Blog

  • नहीं हुआ Russia और यूक्रेन का युद्ध खत्म, रुस ने किया Ukraine पर साल का तीसरा बड़ा हमला

    नहीं हुआ Russia और यूक्रेन का युद्ध खत्म, रुस ने किया Ukraine पर साल का तीसरा बड़ा हमला

    नई दिल्ली: अलास्का से लेकर वॉशिंगटन तक रुस-यूक्रेन के बीच में करीबन चार साल से चल रहे संघर्ष को खत्म करने की कोशिश चल रही है। दोनों ही देश पीछे हटने को ही तैयार नहीं है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में रुसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ अलास्का में मीटिंग की थी। यह मीटिंग भी बेनतीजा ही रही है। इसके बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादोमिर जेलेंस्की ने भी यूरोपीय नेताओं के साथ वाशिंगटन में ट्रंप से मुलाकात की है ताकि यह संघर्ष रोका जा पाए लेकिन इसके बाद भी कोई ठोस नतीजा नहीं निकल पाया है।

    जेलेंस्की ने साधा निशाना

    दूसरी ओर यूक्रेनी एयरफोर्स ने गुरुवार को यह दावा किया है कि रुस ने इसी साल यूक्रेन पर सबसे बड़ा हवाई हमला किया है। इसमें 574 ड्रोन और 40 मिसाइलें दागी हैं। एयरफोर्स ने यह दावा किया है कि ज्यादातर हमले यूक्रेन के पश्चिमी इलाकों को निशाना बनाकर हुए हैं। अधिकारियों की मानें तो इन हमलों में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हुई है और बाकी के 15 घायल हो गए हैं। ताजा हमले के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा है कि मॉस्को से उनको ऐसा कोई भी संकेत नहीं मिला कि वो युद्ध खत्म करने के लिए तैयार हैं और उनके बीच में ठोस बातचीत हो रही है ।

    यूक्रेन के पत्रकारों के साथ हुई बातचीत में जेलेंस्की ने यह कहा है कि अमेरिकी कंपनी पर हुए इस रुसी हमले में 15 लोग घायल हो गए हैं। उनका कहना है कि यूरोप के किसी तटस्थ हिस्से में पुतिन से मिलना चाहते हैं। इसमें स्विटजरलैंड, ऑस्ट्रिया और तुर्की जैसे देश भी शामिल हो सकते हैं। हंगरी की ओर से यूक्रेन का समर्थन करने का विरोध करते हुए बुडापेस्ट में उन्होंने बैठक का प्रस्ताव भी रद्द कर दिया था।

    यूक्रेन के विदेश मंत्री एंड्री साइबिहा ने कहा है कि रुस ने पश्चिमी यूक्रेन में एक प्रमुख अमेरिकी इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चर पर हमला किया है। उन्होंने और कोई जानकारी नहीं दी। यूक्रेन के पश्चिमी हिस्से देश के पूर्व और दक्षिण में युद्धक्षेत्र की फ्रंटलाइन से बहुत ही दूर हैं। ऐसा कहा जाता है कि यूक्रेन के पश्चिमी सहयोगियों की ओर से ज्यादातर जो सैन्य सेवाएं वहीं पहुंची जाती है इसलिए इस बार रुस ने पश्चिमी यूक्रेन पर हमला किया।

    आंकड़ों की मानें तो ड्रोनों की संख्या के आधार पर इस साल रुस का यह तीसरा सबसे बड़ा हवाई हमला था वहीं मिसाइलों की संख्या के आधार पर यह आठवां बड़ा हमला था। गौरतलब है कि इससे पहले जून में यूक्रेन की एक स्पेशल फोर्स ने रुस पर ताबड़तोड़ हवाई हमले किए थे। यूक्रेन ने रुस के हवाई ठिकानों को भी निशाना बनाया और जमीन पर मौजूद 41 बॉम्बर तबाह कर दिए। अनुमान यह भी लगाया जा रहा है कि इस हमले में रुस के 30 फीसदी से ज्यादा बॉम्बर्स फ्लीट और रडार सिस्टम को नुकसान पहुंचा था।

