Home Breaking News दीवार तोड़कर शौचालय के अंदर घुसी तेज रफ्तार ऑडी कार, 5 घायल, देखें वीडियो

दीवार तोड़कर शौचालय के अंदर घुसी तेज रफ्तार ऑडी कार, 5 घायल, देखें वीडियो

0

नोएडा : उत्‍तर प्रदेश में नोएडा के कोतवाली 39 क्षेत्र में रफ्तार का कहर देखने को मिला। यहां एक तेज रफ्तार ऑडी कार का ड्राइवर गाड़ी पर नियंत्रण नहीं रख पाया और कार सेक्टर 37 स्थित बोटैनिकल गार्डन के पास शौचालय की दीवार तोड़कर अंदर घुस गई। इस हादसे में 5 लोग घायल हुए हैं। डीसीपी नोएडा विद्यासगर मिश्र में बताया कि प्रारम्भिक पूछताछ से पता चला है कि हादसे के समय कार सेक्टर 18 से सेक्टर 37 अंडरपास की ओर आ रही थी।

तेज रफ्तार के कारण ड्राइवर कार पर नियंत्रण नहीं रख पाया और कार अनियंत्रित होकर सेक्टर 37 के पास बने शौचालय से टकरा गई। कार में पांच व्यक्ति सवार थे, जिन्हें हल्की चोटें आई हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस अधिकारी और ट्रैफिक विभाग के लोग पहुंच गये और क्रेन की सहायता से कार को शौचालय से बाहर निकाला गया। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here