Blog

  • जालंधर: बीजेपी के पंजाब प्रधान अश्विनी शर्मा ने नए चेहरे को पार्टी में किया शामिल, देखेंं वीडियो

    जालंधर: बीजेपी के पंजाब प्रधान अश्विनी शर्मा ने नए चेहरे को पार्टी में किया शामिल, देखेंं वीडियो

    जालंधर/हर्ष कुमारः पंजाब में चुनाव से पहले भाजपा ने कमर कसनी शुरू कर दी है। इसी के तहत आज आज पंजाब प्रधान अश्विनी शर्मा शहर में पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने पार्टी के अध्यक्षों एवं प्रभारियों के साथ विशेष बैठक की और पार्टी में  नए चेहरों को शामिल किया। पंजाब प्रधान अश्विनी शर्मा के साथ श्रीनिवासुलु, जीवन गुप्ता और केवल ढिल्लों मौजूद रहे।

    इस दौरान अश्विनी शर्मा ने कहा कि अकाली दल के सुप्रीमों सुखबीर बादल के ट्वीट को लेकर कहा कि पंजाब सरकार शिक्षा मंडल की बात करती है, लेकिन अभी तक जनरल कैटेगरी के विद्यार्थियों को यूनिफॉर्म नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि यह सरकार पूरी तरह से फेलियर है और इनसे किसी भी तरह की उम्मीद नहीं की जा सकती।

    वहीं कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर पंजाब सरकार द्वारा की गई तैयारी को लेकर उन्होंने कहा कि मैं इस पर कोई भी राजनीति नहीं करना चाहता हूं और मैं तो यही चाहूंगा कि कोरोना जैसी भयानक बीमारी फिर से वापस ना आए। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पहले से ही कदम उठाए जा रहे हैं, ताकि ज्यादा से ज्यादा बचाव रहे और अगर पंजाब सरकार को भी कोई जरूरत होगी वह भी मोदी सरकार पूरा करेगी।

  • उपायुक्त ऊना ने किया कोविड केयर सेंटर पालकवाह का दौरा

    उपायुक्त ऊना ने किया कोविड केयर सेंटर पालकवाह का दौरा

    ऊना/सुशील पंडित: कोरोना महामारी की संभावित लहर की रोकथाम के दृष्टिगत उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने जिला के हरोली उपमंडल में पालकवाह स्थित कोविड केयर सेंटर का दौरा किया तथा संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा कोरोना महामारी के संभावित खतरे को देखते हुए जिला में कोविड-19 के लिए बनाए गए सभी संस्थानों पर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया जा रहा है तथा उन्हें कार्यशील किया जा रहा है ताकि आवश्यकता पड़ने पर कोविड-19 से संबंधित किसी भी चुनौती से निपटा जा सके। राघव शर्मा ने बताया कि पालकवाह स्थित स्किल डेवलपमेंट सेंटर भवन में कोविड-19 लिए कोविड केयर सैंन्टर बनाया गया है, जहां पर कोविड-19 संबंधी जांच  की सुविधा भी उपलब्ध है।

    उन्होंने बताया कि भविष्य में देश में कोविड-19 के नए वेरिएंट पाए जाने तथा नए मामले आने की स्थिति में पालकवाह कोविड केयर सेंटर में मरीजों के उपचार के लिए सभी व्यवस्थाएं उपलब्ध रहेंगी। उन्होंने बताया कि पालकवाह के अलावा क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भी ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किए गए हैं ताकि आवश्यकता पड़ने पर मरीजों को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन उपलब्ध हो सके। उन्होंने बताया कि ऊना जिला में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्तर तक ऑक्सीजन कन्सनट्रेटर उपलब्ध करवाए गए हैं। इसके अलावा पर्याप्त मात्रा में बेड व अन्य उपकरण भी उपलब्ध है।

    उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोरोना के संभावित खतरे की रोकथाम के दृष्टिगत समय रहते आवश्यक दवाओं एवं वस्तुओ का भंडारण करना सुनिश्चित करें।डीसी राघव शर्मा ने बताया कि देश में कोरोना लहर के संभावित खतरे को देखते हुए पूरे जिला में एक मॉक ड्रिल की जा रही है तथा इस दौरान कोविड-19 इलाज के लिए सभी आवश्यक सुविधाओं का जायजा लिया जा रहा है तथा ऑक्सीजन संयंत्र सहित सभी उपकरणों की कार्यात्मक जांच की जा रही है। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मंजू बहल, डिस्ट्रिक्ट सर्विलेंस ऑफिसर (कोविड) डॉक्टर अजय अत्री, नोडल ऑफिसर मेकशिफ्ट अस्पताल पालकवाह डॉक्टर संजीव सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित थे।

  • पीएम मोदी के भाई की कार का हुआ एक्सीडेंट, बेटे-बहू की हालत गंभीर

    पीएम मोदी के भाई की कार का हुआ एक्सीडेंट, बेटे-बहू की हालत गंभीर

    नई दिल्‍ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छोटे भाई प्रह्लाद मोदी मंगलवार को परिवार सहित एक सड़क हादसे का शिकार हो गए। यह हादसा कर्नाटक के मैसूर में हुआ। हादसे के वक्‍त उनके साथ कार में उनकी पत्‍नी, बेटा और बहू भी मौजूद थे। बताया जा रहा है कि इस दुर्घटना में उनके बेटे और बहू को गंभीर चोटें आई हैं और उनकी हालत गंभीर है। उपचार के लिए सभी को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।

    जानकारी के अनुसार, जिस वक्‍त यह हादसा हुआ वह कार से मैसूर (कर्नाटक) के नजदीक बांदीपुरा जा रहे थे। उनकी कार कड़ाकोला में दुर्घटनाग्रस्‍त हुई। इस हादसे में उनकी कार का अगला हिस्‍सा बुरी तरह क्षतिग्रस्‍त हो गया।

  • पंजाबः कल सरकारी दफ्तर और बैंक रहेंगे बंद, सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन

    पंजाबः कल सरकारी दफ्तर और बैंक रहेंगे बंद, सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन

    चंडीगढ़ः पंजाब सरकार ने शहीदी सभा श्री फतेहगढ़ साहिब के मद्देनजर 28 दिसंबर को सरकारी छुट्टी का ऐलान किया है। इस के तहत सरकार ने नोटिफिकेशन भी जारी किया है।

  • पंजाबः 5 STAR होटल को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने इलाका किया सील

    पंजाबः 5 STAR होटल को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने इलाका किया सील

    लुधियाना: शरारती अनसरों द्वारा धमकियां देकर पंजाब का माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है। वहीं अब फिरोजपुर रॉड स्थित पांच सितारा होटल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। पांच सितारा होटल हियात रिजेंसी को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से इलाके में हड़कंप-सा मच गया है। बताया जा रहा है कि ये थ्रेट रिजेंसी की मेल पर आई है। इसके बाद अज्ञात व्यक्ति ने काल भी की है। जिसके बाद रिजेंसी के मैनेजर ने तुरंत जिला पुलिस को मामले की जानकारी दी।

    शिकायत मिलने के बाद कुछ ही मिनटों में मौके पर जेसीपी सौम्या मिश्रा, एडीसीपी रूपिंदर कौर सरां, सीआईए-1और सीआईए-2 के अधिकारी पहुंचे। फिरोजपुर रोड़ पर बनी रिजेंसी को पुलिस ने घेराबंदी कर ली। घटना स्थल पर 100 से अधिक कर्मचारी पहुंचे। रिजेंसी को उड़ाने की धमकी किसने दी या किस प्रकार से धमकी रिजेंसी मैनेजर को मिली इस मामले संबंधी अभी किसी अधिकारी ने पुष्टी नहीं की।

    हालांकि यह अफवाह है या सच इस पूरे घटनाक्रम की जांच के लिए पुलिस के आला अधिकारी मौके पर मौजूद है। वहीं इस पूरे घटनाक्रम से मीडिया को दूर रखा गया है। इस बीच यह भी कहा जा कहा है कि नव वर्ष को लेकर पुलिस माक ड्रिल भी कर सकती है लेकिन अभी फिलहाल किसी अधिकारी ने माक ड्रिल होने की भी जानकारी नहीं दी। 

  • पंजाबः थाने पर हुए हमले के मामले पुलिस ने लोडेड आरपीजी जब्त कर 3 को किया गिरफ्तार

    पंजाबः थाने पर हुए हमले के मामले पुलिस ने लोडेड आरपीजी जब्त कर 3 को किया गिरफ्तार

    तरनतारनः पंजाब पुलिस ने तरनतारन जिले के एक पुलिस थाने पर हाल ही में हुए रॉकेट-प्रोपेल्ड ग्रेनेड (आरपीजी) मामले में पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इस मामले की जांच करते हुए पुलिस ने आज एक लोडेड आरपीजी की बरामदगी की है। इसी के साथ पुलिस ने तीन को गिरफ्तार किया है। यह मोड्यूल कनाडा स्थित आतंकवादी लांडा के निर्देश पर फिलीपींस स्थित यदविंदर सिंह द्वारा चलाए जा रहा था। इस संबंधी डीजीपी गौरव यादव ने ट्वीट कर जानकारी दी है।

    9 दिसंबर को तरनतारन के सरहाली पुलिस स्टेशन में आरपीजी से हमला किया गया था। पिछले सात महीनों में राज्य में इस तरह का ये दूसरा हमला था। डीजीपी ने कहा कि मामले में एक 70 एमएम कैलिबर RPG 26 का इस्तेमाल किया गया था जो आम तौर पर मुजाहिदीन की ओर से इस्तेमाल किया जाता है और इसे एक खेप में सीमा पार से मंगवाया गया है।

  • पंजाबः ट्रेन की चपेट में आने से ढाई वर्षीय बच्ची की मौत 

    पंजाबः ट्रेन की चपेट में आने से ढाई वर्षीय बच्ची की मौत 

    कीर्तपुर साहिबः रूपनगर स्थित कीरतपुर साहिब में आज सुबह दर्दनाक ट्रेन हादसे का मामला सामने आया है। ट्रेन की चपेट में आने से बच्ची की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार दिल्ली से हिमाचल प्रदेश जा रही ढाई साल की मासूम वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गई। जिस कारण बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार हुई यह बच्ची एक प्रवासी परिवार से ताल्लुक रखती है। जीआरपी पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

  • जालंधरः DAVIET COLLEGE के स्टूडेंट पर युवकों ने किया तेजधार हथियारों से हमला, देखें वीडियो

    जालंधरः DAVIET COLLEGE के स्टूडेंट पर युवकों ने किया तेजधार हथियारों से हमला, देखें वीडियो

    जालंधर/वरुणः महानगर के डेविएट कॉलेज के बीटेक फाइनल ईयर के स्टूडेंट पर अज्ञात युवकों ने तेजधार हथियारों के साथ हमला कर दिया। जिसके विरोध में आज डेविएट के स्टूडेंट्स द्वारा सड़क पर धरना लगाकर प्रदर्शन किया जा रहा है। स्टूडेंट्स का कहना है कि जब तक उक्त युवकों को काबू कर उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती, तब तक वह प्रदर्शन जारी रखेंगे। वहीं मामले की सूचना मिलते मकसूदां थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। जिन्होंने स्टूडेंट्स को उक्त युवकों की जांच कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। घायल युवक की पहचान भरत कुमार पटना निवासी के रूप मेें हुई है।

    भरत को टैगोर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं डेविएट कॉलेज के वार्डन ने भरत के परिजनों को घटना संबंधी जानकारी दे दी है। जिसके बाद आज पटना से भरत का भाई सुरजीत कुमार और अन्य परिजन जालंधर आए है। सुरजीत ने बताया कि वह देर रात करीब 8ः30 बजे गली नंबर 3 के नजदीक हमसे फोन पर बात कर रहा था। इसी दौरान अज्ञात हमलावारों ने तेजधार हथियार के साथ उसके सिर पर हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि इस घटना में उसके कुछ दोस्त भी घायल हुए है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक डेविएट कॉलेज के स्टूडेंट्स ने भरत पर हमला किया है। वहीं थाना मकसूदां की पुलिस ने भरत के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 

  • होशियारपुरः Punjab National Bank की दीवार तोड़कर घुसे चोर

    होशियारपुरः Punjab National Bank की दीवार तोड़कर घुसे चोर

    होशियारपुरः पंजाब में लूटपाट और चोरी के मामलों में लगातार बढ़ौतरी होने के कारण पुलिस की कारगुजारी पर सवाल उठने लगे है। आए दिन बैखोफ लुटेरे वारदात को अंजाम देकर फरार हो रहे है। वहीं अब तहसील गढ़शंकर अधीन पड़ते कस्बा पालदी सथित पंजाब नेशनल बैंक में चोरों द्वारा लूट की कोशिश की गई। जानकारी के अनुसार चोर बैंक की पिछली दीवार तोड़कर बैंक में घुसे और लूटपाट करने की कोशिश की लेकिन बाहर से निकली किसी गाड़ी का सायरन बजने के कारण चोर वहां से भाग निकले।

    यह घटना तड़के करीब 2 बजे की बताई जा रही है। सुबह जैसे महिला सफाई कर्मचारी आई तो उसने बैंक मैनेजर और अन्य कर्मचारियों को सूचित किया। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • जालंधरः निगम की ढीली कारगुजारी, 11 अवैध इमारतों के मालिकों ने तोड़ी सीलें, प्रशासन ने नहीं की कोई कार्रवाई

    जालंधरः निगम की ढीली कारगुजारी, 11 अवैध इमारतों के मालिकों ने तोड़ी सीलें, प्रशासन ने नहीं की कोई कार्रवाई

