Blog

  • सर्पदंश से 22 वर्षीय नवविवाहिता की मौत

    सर्पदंश से 22 वर्षीय नवविवाहिता की मौत

    ऊना/ सुशील पंडित :उपमंडल बंगाणा की 22 वर्षीय नवविवाहिता की सर्पदंश से मृत्यु हो गई। मुच्छाली पंचायत के अंतर्गत आते गांव तेही की नवविवाहिता कंचन को शनिवार करीब 9 बजे खाना बनाते समय सांप ने डस लिया। कंचन की शादी को अभी एक महीना भी पूरा नहीं हो पाया था। ससुराल वालों ने कंचन को गंभीर अवस्था में अस्पताल पहुंचाया लेकिन रविवार सुबह 8 बजे कंचन की मृत्यु हो गई। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज करके शव को पोस्टमार्टम के लिए ऊना अस्पताल भेज दिया है व मामला दर्ज करके पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार छपरोह पंचायत के गांव बूसल की 22 वर्षीय कंचन पुत्री अशोक कुमार की शादी मुच्छाली पंचायत के गांव तेही के सुनील कुमार से हुई थी।
    कंचन की शादी को अभी एक महीना ही हुआ था कि शनिवार शाम खाना बनाते समय कंचन को जहरीले सांप ने डस लिया। कंचन के ससुराल वालों ने उसे क्षेत्रीय अस्पताल बंगाणा पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर अवस्था में महिला को जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया।क्षेत्रीय चिकित्सालय के चिकित्सकों ने भी हालत को ज्यादा गंभीर देखते हुए कंचन को होशियारपुर के लिए रेफर कर दिया। होशियारपुर अस्पताल के गेट पर पहुंचते ही कंचन की मृत्यु हो गई। इस संबंध में थाना प्रभारी रवि रामपाल ने बताया कि  पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है व रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के कारण स्पष्ट हो पाएंगे। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
  • संदिग्ध: आधा दर्जन मोबाइल फोन ले जा रहे जालंधर के चार युवक पकड़े 

    संदिग्ध: आधा दर्जन मोबाइल फोन ले जा रहे जालंधर के चार युवक पकड़े 

    ऊना/ सुशील पंडित:पुलिस थाना हरोली के तहत पंजाब हिमाचल बॉर्डर के गांव पंडोगा वैरियर पर दो बाइकों पर सवार पंजाब के चार युवकों से बिना बिल के आधा दर्जन से अधिक मोबाइल संदिग्ध बरामद किए हैं। आरोपितों की पहचान साहिल पुत्र सर्वजीत, अजय कुमार पुत्र सर्वजीत, युवराज पुत्र रमेश व हन्नी पुत्र सुखजिंद्र सिंह सभी निवासी जालन्धर पंजाब के रुप में हुई हैं।पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार रात्रि हरोली पुलिस थाना की टीम पंडोगा में गश्त कर रही थी।
    इस दौरान दो बाइकों पर सवार चार युवक तेज रफ्तार से वहां पहुंचे। पुलिस ने संदेह के आधार पर उन्हें जांच के लिए रोका। जब इनकी गहनता से तलाशी ली गई तो इनके पास सिम समेत आठ मोबाइल फोन बरामद किए। पुलिस ने बाइक चालकों से माेबाइल फोन ले जाने के दस्तावेज के बारे में पूछताछ की तो उनके पास किसी तरह के दस्तावेज नहीं मिले। इसके बाद पुलिस आरोपितों को गिरफ्तार करके पुलिस चौकी पंडोगा में ले गई। इस संबंध में जानकारी देते हुए डीएसपी हरोलीमोहन रावत ने पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपित युवकों के विरुद्ध पुलिस ने मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरु कर दी हैं।
  • नियमों की अवहेलना करने पर कटे 182 चालान

