दर्दनाक Road Accident में 28 की मौत, 22 घायल

कराची: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहां एक तेज रफ्तार यात्री बस के पलटकर खड्ड में गिर जाने से बच्चों और महिलाओं सहित 28 लोगों की मौत हो गई है। मीडिया की खबरों में यह जानकारी दी गई है। बस तुर्बत से बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा जा रही थी। क्वेटा से लगभग 700 किलोमीटर दूर वाशुक शहर के पास बस खड्ड में गिर गई।

जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार के कारण यह दुर्घटना हुई है। हादसे के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और बस में फंसे लोगों को बचाने की कोशिश की। बचाव अधिकारियों के हवाले से बताया कि यात्री बस का टायर फटने की वजह से हादसा हुआ है।

हादसे में 28 लोगों की मौत हो गई और करीब 22 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया है। हादसे की सूचना मिलने के बाद मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया है। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और लोगों को रेस्क्यू किया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *