Home Breaking News छात्र ने School में बच्चों पर तानी बंदूक, मचा हड़कंप

छात्र ने School में बच्चों पर तानी बंदूक, मचा हड़कंप

0
छात्र ने School में बच्चों पर तानी बंदूक, मचा हड़कंप

नई दिल्ली : बिहार के मोतिहारी में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक छात्र कट्टा जैसा दिखने वाला एयर गन निकालकर बच्चों को डराने लगा। पूरा मामला पूर्वी चंपारण के हरसिद्धि थाना क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल का है। स्कूल में पढ़ने वाला नौंवी कक्षा का एक छात्र बंदूक लेकर पहुंचा। क्लास रूम में छात्रों की कनपटी पर सटाकर डराने लगा, कुछ देर के लिए सबको लगा कि यह असली है।

छात्र की इस हरकत के बाद स्कूल में शोरगुल शुरू हो गया। बात स्कूल के प्रधानाध्यापक तक पहुंच गई। इसके बाद प्रधानाध्यापक ने छात्र को डांट लगाते हुए एयर गन को छीन लिया। यह सब कुछ हरसिद्धि थाना क्षेत्र अंतर्गत उज्जैन लोहियर पंचायत के उत्क्रमित हाई स्कूल बलुआ में हुआ है। प्रधानाध्यापक अभय कुमार ने बच्चे के बैग से एयर गन को जब्त कर लिया। उन्होंने कहा कि जो बंदूक छात्र के पास से मिला है वह एयर गन जैसा दिख रहा है। इसे हरसिद्धि थाने के सुपुर्द किया जाएगा।

हरसिद्धि थानाध्यक्ष निर्भय कुमार ने बताया कि सूचना मिली है कि उत्क्रमित हाई स्कूल बलुआ में एक छात्र हथियार लेकर स्कूल पहुंचा था। उसे प्रधानाध्यापक ने बरामद कर लिया है. प्रधानाध्यापक को थाना बुलाया गया है। मामले में जांच की जा रही है कि असली हथियार है या एयरगन है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here