  • जंग का मैदान बना थाना, सब इंस्पेक्टर और महिला में हुई हाथापाई, देखें वीडियो

    जंग का मैदान बना थाना, सब इंस्पेक्टर और महिला में हुई हाथापाई, देखें वीडियो

    आगराः उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से एक चौंकाने वाली खबर आई है जहां एक महिला ने पुलिस के साथ ही मारपीट और बुरा व्यवहार किया है। यह घटना उस समय हुई जब एक महिला अपनी पुरानी शिकायत को लेकर थाने में पहुंची। इस दौरान देखते ही देखते थाना जंग का मैदान बन गया। दरअसल, पुलिस की मानें तो यह मामला सितंबर 2024 का है। इस दौरान महिला ने चोरी का मुकदमा दर्ज कराया था, इस पर जनवरी 2025 में अंतिम रिपोर्ट लगा दी गई थी, परंतु इसके बाद भी वो थाने में हंगामा करने पहुंची और पुलिसवालों के साथ भिड़ गई। वीडियो में यह साफ नजर आ रहा है कि महिला थाने के अंदर एक महिला सब-इंस्पेक्टर के साथ बहस रही है।

    इसके बाद वो हाथ उठाकर गुस्से में बातें करती है। पुलिसकर्मी उसको शांत करवाने की कोशिश भी करते हैं। महिला ने पहले थाना प्रभारी के साथ बुरा व्यवहार किया। इसके बाद उसने सब-इंस्पेक्टर के साथ धक्का-मुक्की शुरु कर दी। इस मामले पर पुलिस का बयान भी सामने आया है। उनका यह कहना है कि महिला ने जानबूझकर हंगामा किया और फिर उसने सोशल मीडिया पर वायरल कर दी है।

    इस वीडियो में वो झूठी छेड़खानी और मारपीट के आरोप लगाती हुई दिख रही है ताकि आगरा की पुलिस बदनाम हो जाए। पुलिस पर गंभीर आरोप लगाकर वो इंसाफ न मिलने पर आत्महत्या करने की भी बात कहती है। एक दूसरा वीडियो भी वायरल हुआ है जिसमें महिला के द्वारा चेहरे पर चोट के निशान नजर आ रहे हैं। उसका कहना है कि थाने में बंद करके उसके साथ मारपीट हुई और कपड़े फाड़ दिए। महिला का कहना है कि यदि मुझे न्याय नहीं मिला तो मैं सुसाइड कर लूंगी।

    पुलिस की मानें तो महिला ने सितंबर 2024 में चोरी की शिकायत दर्ज करवाई थी। इसकी जांच के बाद जनवरी 2025 में मामला बंद कर लिया था परंतु महिला फिर से थाने में आई और उसने अपनी शिकायत दोबारा से खोलने की मांग की। जब पुलिस ने उसको समझाया तो वो गुस्सा हो गई और उसने थाने में ही हंगामा शुरु कर दिया।

    उस महिला ने पहले महिला पुलिस को धक्का दिया। इसके बाद दोनों में हाथापाई शुरु हो गई। फिर महिला ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। उसका कहना है कि पुलिस ने उसके साथ जानबूझकर यह सब किया है हालांकि मामले में एसीपी का भी बयान आया है। एसीपी छत्ता पीयूष कांत राय का कहना है कि वायरल वीडियो में महिला के द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच हो रही है।

    इस पूरी घटना पर अगर बात करें तो इसमें महिला के द्वारा पुलिसकर्मियों के साथ बुरा व्यवहार हुआ है। वीडियो में महिला एक महिला पुलिसकर्मी के साथ बाल पकड़कर मारपीट करती हुई भी दिख रही है। वहीं बाकी के पुलिसकर्मी उसको बचाते हुए दिख रहे हैं।

     

     

  • पानी के तेज बहाव में बह गया बाइक सवार, देखें वीडियो

    पानी के तेज बहाव में बह गया बाइक सवार, देखें वीडियो

    कालाढूंगीः उतराखंड में नैनीताल जिले के कालाढूंगी क्षेत्र से एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना कालाढूंगी के कोटाबाग मार्ग पर स्थित गुरणी नाला की है, जहां तेज बारिश के चलते नाले का पानी सड़क पर बह रहा था। इसी बीच एक बाइक सवार युवक ने बहते पानी को नजरअंदाज करते हुए नाले को पार करने की कोशिश की। पहले तो वह धीरे-धीरे आगे बढ़ता है, लेकिन जैसे ही वह तेज बहाव वाले हिस्से में पहुंचता है, बाइक का संतुलन बिगड़ जाता है।

