Blog

  • पंजाब : ट्रैक्टर पलटने से 22 वर्षीय युवक की मौत

    पंजाब : ट्रैक्टर पलटने से 22 वर्षीय युवक की मौत

    फाजिल्का : अबोहर के गांव दीवानखेड़ा में छप्पड़ में ट्रैक्टर पलटने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को यहां के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। उधर, मृतक के परिजनों ने ट्रैक्टर कंपनी व डीलरों की लापरवाही से यह हादसा होने का आरोप लगाते हुए कारवाई की मांग की है। खुइयां सरवर पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयानों पर कारवाई की जाएगी। जानकारी अनुसार गांव दीवानखेडा निवासी सुरेश कुमार 22 साल पुत्र मिलख राज के परिजनों ने बताया कि उन्होंने कुछ समय पहले सोनालिका कंपनी के दो ने ट्रैक्टर लिए थे।

    कुछ दिनों से उनके ट्रैक्टर में कुछ दिक्कत आ रही थी जिस बारे में उन्होंने स्थानीय डीलर व कंपनी को सूचना दी। जिनकी शिकायत पर कंपनी के अधिकारी व स्थानीय डीलर वीरवार शाम उनके गांव पहुंचे व ट्रैक्टर में आ रही दिक्कत बारे जानकारी लेकर ट्रैक्टर को ठीक कर दिया। इसके बाद उन्होंने सुरेश को ट्रैक्टर चलाकर देखने को कह दिया। कंपनी अधिकारियों की मौजूदगी में जब सुरेश ट्रैक्टर लेकर घर से अभी 50 मीटर की दूरी पर ही गया था कि ट्रैक्टर की ब्रेक नहीं लगे व ट्रैक्टर छप्पड़ में पलट गया जिसके नीचे सुरेश दब गया।

    हालांकि लोगों ने तुरंत उसे बाहर निकाल लिया व पहले शहर लाकर प्राइवेट डाक्टर को दिखाया। जिसने सुरेश कुमार को मृत घोषित कर दिया व इसके बाद परिजन उसे सरकारी अस्प्ताल में लेकर पहुंचे लेकिन तब तक सुरेश दम तोड़ चुका था। मौके पर खुइयां सरवर के एएसआई हंसराज ने शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। उन्होंने कहा कि परिजनों के बयानों पर कारवाई की जाएगी।

  • सरकार का बड़ा फैसला, अब बसों में महिलाओं को देना होगा आधा किराया

    सरकार का बड़ा फैसला, अब बसों में महिलाओं को देना होगा आधा किराया

    जयपुर: राजस्‍थान रोडवेज की सभी श्रेणी की बसों में महिला यात्रियों को अब आधा किराया ही देना होगा। राज्‍य सरकार ने उन्हें रोडवेज की सभी बसों में किराये में 50 प्रतिशत छूट देने का फैसला किया है। राज्य सरकार के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। प्रवक्‍ता ने कहा कि राज्य सरकार ने महिलाओं के लिए रोडवेज की बसों में सफर करने पर रियायत का दायरा बढ़ा दिया है। अब महिलाओं/बालिकाओं को राज्य की सीमा में राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की समस्त श्रेणी की बसों में यात्रा करने पर 50 प्रतिशत की रियायत दी जाएगी।

    मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस संबंध में प्रस्ताव को स्वीकृति दी है। प्रस्ताव के अनुसार, राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की सभी श्रेणी की बसों में यात्रा करने पर महिलाओं/बालिकाओं का आधा किराया ही लगेगा। अभी महिलाओं/बालिकाओं को केवल साधारण श्रेणी की बसों में यात्रा करने पर 50 प्रतिशत की छूट दी जा रही थी। मुख्यमंत्री ने बजट 2023-24 में महिलाओं को रोडवेज की साधारण बसों में यात्रा करने पर किराये में दी जा रही छूट को 30 से बढ़ाकर 50 प्रतिशत करने की घोषणा की थी। यह घोषणा एक अप्रैल 2023 से लागू की जा चुकी थी।

    इसके बाद 25 मई, 2023 को सिंधी कैम्प, जयपुर स्थित नवीन बस टर्मिनल के लोकार्पण समारोह में गहलोत ने इस रियायत को रोडवेज की सभी श्रेणी की बसों में लागू करने की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री की उक्त घोषणा के क्रियान्वयन में यह स्वीकृति प्रदान की गई है। बता दें कि इससे पहले सरकार ने यहां उच्च शिक्षण संस्थानों में शिक्षा ग्रहण करने वाली छात्राओं को आने जाने के लिए बस का किराया देने की भी घोषणा की थी।

