Blog

  • मेयर ने घरों से कचरा उठाने वाले कर्मचारियों को सौंपे चेक, देखें वीडियो

    मेयर ने घरों से कचरा उठाने वाले कर्मचारियों को सौंपे चेक, देखें वीडियो

    चंडीगढ़, (अजीत झा): डोर टू डोर कचरा संग्रह करने वाले कर्मचारियों को एरियर मिला। मेयर अनूप ने घरों से कचरा उठाने वाले कर्मचारियों को चैक सौंपे। डोर टू डोर गार्बेज कलेक्शन सोसायटी चंडीगढ़ के प्रधान धर्मवीर राणा ने कहा आप सभी गार्बेज कलेक्टर को जानकर बहुत ही प्रसंता होगी कि डोर टू डोर गार्बेज कलेक्शन सोसायटी चंडीगढ़ के चेयरमैन भाई ओम प्रकाश सैनी और डोर टू डोर के अध्यक्ष धरमवीर राणा और उनकी टीम की मेहनत आज रंग लाई है।

    जो आप का पिछले 2 साल से गुड़ तेल साबुन पेंडिंग पड़ा था। वह नए सिरे से आपको 1 महीने का आप लोगों को मिल चुका है और आपकी जनवरी की सैलरी में आपका 10% भी बढ़कर आ चुका है। आज दिनांक 9 फरवरी 2023 को हमारे 10 साथियों को मेयर साहिब अनुप गुप्ता व ज्वाइंट कमिश्नर इशा कंबोज के हाथों एरियर के चेक दिलवाए गए हैं। इसके लिए समस्त डोर टू डोर की टीम चंडीगढ़ की कमिश्नर आनंदिता मित्रा ज्वाइंट कमिश्नर इशा कंबोज जी और स्वास्थ्य अधिकारी विनय मोहन, विवेक मेहता और सभी हेल्थ सुपरवाइजर एवं सभी उच्च अधिकारियों का तह दिल से धन्यवाद करते हैं कि उन्होंने हमारे गार्बेज कलेक्टर की मांग पर गौर किया और हमारे गार्बेज कलेक्टर साथियों को पिछले साल का 10% का एरिया दिया और उनका 10% मासिक तनखाह के साथ बढ़ाकर दिया।

    यह गुड तेल साबुन लागू करवाया। डोर टू डोर की समस्त टीम मेयर साहब मैडम कमिश्नर का तहे दिल से धन्यवाद करती है। डोर टू डोर गार्बेज कलेक्शन सोसायटी चंडीगढ़ के अध्यक्ष धर्मवीर राणा व उनकी टीम ने नगर निगम के उच्चाधिकारियों को विश्वास दिलाते कहा कि शहर को नंबर वन बनाने में अपना पूरा योगदान देंगे। ओम प्रकाश सैनी चेयरमैंन, अध्यक्ष धर्मवीर राण, बिजेंदर डुलगच, महासचिव रोशन डुलगच, बिशन पुहाल, विनोद लोहट, दीपक, नेपाली, कर्म सिंह घावरी, भजनलाल, सुरजीत, रामपाल बिरला, संजू लोहट, विकास बहोत, बाल किशन, कर्मवीर बाला,  नरेश लोहट, रमेश सारसर और सभी हमारे डोर टू डोर गार्बेज कलेक्टर आदि मौजूद रहे।

  • Traffic Police नहीं रोकेगी आपकी कार! सरकार ने जारी क‍िया नया न‍ियम

    Traffic Police नहीं रोकेगी आपकी कार! सरकार ने जारी क‍िया नया न‍ियम

    मुंबई : अगर आपके पास भी कार है ओर और आप मुंबई में रहते हैं तो यह खबर आपके काम की है। प‍िछले द‍िनों महाराष्‍ट्र सरकार ने यातायात से जुड़े नये न‍ियम जारी क‍िये थे। इन न‍ियमों के अनुसार ट्रैफिक पुलिस आपको बेवजह रोककर परेशान नहीं कर सकेगी। इसके अलावा गाड़ी की चेक‍िंग करने की परम‍िशन भी ट्रैफ‍िक पुल‍िस के पास नहीं होगी। इसके लिए आदेश भी जारी किया जा चुका है। कमिश्नर ऑफ पुलिस की तरफ से जारी सर्कुलर यातायात व‍िभाग को जारी हुआ है।

