Blog

  • सत्ती ने 30 लाभार्थियों को दिए मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता के चैक

    सत्ती ने 30 लाभार्थियों को दिए मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता के चैक

    ऊना (सुशील पंडित)। छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज रक्कड़ काॅलोनी स्थित विद्युत विभाग के विश्राम गृह में 30 लाभार्थियों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 9 लाख राशि के चैक वितरित किए।

    इस अवसर पर सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि जरुरतमंदों को हर संभव सहायता प्रदान करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि पात्र लोगों को मुख्यमंत्री राहत कोष के माध्यम से आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है, तो वहीं कल्याण विभाग सहित अन्य विभाग भी अनेकों कल्याणकारी योजनाओं से लोगों को लाभान्वित करने में अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं। 

    सत्ती ने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का आर्थिक लाभ सीधा अंतिम छोर पर बैठे निर्धन तबके तक पहुंचे, इसके लिए सीधे लाभार्थी के बैंक खातों के माध्यम से आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने वृद्धजनों के लिए सामाजिक सुरक्षा पैंशन में वृद्धि के साथ-साथ पात्रता के लिए आयुसीमा को भी कम किया है ताकि अधिक से अधिक लोगों को राहत पहंुचाई जा सके। 

    इस अवसर पर नगर परिषद मैहतपुर-बसदेहड़ा की अध्यक्षा अंजु बाला, किसान मोर्चा के महासचिव नवदीप कुमार, नप ऊना की पार्षद ममता कश्यप, बहडाला के प्रधान रमेश चंद, अबादा बराना के  प्रधान स्वर्णी देवी, हरमेश प्रभाकर सहित अन्य उपस्थित रहे।  

  • जालंधर में शुक्रवार को मिले इतने कोरोना मरीज…

    जालंधर में शुक्रवार को मिले इतने कोरोना मरीज…

    जालंधर (वरुण)। जालंधर में कोरोना के काफी केस सामने आ रहा है। शुक्रवार को जिले में 55 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 

  • रुद्रा इंटरनेशनल सीनियर सैकेंडरी स्कूल, बसाल के परीक्षा परिणाम रहा शत प्रतिषत

    रुद्रा इंटरनेशनल सीनियर सैकेंडरी स्कूल, बसाल के परीक्षा परिणाम रहा शत प्रतिषत

    ऊना/सुशील पंडित। आज सी.बी.एस.ई. के जमा दो के परीक्षा परिणाम मंे रुद्रा इंटरनेशनल सीनियर सैकेंडरी स्कूल, बसाल के सभी विद्यार्थी अच्छे अंकों से उत्तीर्ण हुए जिसमें आदित्य वर्धन विज ने 96 प्रतिषत अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। अक्षिता ने 94 प्रतिषत अंक लेकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया एवं अंजलि कुमारी व प्रणव गुप्ता ने 91 प्रतिषत अंक लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किया वहीं अनमोल गिल व परनीत कौर 90 प्रतिषत, प्रियांषा 89 प्रतिषत, षिवम 87 प्रतिषत, अंषित 86 प्रतिषत, माधव शर्मा, हिमांषी, अंकिता व रुचि 84 प्रतिषत, अंषिका ने 82 प्रतिषत अंक लेकर विद्यालय का नाम रोषन किया।

    आर्यन जसवाल एवं तमन्ना 79 प्रतिषत, रम्या 77 प्रतिषत, अभिनंदन गुप्ता 76 प्रतिषत व ललित मोहन 75 प्रतिषत के साथ उत्तीर्ण की वहीं अन्य बच्चों ने भी अच्छे अंक लाकर अभिाभवकों व स्कूल का नाम रोशन किया। स्कूल चैयरमेन श्री बलदेव कृष्ण शर्मा व प्रधानाचार्या रजनी बाला ने इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों, अभिभावको व शिक्षकों की कड़ी मेहनत बताते हुए शुभकामनाएं दी। साथ ही आदित्य वर्धन विज व अभिाभवकों को 96 प्रतिषत अंक प्राप्त करने पर व जे.ई. मैन की परीक्षा 98.79 प्रतिषत अंक लाने पर सम्मानित किया व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