    वायरल वीडियो में शख्स जैसे ही बाइक लेकर नाले को पार करने के लिए आगे बढ़ता है। कुछ दूर तो वह धीमे-धीमे चला जाता है। लेकिन जहां पानी का बहाव तेज होता है, वहां उसकी गाड़ी पर प्रेशर आने लगता है। इस बीच जैसे ही वह संभलने की कोशिश करता है, पानी उसे अपने साथ ले जाता है और वह तेज बहाव में बहता हुआ सड़क से गिरते हुए मिट्टी और ढलान की ओर पानी के बहाव के साथ जाने लगता है।

    वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक बहते हुए सड़क किनारे की मिट्टी और ढलान की ओर गिरता चला जाता है। यह नजारा देखने वालों के रोंगटे खड़े कर देता है। गनीमत यह रही कि घटनास्थल पर गांव के कुछ लोग मौजूद थे, जिन्होंने तत्परता दिखाते हुए युवक की जान बचा ली। वरना यह हीरोगिरी एक बड़े हादसे का कारण बन सकती थी। वहीं, वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि आसपास मौजूद अन्य लोग पानी के बहाव को देखकर समझदारी से अपनी गाड़ियां रोक लेते हैं और युवक को ऐसा करने से मना भी करते हैं।

     

  • व्यक्ति के साथ हुई दिल दहलाने वाली घटना, देखें CCTV

    व्यक्ति के साथ हुई दिल दहलाने वाली घटना, देखें CCTV

    चंद्रपुरः महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में व्यक्ति के साथ चौंकाने वाली घटना घट गई। जहां जनता कॉलेज चौक पर स्थित सेवन स्टार बेकरी से एक युवक केक लेकर लौट रहा था। वह सड़क किनारे बने नाले के ऊपर स्लैब पर चल रहा था। इसी दौरान नाले का स्लैब टूट गया और युवक सीधे नाले में जा गिरा।

    घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक सामान्य तरीके से चल रहा था, लेकिन अचानक स्लैब टूटते ही उसके पैर फिसले और वह गहरे नाले में जा गिरा। वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक सामान्य तरीके से चल रहा था, लेकिन अचानक स्लैब टूटते ही उसके पैर फिसले और वह गहरे नाले में जा गिरा। गनीमत रही कि नाले में गिरते ही कई लोग दौड़ पड़े।

    लोगों की मदद से युवक को नाले से बाहर निकला। जानकारी के मुताबिक, युवक को ज्यादा चोटें नहीं आई है। इस घटना ने स्थानीय प्रशासन और नगर निगम की लापरवाही को उजागर कर दिया है। स्थानीय प्रशासन की लापरवाही की वजह से नाले पर रखे स्लैब पुराने और जर्जर हो जाते हैं। मरम्मत समय पर नहीं होती है जिसकी वजह से ऐसी घटनाएं घटती है।

     

  • Haryana News: डिपो होल्डरों से रिश्वत लेने वाले 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Haryana News: डिपो होल्डरों से रिश्वत लेने वाले 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    यमुनानगरः राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, पंचकूला ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए रिश्वतखोरी के मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शिकायतकर्ता की दी गई शिकायत पर कार्रवाई करते हुए गुलाब सिंह निवासी गांव बुढेडी, तहसील जगाधरी, जिला यमुनानगर (प्राइवेट व्यक्ति) को कमानी चौक, यमुनानगर से उस समय रंगे हाथों पकड़ लिया गया जब वह शिकायतकर्ता से राजेश कुमार यादव, निरीक्षक खाद्य एवं आपूर्ति विभाग यमुनानगर के कहने पर 7100/- रुपए नकद मंथली रिश्वत के रूप में ले रहा था। बाद में निरीक्षक राजेश कुमार यादव को भी रिश्वत मांगने संबंधित साक्ष्यों के आधार पर गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों के विरुद्ध अभियोग संख्या 10 दिनांक 20.08.2025 धारा 7ए पीसी एक्ट 1988 के तहत थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, पंचकूला में मामला दर्ज किया गया।

    शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि वह कस्बा बिलासपुर जिला यमुनानगर में सरकारी राशन डिपो चलाता है। इस सेंटर पर लगभग 85 सरकारी राशन डिपो हैं। करीब एक माह पूर्व निरीक्षक राजेश यादव ने गांव कपालमोचन में सभी डिपो धारकों की बैठक बुलाई थी। बैठक में उसने स्पष्ट कहा कि यदि किसी को डिपो चलाना है तो उसे नियमित मंथली देनी होगी। इस संदर्भ में उसने सभी डिपो धारकों से कहा कि रिश्वत की राशि गुलाब सिंह से मिलकर दी जाए, जिसे डिपो धारकों ने अपना प्रधान बनाया हुआ है।

    बैठक के बाद गुलाब सिंह शिकायतकर्ता के डिपो पर आया और बताया कि गेहूं के वितरण पर 10 रुपये प्रति क्विंटल की दर से मासिक रिश्वत देनी होगी, अन्यथा निरीक्षक राजेश यादव डिपो की सप्लाई रोक देगा और कोई न कोई कमी निकालकर कार्रवाई करेगा। शिकायतकर्ता द्वारा रिश्वत देने से इनकार करने पर गुलाब सिंह ने दोबारा चेतावनी दी कि तुम्हारे अलावा सभी डिपो धारक मंथली दे चुके हैं, यदि तुम और तुम्हारा साथी सुदेश (डिपो धारक) रिश्वत नहीं दोगे तो कार्रवाई झेलनी पड़ेगी। इसके बाद गुलाब सिंह ने 7100/- रुपये नकद रिश्वत राजेश यादव के लिए मांगी, जिस पर शिकायतकर्ता ने सतर्कता विभाग को अवगत कराया और आरोपियों को पकड़वाया। विजिलेंस इंस्पेक्टर सुरेश कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • Punjab News: बाजार से शरेआम युवती से फोन छीनकर लुटेरे फरार, देखें वीडियो

    Punjab News: बाजार से शरेआम युवती से फोन छीनकर लुटेरे फरार, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले में लूट की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामले में बाइक सवार लुटेरे ने एक महिला का मोबाइल फोन छीन लिया और मौके से फरार हो गया। यह पूरी घटना पास की एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

    जानकारी देते अनु ने बताया कि वह काम का पता करने बाजार आई थी और जब वह सड़क किनारे मोबाइल पर बात कर रही थी। तभी अचानक पीछे से तेज रफ्तार में एक बाइक सवार युवक आया और झपटा मारकर महिला के हाथ से मोबाइल फोन छीन लिया। इस दौरान उसने शोर मचाया लेकिन लुटेरे मौके से फरार हो गए। महिला ने पुलिस को मामले की शिकायत दे दी है। वहीं सारी घटना पास की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। फुटेज में लुटेरे साफ तौर पर देखे जा सकते हैं, जो बाइक पर फोन लूटकर फरार हो जाते हैं। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • बिना Icecream छोड़ Fitness Coach ने घटाया 10 Kg वजन, Chat Gpt की ली मदद

    बिना Icecream छोड़ Fitness Coach ने घटाया 10 Kg वजन, Chat Gpt की ली मदद

    सेहत: आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस अब सिर्फ क्लासरुम औऱ ऑफिस तक ही सीमित नहीं है। यह अब लोगों के किचन और फिटनेस रुटीन में भी शामिल हो चुकी है। डाइट प्लान बनाने से लेकर कैलोरी ट्रेक का इस्तेमाल करने के लिए लोग अपनी वेट लॉस जर्नी में इसका इस्तेमाल कर रहे हैं। हाल ही में फिटनेस कोच सिमरन वलेचा ने बताया है कि उन्होंने कैसे चैट जीपीटी की मदद से अपने पसंदीदा स्नैक्स को छोड़े बिना 10 किलो वजन कम किया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा कि – ‘मेरा चैट जीपीटी प्रॉम्पट लें और अपना वजन घटाने का डाइट प्लान बनाएं। उन्होंने कैप्शन में बताया है कि उन्होंने चैट जीपीटी की मदद कैसे मांगी थी। सिमरन ने लिखा कि – मेरी ऊंचाई इतनी और वजन इतना है मैं स्थायी तरीके से वजन कम करना चाहती हूं क्या आप मेरे लिए एक इंडियन डाइट चार्ट तैयार कर सकते हैं जिसमें 3 मुख्य भोजन और 2-4 नाश्ते शामिल हो। मैं 9-6 की नौकरी करती हूं और इतने घंटे ट्रैवल करती हूं मैं घर से भी काम करती हूं मैं सुबह/शाम/रात में कसरत करती हूं’।
    इतना ही नहीं सिमरन ने चैट जीपीटी को नाश्ते, लंच और डिनर में अपनी पसंद के हिसाब से डाइट चार्ट बनाने के लिए भी कहा। ऐसे में आप इस तरह की इंस्ट्रक्शन के जरिए चैट जीपीटी से अपने लिए भी डाइट चार्ट बनवा सकते हैं परंतु इस बात का ध्यान रखें कि चैट जीपीटी मेडिकल कंडीशन नहीं जानता है ऐसे में आप अपना डाइट प्लान किसी डॉक्टर से बनवाएं और फिर कोई भी डाइट प्लेन फॉलो करने से पहले एक बार डॉक्टर की सलाह जरुर लें।  
  • Punjab News: ट्रक का टायर फटने से हुआ हादसा, बाइक सवार की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: ट्रक का टायर फटने से हुआ हादसा, बाइक सवार की मौत, देखें वीडियो