    ट्रैफ‍िक की मॉन‍िटर‍िंग की जा सकेगी

    सर्कुलर के अनुसार, ट्रैफिक पुलिसकर्मी गाड़ियों की चेक‍िंग नहीं करेंगे। खासतौर पर जहां चेक नाका हो, वहां सिर्फ ट्रैफिक की मॉनिटरिंग की जा सकेगी। साथ ही इस पर फोकस करेंगे क‍ि ट्रैफिक सामान्य रूप से चल रहा है या नहीं। यातायात पुल‍िस क‍िसी गाड़ी को उस समय ही रोक सकेगी, जब उससे ट्रैफिक की रफ्तार पर क‍िसी तरह का फर्क नहीं पड़ रहा हो।’ दरअसल, कई बार ट्रैफिक पुलिस संदेह के आधार पर कहीं भी गाड़ियों को रोककर बूट और गाड़ी के अंदर जांच करने लगती है। इससे सड़क पर ट्रैफिक प्रभावित होता है।

    यातायात पुल‍िस को जारी सर्कुलर में गाड़ियों की जांच करने से रोकने के लिए कहा गया है, इसका कारण यह है क‍ि सड़कों पर लगातार ट्रैफिक बढ़ रहा है। ऐसे में ट्रैफिक पुल‍िस को गाड़‍ियों की आवाजाही पर निगरानी रखने को प्राथमिकता देने के लिए कहा गया है। सर्कुलर में कहा गया कि यद‍ि वाहन चालक यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं तो उन्‍हें यातायात पुलिस मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों के तहत आरोपित कर सकती है।

  • पंजाबः डेढ़ साल की बच्ची से युवक ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

    पंजाबः डेढ़ साल की बच्ची से युवक ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

    लुधियानाः शहर के बाड़ेवाल गांव में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक गांव बाड़ेवाल निवासी डेढ़ साल की बच्ची के 18 साल के युवक द्वारा दुष्कर्म किया गया। लड़के की पहचान राजा राम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि राजा वेहड़े से बच्ची को खिलाने के बहाने अपने साथ ले गया। जिसके बाद उसने रास्ते में खाली प्लॉट में बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। इस घटना को अंजाम देने के बाद राजा बच्ची को घर घर पर छोड़कर मौके से फरार हो गया।

    इस घटना के बाद घर में पहुंचकर बच्ची रोने लगी। बच्ची की आवाज सुनते ही मां उसके पास आई। मां का कहना है कि जब उसने बच्ची को देखा तो उसके कपड़े खून से लथपथ थे। यह सब देख मां के होश उड़ गए। स घटना के बाद परिवार वालों ने बच्ची को लेकर तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचे। उन्होंने तुरंत सराभा नगर थाने की पुलिस को सूचना दी। वहीं आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी शुरू कर दी। लेकिन घटना के कुछ देर बाद छापेमारी कर पुलिस ने राजा राम को गिरफ्तार कर लिया।

  • पंजाबः पूर्व जज ने की आत्महत्या, पूर्व SSP और को-ऑपरेटिव बैंक के कर्मचारी पर लगाए आरोप

    पंजाबः पूर्व जज ने की आत्महत्या, पूर्व SSP और को-ऑपरेटिव बैंक के कर्मचारी पर लगाए आरोप

    संगरूरः कंज्यूमर कोर्ट के एक पूर्व जज ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली है। सुसाइड नोट में उन्होंने तरनतारन के पूर्व एसएसपी गुरकिरपाल सिंह और को-ऑपरेटिव बैंक के एक कर्मचारी अमन शर्मा का नाम लिखा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

    वहीं पूर्व एसएसपी और बैंक कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई भी शुरू कर दी है। पूर्व जज की पहचान गुरपाल सिंह के रूप में हुई है। आरोपियों के साथ पैसों का लेन-देन था। पुलिस के अनुसार, यह आत्महत्या सुबह 4 बजे के करीब की गई। हजूर साहिब की तरफ से आ रही ट्रेन के पायलट ने जानकारी दी कि किसी व्यक्ति ने ट्रेन के आगे कूद आत्महत्या की है। जब पुलिस लाश की शिनाख्त के लिए गई तो मृतक की जेब से पहचान पत्र और सुसाइड नोट मिला।

