Blog

  • गोल्डी बराड़ का खुलासाः मूसेवाला ने दिया था इतने करोड़ का ऑफर 

    गोल्डी बराड़ का खुलासाः मूसेवाला ने दिया था इतने करोड़ का ऑफर 

    चंडीगढ़ः पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के मर्डर को लेकर बड़ी ख़बर सामने आई है। कनाडा बैठे गोल्डी बराड़ ने सिद्धू मूसेवाला को लेकर बड़ा खुलासा किया है। गोल्डी बराड़ ने एक वीडियो जारी कर यह खुलासा किया है। उसने कहा है कि सिद्धू मूसेवाला ने अपनी जान बचाने के लिए उसे 2 करोड़ रुपये की ऑफर दी थी। बराड़ वीडियो में नकाब पहने हुए दिखाई दे रहा है, लेकिन उसकी आवाज की पुष्टि पंजाब और दिल्ली पुलिस ने की है। बराड़ ने कहा कि चुनाव के दौरान मूसेवाला के लोगों ने उससे कहा था कि आप उसकी जान बख्श दो, आपको दो करोड़ रुपये दिए जाएंगे। उसके बाद आपको गुरुद्धारा साहिब में जाकर कसम खानी पड़ेगी कि आप सिद्धू मूसेवाला का कुछ भी नहीं करोगे। बराड़ ने कहा कि इस ऑफर को उसने ठुकरा दिया था, चूंकि वह किसी भी सूरत में समझौता नहीं करना चाहता था।

    बराड़ ने ली मौत की जिम्मेदारी

    बराड़ ने वीडियो में सिद्धू मूसेवाला की कत्ल की पूरी जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि ‘हमारे दो भाइयों के कत्ल में मूसेवाला का किसी न किसी तौर पर हाथ था। इसलिए हमने दोनों के नुकसान की भरपाई की है। हमें सिद्धू के कत्ल करने का कोई पछतावा नहीं है। मिड्डूखेड़ा और गुरलाल बराड़ के कत्ल के बारे में बात करते हुए गोल्डी बराड़ ने कहा कि उनके कत्ल के मामले में कानून ने सही तरीके से काम नहीं किया। कानून ने अपना काम नहीं किया और हमने हथियार उठाकर बदला ले लिया।’

    लोग हमें बुरा कहते हैं, लेकिन हम बुरे ही अच्छेः बराड़

    बराड़ ने कहा कि ‘लोग हमें बुरा कहते हैं, लेकिन हम बुरे ही अच्छे हैं, चूंकि लोग अच्छे आदमियों के घर उजाड़ देते हैं। गोल्डी बराड़ ने कहा कि आज सिद्धू मूसेवाला के मरने के बाद उसे एक शहीद और योद्धा कहा जा रहा है, लेकिन जब वह जीवित था तो 95 फीसदी लोग उसकी बुराई करते थे। बराड़ ने कहा कि सिद्धू को पता था कि हम उसे मारने वाले थे और हमने भी उसे बता कर ही उसका कत्ल किया है। हमें बदला लेना था और हमने बदला लेकर दिखा दिया।’

  • पंजाबः करोड़ों की हेरोइन बरामद 

    पंजाबः करोड़ों की हेरोइन बरामद 

    चंडीगढ़ः पंजाब सरकार लगातार एक्शन के मूड में दिखाई दे रही है। वहीं हाल में डीजीपी के पद पर तैनात हुए गौरव यादव ने नशे को लेकर सख्त कार्रवाई के आदेश जारी किए हुए है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आज एक और खुफिया अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने न्हावा शेवा पोर्ट पर महाराष्ट्र पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में 73 किलो हेरोइन बरामद की है। ये दूसरी सबसे बड़ी खेप बरामद की है। बरामद की गई इस बड़ी खेप लेकर जल्द ही डीजीपी प्रेस कॉफ्रेंस करके खुलासा करेंगे।

    इस बात की जानकारी देते हुए डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने ट्वीट कहा, एक और खुफिया अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने आज महाराष्ट्र पुलिस के साथ न्हावा शेवा पोर्ट पर एक संयुक्त अभियान में 73 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। पंजाब पुलिस ने पिछले एक सप्ताह में केंद्रीय एजेंसियों की मदद से संयुक्त अंतरराज्यीय अभियान में कुल 148 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है।

