Blog

  • Punjab दौरे पर आई केंद्रीय मंत्री Smriti Irani ने महागठबंधन का किया घेराव

    Punjab दौरे पर आई केंद्रीय मंत्री Smriti Irani ने महागठबंधन का किया घेराव

    कहा- कांग्रेस में भूकंप आना, और केजरीवाल का जेल जाना है तय

    मोगाः पंजाब के मोगा में आज केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने चुनावी रैली का आयोजन किया। उन्होंने महागठबंधन पर निशाना कसते हुए कहा कि चार जून को दो बातें पक्की है। भाजपा का जीतना और केजरीवाल का जेल में जाना। उन्होंने कहा कि जैसे भाजपा का जीतना तय है वैसे ही कांग्रेस के खेमे में भूकंप का आना तय है। स्मृति ईरानी ने कहा कि नरेंद्र मोदी तपती धूप में काम करते हैं और तभी जीत पक्की होती है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जी को गर्मी लगती है, वह स्टेज पर खड़े होकर बोतल सिर में डालकर ठंडक लेते हैं। पंजाब को लेकर स्मृति ने कहा कि यह वो पंजाब है जिसने देश की सरहदों की रक्षा की। यह वो पंजाब है जिस पर 1984 में कांग्रेस की सरकारों ने हमले किए मगर अब पंजाब और फरीदकोट वासियों को समझ लेना चाहिए कि नरेंद्र मोदी फिर से प्रधानमंत्री बन रहे हैं और अब चूकना नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर मोदी न होते तो करतारपुर कॉरिडोर न खुलता। यदि मोदी न होते तो फरीदकोट के 1 लाख 89 हजार परिवारों को आयुष्मान कार्ड की योजना का फायदा नहीं उठा पाते। उन्होंने कहा कि 55 हजार किसानों को पैसा उनके खाते में नहीं मिलता। 3 लाख 23 हजार लोगों को राशन नहीं मिला उन्होंने कहा कि कोविड की एक डोज का खर्च 600 रुपए होता है जबकि दो डोज का 1200 रुपए। यानी एक परिवार के 5 सदस्यों पर 6 हजार रुपए खर्च आता है। केंद्रिय मंत्री ने कहा कि मोदी ही हैं जिन्होंने यह निशुल्क दवा दी है। उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस को रीजेक्शन का इंजेक्शन लगाओ और भाजपा जिताओ। स्मृति इरानी ने राम मंदिर का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि राम मंदिर के निर्माण से लोगों में कितनी खुशी है। कितने लोगों ने रामं मंदिर के दर्शन किए। कांग्रेस ने प्रचार किया कि मंदिर बनेगा तो नुकसान होगा। कांग्रेस ने कहा कि 370 हटी तो खून की नदियां बहेंगी। बहीं क्या।
  • Punjab: इस पोलिंग बूथ पर लोगों को मिलेंगी Airport वाली सुविधा

    Punjab: इस पोलिंग बूथ पर लोगों को मिलेंगी Airport वाली सुविधा

    वहीं मुफ्त मेहंदी-टैटू की सुविधा सहित मिलेगी Free Ice Cream

    श्री आनंदपुर साहिबः लोकसभा क्षेत्र श्री आनंदपुर साहिब में वोटिंग का स्तर बढ़ाने के लिए चुनाव आयोग ने शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट की थीम पर सुपर मॉडल पोलिंग बूथ बनाया है। यहां मतदाताओं को ऐसा महसूस होगा मानो वे हवाईअड्डे पर आ गए हों। इतना ही नहीं, वोटिंग स्याही दिखाने पर मेंहदी और टैटू भी मुफ्त मिलेगा। साथ ही लोग आइसक्रीम का मुफ्त में स्वाद भी ले सकेंगे।

    मिलेगी हवाई अड्डे वाली सुविधाएं

    यह मतदान केंद्र एमिटी इंटरनेशनल स्कूल में बनाया गया है। इसमें लिखा है ‘जी आया नूं’। इसके साथ नीचे पंजाबी में लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से आपकी उड़ान लिखी हुई है। अंदर प्रवेश करते ही फूलों से बना एक द्वार है। जहां से कॉर्पोरेट से आपका स्वागत होगा। इसी के साथ यहां आपका ढोल-नगाड़ों की आवाज से स्वागत किया जाएगा। इसके बाद अब हम मतदान केंद्र के अंदर आएंगे। जहां बैठने की सुविधा के साथ-साथ आपके लिए पीने के पानी की व्यवस्था होगी। इस दौरान वहां पर एक तरफ लड़कियां सिलाई-कढ़ाई का काम कर रही होंगी। इसके बाद वहां पोलिंग बूथ के अंदर जब जाएंगे वहां पर एक हेल्प डेस्क होगी। जहां आपको बताया जाएगा कि आपका वोट किस कमरे में डाला जाएगा।

