी कर दी गई है। उन्होंने कहा कि टाहलीवाल और पोलियां में दुर्घटना की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों में 75-75 लाख रूपये खर्च करके नो एक्सिडेंट प्वांइट बनाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पंजुआना से पोलियां के लिए सड़क का निर्माण किया जाएगा जिस पर 15 करोड़ रूपये खर्च होंगे। इस सड़क के बनने से बल्क ड्रग पार्क को लाभ होगा। इसके अतिरिक्त पंजुआना और बालीवाल के मध्य बल्क ड्रग पार्क का प्रशासनिक ब्लॉक बनाया जाएगा जिसमें पानी की योजना के लिए 10 करोड़ रूपये तथा 11 करोड़ रूपये हरोली विस क्षेत्र के पानी को रिचार्ज़ करने के लिए खर्च किए जाएंगे। बाथू स्थित राजीव गांधी सामान्य सुविधा केंद्र का डेढ़ करोड़ रूपये खर्च करके सौंदर्यीकरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पंडोगा स्कूल को 50 लाख रूपये विकासात्मक कार्य के लिए जारी किए गए हैं। एक करोड़ रूपये की लागत से गोंदपुर बुल्लां में निरीक्षण हट, 10-10 लाख रूपये की लागत से गोंदपुर बुल्लां व कांगड़ के तालाबों का सौंदर्यीकरण तथा कांगड़, कुठार व गोंदपुर जयचंद इत्यादि क्षेत्रों में रेन शेल्टरों का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजावर में सहकारिता संस्थान का निर्माण किया भी जाएगा। डिप्टी सीएम ने बताया कि सिंचाई एवं पेयजल की लगभग 15 योजनाओं का कार्य पूर्ण हो चुका है तथा शीघ्र ही लोगों को समर्पित किया जाएगा।  
    उप मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में आई आपदा के कारण काफी नुक्सान का सामना करना पड़ा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार का केवल राहत पुनर्वास एवं विकास मुख्य एजेंडा है और इस एजेंडे पर ही सरकार प्राथमिकता के आधार पर कार्य कर रही है ताकि लोगों को जल्द से जल्द राहत पहुंचाई जा सके। 
    इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं भी सुनी तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को तुरंत हल करने के निर्देश दिए। इस मौके पर जलग्रां निवासी ठेकेदार कुलबिंदर सिंह ने मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में उपमुख्यमंत्री को 51 हजार रूपए का चैक भेंट किया। कार्यक्रम में अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी रणजीत सिंह राणा, जिला महामंत्री प्रमोद कुमार, अध्यक्ष हरोली ब्लाक कांग्रेस कमेटी विनोद बिट्टू, प्रधान ग्राम पंचायत बाथ सुरेखा राणा, प्रधान ग्राम पंचायत धर्मपुर सुभद्रा, प्रधान ग्राम पंचायत कांगड नीलम, अधीक्षण अभियन्ता लोक निर्माण विभाग जीएस राणा, एसडीएम हरोली विशाल शर्मा, अधिशासी अभियंता जल शक्ति विभाग पुनीत शर्मा सहित अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी व बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
  • बाहरी राज्यों की बसों पर टैक्स बढ़ाने पर संचालकों ने जताया रोष

    बाहरी राज्यों की बसों पर टैक्स बढ़ाने पर संचालकों ने जताया रोष

    टैक्स कम न किया तो रोक देंगे बसे
    6 सितंबर को खड़ी कर दी जाएंगे बसें
    बददी/सच्ची बैंसल। बीबीएन पेसेंजर को-अपरेटिव सोसायटी ने सरकार की ओर से  बाहरी राज्यो की निजी बसों पर टैक्स  लगाने का विरोध जताया है। अभी तक हिमाचल सरकार की ओर से कोई पालिसी न  होने से बाहरी राज्य की बसें बिना टैक्स के ही आ रही थी।
    सोसायटी के प्रधान जितेंद्र ठाकुर ने कहा कि बीबीएन में दो सौ अधिक बसें कामगारों को लाने व छोड़ने का कार्य करती है। यह बसें पंचकूला, पिंजौर, कालका व चंडीगढ़ से कामगारो को लेकर बीबीएन में आती है। अभी तक इन बसों पर बहुत कम टैक्स था, लेकिन अब सरकार ने सीधा  60 हजार रुपये मासिक कर दिया है। इतना टैक्स देने में निजी बस आपरेटर सक्षम नहीं है। अगर सरकार ने टैक्स माफ नहीं किया तो 6 सितंबर को सभी बसें पुल पार खड़ी हो जाएगी। कंपनियों में कामगार नहीं पहुंचेगे। इसके बारे  में उन्होंने बीबीएनाईए को अवगत करा दिया गया है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि सरकार अगर टैक्स लगाना चाहती है तो पड़ोसी राज्य हरियणा व  चंडीगढ़ की तर्ज पर टैक्स लागये। लेकिन सरकार का एक दम से 60000 टैक्स लगाना सरासर बस ऑपरेटरों के साथ अन्याय है। इस मौके पर बग्गा सिंह, राकेश राणा, पवन सिंह, बलविद्र सिंह, बरजिंद्र, नरेश चौहान, लक्की, जितेंद्र राणा, संजीव कुमार, ओमप्रकाश, निर्मल, बलजीत, चरण सिंह, रघुबीर सिंह, देशराज, अवतार, जोगिंद्र सिंह, प्रेम चंद, सोनी, तरसेम लाल, ज्ञानेंद्र, मुख्तयार सिंह, सुरेंद्र, और अमर खठाना आदि उपिस्थत रहे।