Blog

  • Punjab News: शराबी पति ने पत्नी पर चाकू से किया हमला, गंभीर घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: शराबी पति ने पत्नी पर चाकू से किया हमला, गंभीर घायल, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के शिवपुरी इलाके में रहने वाले एक व्यक्ति ने शराब के नशे में बीच सड़क अपनी ही पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया जिससे पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई और उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। लोगों को इकट्ठा होता देख पति मौके से फरार हो गया। महिला को लहूलुहान अवस्था में सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां महिला की बाजू बुरी तरह से कटी हुई थी और उसकी पीठ पर भी 3 गहरे घाव थे। डॉक्टर ने महिला की हालत गंभीर देखते हुए उसे बड़े अस्पताल में रेफर किया। वही मामले की सूचना संबंधित थाने की पुलिस को दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी देते घायल महिला रिंकू देवी ने बताया कि वह शिवपुरी इलाके में रहती है। करीब 14 साल पहले उसकी शादी संजीव दास के साथ हुई थी, जिससे उसके 5 बच्चे हैं। अक्सर ही उसका पति उसे शराब पीकर मारपीट करता था। कई बार पति-पत्नी में इस बात को लेकर विवाद भी हुआ था। वीरवार की रात जब रिंकू देवी अपने काम से घर की तरफ लौट रही थी। तब रास्ते में शनि मंदिर के बाहर उसका पति पीछे से आया और उसने उसकी पीठ पर चाकू से हमला कर दिया। जैसे ही वह पीछे की तरफ घूम कर देखने लगी, तो उसके पति ने उसके पेट पर भी चाकू से हमला करना चाहा, जिस दौरान रिंकू देवी ने अपना हाथ आगे कर दिया। जिससे उसका हाथ बुरी तरह से कट गया। रिंकू देवी ने वहां पर शोर मचाना शुरू कर दिया, जिसे देखकर वहां से गुजर रहे लोग इकट्ठे हो गए। जिन्हें देखकर उसका पति मौके से चाकू लेकर फरार हो गया। घायल महिला को तुरंत लोगों ने सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां उसके पीठ और बाजू पर लगभग 30 टांके लगे। डॉक्टरों के अनुसार महिला के गहरे घाव होने के चलते उसका खून ज्यादा बह गया है जिससे उसकी हालत गंभीर है। घायल महिला को PGI रेफर किया है। वही मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम पर दी गई है। पुलिस ने मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
  • Punjab News: बाइक और कार की टक्कर में नौजवान की मौत

    Punjab News: बाइक और कार की टक्कर में नौजवान की मौत

    फिरोजपुर: फिरोजपुर-मोगा सड़क पर शहीद भगत सिंह यूनिवर्सिटी के पास एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ है। जहां कार और मोटरसाइकिल के बीच भीषण टक्कर में मोटरसाइकिल सवार तीन नौजवानों में से एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाकी दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया है। हादसे के चश्मदीद और कार चालक ने बताया कि वह लुधियाना से जालंधर की तरफ जा रहा था।

    इसी दौरान रौंग साइड से आ रहे एक मोटरसाइकिल ने उसकी कार में सीधे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोटरसाइकिल और कार दोनों ही बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। इस घटना में मोटरसाइकिल सवार 23 वर्षीय युवक शमशेर सिंह की मौत हो गई, जबकि दो नौजवान घायल हैं, जिनका इलाज जारी है।

  • Punjab News: ड्यूटी पर नहीं आ रहे सफाई कर्मियों के खिलाफ यूनियन का मोर्चा, देखें वीडियो

    Punjab News: ड्यूटी पर नहीं आ रहे सफाई कर्मियों के खिलाफ यूनियन का मोर्चा, देखें वीडियो