    वोटिंग के दौरान मिलेंगे बोर्डिंग पास

    इस दौरान वहां पर एक स्लिप भी जारी की जाएगी, इसे बोर्डिंग पास कहा जाएगा। इसके साथ आप मतदान केंद्र तक जाएगे। इसके बाद जैसे ही आप आगे बढ़ेंगे तो आपका स्वागत एयर होस्टेस की वेशभूषा में सजी-धजी लड़कियां करेंगी। इसके बाद वोटिंग होगी, फिर वहां प्लेन का मॉडल होगा, जहां आप वोटिंग के बाद सेल्फी ले सकेंगे।

    निःशुल्क मेहंदी और टैटू

    मतदान प्रक्रिया के बाद जैसे ही लोग बाहर निकलेंगे, विशेष रूप से महिलाओं और लड़कियों के लिए मेहंदी और टैटू कलाकारों की व्यवस्था की जाएगी। उन्हें बस अपनी पसंद की स्याही दिखानी होगी। इसके बाद वह मुफ्त में मेहंदी या टैटू बनवा सकेंगी।

    स्याही का निशान दिखाकर फ्री में Punjab: इस पोलिंग बूथ पर लोगों को मिलेंगी Airport वाली सुविधालें आइसक्रीम का मजा

    जब आप सेंटर से बाहर निकलने लगेंगे तो वहां एक आइसक्रीम वाला मिलेगा। चुनावी स्याही दिखाकर उसे आइसक्रीम मिलेगी। इसके अलावा और भी कई व्यवस्थाएं की जा रही हैं। चुनाव आयोग का दावा है कि इस बार 70 फीसदी से ज्यादा वोटिंग होगी।
  • Punjab : दो पक्षों में हुआ विवाद, सिख युवक की उतरी Turban, देखें वीडियो

    Punjab : दो पक्षों में हुआ विवाद, सिख युवक की उतरी Turban, देखें वीडियो

    अमृतसर : जिले में 2 पक्षों में विवाद का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार एक युवक ने कार अपने घर के बाहर सड़क पर खड़ी की हुई थी। इसी दौरान दूसरा युवक उसी जगह से गाड़ी निकालने लगा, तो उसने हॉर्न मारा। लेकिन उक्त गाड़ी में कोई नही था और कार की लाइटें जल रही थी। जिसके बाद दोनों पक्षों में हाथापाई हो गई और सन्नी नाम के युवक की पगड़ी उतर गई। परिवार न्याय की मांग कर रहा है।

    युवक की मां का कहना है कि उसने बहुत गंदे शब्दों का इस्तेमाल किया और मुझे गाली भी निकाली। महिला ने कहा कि पुलिस की तरफ से जो बनती कार्रवाई की जाए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचकर गए और जांच शुरु कर दी। उनका कहना है कि सीसीटीवी कैमरों की जांच की जाएगी और उचित कार्रवाई की जाएगी।

  • दर्दनाक Road Accident में 28 की मौत, 22 घायल

    दर्दनाक Road Accident में 28 की मौत, 22 घायल

    कराची: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहां एक तेज रफ्तार यात्री बस के पलटकर खड्ड में गिर जाने से बच्चों और महिलाओं सहित 28 लोगों की मौत हो गई है। मीडिया की खबरों में यह जानकारी दी गई है। बस तुर्बत से बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा जा रही थी। क्वेटा से लगभग 700 किलोमीटर दूर वाशुक शहर के पास बस खड्ड में गिर गई।

    जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार के कारण यह दुर्घटना हुई है। हादसे के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और बस में फंसे लोगों को बचाने की कोशिश की। बचाव अधिकारियों के हवाले से बताया कि यात्री बस का टायर फटने की वजह से हादसा हुआ है।

    हादसे में 28 लोगों की मौत हो गई और करीब 22 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया है। हादसे की सूचना मिलने के बाद मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया है। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और लोगों को रेस्क्यू किया।

