Blog

  • जालंधरः शिव ज्योति स्कूल के लापता छात्र शिवम को लेकर हुआ बड़ा खुलासा

    जालंधरः शिव ज्योति स्कूल के लापता छात्र शिवम को लेकर हुआ बड़ा खुलासा

    जालंधर, वरुण/हर्ष: गोपाल नगर से आज सुबह साइकिल चलाने के लिए शिवम निकला था, लेकिन वह अभी तक घर नहीं लौटा। वहीं शिवम की माता ने एनकाउंट न्यूज को जानकारी देते हुए बताया कि आज जब वह स्टेशन पर शिवम को ढूंढने के लिए गए तो वहां लगे सीसीटीवी फुटेज चैक करने कर पता चला कि शिवम ने स्टेशन पर अमृतसर जाने वाली ट्रेन पकड़ी थी और उसमें सवार होकर वह चला गया। हालांकि कहा यह भी जा रहा है कि आज शिव ज्योति स्कूल में शिवम की पीटीएम थी और उसमें उसके नबंर कम आए थे। जिससे घबराकर वह सुबह ट्रेन में सवार होकर निकल गया।

    बता दें कि शिव ज्योति स्कूल में 8 कक्षा का 13 वर्षीय छात्र शिवम को लेकर उनके पिता मनीष और माता उर्वशी ने एनकाउंटर न्यूज को सुबह जानकारी देते हुए कहा था कि शिवम रूटीन में 6 बजे साईकिल चलाने के लिए घर से चला जाता था। वहीं आज सुबह 6 बजे से पहले ही साईकिल चलाने के लिए निकल गया था, लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद जब वह घर नहीं लौटा तो उन्होंने उसकी तालाश शुरू कर दी। जिसके बाद परिजनों को शिवम का आखिरी लोकेशन दीन दयाल उपाध्याय नगर की मिली थी। वहीं अमृतसर जाने वाली ट्रेन के बारे में खुलासा हुआ है। हालांकि शिवम की माता का कहना है कि उनका अमृतसर में कोई भी रिश्तेदार नहीं रहता है।शिवम को ढूंढने के लिए उसके पिता सहित अन्य रिश्तेदार अमृतसर के लिए रवाना हो गए है।

  • छात्रों को नशे से बचाने के लिए हर स्कूल में बनेंगे मेन्टर टीचर

    छात्रों को नशे से बचाने के लिए हर स्कूल में बनेंगे मेन्टर टीचर

    नशा मुक्त ऊना अभियान के तहत स्कूल प्रमुखों की कार्यशाला हरोली में आयोजित

    ऊना/सुशील पंडित : ऊना जिले के युवाओं को नशे की आदत से बचाने के लिए स्कूल स्तर पर विशेष कार्यक्रम चलाया जा रहा है। नशा मुक्त ऊना अभियान के तहत चलाए जा रहे इस कार्यक्रम में छठी क्लास से बाहरवीं क्लास के छात्रों को तवज्जो दी जाएगी। इसके लिए हरोली ब्लॉक के स्कूलों के प्रमुखों को प्रशिक्षित किया गया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हरोली में आयोजित इस कार्यशाला में स्कूल स्तर के प्रधानाचार्य एवं मुख्यध्यापकों के साथ अभियान की रणनीति पर चर्चा की गई। साथ ही इस अभियान की महत्ता के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

    किशोरों को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने के मकसद से चलाए जा रहे इस अभियान के तहत हरोली ब्लॉक के सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों के लिए विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का शुंभारंभ राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हरोली के प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार ने किया। उन्होनें सभी प्रधानाचार्यों का स्वागत करते हुए नशे को देश की सबसे बड़ी चुनौती बताते हुए जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान की सराहना की।

    उन्होंने सभी मौजूद प्रिसिपलें से आह्वान किया कि अपने स्कूलों में इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्याथीयों को नशे के खिलाफ जागरुक होने रके लिए तैयार करें। इस कार्यशाला में बतौर रिसोर्स पर्सन विजय कुमार और पंकज पंडित ने नशे से होने वाले दुष्प्रभाव व स्कूली बच्चों को नशे के प्रभाव से बचाने की विस्तृत जानकारी दी। उन्होनें बताया की नशा मुक्त ऊना अभियान के तहत आने वाले समय में सभी स्कूलों में मेटर टीचर  चयनित कर उनकी विशेष कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा, जिससे हर स्कूल में बच्चे नशे के खिलाफ जागरुक हो सकें और नशे को हां व जिंदगी को न कह सकें।

    कार्यशाला मेंविभिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्य शामिल रहे जिनमें जगजीत सिंह राणा, विजयता राणा, डॉ. नीलम, महिंद्र कौर, नीता रानी, जसविंद्र कौर, रिपुजित सिंह, प्रवीण कुमार, अमृत लाल, अश्विन कुमार, विवेक राणा, नरेश जसवाल, राजेश कुमार, राजिंद्र चौधरी, किरण ठाकुर, स्नेह लता, मंजु शर्मा, प्रदीप कौर, अलका कपिला, डॉ. राजेश कौशल, वरिंद्र चंदेल, शिव कुमार आदि प्रमुख थे।

  • जालंधरः वार्डबंदी की नोटिफिकेशन पर सरकार ने लगाई रोक, जाने मामला

    जालंधरः वार्डबंदी की नोटिफिकेशन पर सरकार ने लगाई रोक, जाने मामला

    जालंधर/वरुणः नगम निगम चुनाव से पहले वार्डबंदी को लेकर नोटिफिकेशन जारी की गई थी। लेकिन अब खबर सामने आई है कि वार्डबंदी की नोटिफिकेशन सरकार ने रोक लगा दी है। बताया जा रहा है कि निकाय मंत्री बलकार सिंह और सांसद सुशील रिंकू की आपत्ति के बाद नोटिफिकेशन रोकी गई है। अब नए निकाय मंत्री बलकार सिंह की देख-रेख में दोबारा से वार्ड बनाए जाएंगे। कहा जा रहा है कि वार्डबंदी की ड्राफ्ट फाइनल होने के बाद इसकी कापी लीक हो गई थी। कापी लीक होने के बाद में पार्षद का चुनाव लड़ने वाले कईयों नेताओं के चेहरे मुरझा गए थे।

    दरअसल, कई नेताओं के मुताबिक वार्ड सही नहीं थे। खासकर वे लोग, जो उपचुनाव के दौरान सुशील रिंकू के कहने पर कांग्रेस छोड़ कर आप पार्टी में आए थे। ऐसे में वार्डबंदी की नोटिफिकेशन रुकने के बाद निगम चुनाव में देरी हो सकती है। हालांकि निकाय मंत्री बलकार सिंह के अनुसार चुनाव जुलाई या अगस्त में करवाए जा सकते है। इससे अंदाजा लगाए जा सकता है कि सरकार संभवता अगस्त में चुनाव करवा सकती है।

  • ਪੰਜਾਬ : 2 ਨੋਜਵਾਨਾਂ ‘ਚ ਝੜਪ ਦੋਰਾਨ ਚੱਲੀ ਗੋਲੀ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : 2 ਨੋਜਵਾਨਾਂ ‘ਚ ਝੜਪ ਦੋਰਾਨ ਚੱਲੀ ਗੋਲੀ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਬਟਾਲਾ: ਜਲੰਧਰ ਰੋਡ ਤੇ ਸਥਿਤ ਸ਼ਿਆਮ ਪ੍ਰਸ਼ਾਦ ਮੁਖਰਜੀ ਮਾਰਿਕਟ ਵਿੱਚ ਦੋ ਧੜਿਆਂ ਦੋਰਾਨ ਹੋਈ ਲੜਾਈ ‘ਚ ਗੋਲੀ ਚਲੱਣ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ। ਇਸ ਘਟਨਾ ਵਿੱਚ ਇਕ ਨੋਜਵਾਨ ਦੇ ਜ਼ਖਮੀ ਹੋਣ ਦੀ ਖਬਰ ਸਾਹਮਣੇ ਆਈ ਹੈ। ਥਾਣਾ ਸਿਟੀ ਦੀ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਮੌਕੇ ਤੇ ਪਹੁੰਚ ਕੇ ਜਾਂਚ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤੀ ਹੈ। ਜ਼ਿਕਰਯੋਗ ਹੈ ਕਿ ਨੌਜਵਾਨ ਆਇਲੇਟਸ ਸੈਂਟਰ ਵਿੱਚ ਪੜਾਈ ਕਰਦਾ ਹੈ।

    ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਬਾਰੇ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਬਟਾਲਾ ਪੁਲਿਸ ਡੀਐਸਪੀ ਲਲਿਤ ਕੁਮਾਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਮੁਲਜ਼ਮ ਲਵ ਪੱਡਾ ਇੱਕ ਬਰੇਜ਼ਾ ਗੱਡੀ ਵਿੱਚ ਜਲੰਧਰ ਰੋਡ ਸਥਿਤ ਸ਼ਿਆਮਾ ਪ੍ਰਸਾਦ ਮੁਖਰਜੀ ਮਾਰਕੀਟ ਵਿੱਚ ਆਇਆ ਸੀ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਕੋਮਲ ਰਿਆੜ ਵਾਸੀ ਪਿੰਡ ਸੇਖਵਾਂ ਨਾਲ ਕਿਸੇ ਗੱਲ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਬਹਿਸ ਹੋ ਗਈ। ਪਰ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਦਖਲ ਦੇ ਕੇ ਮਾਮਲਾ ਸ਼ਾਂਤ ਕਰਵਾਇਆ। ਪਰ ਕੁਝ ਸਮੇਂ ਬਾਅਦ ਲਵ ਫਿਰ ਆਇਆ ਅਤੇ ਉਸ ਨੇ ਆਉਂਦੇ ਹੀ ਕੋਮਲ ਤੇ ਗੋਲੀਆਂ ਚਲਾ ਦਿੱਤੀਆਂ। ਗੋਲੀ ਉਸਦੀ ਬਾਹ ਤੇ ਲੱਗਣ ਕਾਰਨ ਨੌਜਵਾਨ ਕੋਮਲ ਜ਼ਖਮੀ ਹੋ ਗਈ। ਜਿਸ ਨੂੰ ਇਲਾਜ ਲਈ ਹਸਪਤਾਲ ਲਿਜਾਇਆ ਗਿਆ। ਇਸ ਦੇ ਨਾਲ ਹੀ ਡੀਐਸਪੀ ਸਿਟੀ ਲਲਿਤ ਕੁਮਾਰ ਥਾਣਾ ਸਿਟੀ ਪੁਲੀਸ ਸਮੇਤ ਮੌਕੇ ’ਤੇ ਪੁੱਜੇ ਅਤੇ ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਡੀਐਸਪੀ ਲਲਿਤ ਕੁਮਾਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਜਖਮੀ ਦੇ ਬਿਆਨ ਦਰਜ ਕਰ ਅਗਲੀ ਕਾਨੂੰਨੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ| 

  • पंजाबः डिवाइडर से टकराने के बाद कई वाहनों से टकराकर पलटी ब्रांड न्यू कार, खुले दोनों एयरबैग, देखेें वीडियो

    पंजाबः डिवाइडर से टकराने के बाद कई वाहनों से टकराकर पलटी ब्रांड न्यू कार, खुले दोनों एयरबैग, देखेें वीडियो

    लुधियानाः खन्ना के नजदीक ब्रांड न्यू गाड़ी KIA पलटने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक डिवाइडर से टकराने के बाद कई वाहनों से टकरा गई। जिसके बाद नई गाड़ी सड़क पर ही पलटी गई। हादसा इतना भयानक था कि हादसे में गाड़ी के दोनों एयरबैग खुल गए। मौके पर मौजूद लोगों ने गाड़ी को सीधा किया और उसमें सवार दो युवकों को बाहर निकाला। गाड़ी में सवार युवकों ने बताया कि वह दिल्ली से फगवाड़ा की ओर जा रहे थे। इस दौरान खन्ना के पास जैसे ही पहुंचे तो अचानक उनकी गाड़ी का टायर फट गया और डिवाइडर से टकराने के बाद यह हादसा हो गया। हालांकि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। गाड़ी में सवार युवकों को मामूली चोटें आई है।

