Home Breaking News पहाड़ों पर बर्फबारी, 3 दिन बारिश का अलर्ट जारी

पहाड़ों पर बर्फबारी, 3 दिन बारिश का अलर्ट जारी

0

नई दिल्ली : फरवरी के दूसरे सप्ताह से ही देश भर के विभिन्न राज्यों में ठंड लगभग खत्म हो गई है। मौसम विभाग ने बताया कि वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश हो सकती है, जिसके कारण आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। वहीं हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी हो रही है। पहाड़ों पर बर्फ गिरने से उत्तर भारत में एक बार फिर ठंडी हवाएं चलने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में 19 फरवरी से 21 फरवरी के बीच गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। उसके बाद 22 फरवरी से मौसम साफ होने लगेगा और गर्मी बढ़ने लगेगी। IMD के अनुसार इस पूरे हफ्ते देश की राजधानी दिल्ली का न्यूनतम तापमान 8 से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वहीं अधिकतम तापमान 23 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here