    कार्रवाई के लिए सौंपा मांगपत्र
    पठानकोटः शहर में सफाई व्यवस्था दिन-ब-दिन बिगड़ती जा रही है। जिसका कारण सफाई कर्मचारियों की ओर से ड्यूटी पर न आना सामने आया है। पता चला है कि लगभग 133 के करीब सफाई कर्मचारी ड्यूटी पर नहीं आ रहे। जिससे सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। इसका खुलासा उस समय हुआ जब सफाई कर्मचारी यूनियन की ओर से आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष के साथ एक बैठक की और उन्होंने मांग पत्र दिया कि जो कर्मचारी ड्यूटी पर नहीं आ रहे हैं, उन्हें बुलाया जाए, नहीं तो घर बैठाया जाए। इसके चलते जिला अध्यक्ष ने जल्द ही इन कर्मचारियों पर कार्रवाई करने का भरोसा भी दिया। विभूति शर्मा ने बताया कि 133 के सफाई कर्मचारी ड्यूटी प नहीं पहुंच रहे है। जिससे शहर के हालात बिगड़ते जा रहे है। इस संबंधी उन्हें सफाई यूनियन ने मांगपत्र सौंपा है। जिस पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बाताया कि सफाई को लेकर काफी समस्या थी, हलकी सी बारिश होने पर जगह-जगह पानी जमा हो रहा है। मीटिंग का उद्देश्य है कि सभी अपनी जिम्मेदारी समझे और नौकरी पर लौटे। जो नौकरी लेकर घर बैठे है वह काम पर नहीं आ रहे उनकी लिस्ट में हमें सौंपी जाए। लिस्ट मिलते ही पहले के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने चेतावनी देते कहा कि अगर वह अपनी जिम्मेदारी समझते हुए ड्यूटी पर लौटते है तो ठीक है नहीं तो वह हमेशा के लिए घर पर ही बैठे रहेंगे।
  • आवारा कुत्तों को लेकर सुप्रीम कोर्ट का आया बड़ा फैसला

    आवारा कुत्तों को लेकर सुप्रीम कोर्ट का आया बड़ा फैसला

    सार्वजनिक स्थानों पर कुत्तों को खाना खिलाने पर होगी कार्रवाई

    नई दिल्लीः दिल्ली-एनसीआर से आवारा कुत्तों को हटाकर उसे शेल्टर होम में स्थायी रूप से रखने के मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया है। कोर्ट ने अपने फैसले में 11 अगस्त के उस निर्देश में संशोधन किया है, जिसमें आवारा कुत्तों को पकड़कर उन्हें शेल्टर होम में रखने की बात कही गई थी। कोर्ट ने आज अपने फैसले में कहा कि केवल बीमार और आक्रामक कुत्तों को ही शेल्टर होम में रखा जाएगा। यहां तक कि जिन कुत्तों को शेल्टर होम में भेजा गया है, उन्हें तुरंत छोड़ा जाएगा। नसबंदी और टीकाकरण के बाद कुत्तों को छोड़ा जाएगा। Read in English:- Supreme Court Prohibits Public Feeding of Stray Dogs, Orders Designated Feeding Zones ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ :- ਸੁਪਰੀਮ ਕੋਰਟ ਵੱਲੋਂ ਅਵਾਰਾ ਕੁੱਤਿਆਂ ਨੂੰ ਖੁੱਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਖੁਆਉਣ ‘ਤੇ ਪਾਬੰਦੀ शेल्टर होम भेजे गए कुत्ते छोड़े जाएंगे। सिर्फ बीमार और आक्रामक कुत्तों को ही शेल्टर होम में ही रखा जाएगा। कोर्ट ने कहा कि हम पिछले आदेश में कुछ संशोधन कर रहे हैं। जस्टिस विक्रम नाथ ने आदेश पढ़ते हुए कहा कि हमने सभी राज्यों और केंद्र शासित क्षेत्रों को पक्ष बनाया है ताकि राष्ट्रीय पॉलिसी पर बात हो सके। सुप्रीम कोर्ट ने पिछले आदेश में संशोधन करते हुए कहा कि कुत्तों को वापिस छोड़ने पर लगी रोक को हटा दिया है। कोर्ट ने कहा कि रेबीज और खतरनाक कुत्तों को न छोड़ा जाए। कोर्ट ने कहा है कि जिन कुत्तों को पकड़ा गया था उसे वैक्सिनेट कर वापिस छोड़ा जाए। इसके अलावा बीमार और आक्रामक कुत्तों को शेल्टर होम में ही रखा जाएगा। कोर्ट ने कहा कि कहीं भी कुत्तों को खाना न दें इसके लिए हर इलाके में एक तय जगह बने। जस्टिस विक्रम नाथ की अगुवाई में तीन जजों की पीठ ने यह फैसला सुनाया। इसके साथ ही कोर्ट ने सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को नोटिस भी जारी किया है। कोर्ट ने हर कम्युनिसिपल ब्लॉक में आवारा कुत्तों को खिलाने के लिए अलग से स्पेस खोले जाएंगे। सिर्फ निर्धारित जगह पर ही कुत्तों को खाना दिया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया कि सार्वजनिक स्थानों पर आवारा कुत्तों को खाना खिलाने पर कार्रवाई की जाएगी। कुत्तों को पकड़ने वाली टीम के काम में बाधा डालने वाले व्यक्ति पर 25 हजार और एनजीओ पर 2 लाख जुर्माना लगेगा। कोर्ट ने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ शिकायत दर्ज करने के लिए हेल्पलाइन शुरू की जाएगी। पशु प्रेमी कुत्तों को गोद लेने के लिए एमसीडी के समक्ष आवेदन कर सकते हैं। कोर्ट ने कहा कि कुत्तों को जहां से उठाया गया है, उन्हें उसी जगह रिलोकेट किया जाएगा। हर वॉर्ड में कुत्तों को खाना खिलाने के लिए फीडिंग जोन बनाए जाएंगे। सार्वजनिक स्थानों पर कुत्तों को खाना खिलाने पर मनाही है। अदालत ने कहा कि किसी भी जगह कुत्तों को खाना खिलाने से समस्या होती है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ शिकायत दर्ज करने के लिए हेल्पलाइन शुरू की जाएगी।
  • America में ट्रक चालकों के वीजा जारी करने पर तत्काल रोक

