Blog

  • Punjab News: बेरहमी से महिला का कत्ल, खेतों में मिला शव

    Punjab News: बेरहमी से महिला का कत्ल, खेतों में मिला शव

    रोपड़ः नूरपुर बेदी के निकटवर्ती गांव नोधेमाजरा से बड़ी खबर सामने आई है। जहां देर रात एक महिला की तेजधार हथियारों से हत्या की गई। मृतिका की पहचान मंजिंदर कौर पत्नी कुलदीप सिंह निवासी सिंबल माजरा के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंजिंदर कौर पत्नी मायके गांव नोधेमाजरा गई थी, जहां उसकी देर रात किसी ने हत्या कर दी।

    बता दें कि मंजिंदर कौर का शव घर से थोड़ी दूर खेतों में मिला है। घटना को लेकर इलाका निवासियों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • जल्द भारत में लॉन्च होगा दुनिया का सबसे पतला Smartphone, Features जान हो जाएंगे हैरान

    जल्द भारत में लॉन्च होगा दुनिया का सबसे पतला Smartphone, Features जान हो जाएंगे हैरान

    टेकः दुनिया का सबसे पतला स्मार्टफोन भारत में लॉन्च होने के लिए तैयार है। यह फोन सैमसंग, ऐपल या वनप्लस का नहीं बल्कि TECNO का स्मार्टफोन है। कंपनी ने बताया है कि वह भारत में दुनिया का सबसे पतला स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है। कंपनी ने फोन की कीमत का भी खुलासा किया है।

    इस फोन को कंपनी ने सबसे पहले मार्च 2025 में हुए MWC में पेश किया था। अब यह भारत में एंट्री की तैयारी कर रहा है। जहां एक तरह ऐपल सितंबर में अपना सबसे पतला आईफोन लॉन्च करने वाला है। वहीं, दूसरी तरफ टेक्नो दुनिया का सबसे पतला फोन भारत में लॉन्च करने जा रहा है।

    TECNO ने बताया कि वह भारत में दुनिया का सबसे पतला स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है। हालांकि, अभी कंपनी ने फोन का नाम रिवील नहीं किया है। माना जा रहा है कि यह कोई ओर नहीं, बल्कि MWC 2025 में पेश किया गया सबसे पतला TECNO Spark Slim कॉन्सेप्ट फोन होगा। कंपनी जल्द ही फोन का नाम अनाउंस कर सकती है।

    इतनी होगी फोन की कीमत
    बता दें कि इस स्मार्टफोन की कीमत 80 हजार रुपये के आसपास होगी। फीचर्स की बात करें तो अभी कंपनी ने फोन के सभी फीचर्स नहीं बताए हैं। हालांकि, खास स्पेसिफिकेशन सामने आ गए हैं। फोन अल्ट्रा थिन डिजाइन के साथ आएगा। यह 5.95mm मोटा होगा। फोन में 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz है।

    फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक में 50MP का मेन कैमरा मिलेगा। इसके अलावा, हैंडसेट में 5,200mAh की बैटरी दी जाएगी। फोन को कई कलर ऑप्शन में लाया जाएगा। अगर यह वही फोन हुआ, जिसे MWC में पेश किया गया था तो फोन पेंसिल से भी पतला होगा। अभी फोन के बारे में इससे ज्यादा डिटेल सामने नहीं आई है। उम्मीद की जा रही है कंपनी आगे आने वाले समय में इससे संबंधित अन्य जानकारियां शेयर कर सकती है।

  • Punjab News: 2 दिन से लापता 10 वर्षीय बच्चे की मौत, नदी से मिला शव

    Punjab News: 2 दिन से लापता 10 वर्षीय बच्चे की मौत, नदी से मिला शव

    तरनतारनः मंगलवार को अपने दोस्तों के साथ गया 10 वर्षीय बच्चा लापता हो गया था जिसका शव अब गांव बुर्ज रायके स्थित नदी से बरामद हुआ है। इस घटना के बाद 2 बहनों के इकलौते भाई के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

    जानकारी देते मृतक के मामा जरनैल सिंह ने सिविल अस्पताल तरनतारन में बताया कि मंगलवार देर शाम तक जब गुरमनदीप घर नहीं लौटा, तो उसकी मां मनविंदर कौर ने गांव वालों के साथ मिलकर उसकी तलाश शुरू की। बच्चे के लापता होने की सूचना आसपास के गांवों में भी दी गई और चौकी फतेहाबाद पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