  • चंडीगढ़ की इस मार्किट में गिरा पेड़, कार के टूटे शीशे

    चंडीगढ़ की इस मार्किट में गिरा पेड़, कार के टूटे शीशे

    चंडीगढ़: जिलें में पेड़ों की गिरने का सिलसिला लगातार जारी है। आज फिर से एक और बार शहर में पेड़ गिरा है। सुबह 9:30 बजे सेक्टर 46 की मार्केट के सामने एक पेड़ कार पर गिर गया। हालांकि गनीमत यह रही कि परिवार बाल-बाल बच गया लेकिन कार के शीशे पूरी तरह से टूट गए। बता दें कि कुछ ही दिन पहले सेक्टर-17 चौक पर पेड़ की बड़ी टहनी अचनाक टूटकर सड़क पर गिर गई थी। हादसा दोपहर दो बजे के करीब हुआ था।

    शहर में ज्यादातर पेड़ खोखले हो चुके हैं। इस वजह से बिना किसी बारिश और तूफान के भी पेड़ गिर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक जिस समय पेड़ की शाखा टूटी उस समय सड़क पर वाहनों की आवाजाही हो रही थी। हालांकि पेड़ गिरने से किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन कुछ देर के लिए वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई है। क्योंकि पेड़ की टहनी से सड़क का आधा हिस्सा कवर हो गया था। पेड़ गिरने के बाद मौके पर ट्रैफिक पुलिस के जवान पहुंचे जिन्होंने ट्रैफिक को संभाला।

    गौरतलब है कि सेक्टर-9 स्थित कार्मल कान्वेंट स्कूल में पेड़ गिरने से हुए हादसे में छात्रा हीराक्षी की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद से शहर में रोजाना कहीं न कहीं पेड़ गिर रहे हैं। 

  • सिख नेता रिपुदमन मलिक की कनाडा में हत्या

    सिख नेता रिपुदमन मलिक की कनाडा में हत्या

    नई दिल्ली। कनाडा में रहने वाले कारोबारी और सिख नेता रिपुदमन सिंह मलिक की गुरुवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसका मर्डर गुरुवार सुबह कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया के वैंकूवर में हुआ। रिपुदमन सिंह मलिक का नाम वर्ष 1985 में एयर इंडिया की फ्लाइट के अपहरण मामले में सामने आया था। इस घटना में फ्लाइट में सवार सभी लोग बम विस्फोट की वजह से हवा में ही मारे गए थे। इस मामले में 2005 में सबूतों के अभाव में मलिक को बरी कर दिया गया था।

  • राशिफल (शुक्रवार 15 जुलाई 2022) जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

    राशिफल (शुक्रवार 15 जुलाई 2022) जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

    मेषः बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल लाभ देगी। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में तरक्की के योग हैं। व्यापार की गति बढ़ेगी। लाभ में वृद्धि होगी। प्रमाद न करें। लाभ के मौके बार-बार प्राप्त होंगे। विवेक का प्रयोग करें। बेकार बातों में समय नष्ट न करें।

    वृषः प्रभाव क्षेत्र में वृद्धि होगी। निवेश शुभ रहेगा। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। किसी विशेष क्षेत्र में सामाजिक कार्य करने की इच्छा रहेगी। कोई पुरानी व्याधि परेशानी का कारण बनेगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे। कोई बड़ी समस्या से सामना हो सकता है।

    मिथुनः लाभ में वृद्धि होगी। प्रसन्नता रहेगी। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। कोर्ट व कचहरी के अटके कामों में अनुकूलता आएगी। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। दूसरों के काम में हस्तक्षेप न करें। चोट व रोग से बचें। सेहत का ध्यान रखें। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं।

    कर्कः बोलचाल में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। प्रतिद्वंद्विता कम होगी। शत्रु सक्रिय रहेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। ऐसा कोई कार्य न करें जिससे बाद में पछताना पड़े। जोखिम न लें।

    सिंहः घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। शेयर मार्केट से लाभ होगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल रहेगा। भाग्य का साथ रहेगा। सभी काम पूर्ण होंगे। जल्दबाजी न करें। कोर्ट व कचहरी में लंबित कार्य पूरे होंगे।