    America में ट्रक चालकों के वीजा जारी करने पर तत्काल रोक

    भारतीय ड्राइवर की लापरवाही से हादसे के बाद लिया एक्शन

    वॉशिंगटन: अमेरिका ने कमर्शियल ट्रक ड्राइवर के लिए सभी प्रकार के वर्कर वीजा जारी करने पर तत्काल रोक लगा दी है। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने एक्स पर पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। रुबियो ने लिखा, ‘हम तत्काल प्रभाव से कमर्शियल ट्रक ड्राइवरों के लिए सभी प्रकार के श्रमिक वीजा जारी करने पर रोक लगा रहे हैं।’ यह फैसला एक घातक सड़क हादसे के बाद लिया गया है, जिसने राष्ट्रपति ट्रंप के धुर समर्थकों में गुस्से की लहर पैदा कर दी है। ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ :- ਵੱਡੀ ਖ਼ਬਰ – ਫਲੋਰੀਡਾ ਹਾਦਸੇ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਅਮਰੀਕਾ ਨੇ ਟਰੱਕ ਡਰਾਈਵਰਾਂ ਲਈ ਵਰਕ ਵੀਜ਼ੇ ਰੋਕੇ रुबियो ने एक्स पर पोस्ट में कहा, ‘अमेरिकी सड़कों पर बड़े ट्रैक्टर-ट्रेलर ट्रक चलाने वाले विदेशी चालकों की बढ़ती संख्या अमेरिकी जीवन को खतरे में डाल रही है और अमेरिकी ट्रक चालकों की आजीविका को कम कर रही है। रुबियो की कार्रवाई एक ट्रक चालक के फ्लोरिडा में हाईवे पर अवैध रूप से यू-टर्न लेने और इसके चलते घातक हादसे में तीन लोगों की मौत के बाद हुई है।’ संघीय अधिकारियों के अनुसार भारत के रहने वाले ट्रक चालक हरजिंदर सिंह कथित तौर पर मेक्सिको से अवैध रूप से अमेरिका में दाखिल हुए थे और दुर्घटना के बाद अंग्रेजी बोलने में असफल पाए गए थे। सिंह पर अवैध रूप से यू-टर्न लेने के प्रयास का आरोप है, जिससे एक मिनीवैन में तीन तीन लोगों की ट्रक से टक्कर हो गई और उनकी मौत हो गई। हरजिंदर पर वाहन दुर्घटना में हत्या के तीन आरोप लगाए गए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने विदेशी ट्रक चालकों से संबंधित नियमों को कड़ा करने के लिए कई कदम उठाए हैं। अप्रैल में ट्रंप ने एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए थे, जिसमें अधिकारियों को अमेरिका में कमर्शियल ट्रक चालकों के अंग्रेजी मानकों को पूरा करने की एक लंबे समय से चली आ रही आवश्यकता को लागू करने का निर्देश दिया गया था। इस आदेश ने 2016 के एक निर्देश को उलट दिया था, जिसने निरीक्षकों को किसी चालक को सेवा से हटाने के एकमात्र कारण के रूप में अंग्रेजी न बोल पाने को अनदेखा करने की अनुमति दी थी।
  • Punjab News: 60,000 रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों Clerk गिरफ्तार

    Punjab News: 60,000 रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों Clerk गिरफ्तार

