Blog

  • मंगलवार को केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर दाखिल करवाएंगे चैतन्य शर्मा का नामांकन 

    मंगलवार को केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर दाखिल करवाएंगे चैतन्य शर्मा का नामांकन 

    ऊना/सुशील पंडित: भद्रकाली में सोमवार शाम को गगरेट विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव हेतु भाजपा प्रत्याशी चैतन्य शर्मा की अगुवाई में नमो टी स्टाल लगाया गया, जहाँ स्थानीय गाँववासियो एवम राहगीरों को चाय परोसी गयी। गपशप एवम चाय की चुस्कियो के बीच चैतन्य शर्मा ने जनता का समर्थन माँगा।नमो चाय पीने वालों में महिलाएं, बच्चे, बुर्जुग और विभिन्न पेशों के लोग शामिल थे जिनसे देश हित में भाजपा को वोट देने की अपील की गई। इस दौरान जहाँ केन्द्र सरकार की जनहितेषी योजनाओं पर प्रकाश डाला गया वही प्रदेश कांग्रेस सरकार की नाकामियों पर भी चैतन्य शर्मा ने तीखे प्रहार किये। 

    चैतन्य शर्मा ने कहा कि आज कांग्रेस देश को खोखला करने का षड़यंत्र कर रही है और अगर मतदाताओं ने कहीं चूक कर दी तो आने वाली पीढ़ीयों के लिए परिस्थितियां भयावह होगी। चैतन्य शर्मा ने कहा कि देश मोदी के नेतृत्व में पुर्नजागरण के दौर से गुजर रहा है और अगर वोटर्स कांग्रेस की झूठी गारंटीयो के लालच में आ गया तो देश की अर्थव्यवस्था की रफ्तार थम जाएगी। इस दौरान महिलाओ ने 1500 रूपये न मिलने एवम गोबर न खरीदने पर तंज कसे। चैतन्य शर्मा ने कहा कि प्रदेश सुक्खू सरकार मात्र मित्रों की सरकार बनकर रह गयी है जिसमें न तो विधायकों की कद्र हुई न ही मंत्रियों की। वन मैन आर्मी के तहत निर्णय लिए गये जिससे न तो जनता का भला हुआ और न ही प्रदेश का विकास।

    चैतन्य शर्मा ने कहा जो वक़ील हिमाचल के हितों के खिलाफ केस लडता रहा, जो वकील श्री राम जन्म भूमि पर मंदिर निर्माण को रोकता रहा, उसको वोट करने के लिए उनका जमीर न माना इसलिए उन्होंने राज्यसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट डाला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता उन्हें चाहे झूठ के सहारे जितना मर्जी बदनाम कर ले लेकिन कोरोना कॉल में गगरेट की जनता का दुःखदर्द बाँटने वाले चैतन्य शर्मा को जनता का प्यार हर हाल में मिलेगा और गगरेट उपचुनाव में भाजपा की जीत के साथ प्रदेश में भाजपा सरकार बनना तय है।
    केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर करवाएंगे चैतन्य शर्मा का नामांकन दाखिल 
    गगरेट विधानसभा उपचुनाव हेतु भाजपा प्रत्याशी 14 मई 2024 दिन मंगलवार को नामांकन दाखिल करेंगे, इस दौरान केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर एवं वरिष्ठ भाजपा नेता उपस्थित रहेंगे। मंडल भाजपा मीडिया प्रभारी दीपक जसवाल ने बताया कि सर्वप्रथम मंगलवार सुबह आठ बजे भंजाल बड़ा तालाब ग्राउंड में भाजपा कार्यकर्ताओ का एकत्रितकरण होगा और फिर भाजपा कार्यकर्ता एक रैली निकालते हुए गगरेट पहुंचेगे, जहाँ एसडीएम कार्यालय में नामांकन दाखिल करने के पश्चात उमेद पैलेस में एक विशाल जनसभा को सम्बोधित करेंगे।
  • पंजाब : पेंट की दुकान में लगी भीषण आग, देखें वीडियो 

    पंजाब : पेंट की दुकान में लगी भीषण आग, देखें वीडियो 

    लुधियाना: शिंगार रोड पर पेंट के शोरुम में भयावक आग लग गई। आग लगने का कारण फिलहाल शार्ट सर्कट माना जा रहा है। आग लगने के तुरंत बाद बाजार में भगदड़ मच गई।
    आस-पास के दुकानदारों ने आग बुझाने की काफी कोशिश की लेकिन आग की लपटें बढ़ती रही।