    पुलिस ने जब तलाश शुरू की तो वीरवार सुबह गुरमनदीप का शव बुर्ज रायके स्थित नदी में तैरता हुआ मिला। पुलिस ने परिवार को पहचान के लिए बुलाया, जहां उसकी पहचान हो गई। परिवार ने बताया कि गुरमनदीप कभी नहर या नदी में नहीं नहाता था, इसलिए उसकी मौत की परिस्थितियां अभी स्पष्ट नहीं हैं। गुरमनदीप छठी कक्षा का छात्र था और उसके पिता दलबीर सिंह का कुछ साल पहले निधन हो गया था। घर पर 2 बहनें और मां है। परिवार ने बताया कि उनके पास बच्चे के लापता होने से कुछ समय पहले की सीसीटीवी फुटेज मौजूद है। श्री गोइंदवाल साहिब थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मौत के असली कारणों की जांच की जा रही है।

  • Punjab News: BJP के सुनील जाखड़ और संदीप जाखड़ को पुलिस ने लिया हिरासत में, देखें वीडियो

    Punjab News: BJP के सुनील जाखड़ और संदीप जाखड़ को पुलिस ने लिया हिरासत में, देखें वीडियो

    अबोहरः पंजाब के अबोहर में शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे पुलिस ने पंजाब भाजपा प्रदेशाध्य सुनील जाखड़ का काफिला रोक लिया, जिसके बाद सुनील जाखड़, पूर्व मंत्री सुरजीत ज्याणी समेत सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता व नेता सड़क पर धरना लगा कर बैठ गए। वहीं भाजपा के प्रांतीय अध्यक्ष सुनील जाखड़ को व विधायक अबोहर संदीप जाखड़ को भारी हगामे के बाद हिरासत में लिया। सुनील जाखड़ ने एलान किया था कि वे शुक्रवार को खुद अबोहर के गांव रायपुरा में कैंप लगाने के लिए पहुंचेंगे।

    दरअसल, एसएसपी गुरमीत सिंह की अगुवाई में सुबह से भारी पुलिस बल ने थ्री लेयर बेरीकेटिंग कर रखी थी व पुलिस द्वारा भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं को आगे न जाने की प्लानिंग की गई थी। जैसे ही पहले सुरजीत ज्याणी अपने काफिले के साथ यहां पहुंचे तो उन्हें वहां ही रोक लिया गया। इसके बाद पंजाब भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ भाजपा नेताओं व कार्यकताओं संग यहां पहुंचे तो उन्हें भी यहां रोक लिया गया हालांकि कुछ देर उनकी इस बात को लेकर बहसबाजी हुई लेकिन उसके बाद उन्होंने वहां पर ही दरी बिछा कर धरना शुरु कर दिया।

    फाजिल्का में पंजाब पुलिस ने भाजपा के जिला प्रधान सुखविंदर सिंह काका कंबोज को हिरासत में लिया है। सुखविंदर सिंह काका का कहना है कि वह लोग अपनी पार्टी के आदेश पर लोगों की भलाई के लिए कैंप लगाया हुआ था। कैंप में सभी गरीब लोग आए हुए थे किसी भी व्यक्ति से कोई पैसा भी नहीं लिया जा रहा था, लेकिन वहां पर पंजाब पुलिस के अधिकारी पहुंचे और उन्हें जबरन हिरासत में ले लिया। उन्होंने लोगों से कहा कि वे उनकी भलाई के लिए जेल में भी जाने को तैयार है। पुलिस उन्हें अपने साथ गाड़ी में बैठा कर ले गई। भाजपा सदस्यों और लोगों ने पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

  • Bus और Bullet Bike की आमने-सामने टक्कर, दो लोगों की मौत

    Bus और Bullet Bike की आमने-सामने टक्कर, दो लोगों की मौत

    लातेहारः मनिका थाना क्षेत्र में एनएच 39 सड़क पर दर्दनाक हादसा हुआ। देवबार मोड़ के पास बस और बुलेट की आमने-सामने टक्कर हुई, जिसमें दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों में से एक की पहचान अब्दुल हासिम सर्वर के रूप में हुई है। वह उत्तर प्रदेश के अंबेडकर सिटी सेक्टर 123, उन्नति विहार का रहने वाला था। दूसरे युवक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

    घटना के समय बाइक सवार दोनों युवक डालटेनगंज से रांची की ओर जा रहे थे। यात्रियों से भरी बस रांची से डालटेनगंज की ओर जा रही थी। दोनों युवक हेलमेट पहने हुए थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक बस के अगले हिस्से में फंस गई। मनिका थाना प्रभारी शशि कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेजा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस की तेज रफ्तार हादसे का कारण बनी। पुलिस ने बस और बाइक दोनों को जब्त कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।