  • एनजीटी टीम ने गुगलैहड़-दियोली सड़क पर पेड़ की शाखाएं काटने के आरोपों की जांच की

    एनजीटी टीम ने गुगलैहड़-दियोली सड़क पर पेड़ की शाखाएं काटने के आरोपों की जांच की

    ऊना (सुशील पंडित)। एनजीटी की गठित टीम ने आज गगरेट उपमंडल के अंतर्गत गुगलैहड़-दयोली सड़क किनारे पेड़ों की शाखाओं के कटान के आरोपों की जांच की। इस टीम में वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के अतिरिक्त निदेशक डॉ. विमल कुमार हटवाल तथा उपायुक्त ऊना राघव शर्मा शामिल हैं। टीम ने संबंधित सभी पहलुओं की गहन जांच-पड़ताल की। समिति सदस्यों ने विभिन्न स्थानों का निरीक्षण भी किया।

    इस अवसर पर एसडीएम गगरेट सौमिल गौतम, डीएफओ ऊना मृत्युंजय माधव, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के कनिष्ठ अभियंता मोहित सहित शिकायतकर्ता व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

  • पशु पालन विभाग ने जुलाई माह में पकड़े 38 बेसहारा पशु

    पशु पालन विभाग ने जुलाई माह में पकड़े 38 बेसहारा पशु

    ऊना (सुशील पंडित)। पशु पालन विभाग ऊना ने जुलाई माह में अब तक कुल 38 बेसहारा गौवंश को पकड़ कर आश्रय प्रदान किया है। यह जानकारी देते हुए उप-निदेशक पशु पालन विभाग डॉ. जय सिंह सेन ने बताया कि आज कुल 18 बेसहारा पशुओं को पकड़ा गया है। ग्राम पंचायत बसाल में 11 तथा खड्ड में 7 गौवंश को पकड़ा है। उन्होंने कहा कि सभी बेसहारा गौवंश को जिला की विभिन्न गौशालाओं में पहुंचाया गया है।

    उन्होंने बताया कि जून माह में हरोली उपमंडल के तहत बीत क्षेत्र से 91 बेसहारा गौवंश को पकड़ कर बाथड़ी सहित जिला ऊना की विभिन्न गौशालाओं में पहुंचाया गया था, जबकि चिंतपूर्णी क्षेत्र में लगभग तीन माह पूर्व इसी प्रकार का अभियान छेड़ा गया था, जिसमें करीब 200 बेसहारा पशुओं को पकड़ा गया था और उन्हें कटौहड़ कलां गौशाला सहित अन्य गौशालाओं में आश्रेय प्रदान किया गया है। डॉ. सेन ने कहा कि विभाग का यह अभियान निरंतर जारी रहेगा और पशु पालन विभाग सड़कों को बेसहारा पशुओं से मुक्त करने के लिए प्रयासरत है।

  • पंजाबः दिन-दिहाड़े पिस्तौल की नोक पर बुक डिपो मालिक से नकदी छीन फरार लुटेरे

    पंजाबः दिन-दिहाड़े पिस्तौल की नोक पर बुक डिपो मालिक से नकदी छीन फरार लुटेरे

    टांडा उड़मुड़: पंजाब में क्राइम की वारदातों पर नकेल कसने को लेकर सरकार और पुलिस प्रशासन की ओर से भले ही दावे की जा रहे है, लेकिन सच ये है कि बेखौफ चोरों को हौंसले इतने बुलंद है कि दिन-दिहाड़े वारदातों को अंजाम दे रहे है। वहीं आज ताजा मामला जालंधर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर स्थित अड्डा खुड्डा में दिन-दिहाड़े बाइक सवार दो नकाबपोश लुटेरों ने पिस्तौल की नोक पर बुक डिपो के मालिक को निशाना बनाया है।

