Blog

  • पंजाबः विजीलेंस के खिलाफ आईएएस अधिकारियों ने खोला मोर्चा, जाने मामला

    पंजाबः विजीलेंस के खिलाफ आईएएस अधिकारियों ने खोला मोर्चा, जाने मामला

    चंडीगढ़ः अजनाला में विजीलेंस की ओर से लुधियाना के आरटीए अधिकारी पर भ्रष्टाचार के आरोपों के तहत मामला दर्ज किया था। इस दौरान विजीलेंस ने आरटीए अधिकारी नरिंदर धालीवाल को शनिवार विजिलेंस ने अदालत में पेश कर तीन दिन का रिमांड हासिल किया था। जिसके विरोध में मामला गर्माता हुआ दिखाई दे रहा है। दरअसल, बीते दिन पीसीएस अधिकारियों ने एक सप्ताह तक छुट्टियों पर जाने का ऐलान कर दिया था। उसके बाद आज उनके समर्थन में आकर पंजाब रेवेन्यू ऑफिसर्स एसोसिएशन ने 5 दिन की छुट्टी लेने का फैसला किया है।

    विजीलेंस के खिलाफ अब आईएएस अफसर विरोध में आ गए है। दरअसल, आईएएस अधिकारी नीलिमा के खिलाफ कार्रवाई करने के मामले में पंजाब के आईएएस अधिकारियों ने नाराजगी जाहिर की है। करीब 50 आईएएस अधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य सचिव वीके जंजुआ से मुलाकात की और उनके सामने अपनी नाराजगी जाहिर की। आईएएस अधिकारियों ने कहा कि नीलिमा के खिलाफ मामला दर्ज करते समय प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया। मिली जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ आईएएस अधिकारियों की बैठक चल रही है।

  • जालंधर : 400 ग्राम हेरोइन के साथ दो गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर (वरुण/हर्ष)। सीआईए स्टाफ की पुलिस ने दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 400 ग्राम हेरोइन जब्त की है। गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान संदीप पुत्र रणवीर सिंह निवासी मोहल्ला पलाहद नगर, होशियारपुर और कोमल कुमार पुत्र बलवीर चंद निवासी आदिधर्मी मोहल्ला बहादरपुर नगर होशियारपुर के रूप में हुई है। जानकारी देते हुए डीसीपी जसकिरणजीत सिंह तेजा और एडीसीपी कवलप्रीत सिंह चाहल ने बताया की सीआईए स्टाफ के प्रभारी अशोक कुमार की टीम  गश्त के दौरान ढिलवा चौक होशियारपुर रोड के पास मौजूद थी। 

    इसी दौरान जंडूसिंघा की  ओर से उक्त आरोपी पैदल आते दिखाई दिए जो पुलिस को देख कर घबरा भागने की कोशिश करने लगे, जिन्हें मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने काबू कर लिया। जब आरोपियो की तलाशी ली तो उनके कब्जे से 400 ग्राम हेरोइन बरामद हुई । पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल करेगी, ताकि पता चल सके कि आरोपी हेरोइन की खेप किस सप्लायर से लेकर आए थे और नशा की  सप्लाई कहां देने जा रहे थे।

  • सड़कों पर आप और बीजेपी का प्रदर्शन, भाजपा सासंद सहित कई नेता हिरासत में

    सड़कों पर आप और बीजेपी का प्रदर्शन, भाजपा सासंद सहित कई नेता हिरासत में

    नई दिल्लीः नगर निगम के सदन में मेयर के चुनाव के दिन जिस तरह का हंगामा हुआ वह थमने का नाम नहीं ले रहा। इसे लेकर सोमवार को एक बार फिर आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी सड़क पर उतर कर प्रदर्शन कर रही हैं। मुख्यमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन कर रहे सांसद प्रवेश वर्मा समेत कई भाजपा नेताओं को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पार्टी आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय मार्ग पर स्थित भाजपा मुख्यालय पर प्रदर्शन कर रही है।

    भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही आम आदमी पार्टी ने कहा कि, भाजपा और एलजी मिलकर एमसीडी में सारे नियमों की धज्जियां उड़ाकर संविधान की हत्या कर रहे हैं। निगम में हुए पार्षदों के हंगामे के विरोध में मुख्यमंत्री आवास के पास आम आदमी पार्टी के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी प्रदर्शन कर रही है।

  • जालंधरः पुलिस मुठभेड़ में काबू 3 लुटेरों को लेकर आईजी संधू ने किया खुलासा, देखें वीडियो

    जालंधरः पुलिस मुठभेड़ में काबू 3 लुटेरों को लेकर आईजी संधू ने किया खुलासा, देखें वीडियो

    जालंधर, (वरुण/हर्ष): कपूरथला पुलिस में तैनात कांस्टेबल कुलदीप बाजवा उर्फ कमल बाजवा की देर रात फिल्लौर में लुटेरों से मुठभेड़ दौरान में मौत हो गई थी। इस घटना की जानकारी देते हुए आईजी जालंधर रेंज गुरशरण सिंह संधू ने बताया कि पुलिस ने इस घटना में पुलिस ने 3 लुटेरों को काबू कर लिया है। आईजी संधू ने बताया आरोपियों पर फगवाड़ा और गोराया में अलग-अलग मामले दर्ज है। फिलहाल उनका इलाज जालंधर के सरकारी अस्पताल में चल रहा है।

    आईजी संधू ने कहा कि फगवाड़ा के थाना मुखी को सूचना मिली थी कि कुछ हथियार बंद लोगो ने एक कार फगवाड़ा से लूट ली है। जिसकी सूचना मिलने पर थाना मुखी पुलिस पार्टी के साथ उनका पीछा करने के लिए निकल गए। इस दौरान पुलिस टीम गाड़ी को ट्रैक करती हुई गोराया के पास पहुंची। पुलिस ने जैसे ही आरोपियों का घेराव किया तो उन्होंने गाड़ी से निकलते ही पुलिस पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। जिस दौरान पुलिस पार्टी ने भी जवाबी फायरिंग की। इस मुठभेड़ में एक गोली कांस्टेबल कुलदीप बाजवा को भी लगी जो कि थाना मुखी के साथ तैनात था।

    इस मुठभेड़ दौरान कुलदीप बाजवा की मौत हो गई। पुलिस ने बताया के पुलिस ने बड़ी मुस्तेदी के साथ तीन लुटेरों को पकड़ लिया, लेकिन उनका एक साथी अंधेरे का फायदा उठा कर भाग गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक उनकी अपनी कार, छीनी हुए कार (क्रेटा) एक पिस्टल 30 बोर 4 कारतूस जिंदा , 32 बोर की दो पिस्टल और 7 जिंदा कारतूस बरामद किए है। पुलिस के अनुसार इनके चौथे साथी को भी जल्दी काबू कर लिया जाएगा। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शहीद हुए कांस्टेबल के परिवार की मदद के लिए विभागी पॉलिसी के अनुसार वचनबद्ध है। शहीद हुए कांस्टेबल कुलदीप बाजवा को उसके पिता के स्थान पर ही विभाग में नौकरी मिली थी और वह अपने परिवार का इकलौता बेटा था।

  • पंडित शशिपाल डोगरा ने की बड़ी भविष्यवाणी 

    पंडित शशिपाल डोगरा ने की बड़ी भविष्यवाणी 

    कहा – गणना के मुताबिक मंत्रियों और सीपीएस की शपथ सत्ता में किसी बड़े संघर्ष को देगी जन्म