  • जालंधर: 21 वर्षीय युवती की कनाडा में हुई मौत

    जालंधर: 21 वर्षीय युवती की कनाडा में हुई मौत

    जालंधर/वरुणः विदेश से आए दिन पंजाबियों की मौत की खबर सामने आती रहती है। ऐसी ही एक खबर सामने आ रही है। यहां एक पंजाबी युवती की कनाडा में मौत हो गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जालंधर के लोहियां खास की रहने वाली युवती की कनाडा में मौत हो गयी है। मृतक युवती का नाम पूनमदीप कौर (21 वर्षीय) बताया जा रहा है। मीडिया के हवाले से मिली जानकरी के अनुसार पूनमदीप कौर की मौत नियाग्रा फॉल्स में गिरने से हुई है। बताया जा रहा है कि वह अपने दोस्तों के साथ नियाग्रा फॉल्स देखने गई थी जहां उसका पैर फिसल गया और वह निचे गिर गई और उसकी मौत हो गई। पूनमदीप कौर अभी डेढ़ साल पहले ही कनाडा में स्टडी वीजा पर पढ़ाई करने के लिए गई थी। वह वहां स्टडी करती थी और कल अपने दोस्तों के साथ घूमने गयी थी जहां यह हादसा हो गया। मौत की खबर मिलते ही घर में चीख पुकार मच गयी है। घर में मां का रो रोकर बुरा हाल हो गया है।

  • सहकारी क्षेत्र में हिमकैप्स एक आदर्श संस्थान : मुकेश अग्निहोत्री

    सहकारी क्षेत्र में हिमकैप्स एक आदर्श संस्थान : मुकेश अग्निहोत्री

    उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बढेड़ा के हिमकैप्स संस्थान के कार्यक्रम में लिया भाग

    ऊना / सुशील पंडित : उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज हरोली के बढेड़ा में हिमकैप्स संस्थान के कार्यक्रम में भाग लेते हुए कहा कि संस्थान सहकारी क्षेत्र में देश में एक आदर्श संस्थान बन गया है। उन्होंने संस्थान के प्रबंधन से संस्थान के विकास और विस्तार के लिए विस्तृत योजना तैयार करने का आग्रह किया। उन्होंने संस्थान के प्रबंधकों से इस कार्य को अमलीजामा पहनाने के लिए पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। उपमुख्यमंत्री कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए।

    उन्होंने इस दौरान कहा कि देश में ऊना के पंजावर में सहकारी क्षेत्र की पहली सोसायटी पंजीकृत हुई है। उन्होंने कहा कि सहकारी क्षेत्र में हिमकैप्स के रूप में पहला आदर्श संस्थान भी ऊना जिला ने ही दिया है। हिमकैप्स देश के सहकारी आंदोलन की सफलता की कहानी के तौर पर देखा गया है। संस्थान को विभिन्न जिलों की 106 सोसायटियां सहयोग कर रही हैं जिसमें से 73 सोसोयटियां ऊना जिले से संबंधित हैं। उन्होंने लोगों को इस कार्य के लिए बधाई भी दी। उन्होंने अन्य सोसायटियों को भी इस संस्थान से जुड़ने का आग्रह किया। 

    उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने हिमकैप्स को कभी राजनीतिक चश्मे से नहीं देखा। उन्होंने छात्रों से कहा कि उन्हें संस्थान में अध्ययन करने पर गर्व महसूस होना चाहिए क्योंकि यह जनता के सहयोग से चल रहा है। उन्होंने संस्थान से जुड़े सभी लोगों से संस्थान को आगे बढ़ाने का आग्रह किया। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि देश के सबसे बड़े अस्पतालों में संस्थान की छात्राएं सेवाएं दे रही हैं। संस्थान के कुछ छात्रों का न्यायाधीश के पद पर चयन होने पर उन्होंने छात्रों को बधाई भी दी। इस मौके पर उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों से अपील करते हुए कहा कि सहकारिता को जन आंदोलन बनाने में अपना सहयोग दें।