  • जालंधरः इंडस्ट्री एरिया में बंदूक के बल पर लाखों रुपए लेकर लुटेरे हुए फरार, देखें वीडियो

    जालंधरः इंडस्ट्री एरिया में बंदूक के बल पर लाखों रुपए लेकर लुटेरे हुए फरार, देखें वीडियो

    जालंधर: महानगर के इंडस्ट्री एरिया में फ्लिपकार्ड के दफ्तर में घुसे कुछ हथियारबंद लुटेरों ने गन प्वाइंट पर 5 लाख रुपए लूट लिए। आरोपियों ने दफ्तर के अंदर घुसते ही सारे स्टाफ को बंधक बना लिया तथा अंदर पड़ा 5 लाख कैश लूट लिया और फिर स्टाफ की जेबों से भी फोन और कैश लूट कर फरार हो गए।

    मिली जानकारी के मुताबिक 4 लुटेरे बाइक पर सवार होकर आए थे। ऑफिस में करीब 8 से 10 स्टाफ के सदस्य थे। आरोपी जाते हुए दफ्तर के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर भी साथ ले गए हैं। थाना 8 की पुलिस समेत सीआईए स्टाफ, एसीपी नॉर्थ और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गए हैं। 

  • जालंधर: दर्दनाक सड़क हादसे में 2 की मौके पर मौत, गाड़ियों के उड़े परखच्चे

    जालंधर: दर्दनाक सड़क हादसे में 2 की मौके पर मौत, गाड़ियों के उड़े परखच्चे

    जालंधरः थाना लांबड़ा के अधीन गांव सिंघां नजदीक जालंधर-नकोदर हाईवे दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जब आज अल सुबह एक टैंकर ने 2 ट्रक ड्राइवरों को अपनी चपेट में लिया। हादसा इतना भयानक था कि इस हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

    घटना सुबह करीब 3.30 बजे की बताई जा रही है। दरअसल, 2 ट्रकों के ड्राइवर एर पंचर हुए ट्रक का जैक लगा कर टायर बदल रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए एक तेज रफ्तार ट्रक द्वारा इन्हें बुरी तरह से कुचल दिया गया।

    दोनों ड्राइवरों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना भयानक था कि ट्रकों के परखच्चे तक उड़ गए। मृतकों की लाशों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। हालांकि दोनों की पहचान नहीं हो सकी है, फिलहाल जांच जारी है। 

  • दर्दनाक हादसाः श्रद्धालुओं से भरी जीप गहरी खाई में गिरी; 10 की मौत

    दर्दनाक हादसाः श्रद्धालुओं से भरी जीप गहरी खाई में गिरी; 10 की मौत

    पिथौरागढ़ : उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में एक बड़ा हादसा हुआ है। एक जीप खाई में गिर गई जिसमें सवार 10 लोगों की मौत हो गई। पिथौरागढ़ के नाचनी थाना क्षेत्र के होकरा अंतर्गत ये सड़क हादसा हुआ है। कार के खाई में गिरने के बाद लोगों में चीख-पुकार मच गई। दुर्घटनास्थल पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम को रवाना किया गया है। हालांकि पुलिस प्रशासन का कहना कि रेस्क्यू पूरा करने के बाद ही वो मृतकों की सही संख्या बताएंगे।

    प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे में बड़ा जानमाल का नुकसान हुआ है। सभी यात्री बागेश्वर के रहने वाले हैं, जो मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे। पुलिस का कहना है कि घटनास्थल पर टीम रवाना की गई है। बताया जा रहा कि बोलेरो कार खाई में गिरी है।

    आईजी कुमाऊं नीलेश आनंद भरणे ने बताया कि पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर रवाना की गई है। प्रथम दृष्टया 10 लोगों की मौत की सूचना प्राप्त हुई है। बताया गया है कि सड़क पर कटाव होने के कारण कार ज्यादा किनारे चली गई। इसी दौरान हादसा हो गया। कार करीब 600 मीटर गहरी खाई में गिरी है। हादसे की सूचना मिलते ही लोग रेस्क्यू के लिए दौड़ पड़े। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि जगह-जगह कार सवार यात्रियों के शव पड़े हैं।

  • दुखद खबर : BJP के विधायक का हुआ निधन

    दुखद खबर : BJP के विधायक का हुआ निधन

    रायपुर: छत्तीसगढ़ के बीजेपी विधायक विद्यारतन भसीन का निधन हो गया है। विधायक विद्यारतन लंबे समय से बीमार चल रहे थे। इनका इलाज रायपुर के रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में चल रहा था। लंबे समय से बीमारी से ग्रसित होने के कारण इन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। उनका निधन तब हुआ है जब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ के दौरे पर हैं। जानकारी के अनुसार दुर्ग में अमित शाह की रैली खत्म होने के बाद विद्यारतन भसीन का निधन हुआ है।