    कन्याः संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। झंझटों से दूर रहें। घर-बाहर प्रसन्नता बनी रहेगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। शेयर मार्केट में सोच-समझ्कर निवेश करें। रोजगार में वृद्धि तथा बेरोजगारी दूर होगी। आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। संचित कोष में वृद्धि होगी।

    तुलाः नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य खराब हो सकता है। प्रमाद न करें। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा। व्यापार मनोनुकूल रहेगा। यात्रा लाभदायक रहेगी।

    वृश्चिकः काम में मन नहीं लगेगा। बेवजह विवाद की स्थिति बन सकती है। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में कमी रह सकती है। दु:खद समाचार की प्राप्ति संभव है। व्यर्थ भागदौड़ रहेगी। दूसरों के उकसाने में न आकर महत्वपूर्ण निर्णय स्वयं लें, लाभ होगा।

    धनुः प्रयास सफल रहेंगे। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में उन्नति होगी। व्यापार लाभदायक रहेगा। प्रमाद न करें। जल्दबाजी में कोई काम न करें। पुराना रोग परेशानी का कारण बन सकता है। कोई आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। कुंआरों को वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है।

    मकरः अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। कारोबार में मनोनुकूल लाभ होगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। प्रमाद न करें। किसी भी निर्णय को लेने में जल्दबाजी न करें। भ्रम की स्थिति बन सकती है। लेन-देन में सावधानी रखें। थकान व कमजोरी महसूस होगी।

    कुंभः अचानक कहीं से लाभ के आसार नजर आ सकते हैं। किसी बड़ी समस्या से निजात मिलेगी। घर-बाहर सहयोग प्राप्त होगा। भेंट व उपहार की प्राप्ति संभव है। बेरोजगारी दूर होगी। निवेश व नौकरी मनोनुकूल लाभ देंगे। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। मस्तिष्क पीड़ा हो सकती है।

    मीनः फालतू खर्च होगा। हल्की हंसी-मजाक किसी से भी न करें। नकारात्मकता रहेगी। अकारण क्रोध होगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। बेवजह कहासुनी हो सकती है। जोखिम न लें। आंखों को चोट व रोग से बचाएं। कीमती वस्तु गुम हो सकती है। पुराना रोग उभर सकता है। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें।

  • जालंधरः 7 साल से चल रहा वांछित भगौड़ा गिरफ्तार

    जालंधरः 7 साल से चल रहा वांछित भगौड़ा गिरफ्तार

    जालंधर (हर्ष)। थाना लाबडा की पुलिस ने लड़ाई झगड़े के मामले में वाछित भगौड़ा को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जसवंत सिंह निवासी ताजपुर के रूप में हुई है। 

    थाना प्रभारी अमन सैनी ने बताया 2014 में जसवंत सिंह पर मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसमें यह फरार चल रहा था और अदालत ने भगोड़ा घोषित कर दिया था। एएसआई नरेंद्र सिंह ने गुप्त सूचना के आधार पर जसवंत सिंह को गिरफ्तार किया है।

  • बद्दी अस्पताल परिसर में खुले में फैंकी गई यूज की हुई सीरिंज

    बद्दी अस्पताल परिसर में खुले में फैंकी गई यूज की हुई सीरिंज

    बददी/सचिन बैंसल: बद्दी अस्पताल के साथ लगती दीवार के साथ 108 कर्मचारियों की लापरवाही मामला सामने आया है।  खुले में यूज की गई सीरिंज फैंक दी गई। जिससे यहां पर अगर किसी को यह सीरिंज लगती से पांव में लग जाती है तो कोई भी बड़ा हादसा हो सकता है। फैंकी गई सीरिंजों में शुगर, रैबिज और कोविड वैक्सीनेशन की छोटी सीरींजे और कुछ सीरिंजों के रैपर थे।