    आग पहली मंजिल पर लगी। आग की लपटें काफी दूरी से आसमान में नजर आ रही थी। आस-पास के दुकानदारों ने भी अपनी दुकानें बंद कर दी। यह आग जीएस इंटरप्राइजेज के लगी है। लोगों ने इलाका पुलिस को भी सूचित कर दिया है। दुकानदारों में काफी सहमा हुआ है।

  • जालंधरः मैन चौंक से सरेआम फोन छिन कर स्नेचर फरार, देखें Live

    जालंधरः मैन चौंक से सरेआम फोन छिन कर स्नेचर फरार, देखें Live

    जालंधर, ENS: महानगर में चोरी और लूटपाट की वारदातें कुछ दिनों में आम देखने को मिल रही है। चुनाव आयोग लगने के बावजुद भी पुलिस की चोकसी कहीं भी दिखाई नहीं दे रही है। थाना 4 के अधिन पड़ते भगवान वाल्मीकि चौंक पर लुटेरों द्वारा सरेआम युवक से मौलबिले छीनने  मामला सामने आया है। 


     पीड़ित पारस ने बताया कि वह PPR से रैनक बाजार मार्किट से कपड़े लेने आया था।  जब वह रिक्शा से उतरा तो एक एक्टिवा पर युवक आया जिसने काले रंग के कपड़े पहने हुए थे और मुंह पर रुमाल बांधा हुआ था। 

    पारस फोन पर बात कर रहा था इतने में लुटेरा उसका फोन छीन कर  सिविल अस्पताल की ओर एक्टिवा लेकर फरार हो गया। पीड़ित ने लोगों को पकड़ने की गुहार लगाई एक व्यक्ति ने लुटेरे का पिछा करने की कोशिश भी कि लेकिन लुटेरा हाथ नहीं आया ।

  • जमीनी विवाद में पिता पुत्र ने पीटा 60 वर्षिय बुजुर्ग ,दो दांत टूटे व आई अंदरूनी चोटें

    ऊना/ सुशील पंडित: उपमंडल बंगाणा क्षेत्र की मुच्छाली पंचायत के गांव वौट के सुरम सिंह पुत्र शिव राम उम्र लगभग 60 साल ने पुलिस थाना बंगाणा में शिकायत दर्ज करवाई है कि।गांव के ही ओंकार सिंह पुत्र बली राम व मुनीश कुमार पुत्र ओंकार सिंह ने उनकी मलकीयत भूमि से पेड़ काट लिए।जब सुरम सिंह ने इसका विरोध किया तो इन दोनों ने सुरम सिंह की जम कर पिटाई कर डाली।इस मारपीट में सुरम सिंह के दो दांत टूट गए हैं।बहीं पर कान पर भी चोटे आई है।बहीं पर सुरम सिंह का मैडिकल करवाया जा रहा है। बहीं पर पुलिस थाना प्रभारी अनिल उपाध्याय का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है बहीं पर मैडीकल रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई होगी।
  • पंजाब : खंबे से टकराने से बाइक सवार की मौ+त, CCTV

    पंजाब : खंबे से टकराने से बाइक सवार की मौ+त, CCTV

    लुधियाना : पंजाब के लुधियाना में देर रात बाइक सवार युवक ही खंबे से टकरा गया। जिस कारण उसकी मौत हो गई। युवक के पीछे स्विफ्ट कार और बाइक पर कुछ अज्ञात लुटेरे लग गए। खुद का बचाव करने के लिए जब उसने बाइक दौड़ाया तो वह खंबे से जा टकराया। उसके साथ बाइक पर बैठे उसके दोस्त के गंभीर चोट आई। मौके पर ही युवक की मौत हो गई। घटना स्थल की वीडियो भी सामने आई है।

