Blog

  • जवानों के साथ दिवाली मनाने पहुंचे PM मोदी, सेना की जैकेट में आए नजर

    नई दिल्ली :  हर साल की तरह इस बार भी देश के जवानों के साथ दीपावली मनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल प्रदेश पहुंच गए है। सीमावर्ती इलाके लेपचा में पीएम नरेंद्र मोदी ने सुरक्षा बलों के जवानों से मुलाकात की।  पीएम मोदी ने इस मौके पर एक्स (ट्वीट) पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, हमारे बहादुर सुरक्षा बलों के साथ दिवाली मनाने के लिए हिमाचल प्रदेश के लेपचा पहुंच गया हूं। इस दौरान पीएम मोदी सेना की जैकेट और टोपी में नजर आए।

    ता दें कि रविवार को पूरे देश में दिवाली मनाई जा रही है। हालांकि देश की सीमा की सुरक्षा में जुटे जवान ड्यूटी की वजह से अपने घर नहीं जा पाते हैं। ऐसे में उन्हें परिवार की याद ना आए इसलिए पीएम मोदी हर साल देश के अलग-अलग सीमाई क्षेत्रों में जवानों के साल मिलकर दिवाली मनाते हैं। पीएम मोदी ने लेपचा पहुंचकर न सिर्फ जवानों से मुलाकात की बल्कि उनका हाल चाल भी जाना।

  • इमारत में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

    इमारत में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

    नई दिल्ली : हरियाणा के सोनीपत में शनिवार देर रात एक आवासीय इमारत में भीषण आग लग गई। कुमासपुर गांव के पास स्थित एपेक्स ग्रीन सोसायटी के एक टावर में आग लगने के बाद सोनीपत अग्निशमन विभाग और दिल्ली अग्निशमन विभाग की टीमों के संयुक्त प्रयास से आग पर काबू पाया गया आग किस कारण लगी इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है कुमासपुर गांव के पास स्थित एपेक्स ग्रीन सोसायटी की सातवीं मंजिल पर आग लगने की दुर्घटना हुई आग की लपटें देखकर आसपास को लोगों में भी हड़कंप मच गया सातवीं मंजिल पर रहने वाले लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया 14 मंजिला इस इमारत में 7वीं मंजिल पर करीब 50 के करीब लोग रहते है देखते ही देखते आग की लपटें तेज होती गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने सातवें फ्लोर पर फंसी एक गर्भवती महिला, उसकी बेटी और उसके पति को भी बचाया

    कुछ लोगों को बालकनी के रास्ते रस्सी के सहारे बिल्डिंग से बाहर निकाला गया। दमकल विभाग के पास हाइड्रोलिक प्लेटफार्म नहीं होने की वजह से कुछ लोगों को कपड़े की रस्सियां बनाकर नीचे उतारा गया। इसके बाद बाकि के लोगों को बचाने के लिए हाइड्रोलिक प्लेटफार्म वाली दमकल की गाड़ियां दिल्ली से मंगवाई गई। जिसके बाद बाकि के लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। वहीं आपको बता दें कि जिले में आग लगने की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए कई बार व्यापारी रोष जता चुके है कि दमकल विभाग के पास अभी भी हाइड्रोलिक प्लेटफार्म नहीं है। जबकि जिले में कई छोटी-बड़ी औद्योगिक इकाइयां भी है।

  • तेज रफ्तार थार ने 2 बाइक सवारों को मारी टक्कर

     लुधियाना : गिल रोड से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार देर रात तेज रफ्तार थार ने 2 बाइक सवारों को जबरदस्त टक्कर मारी  जिससे 4 लोग घायल हो गए। हादसा इतना भयानक था कि बाइक सवार थार के नीचे फंस गए। घायलों को बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती करवाया गया। एक की हालत काफी गंभीर बनी हुई थी।

    उसके सिर पर गहरी चोट लगी थी। जहां तक युवक को हादसे वाली जगह भी याद नहीं आ रही थी।  घटना की सूचना पुलिस को दी गई।  मौके पर पहुंची पुलिस ने जायजा लिया। थार से पुलिस ने शराब की बोतलें बरामद की जिसे उन्होंने अपने कब्जे में ले लिया है। गुस्से में आए लोगों ने थार की बुरी तरह से तोड़फोड़ की और फरार हो रहे चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले किया।