    अस्पातल के साथ लगती एक 108 एबुलेंस ने इसकी सफाई की और प्रयोग की गई सीरिंजों को खुले में फैंक दिया गया। मुख्य मार्ग के होने से यह किसी के भी पंाव में लग सकती थी। इन सीरिजों को डालने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने अलग अलग से रखने की व्यवस्था की गई है और उन्हें खुले में नहीं फैंका जा सकता है।  उधर,अस्पताल के एसएमओ डॉ. अनिल आरोड़ा ने 108 एबुेलंस के कर्मचारियों को नोटिस जारी करके जवाब मांगा है तथा उन्होंने तुरंत कार्रवाई करते हुए खुले में फैंकी गई सीरिजों को हटा दिया गया है।  इसे रखने के लिए अस्पताल में व्यवस्था की गई है लेकिन 108 के कर्मचारियों ने अपने वाहन की सफाई की और रैपर समझ कर उसे वहां पर फैंक दिया। जिसमें सीरिंज होने की सूचना मिलते ही वहां से हटा लिया गया।

  • जालंधरः कोरोना मरीजों में बढ़ौतरी, आज मिले इतने मरीज

    जालंधरः कोरोना मरीजों में बढ़ौतरी, आज मिले इतने मरीज

    जालंधर (वरुण)। शहर में कोरोना मरीजों का मिलना लगातार जारी है। आज के दिन कोरोना मरीजों की गिनती में फिर इजाफा हुआ है। जिले में आज 18 कोरोना मरीजों के मिलने का समाचार है। फिलहाल किसी भी मरीज के मरने की पुष्टि नहीं है।

  • कई दिनों से अवैध पार्किंग में खड़े वाहनों की होगी टायर क्लेंपिंग

    कई दिनों से अवैध पार्किंग में खड़े वाहनों की होगी टायर क्लेंपिंग

    बद्दी में रोड सेफ्टी क्लब की बैठक

    बददी/सचिन बैंसल: रोड़ सेफ्टी क्लब की बैठक में यातायात व्यवस्था को सुचारू कने पर प्लान तैयार किया गया। बिना कारण से अवैध पार्किंग में खड़े होने वाले वाहनों की अब खैर नहीं। पुलिस विभाग एक दो दिन में टायर क्लेंपिग कार्रवाई शुरू करने वाला है। 

    बैठक की अध्यक्षता डीएसपी नवदीप सिंह ने की। उन्होंने कहा कि बद्दी के बद्दी साई, चक्का रोड, बर्धमान चौक, यूनिकेंप चौक, रेल लाइट चौक और ट्रक यूनियन बाईपास पर जाम सबसे अधिक लगता है। यहां पर जाम को कम करने के लिए पुलिस बल को बढाया जाएगा। कुछ लोगों ने सडक़ के किनारे अवैध पार्किंग की है। जिसे हटाने के लिए पुलिस ने ऐसे वाहनों की धरपकड़ करेगा जो काफी समय से पार्क हुए है। पुलिस इन वाहनों की जांच करने के बाद टायर क्लेंपिंग करेगा। जिससे वाहन चालक पुलिस के मौजूदगी में ही गाड़ी निकाल पाएगा और इस दौरान उसे  भारी भरकम चालान भी भरना पड़ेगा। 

    डीएसपी ने लोगों से अपील की है कि वह अपने वाहनों को अवैध पार्किंग में खड़ा न करें। गाडिय़ों को पार्किंग में बेतरतीब भी खड़ा न करे जिससे यातायात बाधित हो। बैठक में उपस्थित रहे संजीव कौशल, गुलशन, मुस्ताक, दिलवर खान, नरेश घई, अनित कुमार और राहुल अग्रवाल  से यातायात व्यवस्था को सुचारू करने के लिए सुझाव भी मांगे गए। सभी ने टायर क्लेपिंग कार्रवाई करने का सुझाव दिया। बद्दी के थाना प्रभारी दया राम ठाकुर और यातायात प्रभारी संदीप ने सुझाव दिए।

  • पंजाबः कांग्रेस विधायक सुखपाल खैहरा को पार्टी ने दिया यह बड़ा पद

    पंजाबः कांग्रेस विधायक सुखपाल खैहरा को पार्टी ने दिया यह बड़ा पद

    चंडीगढ़ः पंजाब कांग्रेस पार्टी ने विधायक सुखपाल खैहरा को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी ने सुखपाल खैहरा को ऑल इंडिया किसान कांग्रेस का चेयरमैन नियुक्त किया है। ऑल इंडिया कमेटी के जनरल सैकेटरी केसी वेणुगोपाल ने सुखपाल खैहरा को ऑल इंडिया किसान कांग्रेस का चेयरमैन नियुक्ति का पत्र जारी कर इसकी जानकारी दी है।