Blog
-

घायल की जान बचाने पर पुलिस कर्मी व पत्रकार एस.पी ने किए सम्मानित
बददी/सचिन बैंसल: बददी-सिंसवा रोड पर खाई में गिरकर घायल हुए एक बृद्व की जान बचाने पर पुलिस अधीक्षक बददी ने पुलिस कर्मी व एक मीडीया कर्मी को सम्मानित किया है। यह दोनो अपनी अपनी गाडियों में सवार होकर सिंसवा (पंजाब) रोड पर आ जा रहे थे। इसी दौरान 23 नवंबर को बददी के नैना अपार्टमेंट निवासी अनूप पाल (72) अपनी कार में सवार होकर चंडीगढ से बददी आ रहे थे और उनका गाडी पर नियंत्रण खो गया तथा उनकी कार खाई में गिर पडी। टपरियां गांव जो कि हरियाणा में पडता है में हुए इस हादसे को बददी पुलिस कर्मी रेखा राणा मूल निवासी गांव संघनई , तहसील घनारी उपमंडल गगरेट जिला ऊना तथा बददी निवासी मीडीया कर्मी सचिन बैंसल वार्ड 2 बददी ने देखा। दोनो ने बुजुर्ग को कार से निकाला और सीट बैल्ट खोलकर प्राथमिक उपचार दिया तथा अस्पताल पहुंचाने में मदद की। सचिन पेशे से फार्मासिस्ट है और बददी शहर में लक्ष्मी मैडीकल स्टोर के नाम से दुकान चलाते हैं। यह मामला सुर्खियों में आने के बाद आज एस.पी बददी मोहित चावला ने रेखा राणा (पुलिस कर्मी) और सचिन बैंसल (मीडीया कर्मी) को अपने कार्यालय में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।दोनो कर्मियों को सम्मानित करने के बाद एसपी मोहित चावला ने कहा कि किसी भी हादसे में घायल लोगों को तुरंत निकटवर्ती अस्पताल में पहुंचाए और आपसे किसी भी प्रकार की पूछताछ नहीं होगी बल्कि आपको सम्मानित किया जाएगा। उन्होने कहा कि रेखा राणा व सचिन बैंसल ने मानवता को बचाने के लिए एक ऐसा कार्य किया है जो और लोगों को भी प्रेरणा देगा इसलिए विभाग इनको सम्मानित कर रहा है। यह पत्र ट्रांसपोर्ट विभाग को भी दिया जाएगा ताकि वो भी इनको सम्मानित करे।इस हादसे में उस दिन कार चला रहे अनूप पाल ने कहा कि ड्राईविंग करते हुए उनकी आंख लग गई थी । उन्होने कहा कि रेखा राणा व सचिन बैंसल उनके जीवन में देवदूत बनकर आए जिन्होने उनको खाई से निकाला और नया जीवन दिया। मेरे लिए यह दोनो प्राणी किसी देवदूत से कम नहीं है। उन्होनेक कहा कि हमें हर छोटे बडे उस व्यक्ति से प्रेरणा लेनी चाहिए जो कि कहीं न कहीं मानवता की सेवा में जुटे हैं। ऐसे लोग समाज में बहुत कम है जो घायलों को अस्पताल पहुंचाते हैं। -

बददी पुलिस ने 120 घण्टे में ढूंढे 42 गुमशुदा लोग, देखें वीडियो
ऑपरेशन तलाश के तहत ढूंढे गुमशुदा लोग
बददी/ सचिन बैंसल: बद्दी पुलिस ने एक विशेष आपरेशन तलाश अभियान के तहत समाज के भलाई के लिए बहुत बड़ा कार्य किया है। पुलिस ने पांच दिन के भीतर 42 गुमशुदा लोगों को ढूंढ निकाला और उनके परिजनों को सुपूर्द कर दिया। पुलिस का यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा।बद्दी पुलिस की मासिक आपराध बैठक में एसपी मोहित चावला ने सभी थानों में गुमशुदगी की मामले को खोजने लिए आपरेशन तलाश टीम का गठन किया । जिसके तहत उन्होंने बद्दी, बरोटीवाला, मानपुरा, नालागढ़ और रामशहर थानों में विशेष टीमों का गठन किया। इन सभी टीमों ने चौकाने वाली नतीजे दिए। सभी टीमों ने मात्र 120घण्टो में 42 लोगों को खोज निकाला। जिसमें 15 पुरूष, 26 महिलाएं और एक बच्ची शामिल है। पुलिस ने इस सभी लापता लोगों को उनके परिजनों के हवाले किया।एसपी मोहित चावला ने बताया कि बीबीएन में कुल 112 लोग लापता है। इसमें कुछ लोग रास्ता भटक जाते है। कुछ मानसिक परेशानी के चलते घर से निकल जाते है और वापस नहीं लौट पाते। इसके अलावा कुछ लोग झगड़ा करके घर से भाग जाते है। इन लोगों के गायब होने से उनके परिजन परेशान रहते है और पुलिस में भी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराते है। पुलिस ने इन लापता हुआ लोगों को उनके परिजनों से मिलाने के लिए तालाश आपरेशन शुरू किया है । इस आपरेशन से पुलिस के हाथ बड़ी सफतला लगी है और मात्र तीन दर्जन से अधिक लोगों को खोज निकाला। उन्होंने इसके लिए एसडीपीओ बद्दी और उनकी टीम को बधाई दी है। -