  • रैली में झड़प के बाद 100 लोग गिरफ्तार

    नई दिल्लीः फिलिस्तीन के समर्थन में दुनिया के कई देशों में लगातार प्रदर्शन हो रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को लंदन में फिलिस्तीन के समर्थन में करीब 3 लाख लोग सड़कों पर उतर आए। जिसका दक्षिणपंथी गुटों ने विरोध किया। इस दौरान उन्होंने रैली को बाधित करने की कोशिश भी की। इसे लेकर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के धुर दक्षिणपंथी गुट के लगभग 100 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान हालात इतने बिगड़ गए कि दक्षिणपंथी गुटों और पुलिस के बीच जमकर हाथापाई हुई।

    पुलिस ने कहा कि मार्च का विरोध करने वाले धुर दक्षिणपंथी समूह मध्य लंदन में भारी संख्या में मौजूद थे, जिसके कारण सेनोटाफ युद्ध स्मारक के पास, संसद भवन के पास और वेस्टमिंस्टर में अधिकारियों के साथ झड़पें हुईं। अधिकारियों ने दक्षिणपंथी गुट के प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की, जिनमें से कुछ ने उन पर बोतलें फेंकीं। सड़कों पर बढ़ते तनाव को देखते हुए भारी मात्रा में पुलिसबल मौके पर भेजा गया।

    लंदन के मेयर सादिक खान और स्कॉटलैंड के मंत्री हमजा यूसुफ ने आंतरिक मंत्री सुएला ब्रेवरमैन को दक्षिणपंथ को प्रोत्साहित करने के लिए दोषी ठहराया, क्योंकि उन्होंने सप्ताह की शुरुआत में पुलिस पर फिलिस्तीनी समर्थक भीड़ का पक्ष लेने का आरोप लगाया था। सादिक खान ने सोशल मीडिया पर कहा कि सेनोटाफ में दक्षिणपंथी लोगों द्वारा अव्यवस्था के जो दृश्य हमने देखे, वे गृह सचिव के शब्दों का प्रत्यक्ष परिणाम हैं।

    पुलिस ने कहा कि फिलिस्तीन समर्थक रैली में बहुत भीड़ थी और अब तक इससे संबंधित कोई घटना नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि वे दोनों समूहों को टकराने नहीं देंगे। हम ऐसा होने से रोकने के लिए हमारे पास उपलब्ध सभी शक्तियों और रणनीति का उपयोग करेंगे। पुलिस ने कहा कि अव्यवस्था को रोकने के लिए लगभग 2,000 अधिकारी ड्यूटी पर रहेंगे. सेनोटाफ पर 24 घंटे का पहरा लगा दिया गया है।

    फिलिस्तीन एकजुटता अभियान के आयोजकों में से एक बेन जमाल ने बताया कि रैली में 10 लाख लोग थे। उन्होंने कहा कि यह शांतिपूर्ण तरीके से निकाली जा रही थी। लेकिन उन्होंने कहा कि रैली में जो हुआ वह बहुत गंभीर था, ऐसा नहीं होना चाहिए था।

    वहीं, पीएम ऋषि सुनक ने प्रदर्शनकारियों से मार्च आगे न बढ़ाने का आग्रह किया, जबकि गृह सचिव ने इसे हेयर मार्च करार दिया और व्यवधान डालने वालों के खिलाफ “कड़ी कार्रवाई” की चेतावनी दी। पुलिस ने बताया कि दक्षिणपंथी गुट के लोग स्मारकों की सुरक्षा का दावा करते हुए जल्दी पहुंच गए, लेकिन कुछ पहले से ही नशे में थे और आक्रामक थे। वह टकराव की बात कर रहे थे।