    नियमों की अवहेलना करने पर कटे 182 चालान

    ऊना /सुशील पंडित : जिला पुलिस ऊना द्वारा यातायात नियमों की अवहेलना करने पर 182 चालान काटे गए। वहीं सार्वजनिक स्थान पर धुम्रपान करने पर 10 व्यक्तियों के चालान धुम्रपान निषेध अधिनियम के अन्तर्गत किए गए व जुर्माने के रूप में 1000/- रूपये वसूल किए गए हैं।इसी कड़ी में अवैध खनन अधिनियम के तहत अवैध खनन करने पर 09 वाहनों के चालान किए गए जिनसे जुर्माने के रूप में 26,1700/- रूपये वसूल किए गए हैं।
  • दड्डा सट्टा पर्ची सहित एक व्यक्ति काबू

    दड्डा सट्टा पर्ची सहित एक व्यक्ति काबू

    ऊना/ सुशील पंडित : पुलिस चौकी संन्तोषगढ़ के मुलाजमों ने दड्डा सट्टा पर्ची व 8220 रूपये सहित एक व्यक्ति को काबू किया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने पर्ची दड़ा सटटा व मादक पदार्थ की जांच हेतु गांव सनोली में मौजूद थे तो मनजीत कुमार निवासी सनोली, तहसील व जिला ऊना के कब्जे से पर्ची दडड़ा सटटा व 8220/- रुपये बरामद किए गए। आरोपित व्यक्ति के विरुद्ध जुआ अधिनियम के तहत थाना सदर ऊना में मामला दर्ज आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
  • जालंधरः मोमोस की रेहड़ी पर युवकों पर खौलता तेल डालने और पैसे मांगने वाला टीटू गिरफ्तार

    जालंधरः मोमोस की रेहड़ी पर युवकों पर खौलता तेल डालने और पैसे मांगने वाला टीटू गिरफ्तार

    जालंधरः थाना रामामंडी की पुलिस ने मोमोस की रेहड़ी पर युवकों के ऊपर खौलता तेल और पैसे मांगने के मुक़दमे में नामज़द फरार चल रहे चौगिटी निवासी हरप्रीत सिंह उर्फ टीटू ने रविवार सुबह थाना रामामंडी में आकर ख़ुद को सरेंडर कर दिया। आरोपी वीरवार रात से फरार चल रहा था। जिसकी गिरफ़्तारी के लिए पुलिस उसके ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी। मुक़द्दमे में नामजद तीन आरोपियों में पुलिस ने दो आरोपियों को शनिवार दोपहर चौगिटी के श्मशानघाट से गिरफ़्तार कर दिया था। 

    मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि पीड़ित ओम प्रकाश पुत्र राम सवरूप निवासी गुरजिंदर सिंह का वेहड़ा ने शिकायत दी थी कि उसके लड़के करण और साले धर्मवीर 29 जून को शाम 5 बजे बर्गर की रेहड़ी पर मौजूद थे। तभी आरोपी हीरा, सरबजीत और टीटू ने आकर ग्राहकों से मारपीट की ओर ओम प्रकाश से पैसों की मांग करने लगे। जब उसने पैसे देने से इंकार किया तो आरोपियों ने उन पर गर्म तेल डाल दिया। जिसमें वह बुरी तरह से घायल हो गए और उन्हें सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया।

    पुलिस ने ओम प्रकाश की शिकायत पर मुकद्दमा नंबर 191 आईपीसी की धारा 326 ए, 323, 427 के तहत मामला दर्ज कर लिया था। इस मामले में उनकी टीम ने एकता नगर चौगिटी निवासी हीरा लाल और वाल्मीकि मोहल्ला चौगिटी निवासी सरबजीत सिंह उर्फ बल्लू को शनिवार दोपहर चौगिटी के श्मशानघाट के अंदर से गिरफ्तार किया था और टीटू फ़रार चल रहा था रविवार सुबह थाने में आकर ख़ुद को सिलैंडर कर दिया है।

  • बुजुर्ग को वीडियो काॅल उठाना पड़ा भारी, फोन उठाते ही युवती ने खोल दिए कपड़े, फिर…