विवादों में फंसी बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन, देखें वीडियो
मध्य प्रदेशः सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में सफारी के दौरान अभिनेत्री रवीना टंडन बाघ के करीब से फोटो लेकर अभिनेत्री रवीना टंडन विवादों में घिर आई हैं। सफारी के दौरान का एक वीडियो सामने आने के बाद वन्यप्राणी विशेषज्ञ बाघ के करीब जाने पर सवाल उठा रहे हैं। रवीना का कहना है कि वह वन विभाग की जीप में थी और जीप ट्रैक पर। इसमें बाघ के करीब जाने का सवाल ही नहीं उठता।
रवीना टंडन ने बुधवार को कहा कि वह वन विभाग की जीप पर सवार थी और वह अपने निर्धारित रास्ते पर ही थी। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के अधिकारियों ने वायरल हो रहे वीडियो की जांच शुरू कर दी है। इस वीडियो में रवीना टंडन का वाहन टाइगर रिजर्व में एक बाघिन के पास है और उनकी गतिविधियों से नाराज होकर बाघिन ने पर्यटकों पर गुर्राया भी है। रवीना टंडन इस समय मध्यप्रदेश में शूटिंग कर रही हैं। उन्होंने भोपाल के अपने मजेदार पलों को भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है। उन्होंने 22 नवंबर को भोपाल के पास स्थित नर्मदापुरम जिले में सतपुड़ा टाइगर रिजर्व की सफारी की थी।
उनके साथ प्रशिक्षित गाइड और वन विभाग की ओर से उपलब्ध ड्राइवर थे। एक लोकल मीडिया की रिपोर्ट के साथ 25 नवंबर को रवीना टंडन ने ट्वीट में लिखा था कि कोई भी यह नहीं बता सकता कि बाघ कैसे रिएक्ट करेगा। यह वन विभाग की लाइसेंस वाला वाहन था, जिसमें उनके गाइड और ड्राइवर थे। उन्हें कायदे-कानून और सीमाएं पता हैं। टंडन के मुताबिक वह और साथी यात्री शांत बैठे थे और बाघिन को आगे बढ़ते देख रहे थे। रवीना ने सतपुड़ा टाइगर रिजर्व की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर पोस्ट भी की हैं। उन्होंने रिजर्व में अपनी खींची तस्वीरें भी पोस्ट की हैं।
-

पंजाबः 10 से अधिक केसों में वांछित आतंकवादी गिरफ्तार
गुरदासपुरः सीआईए स्टाफ की पुलिस ने 10 से अधिक केसों में वांछित आतंकवादी को गिरफ्तार कर बड़ी कामयाबी हासिल की है। गुरदासपुर के सीआईए स्टाफ और सिटी पुलिस ने आंतकवादी आशीष मसीह पुत्र जोबन मसीह निवासी गोहत पोखर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने काबू किए आरोपी से पिस्टल और कारतूस भी बरामद किए गए है।
गौरतलब है कि दीना नगर में मिले आरडीएक्स और हैंड ग्रेनेड के मामले में आशीष मसीह को गिरफ्तार किया गया था। लेकिन 28 अगस्त को मानसिक परेशानी के चलते उसे अमृतसर के मेंटल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया था। उक्त आरोपी वहां से मौका पर फरार हो गया था। जिसकी पुलिस लंबे समय से तलाश कर रही थी।
-