    ऊना/सुशील पंडित : प्रख्यात अंक ज्योतिषी व वशिष्ठ ज्योतिष सदन के अध्यक्ष पंडित शशिपाल डोगरा के मुताबिक आज हुई मंत्रियों और सीपीएस की शपथ सत्ता में किसी बड़े संघर्ष को जन्म देगा। उनकी गणना कहती है कि वर्ष का अंक भी 7 केतु ही है। जो द्विजन्मा योग बना रहा है। जो किसी बड़े संकट को निमंत्रण दे रहा है। पंडित डोगरा कहते हैं कि हिमाचल प्रदेश की 14वीं विधानसभा का चुनाव 12 नवंबर 2022 को हुए और 8 दिसंबर 2022 को चुनाव का परिणाम आया। चुनाव में कांग्रेस को 40 सीटे मिली हैं। हिमाचल में कांग्रेस की सरकार में 11 दिसंबर 2022 को सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मुख्यमंत्री व मुकेश अग्निहोत्री ने उपमुख्यमंत्री की शपथ ली। लेकिन काफ़ी लम्बे अंतराल के बाद 28वें दिन 8 जनवरी 2023 को हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सरकार ने 6 सीपीएस व 7 मंत्रियों ने शपथ ली।

    पंडित शशिपाल डोगरा ने बताया कि 2023 वर्ष, जिसका अंक 2+0+2+3=7 अंक बनता है। 7 अंक जो केतु का अंक है। केतु जो बिना सिर का व दिशा हीन वर्ष है। जिसका अपना कोई लक्ष्य नहीं है। जो जिधर चला दे उधर चल पड़ता है। ऐसा ही सरकार के लिए यह वर्ष भी रहने वाला है। 8 जनवरी 2023 रविवार के दिन मंत्रिमण्डल का विस्तार 8 अंक शनि का अंक है।और शनि न्याय का कारक है। शनि दंड अधिकारी है। शनि कर्म फल दाता है। न्याय तो करेगा ही और कुछ को दंड मिलना भी तय है। 28वें दिन 2+8=1 अंक जो सूर्य का अंक है। रविवार जो सूर्य का दिन है। दोनों अंक आपस में शत्रु अंक है, जिस कारण सत्ता में किसी बड़े संघर्ष को जन्म देगा। 

    पंडित डोगरा के मुताबिक

    8+1+2+0+2+3=16=1+6=7 अंक जो केतु का अंक है। वर्ष का अंक भी 7 केतु ही है। जो द्विजन्मा योग बना रहा है। जो किसी बड़े संकट को निमंत्रण दे रहा है। 14वीं विधानसभा 1+4=5 अंक बुद्ध का अंक बुद्ध वाणी का कारक बुद्ध नपुंसक ग्रह है, जिसका अपना को अस्तित्व नहीं। जिस ग्रह के प्रभाव में, वैसा बन जाता है। वहीं, 5+8=13=1+3=4 अंक राहु का अंक जो पहले ही विद्रोह का कारक है। राहु किसी बड़े विद्रोह को जन्म दे सकता है। पं. शशिपाल डोगरा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने 6 सीपीएस बनाए, जिनकी शपथ मकर लग्न में हुई, जो चर लग्न है। चर लग्न में सीपीएस की शपथ का होना शुभ नहीं है। ये ज्यादा वक्त तक इस पद पर टिक नहीं पाएंगे। 7+6=13=1+3=4 अंक जो राहु का अंक है। इन पदों को कहीं कोट कचहरी में ना उलझना पड़ जाए। वहीं हिमाचल प्रदेश सरकार ने 8 जनवरी को 7 कैबिनेट मंत्रियों को शपथ स्थिर लग्न कुम्भ में हुए। जो एक शुभ लग्न है। जिस कारण कैबिनेट एक समय तक स्थिर बन कर रह सकती है। परन्तु 6 सीपीएस +7 कैबिनेट मंत्री 13=1+3=4 राहु का अंक है। जो विरोध का कारक भी है। इस कारण अचानक कोई गतिरोध हो सकता है। किसी बड़े षड्यंत्र  को निमंत्रण दे सकता है।