    सुसाइड नोट में दो नाम सामने आए हैं। जिसमें से एक पूर्व SSP गुरकिरपाल सिंह और को-ऑपरेटिव बैंक के कर्मचारी अमन शर्मा का है। इनका मृतक के साथ पैसों का लेनदेन था। यह दोनों ही उसे पैसों को लेकर परेशान कर रहे थे। जिसके बाद मृतक ने सुसाइड करने का फैसला लिया। पुलिस ने जानकारी दी कि शव को कब्जे में लेकर पत्नी व डॉक्टर के बयानों के आधार पर कार्रवाई को शुरू कर दिया गया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप लगाकर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

  • होलीडे होम को सिल करने की प्रक्रिया शुरू, भारी मात्रा में पुलिस तैनात

    होलीडे होम को सिल करने की प्रक्रिया शुरू, भारी मात्रा में पुलिस तैनात

    चंडीगढ़,(ए.एन.एस): सेक्टर 15 स्थित इंदिरा होलीडे होम को सिल करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है । भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार इंदिरा होलीडे होम पर कोर्ट केस चल रहा था। जिसके चलते आज सुबह 10:00 बजे से ही स्थानीय पुलिस भारी मात्रा में तैनात हो गई और इंदिरा होलीडे होम को सील करने की प्रक्रिया शुरू हो गई। बता दें कि कि बाहर कुछ लोग धरने पर बैठे हैं। इंदिरा होलीडे होम एक मात्र ऐसा संस्थान है जिसमें चैरिटी पर लैब फैसिलिटी उपलब्ध है।

  • जालंधरः अमृतपाल ने बदली शादी की लोकेशन, अब इस गुरुघर में हुआ आनंद कारज 

    जालंधरः अमृतपाल ने बदली शादी की लोकेशन, अब इस गुरुघर में हुआ आनंद कारज 

    जालंधर, वरुण/हर्षः वारिस पंजाब दे के मुखी अमृतपाल सिंह आज शादी के बंधन में बंध गए हैं। अमृतपाल ने इंग्लैंड की रहने वाली एनआरआई किरणदीप कौर के साथ शादी की है। दरअसल, इससे पहले अमृतपाल ने आनंद कारज के लिए पहले स्थान जालंधर के फतेहपुर दोनां स्थित छठी पातशाही श्री हरगोबिंद साहिब जी की चरण स्पर्श धरती के ऐतिहासिक गुरुघर तय किया था। लेकिन अंतिम में उनकी शादी की लोकेशन बदली गई।

    बताया जा रहा है कि अमृतपाल की किनणदीप के परिवार से पुरानी पहचान है। किरणदीप के पिता प्यारा सिंग मूल रूप से जालंधर जिला के तहत ही आते गांव कुलारां जो कि नकोदर के पास पड़ता है के रहने वाले हैं, लेकिन अब वह परिवार के साथ इंग्लैंड में सेटल हो गए हैं उनके पास नागरिकता भी इंग्लैंड की है। इंग्लैंड से आई किरणदीप और उनका परिवार गांव कुलारां से सुबह चार बजे गाड़ियों से गुरुघर फतेहपुर दोनां की तरफ निकलने की बजाय बाबा बकाला की तरफ निकल गया। दोनों का आनंद कारज आज बाबा बकाला के पास पड़ते गांव जल्लूपुर खेड़ा के गुरुघर में हुआ।

    अमृतपाल सिंह के शादी कार्यक्रम को पूरी तरह से सीक्रेट रखा जा रहा है। गुरुघर की मैनेजमेंट से लेकर अमृतपाल के परिवार और नजदीकियों तक कोई भी कुछ नहीं बता रहा है। गुरुघर में भी शादी की बुकिंग उनके नाम से नहीं है, बल्कि किसी और के नाम से करवाई गई है। आनंद कारज बहुत ही साधारण तरीके से किया जा रहा है। गुरुघर में कोई विशेष टेंट या फिर अन्य सजावट के प्रबंध नहीं किए गए हैं। हालांकि अमृतपाल सिंह के विवाह के बारे में सारी जानकारियां गुप्त रखी जा रही हैं, लेकिन सूत्रों के हवाले से पता चला है कि शादी की कार्यक्रम के लिए गुरुघर में बुकिंग सुबह 7 बजे से लेकर दोपहर एक बजे तक की गई है। आनंद कारज का कार्यक्रम और उसके बाद लंगर का प्रबंध गुरुधर में ही किया गया है।

  • अंधेरे में फोन का इस्तेमाल करने से गई आंखें, जानें वजह 

    अंधेरे में फोन का इस्तेमाल करने से गई आंखें, जानें वजह 

    नई दिल्ली : आज के समय में टेक्नोलॉजी और स्मार्ट गैजेट्स किसी नशे से कम नहीं है। यह अब एक एडिक्शन बन चुका है जो आपकी हेल्थ पर भी गलत असर ड़ाल सकता है। हैदराबाद की एक महिला को भी ऐसा ही नशा था। यह स्मार्टफोन को रात को इस्तेमाल किया करती थी। सोशल मीडिया को रात को स्क्रॉल करने की उनकी आदत उनके लिए मुसीबत बन गई। इसके कारण उनकी आंखों की रोशनी चली गई।

    क्या थे लक्षण?

    इस ट्विटर थ्रेड में डॉक्टर ने बताया कि उनकी एक पेशेंट जिनका नाम मंजू है, उनके पास कुछ लक्षण लेकर आई। ये लक्षण फ्लोटर्स दिखना, लाइट की तेज फ्लैशेस, डार्क जिग-जैग पैटर्न और कभी-कभी विजन का कम होना थे। जब उन्होंने अपना चेकअप कराया तो यह पता चला की उन्हें स्मार्टफोन विजन सिंड्रोम (SVS), जो आंखों से जुड़ी परेशानी पैदा करता है और इससे अंधापन भी हो सकता है।

    अंधेरे में फोन यूज करना पड़ा भारी

    डॉक्टर के अनुसार, उनकी आंखों की रोशनी जाने के पीछे का कारण उनका अंधेरे में फोन पर अधिकतर समय बिताना था। यह रूटीन और आदत वो लगभग साल-डेढ़ साल से फॉलो कर रही थी। डॉक्टर सुधीर ने अपने ट्विटर थ्रेड में लिखा- ”मैंने हिस्ट्री चेक की और उनके लक्षण तब आना शुरू हुए जब उन्होंने अपने अपने बच्चे का ध्यान रखने के लिए जॉब छोड़ी। इसके बाद उन्हें रोज घंटों तक अपने समर्टफोन को ब्राउज करने की आदत लग गई। इसमें रोजाना 2 घंटे अंधेरे में स्मार्टफोन इस्तेमाल शामिल था।

    हालांकि, उनके रूटीन के बारे में जानने के बाद डॉक्टर ने उन्हें दवाई दी और स्क्रीन टाइम कम करने को कहा। दवाई और स्क्रीन के कम इस्तेमाल के बाद उनका विजन वापस आने लगा। 1 महीने के बाद मंजू ठीक हो गई थी। डेढ़ साल से उन्हें दिखने में जो परेशानी आ रही थी, वो ठीक हो गई। अब उनकी आइसाइट नार्मल है और कुछ समय के लिए जो उन्हें रात को दिखना बन्द हो गया था, वो भी ठीक हो गया।

  • जालंधरः पैसे न देने पर लुटेरों ने कर दी व्यक्ति की हत्या

    जालंधरः पैसे न देने पर लुटेरों ने कर दी व्यक्ति की हत्या

    जालंधर, वरुण/हर्षः महानगर में चोरी और लूटपाट के बढ़ रहे मामलों से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। लुटेरों के हौंसले इतने बुलंद हो गए है कि चोरी वारदात के दौरान वह किसी की हत्या भी करने लगे है। वहीं ऐसा ही एक मामला दमोरिया पुल से सामने आया है। जहां 3 प्रवासी मजदूर देर रात ट्रेन में यूपी से जालंधर पहुंचा। इस दौरान पैदल जा व्यक्ति को लुटेरों ने दमोरिया पुल के पास घेर लिया। लुटेरों प्रवासी मजदूरों से पैसे मांगने लगने लगे।