    इस मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित बुक डिपो के मालिक रोहत कुमार पुत्र नरिन्दर कुमार वासी खुड्डा ने बताया कि वे सुबह करीब 11 बजे अपनी दुकान पर मौजूद थे, वहीं दो नकाबपोश लुटेरे अंदर आए और पिस्तौल दिखाकर नकदी की मांग की करने लगे। उन्होंने बताया कि लुटेरों ने पिस्तौल की नोक पर उनसे 15 हजार रुपए की नकदी लूट कर फरार हो गए।

    मामले की सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर ओंकार सिंह बराड़ टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज चैक करने शुरू कर दिए। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज चैक किए जा रहे है जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • अटल श्रेष्ठ शहर पुरस्कार-2021 के तहत नप ऊना ने हासिल किया द्वितीय स्थान

    अटल श्रेष्ठ शहर पुरस्कार-2021 के तहत नप ऊना ने हासिल किया द्वितीय स्थान

    सतपाल सत्ती ने नगर परिषद ऊना के पदाधिकारियों को दी बधाई

    ऊना (सुशील पंडित)। छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज अटल श्रेष्ठ शहर पुरस्कार-2021 के तहत उत्कृष्ट कार्य के लिए द्वितीय स्थान हासिल करने पर नगर परिषद, ऊना के पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई दी। 

    सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने कार्यकाल के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित करने के लिए अनेकों योजनाएं चलाई हैं। उन्होने बताया कि सरकार द्वारा विकास योजनाओं सहित स्वच्छता अभियान के सफल कार्यान्वयन का आकलन करके संबंधित विभागों, नगर निकायों को सम्मानित किया जा रहा है।

     उन्होंने कहा कि इसी कड़ी में नगर परिषद, ऊना ने योजनाओं के कार्यान्वयन, स्वच्छता अभियान व अन्य कार्यों के संचालन में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रदेशभर मे दूसरा स्थान प्राप्त किया है और इसके लिए अटल श्रेष्ठ शहर पुरस्कार-2021 के तहत परिषद को 75 लाख रुपये की राशि प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि इस राशि से ऊना शहर में विकास कार्यों को और गति मिलेगी तथा नगर परिषद को कार्यों को और अधिक उत्कृृष्टता के साथ संचालित करने की प्रेरणा मिलेगी।

    उन्होंने बताया कि संस्था की सफलता के लिए केवल एक इंसान को श्रेय नहीं दिया जा सकता बल्कि सभी पदाधिकारियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों के एकजुट प्रयासों व टीम वर्क से उत्कृष्टता व सफलता हासिल होती है। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्षा पुष्पा देवी, उपाध्यक्ष पवन कपिला, समस्त पार्षद, कार्यकारी अधिकारी संदीप कुमार, एसडीओ अश्वनी कुमार, जेई राजेन्द्र सैणी, सेनेटरी इंस्पैक्टर आशुतोष, विनय शर्मा, मीनाक्षी राणा, रितु असोतरा, अशोक पुरी, सुखविन्द्र, लखविन्द्र लक्की व बलविन्द्र गोल्डी सहित अन्य उपस्थित रहे।

  • सतपाल सत्ती ने लोअर देहलां में रास्ते व पुली का किया लोकार्पण

    सतपाल सत्ती ने लोअर देहलां में रास्ते व पुली का किया लोकार्पण

    ऊना (सुशील पंडित)। छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने गत सायं लोअर देहलां में संपर्क सड़क बडैहर से आबादी मेनन तक 28.17 लाख से निर्मित सीमंेट कंक्रीट मार्ग व पुली का लोकार्पण किया। इस मौके पर 60 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके 101 पात्र लाभार्थियों को सामाजिक सुरक्षा पैन्शन के स्वीकृति पत्र भी प्रदान किए गए।