  • विदेश में जालंधर के युवक सहित 3 पंजाबियों की सड़क हादसे में मौत

    जालंधर, ENS:  इटली में एक सड़क हादसे में 3 पंजाबी युवकों की मौत हो गई है। मरने वालों में एक युवक जालंधर के गांव उच्चा पिंड का रहने वाला है। मृतक की पहचान गुरतेज सिंह उर्फ गुरी (27) के रूप में हुई है। बीती रात वह कार में सवार होकर उर्मेले-उडेर्सो हाईवे की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसल गई और बैरिकेड से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में 3 युवकों की मौत हुई।

    ये हादसा इटली के टारविजो शहर के पास हुआ था। तीनों युवक ऑडी कार में सवार थे। जालंधर के रहने वाले गुरी की तो पहचान हुई, मगर उसके 2 साथियों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। एक अन्य राहगीर भी घटना में जख्मी हुआ है। उसके इलाज के लिए टारविजो के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी तक जांच में पता चला है कि खराब मौसम की वजह से उक्त हादसा हुआ है। टारविजो पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • आज का राशिफल, 12 नवंबर 2023

    आज का राशिफल, 12 नवंबर 2023

    12 नवंबर 2023 को रविवार का दिन रहेगा और कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 02:45 तक रहेगी, इसके बाद अमावस्या तिथि लग जाएगा। आज दिवाली का पर्व मनाया जाएगा. इस दिन आयुष्मान योग और सौभाग्य योग का शुभ योग रहेगा. चंद्रमा का संचार तुला राशि में होगा रविवार को राहुकाल का समय शाम 04:17 से 05:39 तक है

    मेष राशि : दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी. धार्मिक कार्यों एवं सम्पत्ति के रख-रखाव पर खर्च बढ़ेंगे. भागदौड़ अधिक रहेगी. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकता है परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं. अनावश्यक क्रोध पर नियंत्रण रखें

    वृषभ राशि : दिन फायदेमंद साबित होगा और आप किसी पुराने रोग में काफी सहज महसूस करेंगे अधिक खर्च और चतुर वित्तीय योजनाओं से बचें आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य तनाव और चिंता का कारण बन सकता है आपको अपनी रोमांटिक कल्पनाओं पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत नहीं है, क्योंकि वे आज सच हो सकती हैं

    मिथुन राशि आपका गुस्सैल व्यवहार सेहत के लिए परेशानी खड़ी कर सकता है अगर आप किसी यात्रा पर जा रहे हैं तो अपने कीमती सामान का ध्यान रखें, चोरी होने की संभावना है खासतौर पर आज के दिन अपने पर्स का खास ख्याल रखें अपना कुछ समय दूसरों को देने के लिए यह एक अच्छा दिन है इस खूबसूरत दिन पर प्यार से जुड़ी आपकी सारी शिकायतें दूर हो जाएंगी

    कर्क राशि :खुश रहें क्योंकि अच्छा समय आने वाला है और आप अपने आप में अतिरिक्त ऊर्जा का अनुभव करेंगे. चंद्रमा की स्थिति के कारण आज आपका पैसा अनावश्यक चीजों पर खर्च हो सकता है. अगर आप पैसे बचाना चाहते हैं तो अपने जीवनसाथी या माता-पिता से इस बारे में बात करें. आपके परिवार के सदस्य छोटी सी बात के लिए राई का पहाड़ बना सकते हैं

    कन्या राशि: आपकी व्यक्तिगत समस्याएं आपकी मानसिक शांति भंग कर सकती हैं मानसिक दबाव से बचने के लिए कुछ रोचक और अच्छा पढ़ें. इस राशि के शादीशुदा लोगों को आज ससुराल पक्ष से धन लाभ होने की संभावना है. अपने दोस्तों या रिश्तेदारों को अपने वित्तीय काम और पैसे का प्रबंधन न करने दें, अन्यथा जल्द ही आप अपने निश्चित बजट से बहुत आगे निकल जाएंगे.

     तुला राशि :रोग से शीघ्र स्वस्थ होने के योग हैं. मनोरंजन और सुंदरता बढ़ाने में ज्यादा समय न लगाएं. अपना कीमती समय अपने बच्चों के साथ बिताएं. यह सर्वोत्तम मलहम है. वे कभी न खत्म होने वाली खुशियों का स्रोत साबित होंगे. प्रेम की शक्ति आपको प्रेम करने का कारण देती है. आज आपके पास अपनी कमाई क्षमता को बढ़ाने की ताकत और समझ दोनों ही रहेंगे.

