Home Breaking News तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, मौ’त

तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, मौ’त

0
तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, मौ’त

पानीपत :  सनौली कस्बे में तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार पर देवर, देवरानी, भाभी और 3 साल का बच्चा बाइक से नीचे गिर गए। नीचे गिरने पर कार भाभी के ऊपर से गुजर गई, जिससे उसकी मौत हो गई। 
शिकायतकर्ता ने बताया कि वह अर्जुन नगर का रहने वाला है।

वह अपनी पत्नी गुड़िया और भाभी खुशबू व भतीजा सावन के साथ बाइक पर सवार होकर गांव कुराड़ से पानीपत की ओर जा रहा था। जब वह पानीपत-शामली हाइवे पर थे, तो कुराड़ रोड के पास पानीपत की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। कार की टक्कर लगते ही वे सभी बाइक से नीचे गिर गए।

नीचे गिरने पर पीछे बैठी भाभी खुशबू के ऊपर से कार चढ़ गई, जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद कार लेकर आरोपी भाग गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को सिविल अस्पताल भिजवाया। आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here