    विद्यारतन भसीन दुर्ग जिले के वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। 76 साल के विद्यारतन 2018 के विधानसभा चुनाव में वैशाली नगर सीट से जीत हासिल की थी। इन्होंने कांग्रेस के उम्मीदवार बदरुद्दीन कुरैशी को लगभग 20000 वोट से चुनाव हराया था। निधन की खबर से पूरे इलाके में शोक की लहर है। दुर्ग की राजनीति में इनकी अच्छी पकड़ थी। बीजेपी के बड़े नेता अब रायपुर पहुंचने लगे हैं।

    दरअसल, विद्यारतन भसीन छत्तीसगढ़ में बीजेपी के वरिष्ठ नेता थे। वह विधायक बनने से पहले भिलाई नगर निगम के मेयर भी रहे हैं। उनके ब्रेन में ब्लड क्लॉटिंग की शिकायत थी। इसी साल वह फरवरी महीने में बीमार हुए थे। अचानक से 10 दिन पहले उनकी तबीयत फिर बिगड़ गई थी। इसके बाद रायपुर के निजी अस्पताल में उन्हें भर्ती करवाया गया था।

    वहीं, बीजेपी विधायक के निधन के बाद छत्तीसगढ़ सीएम भूपेश बघेल ने दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि हम सब उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें और परिवार के लोगों को हिम्मत दें।

  • Bank of Baroda के गार्ड को गोली मारकर 27 लाख रुपए लूटकर लुटेरे फरार

    Bank of Baroda के गार्ड को गोली मारकर 27 लाख रुपए लूटकर लुटेरे फरार

    शिवहर: बिहार के शिवहर जिले के पिपराही थाना क्षेत्र में हथियारों के बल पर अज्ञात अपराधियों ने एक बैंक में धावा बोलकर 27 लाख रुपए लूटकर फरार हो गए। इस दौरान विरोध करने पर लुटेरों ने गार्ड को गोली मार दी, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस अब मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस के मुताबिक, अंबा कला स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के खुलने के कुछ ही देर बाद ग्राहक बनकर लुटेरे पहुंचे। इसके बाद हथियार के बल पर बैंककर्मियों को अपने कब्जे में ले लिया।

    लुटेरों ने हथियार का भय दिखाकर लॉकर में रखे 27 लाख रुपए लूटकर फरार हो गए‌। इस दौरान विरोध करने पर लुटेरों ने गार्ड को गोली मार दी, जिससे वह घायल हो गया। लुटेरों की संख्या पांच बताई जा रही है।  बताया जाता है कि लुटेरों ने भागने के क्रम में दहशत फैलाने के लिए कई राउंड फायरिंग भी की है। इधर, सूचना मिलने के बाद पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की।

    पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखा भी बरामद किया है. बताया जाता है सभी लुटेरे हेलमेट और टोपी पहने हुए थे। शिवहर के पुलिस अधीक्षक अनंत कुमार राय भी बैंक पहुंचे और निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि घायल गार्ड को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल भेज दिया गया है तथा लुटेरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी प्रारंभ कर दी गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

  • पंजाब : भाजपा नई टीम का किया ऐलान, देखें लिस्ट

    पंजाब : भाजपा नई टीम का किया ऐलान, देखें लिस्ट

    चंडीगढ़ : भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के नेतृत्व में युवा मोर्चा पंजाब की नई टीम का ऐलान किया है। जिसमें कंवरवीर सिंह टोहरा द्वारा युवा मोर्चा पंजाब के महासचिव के पद पर प्रिया शर्मा, युवा मोर्चा के सोशल मीडिया को-इंचार्ज के पद पर अमनदीप सिंह, युवा मोर्चा कॉलेज आउटरीच सैल के को-इंचार्ज के पद पर अमृत सिंह औजला, युवा मोर्चा लीगल सैल के को-इंचार्ज के पद पर डिम्पी लुबाना को नियुक्त किया गया है।

    इसके साथ भाजपा युवा मोर्चा टीम के कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में हितेश गावरी, गौरव भागीरथ, हरिंदर सिंह कुल्ल, शिव प्रसाद, रिशु गर्ग, गौरव गौतम, अमित भार्गव, चन्द्र मोहन, आदिश धीमान, दिलप्रीत भट्टी, रचित जैन, मुनीष शर्मा, सागर मगन, रजत शर्मा, रणवीर सिंह सिद्धू, विशाल शर्मा, हरिंदर सिंह ढींडसा, आशीष चौधरी, हरमनप्रीत सिंह चाहल, जगवीन सिंह, योगेश गर्ग, गौरव कुमार, हरजीत घग्गा व जयकिशन चावला को नियुक्त किया गया है।