  • AICC कांग्रेस ने Jalandhar से सांसद चरणजीत चन्नी और राज कुमार वेरका को दी नई जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

    AICC कांग्रेस ने Jalandhar से सांसद चरणजीत चन्नी और राज कुमार वेरका को दी नई जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

    जालंधर, ENS: कांग्रेस हाईकमान ने नेताओं को अहम जिम्मेदारी सौंपी है। जिसमें जालंधर के सासंद चरणजीत सिंह चन्नी और अमृतसर के राज कुमार वेरका पर भरोसा जताया है। AICC कांग्रेस SC सलाहकार परिषद को लेकर चन्नी और राज कुमार वेरका को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। देखें लिस्ट

  • Punjab News: कॉमेडी किंग जसविंदर भल्ला के निधन पर PAU के वाइस चांसलर का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: कॉमेडी किंग जसविंदर भल्ला के निधन पर PAU के वाइस चांसलर का आया बयान, देखें वीडियो

    लुधियानाः पंजाब के कॉमेडी किंग डॉ. जसविंदर भल्ला का शुक्रवार को 65 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी की ओर जसविंदर भल्ला के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। इस दौरान यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर ने कहा कि 1990 में उन्हें एमएससी का कोर्स करवाया था। उन्होंने कहा कि 1989 में जसविंदर भल्ला पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी (PAU) में प्रोफेसर रहे और 2020 में विभाग के प्रमुख के रूप में सेवा मुक्त हुए। जसविंदर भल्ला ने BSc कृषि (ऑनर्स) और MSc (एक्सटेंशन एजुकेशन) की डिग्री 1982 और 1985 में पंजाब कृषि विश्वविद्यालय, लुधियाणा से प्राप्त की।

    पीयू में प्रवेश करने से पहले उन्होंने कृषि विभाग, पंजाब में पांच साल तक ए.आई./ए.डी.ओ के रूप में सेवा निभाई। वह साल 1989 में पीएयू के विभाग ऑफ एक्सटेंशन एजुकेशन में सहायक प्रोफेसर के रूप में शामिल हुए और अपनी पीएच.डी. (एग्रीकुल्चर एक्सटेंशन) साल 2000 के दौरान सीसीएसयू, मेरठ से एक सेवा-टूर पर विद्यार्थी के रूप में पूरी की। वह PAU के ब्रांड एंबेसडर भी बने और अपने कार्यकाल में उन्होंने विश्वविद्यालय की तकनीकों और साहित्य को किसानों तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया।

    उनका पूरा फोकस कृषक समुदाय की सेवा और जागरूकता बढ़ाने पर रहा। जसविंदर भल्ला को चाहे सभी ने एक कॉमेडियन के तौर पर देखा है, लेकिन वे प्रोफेसर भी थे। उनके एक स्टूडेंट निर्मल जोड़ा ने अपने आर्टिकल में लिखा कि कॉलेज का पहला दिन और डॉ. भल्ला का पहला लेक्चर था। सभी एक हास्य कलाकार से पढ़ने के लिए उतावले थे। सभी सोचते थे कि जिस तरह वह पर्दे पर हैं, वैसे ही कक्षा का माहौल होगा। लेकिन नहीं, पूरा सेमेस्टर उसी तरह पढ़ाई हुई, जैसे अन्य विषयों की होती है। पहले दिन से ही उन्होंने लेक्चर में हास्य कलाकार की झलक नहीं आने दी।

    निर्मल जोड़ा बताते हैं कि वे कभी खेतीबाड़ी विभाग में इंस्पेक्टर थे। जिसके चलते वह पंजाब को बेहतर तरीके से जानते थे। वे अपने कंटेंट को बेहतर तरीके से तैयार कर समझाते थे। वे स्टूडेंट्स को समझाते थे कि लोगों के साथ कैसे बात करनी है और कैसे उनमें घुलना मिलना है। वे इसकी रिहर्सल भी करवाते थे, ताकि किसी गांव में जाने पर स्टूडेंट्स की बात किसी को चुभ ना जाए। उन्होंने बताया कि प्रैक्टिकल गांव में होते थे। एक बार प्रैक्टिकल से एक दिन पहले डॉ. भल्ला ने कहा था कि कल प्रैक्टिकल के लिए हम सिधवां, मंडियाणी, भरोवाल और विरकी जाएंगे। साधारण कपड़े पहन कर आना। अगर किसी ने फैशन किया तो गांव वाले आगे से बात नहीं करेंगे, नुक्ताचीनी भी करेंगे।