पंजाबः शिरोमणि अकाली दल ने किया जत्थेबंधक ढांचे का गठन, प्रकाश सिंह बादल को दी ये जिम्मेदारी
चंडीगढ़: शिरोमणि अकाली दल को विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद झुंदा कमेटी की सिफारिश पर भंग किए गए जत्थेबंधक ढांचे का अकाली दल ने फिर से ऐलान कर दिया है। इस दौरान अकाली दल ने 8 सदस्यीय सलाहकार कमेटी के साथ-साथ पार्टी की कोर कमेटी का भी घोषणा की है। जारी की गई लिस्ट के मुताबिक जत्थेबंधक ढांचे में प्रकाश सिंह बादल को अकाली दल का मुख्य संरक्षक बनाया गया है, जबकि सरदार रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा को उप संरक्षक बनाया गया है।
-

घर से लापता मासूम का शव स्विमिंग पूल में मिला
जोधपुर: जोधपुर के ओसियां कस्बे से लापता हुआ एक बच्चा जिसका शव होटल के स्वमिंग पुल से मिला। बच्चा सोमवार को अपने घर से लापता हो गया था। पुलिस ने शव को राजकीय समुदाय स्वास्थ्य केंद्र ओसियां की मोर्चरी में रखवाया है। रिपोर्टस के अनुसार ओसियां कस्बे के बाहर खोखरी धोरे वाली भीलों की ढाणी से मांगीलाल भील का छह साल का बेटा स्वरूप घर से कहीं निकल गया। बच्चे के परिवार में कोई समारोह था।
समारोह खत्म होने पर परिजनों ने स्वरूप को नहीं देखा तो उन्होंने उसे ढूंढ़ा लेकिन उसका पता नहीं चला। जिसके बाद परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई, जहां पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर खोजबीन शुरू की। बता दें कि भीलों की ढाणियों के पास ही धोरों में देशी-विदेशी पर्यटकों के लिए एक होटल बना है।
होटल कर्मचारियों ने पुल में बच्चे का शव तैरता देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बताया कि मृत बच्चे के परिजनों के आने के बाद शव को राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ओसियां की मोर्चरी में रखवाया जाएगा, जहां बुधवार को पोस्टमार्टम की रिपोर्ट पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-

दूल्हे का डांस देख लड़की सदमे में, दुल्हन का पापा हुआ बेहोश, देखे वीडियो
नई दिल्ली : हर लड़के-लड़की के जीवन में शादी का खास महत्व होता है। हर कोई इस दिन को अपने-अपने तरीके से स्पेशल बनाना चाहता है। हालांकि कुछ लोग अपनी शादी के दिन इतने खुश होते हैं कि उनकी खुशी छुपाए नहीं छुपती और जोश-जोश में वे कुछ ऐसा कर देते हैं, जिसके लिए उन्हें ताउम्र पछताना पड़ता है. ऐसा ही एक मजेदार वीडियो आज की इस पोस्ट में हम आपके लिए लेकर आए हैं. वैसे तो आपने शादी के कई वायरल वीडियोज अब तक सोशल मीडिया पर देखे होंगे, पर आज का जो वीडियो है, वह यकीनन सबसे हटकर है।
View this post on Instagramइस वीडियो में आप दूल्हा दुल्हन को डांस फ्लोर पर देख सकते हैं। शादी के बाद वरमाला की भी रस्म हो गई है। शादी हो जाने के बाद दूल्हा इतना खुश है कि वह डांस फ्लोर पर अकेले ही डांस करने लगता है। वहीं पास में खड़ी नई नवेली दुल्हन बस उसे देखते रह जाती है। दरअसल, दूल्हा जिस गाने पर डांस कर रहा है, वह बेहद ही फनी है। उसके लिरिक्स सुनकर लोग भी अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पा रहे हैं और वीडियो पर ताबड़तोड़ रिएक्शन दे रहे हैं।
एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट कर लिखा है, ‘दुल्हन बोल रही होगी किससे शादी हो गई’. तो वहीं एक अन्य ने लिखा है, ‘अरे भाई! दामाद का डांस देखने के बाद कहीं ससुर बेहोश तो नहीं हुआ?’. जबकि एक और यूजर ने लिखा है, ‘लड़की सदमे में है. कल सुबह ही डाइवोर्स देगी’. इस तरह के ढेरों मजेदार कमेंट्स इस वीडियो पर आए हैं. आपको कैसा लगा यह वीडियो? हमें कमेंट कर जरूर बताएं।
-