    वृश्चिक राशि : ढीली चीजों का सेवन न करें, नहीं तो सेहत में उथल-पुथल हो सकती है. संपत्ति से जुड़े लेन-देन पूरे होंगे और लाभ मिलेगा. अपने मित्रों और परिवार के सहयोग से आप नए आत्मविश्वास और रोमांच से भरे रहेंगे. प्रेम की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा. पेशेवर तौर पर आपको अपने अच्छे काम के लिए पहचान मिल सकती है.

    धनु राशि : आज आपको सफलता देखने को मिल सकती है. आपका स्वास्थ्य आज आपका पूरा साथ देगा. दिन बहुत लाभदायक नहीं है – इसलिए अपनी जेब पर नजर रखें और जरूरत से ज्यादा खर्च न करें. रिश्तेदारों के साथ अपने संबंधों को नवीनीकृत करने का दिन है. आपको किसी से पहली नजर में प्यार हो सकता है.

    मकर राशि : आपका बचकाना स्वभाव फिर सामने आएगा और आप शरारती मूड में रहेंगे. आज आपका सामना कई नई आर्थिक योजनाओं से होगा. कोई भी निर्णय लेने से पहले फायदे और नुकसान पर ध्यान से विचार करें. दोस्तों के साथ शाम काफी मजेदार और हंसी से भरपूर होगी प्यार का सफर मीठा लेकिन छोटा रहेगा.

    कुम्भ राशि: ज्यादा खाने से बचें और अपने वजन पर नजर रखें. मित्रों के सहयोग से आर्थिक परेशानी दूर होगी. आज आपमें धैर्य की कमी रहेगी.  इसलिए संयम बरतें, क्योंकि आपकी कड़वाहट आपके आसपास के लोगों को दुखी कर सकती है. आप अपने प्रिय से दूर होने पर भी उसकी उपस्थिति महसूस करेंगे. लघु या मध्यम अवधि के पाठ्यक्रम में दाखिला लेकर अपनी तकनीकी क्षमताओं को निखारें.

    मीन राशि : आज का दिन मौज-मस्ती और आनंद से भरा रहेगा- जैसा कि आप जीवन को भरपूर जीएंगे. आज आपको अपना पैसा खर्च करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी क्योंकि घर का कोई बड़ा आज आपको पैसा दे सकता है. बच्चे भविष्य की योजना बनाने के बजाय घर के बाहर अधिक समय बिताकर आपको निराश कर सकते हैं. आपके प्रिय का अनिश्चित मिजाज आपको परेशान कर सकता है.

  • ਪੰਜਾਬ: ਤਿਓਹਾਰਾਂ ਦੇ ਮੱਦੇਨਜ਼ਰ DSP ਕਰ ਰਹੇ ਟਰੈਫਿਕ ਕੰਟਰੋਲ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਕੋਟਕਪੂਰਾ: ਤਹਿਓਰਾਂ ਦੇ ਮੱਦੇਨਜ਼ਰ ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਵਿਖੇ ਲੱਗਿਆ ਟਰੈਫਿਕ ਦਾ ਭਾਰੀ ਜਾਮ। ਜਿਸ ਨੂੰ ਡੀ. ਐਸ. ਪੀ ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਟਰੈਫਿਕ ਨੂੰ ਖੁੱਦ ਕਰ ਰਹੇ ਕੰਟਰੋਲ। ਦੂਰ-ਦੂਰ ਤੱਕ ਜਾਮ ਵਿੱਚ ਫਸੇ ਵਹਿਕਲ।

    ਡੀ.ਐਸ.ਪੀ ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਦਿਵਾਲੀ ਮੌਕੇ ਸ਼ਹਿਰ ਵਿੱਚ ਟਰੈਫਿਕ ਕਾਫੀ ਹੋ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਪਰ ਅਸੀਂ ਕੰਟਰੋਲ ਵਿੱਚ ਲੱਗੇ ਹੋਏ ਹੈ ਕਾਫੀ ਹੱਦ ਤੱਕ ਅਸੀਂ ਕੰਟਰੋਲ ਕਰ ਲਿਆ ਹੈ।