    जिसके बाद 2 प्रवासी मजदूरों ने तो लुटेरों को पैसे दे दिए लेकिन एक मजदूर ने लुटेरों ने पैसे देने से मना कर दिया। जिसके बाद लुटेरों ने महज 400 रुपए के लिए चाकू मारकर व्यक्ति की हत्या कर दी। लुटेरों वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। मृतक व्यक्ति की पहचान प्रवीन शुक्ला निवासी गोंडा यूपी के रूप में हुई है। प्रवीण के परिजनों ने बताया कि उसे ईलाज के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का कहना है कि प्रवीण पहली बार जालंधर आया था। 

  • Earthquake : मलबे में दबे पूर्व फुटबॉलर को जिंदा निकाला बाहर

    Earthquake : मलबे में दबे पूर्व फुटबॉलर को जिंदा निकाला बाहर

    नई दिल्ली: तुर्की में आए विनाशकारी जलजले में सबकुछ बिखर गया।  कई जिंदगियां फना हो गईं। अभी भी सैकड़ों लोग मलबे में दबे हैं। लेकिन कुछ खुशकिस्मत हैं, जिन्हें दोबारा जिंदगी नसीब हुई। ऐसे ही एक किस्मतवाले हैं घाना के पूर्व इंटरनेशनल फुटबॉल खिलाड़ी क्रिश्चियन अत्सु। घाना का ये विंगर उस वक्त तुर्की में ही था, जब रिक्टर स्केल पर 7 से अधिक तीव्रता का भूकंप आया। वो एक इमारत के 9वें फ्लोर पर था. भूकंप के झटके से इमारत ताशों के पत्तों की तरह गिर गई और वो मलबे में दब गया था।

    राहत और बचाव दल ने मलबे से कोई लोगों को निकाल लिया था। लेकिन, अत्सु की कोई खोज खबर नहीं मिल पा रही थी। हालांकि, अब यह खबर आई है कि अत्सु को भी मलबे से जिंदा निकाल लिया गया है। कई घंटों तक मलबे के नीचे दबे होने के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और आखिरकार बचाव दल ने उन्हें खोज निकाला और जिंदा बाहर निकाल लिया। वो आखिरी बार 2019 में घाना की तरफ से खेलने के लिए चुने गए थे. लेकिन, अब तक आधिकारिक तौर पर इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास नहीं लिया है। 

  • पंजाबः चलती स्कूल वैन से सड़क पर गिरी बच्ची, देखें CCTV

    पंजाबः चलती स्कूल वैन से सड़क पर गिरी बच्ची, देखें CCTV

    बठिंडाः जिले में स्कूल वैन में बच्चे के साथ हादसा होने का मामला सामने आया है। दरअसल, चलती स्कूल वैन से एक बच्ची सड़क पर गिर गई। गनीमत रही कि पीछे से कोई वाहन नहीं आ रहा था, नहीं तो बड़ा हादसा भी हो सकता था। जानकारी के मुताबिक वीरवार को गांव कोठा गुरू में एक प्राइवेट स्कूल की वैन बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। इस बीच दरवाजा खुला होने से एक बच्ची सड़क पर जा गिरी। बच्ची के गिरने का पता ड्राइवर को नहीं लगा। वह वैन चलाता रहा।

    इस बीच सड़क पर गिरी बच्ची खुद उठी और वैन के पीछे दौड़ी। उसको भागता देख वैन में बैठे बच्चों ने इसके बारे में ड्राइवर को बताया। इसके बाद उसने वैन रोकी और फिर उसे बैठाया। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों में ये घटना कैद हो गई। बताया जा रहा है वैन में बच्चों के बैठने की क्षमता 7 से 8 है, लेकिन ड्राइवर ने उसमें 10 से ज्यादा बच्चे बैठा रखे थे। इस घटना को लेकर लोगों का कहना स्कूल वाहनों को लेकर सख्ती से कार्रवाई नहीं कर रही है। जिसका कारण है कि ड्राइवर की लापरवाही से यह घटना हुई है।