     मरने वाले का नाम दिनेश कुमार है। जो कारपेंटर का काम करता है। देर रात दिनेश अपने दोस्तों के साथ एसआरएस सिनेमा से मूवी देख कर वापिस घर जा रहा था। उसके साथ एक स्कूटी पर उसके दो दोस्त भी थी। दिनेश के साथी भूपिंद्र ने पुलिस को बताया कि वह मोहल्ला गोबिंद नगर न्यू शिमलापुरी का रहने वाला है। मुल्लांपुर के विला रिजोर्ट में वह विसकी बार चलाता है। उसने बताया कि बीते रात वह दिनेश, निखिल  और रोहित के साथ फिल्म देखने गया था। फिल्म देख कर रात करीब 1 बजे वह वापिस घर जा रहे थे। इस दौरान दिनेश की बाइक पर उसके साथ निखिल बैठा था। एक्टिवा वह खुद चला रहा था उसके पीछे रोहित सैणी बैठा था।

    करीब सवा 1 बजे वह ढोलेवाल नजदीक थाना डिवीजन नंबर 6 के पास पहुंचे तो 3 अज्ञात युवक सड़क पर खड़े थे। वहीं सड़क के दूसरी तरफ करीब 5 से 6 युवक मौजूद थे। उन युवकों ने उन्हें रुकने का इशारा किया लेकिन वह रुके नहीं। उन लोगों ने उनके पीछे स्विफ्ट कार लगा दी। कुछ युवक कार से बेसबाल के डंडा निकाल कर मारने की कोशिश कर रहे थे। मिल्ट्री गेट के पास आकर बदमाशों ने रुकने के लिए आवाज भी लगाई। अज्ञात युवक पीछे लग जाने के कारण शेरपुर चौक से उन्होंने बाइक रांग साइड ही भगाई।

    भूपिंद्र मुताबिक जैसे ही उन्होंने अपना बचाव करने के लिए बाइक और एक्टिवा डाबा रोड की तरफ घुमाया तो बदमाश कार और बाइकों पर उनके पीछे लग गए। कार से एक युवक ने दिनेश पर बेसबाल के डंडे से वार करने की भी कोशिश की। बदमाशों ने बाइक का जानबूझ कर एक्सीडेंट किया। बाइक का संतुलन बिगड़ने के कारण दिनेश का बाइक खंबे से टकरा गया। भूपिंद्र ने कहा कि वह रोहित सैणी के साथ पीछे आ रहा था। दिनेश और निखिल खून से लथपथ जमीन पर गिरे थे। प्राइवेट कार की मदद से मोहन दाई अस्पताल लेकर गए लेकिन डाक्टरों ने दिनेश को मृतक करार दिया। जबकि निखिल की हालत नाजुक है। फिलहाल थाना डिवीजन नंबर 6 की पुलिस ने IPC की धारा 304,337,338,427 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। दिनेश के शव का पोस्टमाटर्म करवा परिवार ने शव का संस्कार कर दिया है।

  • सरकार गिराने वालों का जल्द होगा पर्दाफाश:- उप मुख्यमंत्री

    सरकार गिराने वालों का जल्द होगा पर्दाफाश:- उप मुख्यमंत्री

    जयराम ठाकुर कंगना रणौत को मंडी से नहीं जिता पाएंगे :- मुकेश
    ऊना/सुशील पंडित: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि चौदह मई को प्रदेश में नामांकन-पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि समाप्त होने के दो-तीन बाद प्रदेश के तीन और विधायक पूर्व विधायक हो जाएंगे। चार जून को चुनाव परिणाम आने के बाद प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस संख्या बल में चालीस हो जाएगी और भाजपा पच्चीस पर रह जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस तो छह विधानसभा उपचुनाव के साथ लोकसभा की चार सीटें भी जीत रही है लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कंगना रणौत को मंडी से नहीं जिता पाएंगे।