  • समय पर Challan नहीं भरा तो लगेगा मोटा जुर्माना, जानें नया नियम

    समय पर Challan नहीं भरा तो लगेगा मोटा जुर्माना, जानें नया नियम

    उत्तर प्रदेशः अगर आपका चालान कट चुका है और उसे समय से पहले जमा नहीं करवाया है तो करवा लें, नहीं तो चालान पर अब मोटा जुर्माना वसूला जाएगा। चालान को लेकर उत्तर प्रदेश ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट ट्रैफिक नियमों को लेकर और भी सख्त होता जा रहा है। उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग अब बकाया चालानों पर मोटी पेनाल्टी लगाने की तैयारी में है। इसके लिए विभाग ने 1 महीने की समय सीमा तय की है। यूपी में चालान कटने के एक महीने के भीतर ही उसे जमा करवाना जरूरी होगा, नहीं तो उस पर भारी जुर्माना (Late Fine) लगाने का प्रावधान किया गया है। इसलिए समय रहते अपने वाहन के चालानों का निपटारा करवा लें।

    परिवहन आयुक्त ब्रजेश नारायण सिंह के अनुसार 10 अगस्त से चालान वसूली की नई व्यवस्था लागू की गई है। यह विलम्ब शुल्क चालान की रकम का 5 से 10 प्रतिशत तक हो सकता है। यानी यदि 1,000 रुपये का चालान कटा है तो इस पर 50 से 100 रुपये तक का लेट फाइन लागू किया जा सकता है।

    विभाग के अनुसार, अब व्हाट्सऐप चैटबॉट (8005441222) के जरिए ई-चालान नोटिस सीधे वाहन मालिकों के मोबाइल पर भेजा जा रहा है। विभाग का कहना है कि, पहले चरण में जनवरी 2024 से जुलाई 2025 तक के चालान की जानकारी भेजी जाएगी। इसके बाद दूसरे चरण में वर्ष 2022 और 2023 के लंबित चालानों की सूचना भी भेजी जाएगी। इसके अलावा वाहन मालिक चैटबॉट के जरिए अपना चालान चेक कर सकते हैं।

    कैसे भर सकते हैं चालान?
    उत्तर प्रदेश सरकार ने नागरिकों की सुविधा के लिए ई-चालान सिस्टम शुरू किया है। इसकी मदद से वाहन मालिक घर बैठे ही चालान का भुगतान कर सकते हैं और उन्हें किसी दफ्तर के चक्कर लगाने की ज़रूरत नहीं है. इसके लिए आप परिवहन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट (echallan.parivahan.gov.in) पर विजिट अपने चालान को चेक कर सकते हैं और यदि कोई चालान कटा है तो तत्काल इसे ऑनलाइन ही भर भी सकते हैं।

  • Jalandhar में जन्में NRI उद्योगपति लॉर्ड स्वराज का हुआ निधन

    Jalandhar में जन्में NRI उद्योगपति लॉर्ड स्वराज का हुआ निधन

    जालंधर, ENS: प्रमुख एनआरआई उद्योगपति लॉर्ड स्वराज पॉल का लंदन में निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, वह 94 साल के थे। हाल ही में बीमार पड़ने के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने परिवार के सदस्यों की उपस्थिति में अंतिम सांस ली। ब्रिटेन स्थित कैपारो ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के संस्थापक पॉल का जन्म पंजाब के जालंधर में हुआ था। 1960 के दशक में वह अपनी छोटी बेटी अंबिका के कैंसर के इलाज के लिए ब्रिटेन गए थे।

    लेकिन बेटी की चार साल की उम्र में मृत्यु हो गई, जिसके बाद पॉल ने एक धर्मार्थ ट्रस्ट के रूप में अंबिका पॉल फाउंडेशन की स्थापना की। इस संस्था ने शिक्षा और स्वास्थ्य पहलों के माध्यम से दुनिया भर के बच्चों और युवाओं के कल्याण के लिए लाखों डॉलर का दान किया। लॉर्ड पॉल ने पिछले महीने लंदन के अंबिका पॉल चिल्ड्रन जू में आयोजित वार्षिक कार्यक्रम में कहा था, ‘लंदन जू वह जगह है जहां वह हमेशा सबसे खुश रहती थी।’ यह फाउंडेशन का एक प्रमुख लाभार्थी रहा है।

