Home Breaking News सब इंस्पेक्टर ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली

सब इंस्पेक्टर ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली

0

नई दिल्ली: मधुर विहार पुलिस स्टेशन में के एक सब इंस्पेक्टर ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है अधिकारियों ने रविवार को कहा कि सब इंस्पेक्टर ने पूर्वी दिल्ली में अपने फ्लैट पर पिस्तौल से खुद को गोली मार लीपुलिस के अनुसार मृतक की पहचान तेलंगाना के रहने वाले गणेश के रूप में हुई, जो वर्तमान में यहां मधुर विहार पुलिस स्टेशन में तैनात थे

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा शनिवार और रविवार की मध्यरात्रि में लगभग 2 बजे, पुलिस को एसआई के परिवार के सदस्यों ने फोन किया और कहा कि वो उनकी कॉल का जवाब नहीं दे रहा है। अधिकारी ने कहा इससे संदेह पैदा हुआ और स्थानीय पुलिस मधुर विहार स्थित गणेश के फ्लैट पर पहुंची जैसे ही पुलिस अपार्टमेंट के पास पहुंची तो फ्लैट अंदर से बंद था

अधिकारी ने कहा अपराध और फोरेंसिक टीमों को मौके पर बुलाया गया अधिकारी ने कहा कि शुरुआती जांच में ऐसा लगता है कि एसआई ने अपने सर्विस रिवॉल्वर का इस्तेमाल कर आत्महत्या कर ली अधिकारी ने बताया कि मौके से अभी तक कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है और मामले में आगे की जांच जारी है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here