    बुजुर्ग को वीडियो काॅल उठाना पड़ा भारी, फोन उठाते ही युवती ने खोल दिए कपड़े, फिर…

    कानपुरः उत्तर प्रदेश के कानपुर जनपद में साइबर ठगों ने अब ठगी के नए-नए तरीके निकाल लिए हैं। ऐसा ही एक मामला यूपी के कानपुर से सामने आया है, जहां एक युवती ने 80 साल के बुजुर्ग को ब्लैकमेल कर 2 लाख 20 हजार रुपये का चूना लगा दिया।

    कानपुर कमिश्नरेट के नवाबगंज के रहने वाले बुजुर्ग दयाशंकर पांडे पुलिस को रो-रो कर अपनी आपबीती सुनाई। बुजुर्ग ने बताया कि उसके पास 25 जून रात लगभग 8:30 और 9:00 बजे के आसपास एक युवती की वीडियो कॉल आई, जिसमें नंबर तो अननोन था मगर तस्वीर में एक लड़की बनी हुई थी। रात के अंधेरे में चश्मा ना मिलने की वजह से वह तस्वीर को पूरी तरीके से देख नहीं पाए और वीडियो कॉल को उठा लिया। जैसे ही वीडियो कॉल उठा दूसरी तरफ से एक युवती ने बात के साथ-साथ एक एक करके अपने सारे कपड़े उतार दिए और नग्न अवस्था में आ गई। जब तक कि वह कुछ समझ पाते उन्होंने फोन को डिस्कनेक्ट कर दिया और पूरी रात वह इस मंजर को भूल नहीं पाए।

    उन्होंने बताया कि वीडियो कॉल उठाते ही उसने बिना कपड़े के अपने साथ उनका अश्लील वीडियो बना लिया। आरोप है कि उसे सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी देकर अब तक 2 लाख 20 हजार रुपए वसूल चुकी है। मामले में डीसीपी प्रमोद कुमार ने बताया कि पीड़ित ने नवाबगंज थाने में तहरीर दी है जिसमें ठगों पर 2,20,000 रुपए की ठगी की बात कही है। तहरीर के आधार पर नवाबगंज थाने में मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। डीसीपी सेंट्रल प्रमोद कुमार ने बताया कि मामले में आईटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज करवा कर कार्रवाई की जा रही है।

  • भारतीय सहकारी महासम्मेलन के आयोजन की इफको ने की मेजबानी

    भारतीय सहकारी महासम्मेलन के आयोजन की इफको ने की मेजबानी

    भारतीय सहकारी महासम्मेलन के आयोजन की इफको ने की मेजबानी

    ऊना/सुशील पंडित : प्रगति मैदान दिल्ली में 17वें भारतीय सहकारी महासम्मेलन का आयोजन किया गया ।जिसकी मेजबानी इफको द्वारा की जा रही है। महासम्मेलन की अध्यक्षता  माननीय केन्द्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह द्वारा की गई। जबकि सम्मेलन का उदघाटन माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया। जिला ऊना के गांव बढेडा, कुठार कलां,चुरुरु,व इफको बाजार ऊना,में कार्यक्रम का सीधा प्रसारण यूटयूब चैनल में दिए गए लिंक के माध्यम से सुबह 11 बजे सभी किसानों को दिखाया गया । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा सहकारिता के क्षेत्र में वृद्धि के लिए उचित कदम उठाए गए। और आने वाले समय मे सहकार से समृद्धि व अन्य योजनाओं के बारे के बताया गया। ताकि इससे ज्यादा से ज़्यादा किसान लाभान्वित हो सके। और कृषि के क्षेत्र भारत आत्मनिर्भर बन सके। बढ़ेडा में दिखाए गए कार्यक्रम में इफको के विशेष उर्वरक सहायक गौरव चौधरी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री द्वारा सहकारिता के क्षेत्र में वृद्धि के लिए उठाए जाने वाले कदमो की सभी किसानों भाइयों ने सराहना की।
  • राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना में स्नातक

    राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना में स्नातक

    दाखिला प्रक्रिया 30 जून से 8 जुलाई तक

    ऊना/ सुशील पंडित :राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना में स्नातक प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष में आन-लाइन दाखिला प्रक्रिया 30 जून से प्रारंभ हो गई है। यह प्रक्रिया 8 जुलाई, 2023 तक चलेगी। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सतीश कुमार बंसल ने बताया कि महाविद्यालय में प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थियों की सुविधा के लिए महाविद्यालय के एम.सी.ए, बी.सी.ए और पी.जी.डी.सी.ए. कम्प्यूटर लैब में आकर निशुल्क दाखिला फार्म भर सकते हैं। जिसके लिए उक्त कम्प्यूटर लैबों में प्राप्त संख्या में स्टाफ लगाया गया है। अब विद्यार्थियों को साइबर कैफे जाने तथा भारी भरकम फीस चुकाने की आवश्यकता नहीं है। विद्यार्थियों को उक्त लैबों में उनके मार्गदर्शन करने, आन-लाइन फार्म भरने, दस्तावेज अपलोड करने में तकनीकी मदद प्रदान किया जा रहा है।
    जिले के सबसे बड़े राजकीय महाविद्यालय ऊना में प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थी 8 जुलाई सायं 5 बजे तक महाविद्यालय की वेबसाइट www.govtpgcollegeuna.in पर जाकरआन-लाइन आवेदन कर सकते है। आवेदन के बाद व्यक्तिगत काउंसलिंग, डाक्यूमेंट वेरीफिकेशन के बाद निर्धारित तिथि तक फीस जमा करना अनिवार्य है। प्रथम वर्ष में दाखिला जमा दो की मेरिट के आधार पर दाखिला दिया जाएगा। कला संकाय के स्नातक पाठ्यक्रम में अंग्रेज़ी, पत्रकारित एवं जन-संचार, अर्थशास्त्र, भूगोल, पर्यटन, राजनीत विज्ञान, इतिहास, संस्कृत, लोक प्रशासन, हिन्दी, संगीत, शिक्षाशास्त्र, समाजशास्त्र और शारीरिक शिक्षा तथा विज्ञान संकाय के बीएससी प्रथम वर्ष में रसायन विज्ञान, गणित, भौतिकी विज्ञान, जंतु विज्ञान, संगणक विज्ञान विषय संचालित है। वाणिज्य संकाय के बी.काम के प्रथम वर्ष में सीटें उपलब्ध हैं। विद्यार्थियों को यदि दाखिला प्रक्रिया में कोई समस्या आ रही हो तो तुरंत महाविद्यालय प्रशासन से सम्पर्क करें।
  • बाॅलीवुड से अचानक गायब हुई खूबसूरत हीरोइन, दूसरी फिल्म से बनी थी सुपरस्टार

    बाॅलीवुड से अचानक गायब हुई खूबसूरत हीरोइन, दूसरी फिल्म से बनी थी सुपरस्टार

    नई दिल्लीः साल 1988 में फिल्म ‘वीराना’ रिलीज हुई थी। इस हॉरर मूवी को देखकर लोगों की रूह कांप गई थी। ये उस साल की सबसे कामयाब फिल्म साबित हुई थी। इस फिल्म की खूबसूरत हीरोइन जरूर याद होगी, जिसे मूवी में देखने के बाद लोग दीवाने हो गए थे। हीरोइन का नाम जैस्मीन धुन्ना है। इस फिल्म से जैस्मीन रातोंरात स्टार बन गई थीं। उन्हें कई फिल्मों के ऑफर मिलने शुरू हो गए थे, लेकिन पता नहीं ऐसा क्या हुआ कि वह ग्लैमर वर्ल्ड से अचानक गायब हो गईं।