    लुधियानाः खन्ना के मलेरकोटला रोड में भीषण सड़क हादसे की घटना सामने आई है। जहां अचानक चलते ट्रक का टायर फट गया और टायर का रिम उछलकर बाइक सवार को लग गया। इस घटना घटना में बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान 45 वर्षीय सोनी निवासी बघौर के रूप में हुई। बताया जा रहा है सोनी शादीशुदा है और उसके 2 बच्चे है। वह रसूलड़ा गांव के बस अड्डे के पास पंक्चर की दुकान चलाता था।

    घटना के दौरान सोनी बाइक पर गांव से आ रहा था। अचानक एक चलते ट्रक का टायर फट गया। टायर का रिम उछलकर बाइक सवार सोनी को जा लगा। चोट इतनी गंभीर थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

    पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया। मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया। सोनी अपने परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था। उनके पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चे हैं। एसएचओ सुखविंदरपाल सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

     

  • युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद ने दिया इस्तीफा

    युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद ने दिया इस्तीफा

    केरलः कांग्रेस विधायक राहुल ममकूट्टाथिल पर लेखिका हनी भास्करन और मॉडल रिनी एन जॉर्ज ने अश्लील आचरण के आरोप लगाए हैं। इन आरोपों के बाद राहुल ने युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। आज सुबह, कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष वी.डी. सतीसन ने कहा कि पार्टी इस मामले की गहन जांच करेगी। सतीसन ने यह भी आश्वासन दिया कि अगर आरोप सही पाए गए, तो पार्टी कोई भी नरमी नहीं दिखाएगी और सख्त कार्रवाई करेगी। उनका कहना था, “यह प्रक्रिया है। हम आरोपों की गंभीरता की जांच करेंगे। अगर मामला गंभीर हुआ तो हम तुरंत फैसला लेंगे और कोई देरी नहीं होगी।”

    महिला कांग्रेस की नेता बिंदु कृष्णा ने कहा कि उन्होंने पहले राहुल के खिलाफ कोई शिकायत नहीं सुनी थी। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी महिला को इस तरह का अनुभव नहीं होना चाहिए, और साइबरस्पेस में भी महिलाओं को असहमति और अप्रिय अनुभव से बचाना चाहिए। लेखिका हनी भास्करन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि राहुल ने उन्हें यात्रा के बारे में संदेश भेजे थे, जिनमें उन्होंने जवाब दिया था। हालांकि, राहुल के संदेश लगातार आते रहे, और जब हनी को लगा कि वह रुकने का इरादा नहीं रखते, तो उन्होंने जवाब देना बंद कर दिया। हनी ने कहा कि बाद में उन्हें यह भी पता चला कि राहुल ने उनके बारे में बुरा-भला कहा था। इसके बाद, मॉडल रिनी एन जॉर्ज ने भी आरोप लगाया कि राहुल ने उन्हें कई बार आपत्तिजनक संदेश भेजे और एक होटल में बुलाया।