  • श्रद्धालुओं के लिए Railway की बड़ी सौगात… 

    श्रद्धालुओं के लिए Railway की बड़ी सौगात… 

    नई दिल्ली: रेलवे राजस्थान के श्रद्धालुओं को बड़ी सौगात देने जा रहा है। रेलवे ने राजस्थान के श्रद्धालुओं की मांग को देखते हुए इस बार 5 ज्योतिर्लिगों की यात्रा कराने की योजना बनाई है। इससे पहले राजस्थान के श्रृद्धालुओं को इसके लिए दिल्ली जाकर ट्रेन पकड़नी पड़ती थी। लेकिन इस बार ट्रेन जयपुर से ही चलेगी और राजस्थान के कई हिस्सों से श्रद्धालुओं को लेती हुई 5 ज्योतिर्लिंगों तक जाएगी। आप भी इस यात्रा में शामिल हो सकते हैं। 

    आईआरसीटीसी के सयुंक्त महाप्रबन्धक योगेंद्र सिंह गुर्जर ने बताया कि रेलवे लंबे समय बाद राजस्थान के श्रद्धालुओं की मांग को पूरी करते हुए यहां से 5 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा कराने जा रहा है। इस यात्रा की बुकिंग शुरू हो चुकी है। ये स्पेशल ट्रेन जयपुर से शुरू होकर अजमेर, भीलवाड़ा, चंदेरिया और उदयपुर से श्रद्धालुओं को लेती हुई नासिक पहुंचेगी। वहां त्रयम्बकेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करवाये जायेंगे। यह यात्रा 4 फरवरी से शुरू होने जा रही है। इन 5 ज्योतिर्लिंगों में त्रयम्बकेश्वर, घृष्णेश्वर, भीमाशंकर, नागेश्वर और सोमनाथ के दर्शन शामिल हैं।

    इस बार ये यात्रा भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन के तहत नए रैक से करवाई जा रही है। इस कैटेगरी का मूल्य 21390 रुपये रखा गया है। जबकि सुपीरियर कैटेगरी का मूल्य 24230 रुपये रखा गया है। कन्फर्म बर्थ के साथ-साथ होटल-आवास, ट्रांसपोर्टेशन और मंदिर दर्शन की सुविधा भी दी जा रही है। इस पैकेज की जानकारी IRCTC की साइट पर मिल जाएगी और ऑनलाइन बुकिंग भी हो जाएगी।

  • पंजाबः पीसीएस अधिकारियों के बाद Revenue Officers ने किया ऐलान, देखें पत्र

    पंजाबः पीसीएस अधिकारियों के बाद Revenue Officers ने किया ऐलान, देखें पत्र

    लुधियानाः अजनाला में विजीलेंस की ओर से लुधियाना के क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण के पद पर तैनात एक पीसीएस अधिकारी की गिरफ्तारी के बाद कल पीसीएस के अधिकािरयों ने एक सप्ताह तक छुट्टियों पर जाने का ऐलान कर दिया। जिसके बाद आज उनके समर्थन में आकर पंजाब रेवेन्यू ऑफिसर्स एसोसिएशन ने 5 दिन की छुट्टी लेने का फैसला किया है।

    मिली जानकारी के अनुसार पंजाब के राजस्व अधिकारी भी आज से 13 जनवरी तक अवकाश पर रहेंगे, जिससे तहसीलों में रजिस्ट्री समेत अन्य जरूरी काम ठप रहेंगे। दूसरी ओर पीसीएस व राजस्व विभाग के अधिकारियों के अवकाश लेने से पंजाब भर में एसडीएम व तहसील कार्यालयों में काम पूरी तरह से ठप है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का भी सामना करना पड़ रहा है।