    जालंधर/वरुणः नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच की टीम भले ही अवैध बिल्डिंगों के मालिकों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। लेकिन हकीकत यह है कि निगम की इस कार्रवाई का असर अवैध इमारतों के मालिकों पर देखने को नहीं मिल रहा। प्रशासन के कुछ अधिकारियों द्वारा यह ढीली कार्रवाई ही निगम कमिशनर अभिजीत कपिलेश के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है। जिसके चलते उक्त कुछ अधिकारियों द्वारा सख्ती से कार्रवाई ना किए जाने के कारण अवैध इमारतों के मालिक मिलकर निगम के खजाने को जमकर लूट रहे हैं। बता दें कि इस विभाग की कमान दो बड़े अधिकारियों के हाथ में है हैरानी की बात यह है कि इसके बावजूद विभाग में से भ्रष्टाचार खत्म होने का नाम नहीं ले रहा।

    गौरतलब है कि निगम की बिल्डिंग ब्रांच की टीम के द्वारा कई इमारतों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें सील कर दिया। लेकिन इसके विपरीत कुछ इमारतों के मालिकों ने निगम प्रशासन की कार्रवाई की धज्जियां उड़ाते हुए सील तोड़कर दोबारा से काम शुरू कर दिया। हैरानी की बात यह है कि शिकायत मिलने के बाद प्रशासन अवैध इमारतों पर कार्रवाई करने के बड़े धावे तो करता है, लेकिन शहर की कुछ अवैध इमारतों के मालिकों द्वारा सील तोड़कर दोबारा से काम किए जाने की खबरें मिलने के बाद भी प्रशासन इनके खिलाफ कोई एफआईआर दर्ज नहीं करवा पा रहा। 

    मंडी फैंटनगंज में 6 इमारतों के मालिकों ने उड़ाई निगम की धज्जियां

    गौर हो कि बीते कुछ दिन पहले मंडी फैंटनगंज में जिंदल कारपोरेशन वाली इमारत को निगम ने दो बार सील किया था लेकिन उक्त मालिक ने दोनों बार सील तोड़कर दोबारा से काम शुरू कर दिया। वहीं अगर हम इसी रोड पर शिव मंदिर के नजदीक पर निगम द्वारा की गई कार्रवाई की बात करें तो यहां पर निगम की टीम ने 4 दुकानों को सील किया था। दरअसल, इसके पीछे 4 रिहायशी घरों को गिराकर वहां बड़ा हाल बनाकर 2 मंजिला लेंटर डाला जा रहा था। जिस पर निगम ने कार्रवाई करते हुए सील कर दिया था। लेकिन निगम की कार्रवाई की धज्जियां उड़ाते हुए बीते प्राप्टी मालिक ने खुद सील तोड़कर यहां पर दोबारा से निर्माण का काम शुरु करवा दिया है। वहीं दूसरी ओर मंडी फैंटनगंज पुराने डाकखाने के सामने एक होटल को निगम ने नोटिस जारी कर दस्तावेज मांगे थे। हैरानी की बात यह है कि प्राप्टी मालिक न तो निगम की टीम को होटल का मंजूरशुदा नक्शा पेश कर पाया और न ही निगम ने इस होटल को सील करने की फाईल आगे बढ़ाकर कार्रवाई करना सही समझा। 

    प्रताप बाग के समीप सील लगने के बावजूद 4 इमारतों के मालिक प्रशासन को दिखा रहे ठेंगा

    प्रताप बाग के समीप 3 दुकानों पर निगम की बिल्डिंग ब्रांच टीम ने 2 बार कार्रवाई करते हुए सील किया था। लेकिन उक्त दुकान के मालिकों ने दोंनो बार सील तोड़कर काम शुरू कर दिया। हालांकि इसकी शिकायत मिलने पर निगम कमिशनर ने एक सप्ताह का समय देकर तीनों दुकानदारों को सामान बाहर निकालने का समय बिल्डिंग ब्रांच की टीम को दिया था। हैरानी की बात यह है कि कमिशनर के आदेशों के बावजूद एक महीने से ज्यादा का समय बीत जाने के बाद भी अभी तक प्रशासन ने उक्त दुकानों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। वहीं मंडी चौंक में शनि मंदिर के नजदीक मित्तल हार्डवेयर का रिहायशी नक्शा पास है। जिसको लेकर निगम के एटीपी सुखदेव वशिष्ट ने खुद मित्तल हार्डवेयर के मालिक को नोटिस जारी किया था। लेकिन इस इमारत के मालिक के खिलाफ भी की गई कार्रवाई ठंडे बस्ते में डाल दी गई।

    पुराने मड्ड हाउस की छत बदलने के बहाने अवैध निर्माण शुरू

    इसी तरह सेंट्रल टाउन में स्थित होटल AGI INN के सामने एक पुराने मड्ड हाउस की छत बदलने के लिए जनवरी 2021 में एक डम्मी लैटर लिया गया था। जहां तत्कालीन एटीपी की मिलीभगत से 6 बड़े शोरूम का अवैध निर्माण शुरु करवा दिया गया। जिसका कोई भी नक्शा पास नहीं है। लेकिन प्रशासन की ओर से यहां पर भी कोई कार्रवाई नहीं की गई।