    रिनी ने कहा कि जब उन्होंने पार्टी को सूचित करने की धमकी दी, तो राहुल ने उन्हें चुनौती दी। रिनी ने यह भी आरोप लगाया कि पार्टी के भीतर राहुल को कई अवसर दिए गए, जबकि उन्होंने महिला कार्यकर्ताओं को भी इसी तरह के अनुभवों का सामना कराया था। रिनी ने कहा, “मैंने सोशल मीडिया पर देखा कि कई महिलाओं को ऐसी ही समस्याओं का सामना करना पड़ा है, इसलिए मैंने सबके लिए बोलने का फैसला किया।” इस मामले के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पलक्कड़ विधायक राहुल ममकूट्थाथिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और इस्तीफे की मांग की। फिलहाल, रिनी एन जॉर्ज ने कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई है। मामले की जांच जारी है, और पार्टी द्वारा उचित कार्रवाई की प्रतीक्षा की जा रही है।

  • Jalandhar News: गोली लगने से घायल डॉक्टर राहुल का आया बयान, हालाचाल जानने पहुंचे विधायक परगट सिंह, देखें वीडियो

    Jalandhar News: गोली लगने से घायल डॉक्टर राहुल का आया बयान, हालाचाल जानने पहुंचे विधायक परगट सिंह, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: अर्बन एस्टेट फेस 2 में हमलावारों द्वारा किडनी अस्पताल के डॉक्टर राहुल सूद पर गोली चलाई गई। इस घटना में गोली लगने से घायल डॉक्टर राहुल सूद का अस्पताल में उपचार चल रहा है। दरअसल, अर्बन एस्टेट की सुपर मार्कीट में वह बेटी के बर्थडे के लिए शॉपिंग करने गए थे, जहां पर पहले से बाइक सवार हमलावार घात लगाकर बैठे हुए थे। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई थी। जिसमेें डॉक्टर को जबरदस्ती गाड़ी में बिठाकर ले जाने की कोशिश की गई। लेकिन गोली चलने के बाद हमलावार मौके से फरार हो गए। वहीं आज किडनी अस्पताल में डॉक्टर का हालचाल जानने कैंट से विधायक परगट सिंह पहुंचे।

    दूसरी ओर मीडिया से बात करते हुए डॉक्टर राहुल ने बताया कि वह अस्पताल से काम खत्म करने के बाद वह मार्किट में गए थे। जैसे ही वह मार्किट में सामान लेकर बाहर आए तो उन्हें कुछ नौजवानों ने घेर लिया और गाड़ी में बैठने की जिद्द करने लगे। डॉक्टर ने गाड़ी में बैठने से मना किया और उन्हें कहा कि जो सामान चाहिए वह गाड़ी से ले लें। डॉक्टर ने कहा कि जिसके बाद उन्होंने जब उन्होंने विरोध करते हुए उन्हें धक्का दिया तो हमलावारों ने गोलियां चला दी। जिसके बाद उन्हें दो फायर हवा में किए और एक फायर उनके पैर में किया।

    इस घटना में घायल होने पर उन्होंने लोगों को मदद के लिए बुलाया। जिसके बाद लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया। इस घटना में पैर में फैक्चर आया है। उन्होंने कहा कि उनकी किसी के साथ कोई रंजिश नहीं है और ना ही उन्हें कभी फिरौती की कोई कॉल आई है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। वहीं डॉक्टर का हालचाल जानने के लिए कैंट से विधायक परगट सिंह पहुंचे है।

    जहां उन्होंने कहा कि डॉक्टर के पैर में गोली लगी है और उनकी हालत में अब सुधार है। इस घटना को लेकर विधयाक ने निंदनीय बताया है। विधायक ने कहाकि आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही असल वारदात के बारे में पता चल पाएगा। वहीं विधायक ने कांग्रेस के सीनियर नेता नवजोत सिंह सिद्धूू के चुनाव लड़ने या प्रचार करने को लेकर कहा कि अभी इस मामले को लेकर नवजोत सिद्धूू से बात नहीं हुई है। इस समय सिद्धू परिवार विदेश दौरे पर घूमने के लिए गया हुआ है।

    वहीं पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर परगट सिंह ने कहा कि पार्टी में नेताओं के बीच कुछ डिफ्रेंस है, लेकिन जल्द उन्हें सुलझा लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि 2027 के चुनावों के दौरान जल्द पार्टी एकजुट होगी और टीम मिलकर चुनाव लड़ेंगी। उन्होंने दावा किया है कि निजी विवाद राज्य से बड़े नहीं होते है, ऐसे में जल्द सभी नेता एक मंच पर इकट्ठे होंगे।