स्कूल छात्र ने उठाया यह खोपनाक कदम
अंबाला: आजकल के बच्चे पढाई से इतना डरते हैं कि बच्चे पढ़ाई के डर के कारण आत्महत्या तक करने लगे हैं। ताजा मामला हरियाणा के अंबाला जिले का है. यहां पर एक 12 वीं की छात्र ने आत्महत्या कर ली। वजह पढ़ाई बताई गई है। पुलिस फिलहाल, मामले की पड़ताल कर रही है. हरियाणा के अम्बाला कैंट की यह घटना है।
17 वर्षीय 12 वीं के छात्र ने पढ़ाई के डर से आत्महत्या कर ली। नाबालिग छात्र का पिता पलम्बर का काम करता है। छात्र के पिता ने बताया कि वो काम पर गए थे और उसका लड़का घर पर था, घर पर बेटे के अलावा कोई नहीं था। उसके पड़ोसियों ने फ़ोन करके उसको बताया कि उसके लड़के ने फांसी लगा ली है। पिता ने बताया कि बेटा कहता था कि उसे ट्यूशन नहीं जाना है. हालांकि, उन्होंने उसे ट्यूशन ना भेजने की बात कही थी, लेकिन अब बेटे ने सुसाइड कर लिया।
पुलिस का कहना है कि पिता ने बताया कि पढ़ाई के कारण आत्महत्या की है. मृतक छात्र दो भाई थे और उनके पिता मेहनत मजदूरी करते है। फिलहाल पुलिस को मौके से सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसने किसी को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया है।
-

पंजाबः सीएम मान के आवास के बाहर मजदूरों ने किया प्रदर्शन, देखें वीडियो
संगरूर: पंजाब के सीएम भगवंत मान के शहर संगरूर में खेत मजदूरों की तरफ से सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया जा रहा है। हजारों मजदूरों ने सीएम हाउस से 1 किलोमीटर पहले यह धरना लगाया हुआ है। इस दौरान मजदूरों ने संगरूर पटियाला रोड जाम किया हुआ है। मजदूरों द्वारा लाल झंड़े लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है। इस दौरान पूरे पंजाब से यहां मजदूर इकट्ठे हुए हैं। जालंधर, फरीदकोट, बरनाला, फिरोजपुर, नवांशहर, पटियाला, संगरूर, बठिंडा, मुक्तसर, बरनाला पंजाब के सारे जिलों से मजदूर आए हैं।
खेत मजदूरों द्वारा सरकार के खिलाफ ‘कुंडा खड़काऊ रैली’ की जा रही है। उनकी ओर से थोड़ी देर में सीएम की रिहायश की ओर कूच किया जाएगा। धरने में मौजूद प्रदर्शनकारियों का कहना है कि उन्होंने 2-3 मीटिंग की हैं परंतु उनकी मांगों को नजरअंदाज किया जा रहा है। सरकार ने न तो नरेगा के पैसे दिए, न ही अलॉट किए हुए प्लाटों पर कब्जा दिया। मजदूरों की दिहाड़ी भी 2-अढ़ाई सौ रुपए हैं।
सरकार लगातार दिहाड़ी, प्लाट, जमीन, कर्जे मसले पर उनके साथ मीटिंगें करने से मुकर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार को इतनी वोटों के साथ जताया है लेकिन वह उनसे मिलते तक नहीं। मजदूर वर्ग बहुत दुखी है जिसके चलते वह मुख्यमंत्री भगवंत मान की कुंडी खड़का कर अपनी मांगों के प्रति जगाने आए हैं। खेत मजदूर यूनियन अपनी मांगों को लेकर थोड़ी ही देर में सीएम रिहायश की ओर कूच करने की तैयारी में है। बता दें कि इस दौरान सीएम की रिहायश के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस द्वारा भारी संख्या में बैरीकेडिंग लगाए गए हैं।
-

पंजाबः कपड़े की फैक्टरी में लगी भीषण आग
लुधियानाः जिले में आज दोपहर कपड़े की फैक्टरी में आग लगने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक थाना बस्ती जोधेवाल के कैलाश नगर में कपड़े की फैक्ट्री में भीषण आग लगी है। बताया जा रहा है कि आग लगने से लाखों का नुक्सान हो गया है। आग लगने की सूचना मिलने पर फायर बिग्रेड की 2 गाड़ियां मौके पर पहुंची, जिन्होंने करीब डेढ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। मौके पर थाना बस्ती जोधेवाल की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।