  • पानी की बर्बादी को लेकर प्रशासन का एक्शन, लगाया भारी जुर्माना

    पानी की बर्बादी को लेकर प्रशासन का एक्शन, लगाया भारी जुर्माना

    नई दिल्ली। देश भर में जहां भीषण गर्मी का कहर जारी वहीं इसी बीच दिल्ली सरकार ने दिल्ली जल बोर्ड (DJB) को पानी की बर्बादी पर 2,000 रुपये का जुर्माना लगाने का निर्देश दिया। यह कदम ऐसे समय उठाया गया है जब दिल्ली में पानी की ‘‘भारी कमी’’ हो गई है। दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने हरियाणा पर यमुना नदी से दिल्ली के हिस्से का पानी नहीं छोड़ने का आरोप लगाया है। आतिशी ने कहा कि नल से पाइप के जरिये कार धोने, पानी टैंक से पानी के बहते रहने और निर्माण तथा वाणिज्यिक उद्देश्यों के लिए घरेलू पानी के इस्तेमाल पर जुर्माना लगाया जाएगा।

    मंत्री ने डीजेबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) को पानी की बर्बादी रोकने के लिए उपायों को लागू करने के संबंध में 200 टीम तैनात करने का निर्देश दिया है। ये टीम बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे से तैनात होंगी। पानी की बर्बादी करने वालों पर जुर्माना लगाएंगी। टीम निर्माण स्थलों या व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर पानी के अवैध कनेक्शन भी काट देंगी।

  • Jalandhar: कार के बाद अब बुलेट को लगी आग, देखें वीडियो

    Jalandhar: कार के बाद अब बुलेट को लगी आग, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: अर्बन एस्टेट फेज-1 में कार में आग लगने का आज सुबह मामला सामने आया था। वहीं अब गुरु नानक पुरा में बुलेट में आग लग गई। घटना गुरु नानक पुरा फाटक के पास की है। वहीं बुलेट में आग लगने के दौरान इलाका निवासियों में हड़कंप मच गया। इस दौरान आग लगने पर बुलेट पर सवार युवक ने भागकर अपनी जान बचाई। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते आग ने बुलेट को पूरी तरह चपेट में ले लिया है। हालांकि लोगों ने आग पर काबू पाने की काफी कोशिश की। लेकिन आग पर काबू ना पाए जाने के बाद लोगों ने घटना की सूचना दमकल विभाग को दी। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पा लिया। इस घटना में आग की चपेट में आने से बुलेट जलकर बुरी तरह राख हो गया।

  • सामान्य पर्यवेक्षक ने किया निगरानी नाकों का निरीक्षण

    सामान्य पर्यवेक्षक ने किया निगरानी नाकों का निरीक्षण

    ऊना/ सुशील पंडित : चुनाव आयोग के सामान्य पर्यवेक्षक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी श्याम लाल पूनिया ने बुधवार को ऊना जिले में स्थैतिक निगरानी टीमों (एसएसटी) द्वारा लगाए गए नाकों का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां निगरानी दलों की कार्यप्रणाली और व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। सामान्य पर्यवेक्षक ने पंडोगा, आशापुरी और मैहतपुर बैरियर समेत विभिन्न जगहों का दौरा कर वहां तैनात स्थैतिक निगरानी दलों की कार्यप्रणाली जांची। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी उपायुक्त जतिन लाल उनके साथ रहे।
    श्याम लाल पूनिया ने कहा कि मतदान को अब केवल दो दिन शेष हैं। स्वच्छ, निष्पक्ष एवं भयमुक्त चुनाव के लिए जरूरी है कि चुनाव से पूर्व की इस अवधि में अतिरिक्त चौकसी बरती जाए। बिना दस्तावेजों के 50 हजार से अधिक की नकदी, बहुमूल्य आभूषण, शराब और मादक पदार्थ इत्यादि को लेकर सर्तक रहें। विशेषकर सीमांत नाकों पर खास सावधान रहें। हर आवाजाही पर कड़ी नजर रखें तथा वाहनों की सघन चेकिंग करें। बता दें, ऊना जिले में चुनावी निगरानी के लिए 15 उड़न दस्ते तथा 17 स्थैतिक निगरानी टीमें लगातार फील्ड में हैं।
    उसके उपरांत सामान्य पर्यवेक्षक ने डिग्री कॉलेज ऊना में बनाए मतगणना केंद्रों का किया निरीक्षण कर वहां व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने वहां ईवीएम-वीवीपैट स्ट्रॉंग रूम, मतगणना स्थल पर बैरिकेडिंग, समुचित सुरक्षा व्यवस्था समेत सभी इंतजामों का स्वयं बारीकी से अवलोकन किया।
    गौरतलब है कि ऊना जिले में लोकसभा चुनाव और दो विधानसभा के उप चुनावों की मतगणना के लिए राजकीय महाविद्यालय ऊना में मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। लोकसभा की ईवीएम मतगणना के लिए विधानसभा वार 5 मतगणना केंद्र हैं। इसके अतिरिक्त गगरेट और कुटलैहड़ के विधानसभा उपचुनाव के लिए अलग से 2 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं।
  • पंजाब : अवैध माइनिंग करते 11 टिप्पर और 3 मशीनें जब्त, देखें वीडियो

