Home Breaking News तेज रफ्तार Car पेड़ से टकराई, लगी आग, 2 की मौत, 2 गंभीर घायल

तेज रफ्तार Car पेड़ से टकराई, लगी आग, 2 की मौत, 2 गंभीर घायल

0
तेज रफ्तार Car पेड़ से टकराई, लगी आग, 2 की मौत, 2 गंभीर घायल

दुर्ग : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में 2 दोस्तों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। वहीं कुछ देर बाद कार में आग लग गई, जिससे गाड़ी जलकर राख हो गई। घटना नंदिनी थाना क्षेत्र की है। मृतकों की पहचान अमित ताम्रकार (30) निवासी दुर्ग के तमेरपारा और आदित्य कसेर (33) के तौर पर हुई है।

जानकारी के अनुसार कार में 4 दोस्त सवार होकर दुर्ग से धमधा की तरफ जा रहे थे। देर रात करीब 11.30 बजे मेडेसरा गांव के पास बने पावर ग्रिड के पास कार बेकाबू हो गई। कार में आग लगने से पेड़ भी जल गया है। हादसे के बाद सभी को कार से बाहर निकाला गया। वहीं कार में पीछे बैठे अनीश ताम्रकार और सुधांशु ताम्रकार गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद उन्हें जिला अस्पताल ले भर्ती करवाया गया।

जहां से दोनों घायलों को भिलाई स्थित श्री शंकराचार्य अस्पताल रेफर कर दिया गया। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि हादसा बहुत भयंकर था, कार जलकर कबाड़ में तब्दील हो गई है। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here