    मुकेश अग्निहोत्री सोमवार को विधानसभा क्षेत्र गगरेट से हो रहे उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी राकेश कालिया के नामांकन-पत्र दाखिल करने से पहले आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को शिमला की कुर्सी पर बैठने में जल्दी थी। इसलिए ही भाजपा ने सरकार गिराने का षड़यंत्र रचा। जयराम ठाकुर यह तो कहते हैं कि हम एक राज्यसभा सीट जीत गए लेकिन ये भूल गए कि छह विधानसभा उपचुनाव हार रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसका भी जल्द ही पर्दाफाश होगा कि सरकार गिराने की साजिश किसने और कैसे रची। 
    उन्होंने कहा कि राकेश कालिया के नामांकन-पत्र दाखिल करने के लिए आयोजित कार्यक्रम में अपार जनसमूह देख कर पता चल रहा है कि राकेश कालिया बहुत बड़े अंतर के साथ जीत रहे हैं लेकिन लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल सिंह रायजादा के समर्थन में जिस प्रकार अपार जनसमूह हमीरपुर में उमड़ा वह भी यह बता रहा है कि इस बार हमीरपुर की जनता भी बदलाव के मूड में है। बिलासपुर के लोग इस बार ऊना का साथ देने को तैयार हैं। ऊना के लोग भी इस बार सतपाल रायजादा को भरपूर आर्शीवाद दें ताकि दमदार आवाज इस बार लोकसभा में गूंज सके और इस लोकसभा क्षेत्र के मुद्दे उठा सके। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र गगरेट से आ रही रिपोर्टों से पता चल रहा है कि राकेश कालिया की गाड़ी यहां से निकल चुकी है जो सीधे शिमला जाकर रुकेगी। इसलिए जिसने इस गाड़ी पर चढ़ना है अभी भी चढ़ जाए।
  • सतपाल रायजादा दिलेर आदमी, जनता को ऐसे सांसद की जरूरत: मुकेश

    सतपाल रायजादा दिलेर आदमी, जनता को ऐसे सांसद की जरूरत: मुकेश

    कांग्रेस प्रत्याशी के नामांकन में उमड़े जनसैलाब से भाजपा में पैदा हुआ डर
    ऊना/सुशील पंडित: प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्रिहोत्री ने कहा कि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल रायजादा दिलेर आदमी है। जनता को प्रदेश के विकास व दुख की घड़ी में ऐसे सांसद की जरूरत है। डिप्टी सीएम मुकेश अग्रिहोत्री सोमवार को गगरेट में कांग्रेस प्रत्याशी राकेश कालिया के नामांकन  के दौरान आयोजित जनसभा व हरोली में आयोजित एससी सेल सम्मेलन की बैठक में बोल रहे थे। इस दौरान हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल रायजादा भी साथ रहे। डिप्टी सीएम मुकेश अग्रिहोत्री ने कहा कि हमीरपुर ससंदीय सीट को भाजपा हल्के में लेकर चल रही थी, लेकिन कांग्रेस की चल रही लहर के चलते सतपाल रायजादा के नाम से अब भाजपा खौफ खा रहे हैं।

    मुकेश अग्रिहोत्री ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल रायजादा के हमीरपुर में हुए नामांकन के दौरान उमड़े जनसैलाब ने भाजपा को हिलाकर रख दिया है। उन्होंने कहा कि आज तक अपने जीवन काल में ऐसी रैली नहीं देखी, जिस प्रकार की रैली सतपाल रायजादा के नामांकन के दौरान देखी। उन्होंने कहा कि बिलासपुर की जनता भी ऊना के साथ चलने की बात कह रही है। मुकेश अग्रिहोत्री ने कहा कि जिस प्रकार की भीड़ गगरेट, हरोली व ऊना की बैठकों में उमड़ रही है, उससे साफ है कि जिला ऊना से सतपाल रायजादा को रिकॉर्ड लीड़ मिलेगी। उन्होंने जिला की जनता से आह्वान किया कि अपना वोट अपने जिला के नाम कर दो। उन्होंने कहा कि परिवहन मंत्री के नाते एक बस रूट ऊना से दिल्ली के लिए चलाया जाएगा, जिसके चलते ऊना के लोग सीधा दिल्ली में जाकर सतपाल रायजादा से मिल सकेंगे। 

    जय श्री राम का नाम लेकर वोट मांगने वाले छलिए: रायजादा
    गगरेट व हरोली में आयोजित जनसभा के दौरान हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल रायजादा ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा जब सत्ता में आई, तो बड़े बड़े वायदे किए थे। 15 लाख की बात करते थे। 450 का सिलेंडर 1200 का मिलने लगा। मंहगाई चरम पर पहुंचा दी। सत्ता में आए तो युवाओं को अग्निवीर बना दिया। उन्होंने कहा कि अनुराग ठाकुर ने ऐसा क्या काम किया, जो लेफ्टिनेंट बन गए। क्या अनुराग अपने बेटे या परिवार से किसी को अग्रिवीर बनाएंगे।

    उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर बड़ी-बड़ी बातें करते हैं। कभी पाकिस्तान तो कभी अमेरिका की बात करते हैं। चुनावों के दौरान हमीरपुर संसदीय क्षेत्र की जनता की याद आ जाती है। उन्होंने कहा कि भाजपा  राम के नाम पर वोट मांग रही है। उन्होंने कहा कि जय श्री राम का लेकर वोट मांगने वाले छलिए हैं। जिन्हें सिर्फ वोट लेने से मतलब है। जिसका उदाहरण प्रदेश में आई आपदा के दौरान साफ देखा गया। रायजादा ने कहा कि डिप्टी सीएम मुकेश अग्रिहोत्री के आदर्शों पर चलकर विकास करेंगें। अग्रिवीर के लिए संसद में आवाज़ उठाएंगे। साथ ही प्रदेश की आवाज बनुगां, इसके लिए अगर सडक़ो पर उतरना पड़ा, तो पीछे नहीं हटेंगे।
  • पूरी तरह एकजुट हो जाए ऊना ताकि जिला को मिले सांसद: राघव

    ऊना/सुशील पंडित: जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष राघव राणा ने कहा है कि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से 4 बार जीत चुके अनुराग ठाकुर ने क्षेत्र के विकास के लिए अब तक कोई काम नहीं किया है। पर्यटकों की तरह हिमाचल आकर चंद दिन घूमकर वापिस चले जाते हैं। आपदा के समय भी अनुराग ठाकुर ने हिमाचल का रूख नहीं किया और अग्रिवीर योजना से युवाओं के हितों से जो खिलवाड़ हुआ है उसके खिलाफ भी वह केंद्र में कुछ नहीं बोल पाए। उन्होंने कहा कि जनता को अब उन्हें मौका नहीं देना चाहिए।

    ऊना जिला के लोगों को भी अब एकजुटता दिखानी चाहिए और कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल सिंह रायजादा के पक्ष में जमकर वोट देनी चाहिए ताकि ऊना जिला को भी प्रतिनिधित्व का मौका मिल पाए। उन्होंने कहा कि सतपाल रायजादा अच्छे लीडर हैं और मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सुक्क्षू व उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्रिहोत्री दोनों के करीबी हैं। उनके सांसद बनने से पूरे संसदीय क्षेत्र को फायदा होगा और संसदीय क्षेत्र विकास के नए आयाम छूएगा। पिछले कई सालों से हमीरपुर को प्रतिनिधित्व का मौका मिलता रहा है लेकिन इस बार ऊना को प्रतिनिधित्व का मौका मिलना चाहिए।

  • वशिष्ट पब्लिक स्कूल के 26 बच्चों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किये

    वशिष्ट पब्लिक स्कूल के 26 बच्चों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किये

    ऊना/सुशील पंडित: सी .बी.एस.ई की ओर से घोषित 10 वी और 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में वशिष्ट पब्लिक स्कूल ऊना के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। स्कूल के 26 बच्चों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। 12वी कक्षा के विज्ञान संकाय में वशिष्ट पब्लिक स्कूल के ऋत्विक सैनी ने 96% अंक लेकर जिला ऊना में प्रथम स्थान हासिल किया । अश्लेष साहनी ने 94 प्रतिशत अंक लेकर द्वितीय स्थान हासिल किया। आदित्य लाल तथा ईशान शर्मा ने 92 प्रतिशत अंक लेकर तृतीय स्थान हासिल किया। इसके अलावा कनिष्का विज ने 91% ,अमिति शर्मा ने 91% ,आकांक्षा रायजादा ने 90% तथा हरमन जोत कौर ने 90% अंक हासिल किए ।

     कॉमर्स संकाय में शिवांश ने 96% अंक लेकर जिला ऊना में प्रथम स्थान हासिल किया ।तनुष भोगल ने 94% अंक लेकर द्वितीय स्थान हासिल किया। शगुन ठाकुर ने 93.6% अंक लेकर तृतीय स्थान हासिल किया। अंबिका रसिन ने 93%, समर्थ ने 90%, जैसमीन कुमार ने 90% अंक हासिल किए। आर्यन कानूनगो और तनुष भोगल ने शारीरिक शिक्षा विषय में शत- प्रतिशत अंक हासिल किए।शिवांश ने बिजनेस स्टडीज में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वशिष्ट पब्लिक स्कूल के12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में 14 बच्चों ने 90% से अधिक और 36 बच्चों ने 80% से अधिक अंक प्राप्त किए। सीबीएसई की ओर से घोषित दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में वशिष्ट पब्लिक स्कूल की छात्रा राशि ने 97% अंक लेकर जिला ऊना में प्रथम स्थान हासिल किया है।