    पंजाब : अवैध माइनिंग करते 11 टिप्पर और 3 मशीनें जब्त, देखें वीडियो

    श्री आनंदपुर साहिब : एक ओर जहां चुनाव को लेकर राजनीतिक क्षेत्र बंटे हुए है। वहीं दूसरी ओर जिला रूपनगर की बात करें तो अवैध खनन के मामले में ईडी विभाग की ओर से विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की गई है। जिला रूपनगर के संबंधित क्रेशर जोन में छापेमारी की गई। ड्रग मामले की कार्रवाई में फंसे डीएसपी जगदीश भोला की जमीन जो कि गांव भलान तहसील नंगल में पड़ती है, उसे ईडी ने अपने कब्जे में ले लिया है और उस जमीन पर नोटिस बोर्ड भी लगा दिए हैं।

    लेकिन इस जमीन पर भी खनन माफियाओं ने अवैध खनन कर काफी नुकसान पहुंचाया था। लेकिन इस मामले में अवैध खनन करने वालों के गुप्त नाम ईडी के पास आ गए है। जिसके चलते बड़े पैमाने पर छापेमारी की जा रही है। ईडी द्वारा विभिन्न स्थानों पर की जा रही कार्रवाई पर विधानसभा क्षेत्र के विधायक और कई अन्य राजनीतिक नेता चुप्पी साधे हुए हैं और कैमरे के सामने नहीं आ रहे है।

    इस संबंध में पुलिस क्षेत्र के विधायक और कई अन्य राजनीतिक नेता चुप्पी साधे हुए हैं और कैमरे के सामने नहीं आ रहे है। जिस कारण कुल रकम और कितने लोगों पर ईडी कार्रवाई कर रही है, इसका अंदाजा ही लगाया जा सकता है। आने वाले समय में तथ्य सामने आ जायेंगे, जिसका अभी इंतजार है।

  • 30 को शाम 6 बजे थम जाएगा चुनाव प्रचार, जनसभा-जुलूस की रहेगी मनाही

    30 को शाम 6 बजे थम जाएगा चुनाव प्रचार, जनसभा-जुलूस की रहेगी मनाही

    डीसी ने जारी किए आदेश

    ऊना/ सुशील पंडित : ऊना जिले में 30 मई को सायं 6 बजे चुनावी प्रचार थम जाएगा। उसके उपरांत चुनाव को लेकर किसी भी पार्टी अथवा व्यक्ति द्वारा जनसभा अथवा जुलूस आयोजित करने एवं भाग लेने पर मनाही रहेगी। प्रत्याशी खामोशी से अपने समेत कुल 5 लोगों के साथ घर-घर संपर्क कर सकते हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी उपायुक्त जतिन लाल ने इसे लेकर आदेश जारी किए हैं। चुनावों के निष्पक्ष, शांतिपूर्वक एवं सुचारू निष्पादन के लिए आदर्श आचार संहिता के दृष्टिगत यह आदेश जारी किए गए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ऊना में चुनावी प्रचार में आए जिले से बाहर के सभी राजनीतिक नेताओं-समर्थकों को चुनाव प्रचार अवधि समाप्त होते ही 30 मई को शाम 6 बजे से 1 जून को शाम 6 बजे तक या मतदान समाप्त होने तक जिले की सीमा से बाहर जाना होगा। जतिन लाल ने बताया कि मतदान केंद्र भवनों के 100 मीटर के भीतर पांच या अधिक व्यक्तियों के जमावड़े की मनाही रहेगी।