    ‘वीराना’ फिल्म में काम कर चुके हेमंत बिरजे ने जैस्मीन धुन्ना को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। एक इंटरव्यू के दौरान हेमंत ने बताया कि, ‘जैस्मीन बिल्कुल ठीक हैं और मेरी अभी भी उनसे बात होती है। वो अपने माता-पिता की इकलौती औलाद हैं। उन्होंने विनोद खन्ना के साथ एक फिल्म की थी सरकारी मेहमान। दूसरी मेरे साथ। वीराना फिल्म से उनका नाम हो गया। फिर पता नहीं वो अचानक कहीं गायब हो गईं। कुछ सालों पहले मैंने फोन किया और पूछा कि आप कहां हो? उन्होंने मुझे फोन कर कहा कि मैंने आपके लिए बहुत सारे कपड़े लिए हैं, लेकिन मैं उनसे मिलने के लिए नहीं जा पाया क्योंकि मैं बहुत बिजी था।’

    veerana-actress-jasmine-dhunna - THE EMERGING INDIA

    हेमंत बिरजे ने आगे बताया कि जैस्मीन धुन्ना अमेरिका में रहती हैं। उनका वर्सोवा में भी घर है, लेकिन ज्यादातर अमेरिका आना-जाना लगा रहता है। हेमंत बिरजे ने ये भी खुलासा किया कि वह जहां भी शो करने जाते हैं तो लोग उनके बारे में नहीं बल्कि जैस्मीन धुन्ना के बारे में पूछते हैं।

    बता दें कि फिल्म ‘वीराना’ का डायरेक्शन तुलसी रामसे और श्याम रामसे ने किया था। ‘वीराना’ को शुरुआत में लोगों ने बी-ग्रेड फिल्म कहा था, लेकिन जब ये रिलीज हुई। तो बॉक्स ऑफिस पर छा गई थी। फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई की थी। इस मूवी में हेमंत बिरजे और जैस्मीन धुन्ना के अलावा सतीश शाह, कुलभूषण खरबंदा, राजेश विवेक, विजय अरोड़ा, राजेंद्रनाथ मल्होत्रा और गुलशन ग्रोवर जैसे सितारों ने अहम भूमिका निभाई थी।

  • पंजाब: हिंदू व शिवसेना नेता को पुलिस ने किया नजरबंद, अगले 2 दिन तक बताया खतरा

    पंजाब: हिंदू व शिवसेना नेता को पुलिस ने किया नजरबंद, अगले 2 दिन तक बताया खतरा

    अमृतसर: हिंदू नेता व शिवसेना प्रधान बृज मोहन सूरी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार देर रात पुलिस ने नजरबंद कर लिया है। बताया जा रहा है कि हिंदू नेता की जिंदगी को पुलिस ने अगले दो दिनों खतरा बताया है। वहीं दूसरी ओर उनकी सुरक्षा में तैनात और छुट्टी पर गए सभी कर्मचारियों को भी वापस बुला लिया गया है। कहा जा रहा है कि हिंदू नेता के घर से बाहर निकलने पर रोक लगा दी गई है। हालांकि जब हिंदू नेता ने अपने दफ्तर जाने की बात पुलिस के सीनियर अधिकारियों से कही तो उन्होंने कहा कि अगले दो दिनों के लिए खतरा है तो आप घर से बाहर कहीं नहीं जा सकते हैं। इस संबंध में हिदू नेता ने कहा कि सुरक्षा कारणों से घर से बाहर नहीं निकल सकते हैं। इसका कोई कारण नहीं बताया गया है। 

    पुलिस ने हिंदू नेता के सभी सुरक्षा कर्मचारियों को ड्यूटी पर तैनात रहने को कहा गया है। इस दौरान कुछ जवानों को तो घर की छत पर चढ़ा दिया गया है। हिंदू नेता ने कहा कि पुलिस ने उन्हें बताया कि खतरा है और सुरक्षा के कारणों के चलते अगले दो दिन कहीं भी नहीं जाने की बात कही है।