    सत्ती ने कहा कि ग्राम पंचायत लोअर देहलां में अनेकों विकास कार्य प्रगति पर हैं। गावं में अन्य सड़कों को भी सीमंेट-कंक्रीट से पक्का किया गया है जिस पर लगभग 4 करोड़ रुपये व्यय किए गए हैं। इसके अलावा 1.36 करोड़ से गांव में नालों की चैनलाईजेशन की गई है। उन्होंने बताया कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, लोअर देहलां में 5 लाख रुपये से बास्केटबाल का मैदान बनाया गया है तथा 3.56 रुपये लागत के कबड्डी के मैट प्रदान किए गए हैं। इसके अलावा विद्यालय को उत्कृष्ट विद्यालय योजना के तहत सुधारीकरण एवं सौदर्यीकरण कार्य के लिए 40 लाख रुपये व्यय किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि लोअर देहलां में सदयाणा टोब्बा के समीप खेल स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा जिसके लिए 1.49 करोड़ रुपये का ऐस्टीमेट तैयार करके निदेशक युवा सेवाएं एवं खेल विभाग को स्वीकृति के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि पीएचसी देहलां में 35 लाख से चारदीवारी, प्रतीक्षा स्थल व पेवरज़ का कार्य भी शीघ्र आरंभ कर दिया जाएगा। 

    सतपाल सिह सत्ती ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार के कार्यकाल के दौरान विकास असीम गति मिली हैं। उन्होने कहा कि देहलां के 18 किलोवाट क्षमता की सौर उर्जा परियोजना स्थापित की गई है जिससे 400 स्ट्रीट लाईट्स को बिजली की आपूर्ति की जा रही है। उन्होने बताया कि 1.43 करोड़ रुपये व्यय करके पंडित दीनदयाल ग्राम ज्योति योजना के तहत गांव में बीजली की समस्या का समाधान किया गया है। 

    इस मौके पर उन्होंने जन समस्याएं भी सुनीं और समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। उन्होने अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक निर्देश भी दिए। इस अवसर पर बीडीसी सदस्य तृप्ता देवी, प्रधान संतोष कुमारी व उपप्रधान राहुल मनन, पूर्व जिला परिषद सदस्य अविनाश मनन, लोक निर्माण विभाग के एसडीओ अरविन्द्र चैधरी, पूर्व बीडीसी सदस्य कुलबीर सिंह, पूर्व प्रधान देवेन्द्र कौशल, पूर्व उपप्रधान अनुराधा वशिष्ठ, अप्पर देहलां के उपप्रधान रुपिन्द्र सिंह देहल, सुनीता कौशल, अश्वनी ऐरी, अनिल मनन सहित अन्य उपस्थित रहे।

  • द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद पर निर्वाचित होने पर कंवर व सत्ती ने दी बधाई

    द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद पर निर्वाचित होने पर कंवर व सत्ती ने दी बधाई

    ऊना (सुशील पंडित)। एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति पद पर निर्वाचित होने के बाद ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर व छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह ने उन्हें बधाई दी है। अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा कि आदिवासी समुदाय की एक महिला नेता का राष्ट्रपति पर निर्वाचित होना भारतीय इतिहास में एक नया अध्याय है। अपनी कड़ी मेहनत के दम पर एक साधारण परिवार से निकलकर द्रौपदी मुर्मू देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर पहुंची हैं। यह भारतीय लोकतंत्र की ताकत का प्रमाण है। 

  • गेंड्रोइट एसआर में भरें जाएंगे जूनियर टैक्निशियन के 100 पद

    गेंड्रोइट एसआर में भरें जाएंगे जूनियर टैक्निशियन के 100 पद

    ऊना (सुशील पंडित)। मैसर्ज़ गेंड्रोइट एसआर सोल्यूशन प्राईवेट लिमिटेड बरनाला द्वारा पुरूष वर्ग में जूनियर टैक्निशियन के 100 पद भरे जाएंगे। इस बारे जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी ऊना अनीता गौतम ने बताया कि इन पदों के लिए पलम्बर/फिटर ट्रेड में आईटीआई उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

    अनीता गौतम ने बताया कि इन पदों के लिए साक्षात्कार 27 जुलाई को प्रातः 10.30 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना में आयोजित होगा। उन्होंने बताया कि साक्षात्कार में चयनित अभ्यार्थी को 16690 प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि साक्षात्कार में भाग लेने के लिए किसी प्रकार का कोई यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।