    2015 में बेटे अंगद पॉल और 2022 में पत्नी अरुणा के निधन के बाद उन्होंने उनकी याद में भी कई सेवा कार्य किए।लॉर्ड पॉल ने फरवरी 2023 में लंदन के ऐतिहासिक इंडियन जिमखाना क्लब में लेडी अरुणा स्वराज पॉल हॉल का उद्घाटन करते हुए कहा था, ‘यह हॉल मेरी पत्नी को समर्पित है, जिन्हें मैं बहुत याद करता हूं। हमारे 65 साल के वैवाहिक जीवन में कभी हमारी बहस तक नहीं हुई।’

    लॉर्ड पॉल संडे टाइम्स रिच लिस्ट में हर साल शामिल रहते थे। इस साल भी वह 2 अरब पाउंड (लगभग 21 हजार करोड़ रुपये) की संपत्ति के साथ 81वें स्थान पर थे। उनकी अधिकांश संपत्ति स्टील और इंजीनियरिंग की मल्टीनेशनल कंपनी कैपारो ग्रुप से जुड़ी थी। इसका मुख्यालय लंदन में है और इसके 40 से अधिक केंद्र यूके, उत्तर अमेरिका, भारत और मिडल ईस्ट में हैं। उनके बेटे आकाश पॉल, कैपारो इंडिया के चेयरमैन और कैपारो ग्रुप के डायरेक्टर हैं।

  • Google Map ने दिया धोखा, तालाब में गिरी यूनिवर्सिटी के छात्रों कार, देखें वीडियो

    Google Map ने दिया धोखा, तालाब में गिरी यूनिवर्सिटी के छात्रों कार, देखें वीडियो

    सहारनपुरः उत्तर प्रदेश के मेरठ से अंबाला जा रहे चार दोस्तों की कार तालाब में जा गिरी। दरअसल, चारों दोस्त गूगल मैप्स की मदद से गाड़ी चला रहे थे। मगर नहीं जानते थे कि आगे क्या होना है। उनकी कार आगे जाकर तालाब में जा गिरी। गनीमत ये रही कि चारों दोस्तों ने किसी तरह कार का शीशा खोल बाहर निकल आए, इससे उनकी जान बच गई। इस तरह से गूगल मैप ने एक बार फिर धोखा दे दिया और चार युवकों की जान को खतरे में डाल दिया। बाद में चारों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से कार को तालाब से निकाला गया।

    जानकारी के मुताबिक, कार में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ के छात्र नेता सूर्या और उनके दोस्त थे। वो अंबाला के कस्बा शाहाबाद में महर्षि मारकंडेश्वर मंदिर दर्शन करने जा रहे थे। मगर गूगल मैप्स के कारण वो लोकेशन भटक गए और उनकी कार तालाब में जा गिरी। चारों ने समय रहते कार से शीशे को खोल बाहर छलांग लगा दी, घटना सरसावा इलाके की है।

    मेरठ निवासी चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के छात्र नेता सूर्या अपने साथी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व कार्यकारिणी सदस्य आदित्य, अनुज और आशुतोष के साथ अंबाला के कस्बा शाहाबाद में महर्षि मारकंडेश्वर मंदिर में दर्शन करने के लिए ब्रेजा कार से जा रहे थे। उन्होंने जब सरसावा में एंट्री की तो महर्षि मारकंडेश्वर मंदिर में जाने के लिए उन्होंने गूगल मैप में लोकेशन डाल दी। कार सवार लोकेशन के अनुसार चलते रहे। उनकी कार मैप द्वारा दिखाई जा रही लोकेशन के अनुसार अंबाला रोड स्थित सिरोही पैलेस के बराबर वाले रास्ते पर टर्न हो गई।

    आगे जाने के बाद कार चला रहे आदित्य को आईडिया नहीं रहा और कार तालाब में जा गिरी। कार से शीशे नीचे कर पानी में कूदेकार को डूबती देख चारों दोस्तों ने हिम्मत से काम लिया और कार के शीशे नीचे कर वह किसी तरह से पानी में कूद गए और बाहर किनारे पर आ गए। सूर्या ने फिर इसकी सूचना डायल 112 व पूर्व सांसद प्रदीप चौधरी को दी, पुलिस मौके पर पहुंची। एसडीएम सुबोध कुमार व थाना अध्यक्ष विनोद कुमार ने इस घटना के बाद जानकारी देते हुए बताया कि चारों युवक सकुशल है किसी को कोई चोट नहीं आई। गूगल मैप के द्वारा रास्ता भटक जाने के कारण उनकी कार गलत दिशा में चली गई तथा पानी से भरे तालाब में गिर गई।