Home Breaking News बिजली का पोल गिरने से छात्र की मौ’त

बिजली का पोल गिरने से छात्र की मौ’त

0

गढ़वा : झारखंड के गढ़वा जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया है जहां स्कूल से घर लौट रहे छात्र पर बिजली का पोल टूट कर गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला जिले के रमना प्रखंड में बहियार कला गांव का है।

बताया जा रहा है कि 12 वर्षीय हुसैन राजा विद्यालय से पढ़कर वापस घर लौट रहा था। इस दौरान पेड़ टूट कर तार पर गिरा। जिसके बाद बिजली का पोल घर जा रहे हुसैन राजा पर जा गिरा। जिससे सिर फटने से मौके पर ही मासूम की मौत हो गई। वहीं छात्र की मौत के बाद गांव में मातम पसर गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here