    उन्होंने कहा कि आज सहकारिता क्षेत्र को जहां संश्य की दृष्टि से देखा जा रहा है वहीं हिमकैप्स इस क्षेत्र में प्रेरणा के तौर पर कार्य कर रहा है। उन्होंने संस्थान के प्रबंधन को कॉलेज में अन्य कोर्स शुरु करने के लिए औपचारिकताएं पूर्ण करने के निर्देश दिए और कहा कि उनका पूर्ण सहयोग संस्थान के साथ रहेगा। उन्होंने लोगों से संस्थान की वित्तीय तौर पर मदद करने का आग्रह भी किया। उन्होंने संस्थान से निकलकर नौकरी कर रहे छात्रों से भी संस्थान को सहयोग करने की अपील की। उन्होंने धार्मिक स्थलों के भ्रमण के लिए संस्थान के छात्रों को पूरा सहयोग देने की बात भी कही।

    कार्यक्रम के मौके पर उन्होंने बढ़ेड़ा से संस्थान तक स्ट्रीट लाइट लगाने की घोषणा की। छात्राओं द्वारा इस दौरान रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। उप-मुख्यमंत्री ने संस्थान के विभिन्न छात्रों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कार भी प्रदान किए। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष रणजीत राणा, हरोली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विनोद बिट्टू, प्रदेश कांग्रेस सचिव अशोक ठाकुर, जिला महामंत्री प्रमोद कुमार,एसडीएम हरोली विशाल शर्मा, धर्मपुर पंचायत प्रधान सुभद्रा,  हिमकैप्स शिक्षण संस्थान के अध्यक्ष विक्रम जीत सिंह, उपाध्यक्ष सुमित शर्मा, संस्थान के विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष वीरेंद्र मनकोटिया, सहकारी कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष विजय शर्मा, उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा सहित हिमकैप्स के शिक्षक, विभिन्न अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता : सत्ती 

    केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता : सत्ती 

    ऊना/सुशील पंडित : भारतीय जनता पार्टी द्वारा केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में करीब 1 माह तक चलने वाला महाअभियान जोर शोर से चलाया जा रहा है। 30 मई से 30 जून तक चलने वाले इस विशेष अभियान को लेकर शुक्रवार को भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं ऊना के विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने जिला मुख्यालय स्थित हिमोत्कर्ष साहित्य एवं जन कल्याण परिषद के पदाधिकारियों और सदस्यों से मुलाकात की। इस मौके पर हिमोत्कर्ष के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र कंवर भी विशेष रूप से कार्यक्रम में मौजूद रहे। उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार की 9 वर्ष की उपलब्धियों से परिपूर्ण एक पुस्तिका भी हिमोत्कर्ष के पदाधिकारियों को बांटी। इस मौके पर विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने के लिए नेताओं से लेकर कार्यकर्ताओं तक सभी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। राष्ट्रीय स्तर से लेकर प्रदेश, जिला, मंडल और बूथ लेवल तक जनसंपर्क से जनसमर्थन अभियान को शुरू किया गया है।

    उन्होंने कहा कि इस अभियान के साथ स्वयं सेवी संस्थाओं, उदीयमान खिलाड़ियों, धार्मिक संस्थाओं और जनप्रतिनिधियों को भी जोड़ा जा रहा है। ताकि इन सभी के माध्यम से केंद्र की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाया जा सके। उन्होंने कहा कि इसी कड़ी में हिमोत्कर्ष है साहित्य एवं जन कल्याण परिषद के पदाधिकारियों के साथ है बैठक का आयोजन किया गया है। सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि समाज के जागरूक लोग समाज को केंद्र की उपलब्धियों के बारे में बेहतर तरीके से जागरूक कर सकते हैं। ताकि 1 वर्ष के बाद देश में होने वाले आम चुनाव से पूर्व केंद्र की उपलब्धियों को देश के प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाया जा सके। इस मौके पर हिमोत्कर्ष के प्रदेश महामंत्री यशपाल सिंह ठाकुर ,रविंद्र सूद,जनक राज खजांची, रमेश सैनी योगेश कौशल, पूजा कपिला ,रमा कंवर, ममता कश्यप, करण मनकोटिया ,जिला मीडिया प्रभारी विनय शर्मा, नगर परिषद उपाध्यक्ष विनोद पुरी, पार्षद पवन कपिला ,हरमेश प्रभाकर, पूर्व पार्षद नवदीप कश्यप सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।

  • जालंधरः मॉडल टाउन के Brew Times Restaurant में लगी भयानक आग, देखें वीडियो

    जालंधरः मॉडल टाउन के Brew Times Restaurant में लगी भयानक आग, देखें वीडियो

    जालंधर,वरुण/हर्षः मॉडल के शिवानी पार्क के पास आग लगने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक मॉडल टाउन में स्थित Brew Times रेस्टोरेंट में आग लगने लगने से आस-पास के इलाक़े में हड़कंप मच किया। बताया जा रहा है कि रेस्टोरेंट की रसोई के एगजोसट में आग लगी थी।

    जिसके बाद रेस्टोरेंट में हड़कंप मचा। रेस्टोरेंट में मौजूद कर्मचारियों ने घटना की सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी। मौके पर पहुंचे दमकल विभाग के कर्मियों ने आग पर काबू पाया। हालांकि आग लगने के कारणों के बारे में पता नहीं चल पाया। मामले की जानकारी देते हुए दमकल विभाग के कर्मी ने बताया कि उन्हें मॉडल टाउन में स्थित रेस्टोरेंट में आग लगने की सूचना मिली थी। जिसके बाद वह तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे और आग पर काबू पा लिया।

  • बड़े धूमधाम से रिलीज हुआ लघु फिल्म हक का गीत मंद मंद मुस्कान्दी तूं

    बड़े धूमधाम से रिलीज हुआ लघु फिल्म हक का गीत मंद मंद मुस्कान्दी तूं

    बद्दी  / सचिन बैंसल:  लघु फिल्म हक जो कि 3 जून को मोतिया प्लाजा मॉरिस स्क्वेयर में रिलीज होने जा रही है का पहला गीत मंद मंद मुस्कान्दी तू आज रिलीज किया गया। गायक संजीव बस्सी के 14 गीत पहले मार्केट में आ चुके हैं यह उनका 15 गीत है ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ईएसआई से सेवानिवृत्त असिस्टेंट डायरेक्टर देवव्रत यादव एवं समाजसेवी परमवीर चौहान उपस्थित रहे ।उन्होंने संजीव बसी द्वारा समाज हित में बनाई जा रही इस फिल्म हक के बारे में बताया कि समाज हित में बुजुर्गों की हो रही अनदेखी को लेकर जग्गू फिल्म बनाई जा रही है वह सराहनीय है ।वही गायक संजीव बस्सीने  बताया कि अभी तक उनके 15 गीत जिनमें मुख्य रूप से कलयुग ,यारा दा ग्रुप ,पेगपेग ,मन समझा ले बंदे ,वाहेगुरु माफ करो ,और इसके अलावा यारा दा ग्रुप ,तिरंगा ,घर-घर तिरंगा ,चोरनी ,झुमकेआदि शामिल है ।उन्होंने बताया कि उनकी लघु फिल्म हक जोकि अपने आप में एक युवाओं को जागरूक करने के लिए पहला कदम है वॉइस फिल्म में स्थानीय युवाओं को अपनी प्रतिभा आगे लाने का मौका दिया गया है ना केवल युवा बल्कि महिला शक्ति बुजुर्गों ने भी इसमें अपना पूरा पूरा सहयोग दिया