  • जालंधरः फिल्लौर में फिर चली गोलियां, 24 घंटों में दूसरी वारदात, देखें वीडियो

    जालंधरः फिल्लौर में फिर चली गोलियां, 24 घंटों में दूसरी वारदात, देखें वीडियो

    जालंधर/हर्ष कुमारः पंजाब में गोली चलने के मामले में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। आए दिन ही बदमाश बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम देकर फरार हो रहे, जोकि पुलिस की कारगुजारी पर सवालियां निशान खड़े कर रहे है। 24 घंटों में फिल्लौर में दूसरी बार गोलियां चलने का मामला सामने आया है। नया मामला फिल्लौर के नजदीक गांव मुठ्डा कलां से सामने आया है। जहां देर रात एक क्रिश्चन परिवार के घर पर गोलियां चलाकर हमलावार वहां से फरार हो गए। इस संबंध में सोनू पॉल पुत्र राम लुभया ने बताया कि वह जजा कलां में वेल्डिंग का काम करता है।

    सोनू ने बताया कि उसने रात को गोली चलने की आवाज सुनी, लेकिन उसने सोचा कि बाहर किसी ने पटाखे चलाए होंगे। लेकिन सुबह घर के दरवाजे में गोली का छेद देखे तो घटना के बारे में पता चला। सोनू ने बताया कि गोलियों के निशान घर के सामने के दरवाजे पर लगे हुए थे। इस संबंध में उन्होंने संबंधित थाने को सूचित कर दिया, जिसके बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

    फिलौर थाने के एएसआई सुभाष चंद्र ने बताया कि रात में 6 गोलियां चली हैं। पुलिस अधीक्षक सुरिंदर कुमार ने बताया कि इस घटना की कई पहलुओं से जांच की जा रही है। घर के मालिक सोनू पॉल ने कहा कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। मुझे नहीं पता कि उन्होंने मेरे घर पर गोली क्यों चलाई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।

  • पंजाबः सेना अधिकारी ने की खुदकुशी, सदमें में पत्नी का भी हुआ निधन

    पंजाबः सेना अधिकारी ने की खुदकुशी, सदमें में पत्नी का भी हुआ निधन

    फिरोजपुरः कैंट में यूनिट लाइन में एक अधिकारी के सुसाइड करने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक अधिकारी ने सुसाइड नोट भी छोड़ा है। नोट में उसने लिखा था कि उसने अपनी पत्नी को नुकसान पहुंचाया है। लेकिन बाद में पत्नी भी मृत पाई गई। सैन्य अधिकारियों के अनुसार, दोनों की वैवाहिक कलह को लेकर नियमित काउंसिलिंग चल रही थी। सेना और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 

  • पंजाब: दम घुटने से मजदूरों की मौत

    पंजाब: दम घुटने से मजदूरों की मौत

    सुनामः गांव चट्ठा ननहैड़ा में अंगीठी जलाकर सो रहे 5 प्रवासी मजदूरों की दम घुटने से मौत हो गई है और एक मजदूर की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे का शिकार सभी मजदूर बिहार के बेगूसराय जिले से संबंधित बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक रविवार की रात को करीब दस बजे काम निपटाकर शैलर में काम करने वाले सत्यनारायण साधा, करण साधा, सचिन कुमार, राधे साधा, अमंत कुमार और शिवरूद्र, शैलर में ही बने एक ही कमरे में सो गए।

    सर्दी से बचने के लिए इन्होंने अंगीठी जला ली। सोमवार सुबह को काम पर नहीं आते देख लेबर ठेकेदार ने मजदूरों को जगाने के लिए कमरे का दरवाजा खटखटाया। दरवाजा नहीं खोलने पर मालिकों को सूचना दी गई। इसके बाद दरवाजा तोड़ा गया तो सत्यनारायण साधा, करण साधा, सचिन कुमार, राधे साधा और अमंत कुमार मृत अवस्था में पाए गए। जबकि शिवरूद्र की सांस चल रही थी। शिवरूद्र को तुरंत सुनाम के निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। एसएचओ मनप्रीत सिंह ने हादसे की पुष्टि करते कहा कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।