    फिरोजपुरः जीरो टोलरेंस के तहत पंजाब को भ्रष्टाचार मुक्त करने के लिए सरकार सतर्कता से काम कर रही है। इसी कड़ी के तहत विजीलेंस ब्यूरो फिरोजपुर द्वारा जिला विकास एवं पंचायत कार्यालय (डीडीपीओ) फिरोजपुर में तैनात क्लर्क बलवंत सिंह को 60,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी देते हुए विजिलेंस ब्यूरो पंजाब के आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी को फिरोजपुर के गांव लल्ले के निवासी द्वारा की शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

    शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो से संपर्क करके आरोप लगाते बताया था कि उसने एक निजी बैंक से कृषि ऋण सीमा के लिए आवेदन किया था। अपने आवेदन में उसने अपनी जमीन और पंचायती जमीन के एक हिस्से का उल्लेख किया था, जिस पर वह नीलामी में लेने के बाद खेती कर रहा था। बैंक ने ऋण सीमा स्वीकृत करने से इनकार कर दिया और डीडीपीओ कार्यालय को सूचित किया। उक्त क्लर्क ने पंचायती जमीन के रिवेन्यू रिकॉर्ड बैंक में देने के संबंध में शिकायतकर्ता को धमकाया और किसी भी प्रतिकूल कार्रवाई से बचने के लिए एक लाख रुपये की रिश्वत की मांग की। बाद में आरोपी ने 60,000 रुपये की रिश्वत लेने पर सहमति जताई।

    शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद फिरोजपुर रेंज की विजिलेंस ब्यूरो टीम ने जाल बिछाया और 2 सरकारी गवाहों की मौजूदगी में आरोपी को शिकायतकर्ता से 60,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपी के खिलाफ फिरोजपुर रेंज के विजिलेंस ब्यूरो पुलिस स्टेशन में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। आगामी कार्रवाई जारी है।

  • संसद भवन की सुरक्षा में चूक, दीवार कूदकर गरुड़ द्वार तक घुसा शख्स

    संसद भवन की सुरक्षा में चूक, दीवार कूदकर गरुड़ द्वार तक घुसा शख्स

    नई दिल्ली: संसद भवन की सुरक्षा में एक बार फिर सेंधमारी की खबर है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि एक अज्ञात शख्स सुबह लगभग 6:30 बजे रेल भवन की तरफ से पेड़ के जरिए दीवार फांदकर अंदर पहुंच गया। सूत्रों ने बताया कि शख्स इस दौरान गरुड़ द्वार तक पहुंच गया।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ :- ਸੰਸਦ ਦੀ ਸੁਰੱਖਿਆ ਫਿਰ ਘੇਰੇ ‘ਚ: ਸਵੇਰੇ ਅਣਜਾਣੇ ਸ਼ਖ਼ਸ ਨੇ ਕੀਤੀ ਦਾਖ਼ਲ ਹੋਣ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼, ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਕੀਤਾ ਕਾਬੂ

    गौरतलब है कि कुछ समय पहले की संसद भवन की सुरक्षा सीआईएसएफ के हवाले की गई है। अति महत्वपूर्ण इमारत होने के कारण इसके चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबलों की पैनी नजर रहती है। लेकिन एक बार फिर इसकी सुरक्षा में सेंध लगी है।

  • Punjab News: आज बारिश को लेकर अलर्ट जारी, 7 जिलों में बाढ़ का खतरा

    Punjab News: आज बारिश को लेकर अलर्ट जारी, 7 जिलों में बाढ़ का खतरा

    मोहालीः पंजाब में आज बारिश को लेकर मौसम विभाग द्वारा येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार 3 जिलों में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है। वास्तव में, एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसके कारण मानसून उत्तर भारत में सक्रिय हो जाएगा। पंजाब के अलावा, पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश में भी बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। यह बाढ़ की मार झेल रहे पंजाब के लिए चिंता का समय है।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ :- ਪੰਜਾਬ ‘ਚ ਮੀਂਹ ਲਈ ਯੈਲੋ ਅਲਰਟ, ਕੱਲ੍ਹ ਤੋਂ ਆਰੇਂਜ ਅਲਰਟ ਦਾ ਸੰਕੇਤ

    इस समय पंजाब के 7 जिले कपूरथला, तरनतारन, फाजिल्का, फिरोजपुर, होशियारपुर, पठानकोट और अमृतसर बाढ़ की चपेट में हैं। यदि पहाड़ों में बारिश अधिक होती है तो मैदानी इलाकों में नदियों के जलस्तर में वृद्धि होने की संभावना है। इस कारण आने वाले 5 दिन पंजाब के लिए बहुत सावधानी से भरे रहेंगे।