  • जालंधरः मैनेजर के साथ लूट मामले में एक गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: सीआईए स्टाफ़ की पुलिस ने मैनेजर के लैदर कॉम्प्लेक्स में साथ हुई लूट सुलझाते हुए एक आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया है पुलिस ने आरोपित के कब्जे से दो लाख 55 हजार रुपए बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान साहिल निवासी राजा गार्डन बस्ती बावा खेल के रूप में हुई है।

    डीसीपी हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि अश्विनी कुमार निवासी गुरू दीवान नगर ने शिकायत दर्ज कराई थी। उससे तीन अज्ञात लुटेरे तेज़धार हथियारों के बल पर बैग छीन कर फ़रार हो गए हैं जिसमें उसकी फ़ैक्ट्री के सात लाख 60 हजार रुपए थे, जिसके बाद बस्ती बावा खेल की पुलिस ने मामला दर्ज कर एक आरोपित को गिरफ़्तार कर लिया है और उसके साथियों के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है और जल्द ही उसकी गिरफ्तारी दिखा सकती है।

  • पंजाबः 2 बाइको की भीषण टक्कर में एक की मौ’त 

    मोगाः गांव पंजग्राई खुर्द के पास दो बाइकों की टक्कर होने का मामला सामने आया है। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान 23 वर्षीय पंकज निवासी बिहार के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए अंकित कुमार पुत्र ब्रिज किशोर ने कहा कि वह और उसका दोस्त पंकज पुत्र सूर्या गांव मलिक टोला बिहार का रहने वाला है। हम दोनों अपनी बाइक पर पंजग्राई खुर्द के पास जा रहे थे। इस दौरान दूसरी साइड से आ रही बाइक सवार ने लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मार दी। हादसे में दोस्त पंकज की मौके पर ही मौत हो गई।

    वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची गई और मृतक के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल में भेज दिया। घटना की जानकारी देते हुए जांच अधिकारी हरपाल सिंह ने कहा कि अंकित के बयानों पर लखवीर सिंह पुत्र गुरजंट सिंह निवासी गांव भिंडर खुर्द के खिलाफ लापरवाही से चलाने का मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए रेड कर रही है। समालसर थाने में केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • 2 पक्षों में जमीनी विवाद को लेकर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग

    नई दिल्ली :  जिले के सिलाव थाना इलाके के जिंदा बिगहा गांव में शनिवार को जमीन विवाद को लेकर 2 पक्षों में जमकर गोलीबारी की घटना हुई है। गोली लगने से एक व्यक्ति और एक महिला जख्मी हो गई वहीं गोलीबारी की सूचना मिलने बाद स्थानीय पुलिस के साथ साथ भारी संख्या में पुलिस बल गांव पहुंची पुलिस गांव में कैंप कर रही है फिलहाल जख्मी को इलाज के लिए पावापुरी बीम्स भेजा गया है बताया जा रहा कि गोली लगने से विंदा यादव और ज्ञानती देवी जख्मी हो गई है फिलहाल दोनों का इलाज जारी है

    घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि गांव के ही दिनेश यादव और विंदा यादव के बिच जमीन को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था इसको लेकर आज भी विवाद हुआजख्मी के परिजन ने बताया कि जिस जमीन को लेकर विवाद चलता आ रहा है इस जमीन को लेकर अंचल अधिकारी के पास पेपर दिया गया है, जो जांच में है छह कट्ठा जमीन को लेकर विवाद है दिनेश यादव जबरन खेत की जुताई करने लगा था फिर विवाद बढ़ गया दिनेश यादव ने अपने गुर्गे को हथियार लेकर बुलाया फिर ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगा, जिससे विंदा यादव को गोली मारकर जख्मी कर दिया वहीं, वहां मौजूद महिला भी गोली लगने से जख्मी हो गई