    वृंदा ने 93% अंक लेकर द्वितीय स्थान हासिल किया। श्रुति सुधा पांडा ने 92.2% अंक लेकर तृतीय स्थान हासिल किया। इसके अलावा आंचल ने 92% आयुषी रायजादा ने 92% प्रांजल कौशल ने 92% अनुष्का ने 91% विनायक राणा ने 90.4% आशीष ने 90% अनामिका पुरी 90% रितिका 90% अक्षित सिंह ने 90% अंक प्राप्त किए हैं। वशिष्ट पब्लिक स्कूल के दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में 12 बच्चों ने 90% से अधिक और और 29 बच्चों ने 80% से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। ऐसे परिणाम की घोषणा सुनकर सभी में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। अभिभावकों ने इसका श्रेय स्कूल प्रबंधन व स्टाफ को दिया। स्कूल के प्रधानाचार्य दीपक कौशल ने विश्वास दिलाया कि भविष्य में शिक्षा के स्तर को ऊंँचा उठाने का प्रयास होता रहेगा ।स्कूल के निदेशक अनुज वशिष्ट ने कहा कि यह वशिष्ट पब्लिक स्कूल की मजबूत टीम की मेहनत का नतीजा है। स्कूल के चेयरमैन सतपाल वशिष्ट ने अभिभावकों, स्कूल स्टाफ तथा बच्चों को इस शानदार सफलता पर बधाई दी ।

  • हिमाचल विधानसभा उपचुनाव

    हिमाचल विधानसभा उपचुनाव

    13 को गगरेट में 4 और कुटलैहड़ में 2 नामांकन


    ऊना/ सुशील पंडित:
    विधानसभा उप चुनाव के लिए ऊना जिले के कुटलैहड़ विधानसभा से सोमवार 13 मई को गगरेट में 4 और कुटलैहड़ में 2 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन दाखिल किए। निर्वाचन अधिकारी एसडीएम बंगाणा सोनू गोयल ने बताया कि कुटलैहड़ से चंचल सिंह, आयु 77 वर्ष, पुत्र बिशन सिंह, गांव व डाकघर चलोला, तहसील ऊना, जिला ऊना ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन भरा। वहीं कुटलैहड़ से ही मनोहर लाल, आयु 60 वर्ष, पुत्र कृष्ण दत्त, गांव व डाकघर समूरकलां, तहसील ऊना, जिला ऊना ने भारतीय जनता पार्टी के कवरिंग उम्मीदवार के तौर पर अपना नामांकन दाखिल किया। वहीं, गगरेट विधानसभा से सोमवार को 4 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन निर्वाचन अधिकारी एसडीएम गगरेट को सौंपे।

    निर्वाचन अधिकारी एसडीएम गगरेट सौमिल गौतम ने बताया कि गगरेट विधानसभा से राकेश कालिया, आयु 55 वर्ष, पुत्र मदन लाल, गांव व डाकघर भंजाल, शंकर नगर, तहसील घनारी, जिला ऊना ने इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्यार्शी के तौर पर नामांकन दाखिल किया। वहीं रेणु कालिया, आयु 47 वर्ष, पत्नी राकेश कालिया, गांव व डाकघर भंजाल, शंकर नगर, तहसील घनारी, जिला ऊना ने इंडियन नेशनल कांग्रेस के कवरिंग उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन भरा। मोहित बग्गा, आयु 35 वर्ष, पुत्र मोहिंदर पाल बग्गा, गांव व डाकघर गगरेट, उप तहसील कलोह, जिला ऊना ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर अपना नामांकन दर्ज किया। इसके अलावा अशोक सौंखला, आयु 37 वर्ष पुत्र परम जीत सिंह, गांव व डाकघर अम्बोआ, तहसील घनारी, जिला ऊना ने आजाद उम्मीदवार के तौर पर अपना नामांकन दाखिल किया।