    पौंग डैम से कल 69,800 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। इसका प्रभाव होशियारपुर के टांडा में देखा गया था और यह अन्य जिलों को भी प्रभावित कर सकता है। जल भंडार का स्तर 1,384.45 फुट तक पहुंच गया है, जो कि 1,390 फुट के खतरे के निशान के करीब है। नदी में लगभग 1.15 लाख क्यूसेक पानी बह रहा है। जिसके कारण टांडा के 6 गांवों गंडोवाल, राड़ा मंड, टाली, अब्दुल्लापुर, मेवा मियाणी और फत्ता कुल्ला में पानी घुस गया है।

  • मेड ने 10 सेकंड में तोड़ा परिवार का 10 साल का भरोसा, बर्तनों पर छिड़का पेशाब, CCTV वायरल

    मेड ने 10 सेकंड में तोड़ा परिवार का 10 साल का भरोसा, बर्तनों पर छिड़का पेशाब, CCTV वायरल

    बिजनौरः उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के नगीना में एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। यहां एक बड़े व्यापारी परिवार के घर में काम करने वाली महिला की हरकत ने घरवालों को परेशानी में डाल दिया है। यहां घटना किसी आम चोरी या अनबन की नहीं है, बल्कि रसोई में रखे बर्तनों पर पेशाब छिड़कने जैसी अमानवीय हरकत की है। यह पूरी करतूत घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल होकर चर्चा का विषय बनी हुई है। नगर के एक प्रतिष्ठित व्यापारी परिवार के घर पर यह महिला पिछले करीब 10 वर्षों से घरेलू काम कर रही थी, लेकिन उसने 10 सैकेंड में परिवार का भरोसा तोड़ दिया। वायरल वीडियो में काम वाली बर्तन में यूरिन करके उसे धोए हुए बर्तनों पर छिड़कती नजर आती है। उसकी इस हरकत ने सोशल मीडिया की जनता में गुस्सा पैदा कर दिया है। यूजर्स इस घटना को लेकर वीडियो पोस्ट करते हुए अपनी भड़ास निकाल रहे हैं। साथ ही, ऐसी कामवाली के खिलाफ पुलिस एक्शन की डिमांड कर रहे हैं। क्योंकि लोगों के लिए कहीं न कहीं यह एक भरोसा टूटने का विषय भी बन गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, महिला नगीना के एक फेमस बिजनेसमैन फैमिली के घर में पिछले 10 सालों से काम कर रही है थी। उसके अजीब व्यवहार को घर की महिलाओं ने कई बार महसूस किया, लेकिन ठोस प्रूफ न होने के चलते वह शांत रही। लेकिन जब उनका संदेश बढ़ा, तो उन्होंने घर के किचन में सीसीटीवी लगवा दिया और फिर उसमें जो कैद हुआ, उसने घरवालों के होश ही उड़ा दिए। मेड जब दोपहर में काम करने पहुंची तो वह हमेशा की तरह किचन में बर्तन धोने लगी। इस दौरान CCTV कैमरे में साफ दिखाई दिया कि महिला ने पहले एक गिलास में पेशाब किया और फिर उसी पेशाब को रसोई में रखे अन्य बर्तनों पर छिड़क दिया। यह घटना देखकर घरवालों ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को देने का मन बना लिया।    
  • Punjab News: Mobile छीनकर भाग रहे लुटेरों ने युवक को बाइक से कुचला, देखें वीडियो

    Punjab News: Mobile छीनकर भाग रहे लुटेरों ने युवक को बाइक से कुचला, देखें वीडियो

    मोगाः आए दिन लूट और चोरी की वारदातें बढ़ती जा रही है। बेखौफ लुटेरे वारदात को अंजाम देकर फरार हो रहे है। एक ताजा मामला मोगा के धर्मकोट से है। जिसमें दिनदहाड़े मोबाइल छीनकर भाग रहे दो लुटेरों ने एक युवक को मोटरसाइकिल से कुचल दिया। यह पूरी घटना नज़दीकी लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जानकारी के मुताबिक मोबाइल फोन छीनकर भागते समय लोगों के शोर मचाने पर गली में खड़े मुकंद सिंह ने बहादुरी दिखाते दोनों लुटेरों को रोकने की कोशिश की। तभी तेज रफ़्तार मोटरसाइकिल पर सवार होकर आ रहे लुटेरों ने उन पर बाइक चढ़ा दी। हादसे में उनका पैर टूट गया और उन्हें इलाज के लिए मोगा के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। स्थानीय लोगों ने मौके पर एक लुटेरों को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई की और बाद में पुलिस को सौंप दिया। जबकि दूसरा लुटेरा मोटरसाइकिल समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।