    यह व्यवस्था मतदान केंद्रों पर कतार में खड़े मतदाताओं और परिसर में कानून-व्यवस्था को लेकर तैनात कर्मियों पर लागू नहीं होगी। चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष तथा शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न करवाने के उद्देश्य से मतदान वाले दिन मतदान केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में हथियार, आग्नेयास्त्र, बैनर, स्टीकर इत्यादि लेकर चलने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। वहीं, अधिकृत चुनाव कर्मचारियों और पुलिस अधिकारियों के अलावा कोई भी व्यक्ति मोबाइल फोन, कॉर्डलेस फोन, वायरलेस फोन, या कोई भी ध्वनि प्रसार उपकरण को मतदान केंद्र के 100 मीटर की परिधि में या मतदान केंद्र के भीतर नहीं ले जा सकेगा और न ही उपयोग कर सकेगा। इसके अतिरिक्त, किसी भी राजनीतिक पार्टी या उम्मीदवार का बूथ मतदान केंद्र के 200 मीटर के भीतर स्थापित नहीं किया जाएगा। 30 मई शाम 6 बजे के बाद से मतदान समाप्त होने तक लाउडस्पीकर के उपयोग की अनुमति नहीं दी जाएगी। यह आदेश चुनाव के संचालन और आवश्यक सेवाओं के रखरखाव में लगे सरकारी अधिकारियों/एजेंसियों पर लागू नहीं होंगे।

  • गर्मी से लोगों को मिलेगी राहत, कल से छाएंगे घने बादल, जानें IMD का नया अपडेट

    गर्मी से लोगों को मिलेगी राहत, कल से छाएंगे घने बादल, जानें IMD का नया अपडेट

    नई दिल्लीः देश में भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने गुड न्यूज दी है। दिल्ली एनसीआर और यूपी समेत कई राज्यों में लू से राहत मिलने वाली है। 30 मई से घने बादल छाएंगे और ठंडी-ठंडी हवाएं चलेंगी, जिससे लोगों को प्रचंड गर्मी से राहत मिलेगी। अगले 24 घंटे में मानसून दस्तक देगा। आइए आईएमडी का नया अपडेट जानते हैं। उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में गुरुवार से लू कम होने लगेगी। केरल में अगले 24 घंटे के दौरान मानसून के पहुंचने की उम्मीद है। इस दौरान पूर्वोत्तर राज्यों के कुछ हिस्सों में जमकर बादल बरसेंगे। उत्तर भारत के राज्यों में भी तापमान में गिरावट आएगी और आसमान में काले बादल छाए रहेंगे।

    इन राज्यों में बरसेंगे बादल

    अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, सिक्किम और त्रिपुरा में बिजली और तेज हवाओं के साथ मानसून बरसेगा। इन राज्यों में 30 मई को भारी से बहुत भारी बारिश होने के आसार हैं।

    बिहार-झारखंड में होगी बारिश

    बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों और ओडिशा में अगले 5 दिनों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। 31 मई से लेकर 2 जून के बीच आकाशीय बिजली के साथ तेज आंधी चलेगी। 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवा चलने की संभावना है।

    दिल्ली समेत इन राज्यों में छाए रहेंगे बादल

    दिल्ली एनसीआर, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब के अधिकांश हिस्सों में 17 मई से लू से लेकर भीषण लू की स्थिति बनी है, जबकि उत्तर प्रदेश में 18 मई से भीषण गर्मी पड़ रही है। राजस्थान के चूरू में 50.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जबकि मध्य प्रदेश, जम्मू, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में हीटवेव की स्थिति है। इन राज्यों में 30 मई से तापमान में गिरावट आएगी। आसमान में काले बादल छाए रहेंगे और कुछ इलाकों में बारिश भी हो सकती है।

    जानें कब होगी वर्षा?

    केरल तट पर तेज पश्चिमी हवाएं चल रही हैं, जिससे केरल, लक्षद्वीप, अंडमान एंड निकोबार, कर्नाटक में आज से लेकर 2 जून तक वर्षा होने के आसार हैं। तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, रायलसीमा में 1 से लेकर 4 जून तक मध्यम बारिश होने की उम्मीद है।