Home Breaking News CM की गिरफ्तारी के बाद आज राज्य बंद का ऐलान

CM की गिरफ्तारी के बाद आज राज्य बंद का ऐलान

0

झारखंडः बिहार के बाद झारखंड में सियासी हचलच तेज है। जमीन घोटाले मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने हेमंत सोरेन को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। उनकी गिरफ्तारी के विरोध में झारखंड संगठनों ने वीरवार को झारखंड बंद का आह्वान किया है। जहां हाई कोर्ट में आज हेमंत सोरेन की याचिका पर सुनवाई होगी तो वहीं लोगों की निगाहें चंपई सोरेन की ताजपोशी पर टिकी हैं।

झारखंड की राजधानी रांची में स्थित ईडी के दफ्तर में जांच एजेंसी के अधिकारी गुरुवार सुबह से हेमंत सोरेन से पूछताछ कर रहे हैं। जमीन घोटाले से संबंधित मनी लॉन्डिंग केस में पूर्व सीएम से सवाल जवाब किए जा रहे हैं। ईडी की गिरफ्तारी के खिलाफ हेमंत सोरेन ने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। HC में उनकी याचिका पर आज सुबह 10.30 बजे सुनवाई होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here