  • जालंधरः हेरोइन और अवैध शराब सहित 2 गिरफ्तार

    जालंधरः हेरोइन और अवैध शराब सहित 2 गिरफ्तार

    जालंधरः थाना 6 की पुलिस ने अलग-अलग मामलों में दो व्यक्तियों को गिरफ़्तार कर उनके क़ब्जे से 50 ग्राम हेरोइन और पांच पेटी अवैध शराब बरामद की है। गिरफ़्तार व्यक्तियों की पहचान हरजीत सिंह उर्फ निक्का निवासी गोपाल नगर और रितेश निवासी मोहल्ला दिलबाग नगर के रूप में हुई है। थाना प्रभारी हरिंदर सिंह ने बताया कि उनकी टीम के ASI कुलविंद्र सिंह पुलिस पार्टी सहित गश्त के दौरान बस स्टैंड के पास मौजूद थे जहां गेट नंबर पांच की तरफ आ रहा व्यक्ति उन्हें देखकर घबरा गया और पीछे भागने की कोशिश करने लगा।

    उसी दौरान मौके पर मौजूद पुलिस मुलाजिमों ने रोक कर जब उसकी तलाशी ली तो उसके क़ब्जे से 50 ग्राम हेरोइन कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी ताकि यह पता चल सके। आरोपित हेरोइन की खेप को कहां से लेकर आया था। 

    इसी तरह उनकी टीम के एसआई बलवीर सिंह पुलिस पार्टी सहित माडल टाउन मार्केट के पास मौजूद थे। जहां उन्हें गुप्त सूचना के आधार पर रीतेश कुमार अपनी एक्टिवा पर सवार होकर शराब बेचने के लिए डेरा सत करतार की बैक साइड चौक की तरफ आ रहा है तो उनकी टीम ने नाकेबंदी कर आरोपी को गिरफ़्तार कर उसके क़ब्ज़े से पांच पेटी अवैध शराब की बरामद कर एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर किया है।

  • जालंधरः दोपहिया वाहन चोर गिरोह के 3 सदस्य सहित चोरी का सामान खरीदने वाला कबाड़िया गिरफ़्तार

    जालंधरः दोपहिया वाहन चोर गिरोह के 3 सदस्य सहित चोरी का सामान खरीदने वाला कबाड़िया गिरफ़्तार

    जालंधरः थाना 6 की पुलिस ने दोपहिया वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्यों और चोरी का सामान ख़रीदने वाले दो व्यक्तियों को गिरफ़्तार कर उनके क़ब्जे से दो चोरी के मोटरसाइकिल, दो एक्टिवा और चोरी किया दोपहिया वाहन का समान बरामद किया है।

    गिरफ़्तार व्यक्तियों की पहचान भूपिंदर सिंह उर्फ़ राजा निवासी ईश्वर कॉलोनी, वीरेंद्र शर्मा उर्फ पाटा निवासी ट्रांसपोर्ट नगर, भूपिंदर सिंह उर्फ बबलू निवासी पंजाबी बाग, विनोद कुमार जैसवाल निवासी भारत नगर गुरुनानक पुरा और गुड्डू मिश्रा निवासी सोढल मगर के रूप में हुई है। थाना प्रभारी हरिंदर सिंह ने बताया कि उनकी टीम के एएसआई सुखदेव सिंह पुलिस पार्टी सहित गश्त के दौरान मैंबरौ चौक के पास मौजूद थे।

    जहां उन्हें गुप्त सूचना मिली की भूपिंदर, बरिंदर और भूपिंदर चोरी के मोटरसाइकिल पर सवार होकर उसे बेचने के लिए रविदास से माडल टाउन की तरफ आ रहे है, जिन्हें दबोच कर उनके क़ब्जे से चोरी का मोटरसाइकिल बरामद कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी दोपहिया वाहनों को चोरी करने के बाद सोढल के पास विनोद कुमार जैसवाल और गुड्डू मिश्रा कबाड़िया को बेच देते थे।

    पुलिस ने मुक़द्दमे में नामज़द कर दोनों को गिरफ़्तार कर उनके क़ब्जे से दो स्कूटी की कटी हुई वोडी, कटी हुई मोटरसाइकिल की चासी, एक कटर और छह लाख 20 हज़ार रुपए भारतीय करेंसी बरामद की है। पुलिस ने पुलिस आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी ताकि और मामले हल होने की संभावना हो।