Blog

  • आज का राशिफल, 18 मार्च 2024

    आज का राशिफल, 18 मार्च 2024

    Aaj Ka Rashifal : आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि और सोमवार का दिन है। नवमी तिथि आज रात 10 बजकर 50 मिनट तक रहेगी। आज शाम 4 बजकर 36 मिनट तक सौभाग्य योग रहेगा। साथ ही आज शाम 6 बजकर 10 मिनट तक आर्द्रा नक्षत्र रहेगा। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 18 मार्च 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। 

    मेष राशि- 

    आज का दिन आपके लिए लकी रहेगा। आप की नई तकनीक आपके व्यवसाय को आगे बढ़ाएगी। आज आपको आय के विभिन्न स्रोत मिलेंगे और अच्छी आमदनी होगी। आप अपने फालतु खर्चों पर नियंत्रण रखें। भविष्य के लिए बचत कर पाएंगे। आपका लंबे समय से रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा। आज आप अपने व्यापार और परिवार दोनों में तालमेल बनाकर चलने की कोशिश करेंगें। कार्यस्थल पर सीनियर्स आपके कार्य में मदद करेंगे। आप कहीं यात्रा पर जाएंगे। आपको मनचाहा काम मिलने की संभावना है। आपके दांपत्य जीवन में खुशियां रहेंगी।

    वृष राशि – 

    आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आप अपने हर काम को रचनात्मक तरीके से करेंगे। आपको मानसिक संतुष्टि मिलेगी। परिवार में किसी समारोह पर पैसा खर्च हो सकता है। पार्टनरशिप में किए गए व्यापार में लाभ होगा। कोई भी निर्णय जल्दबाजी में ना लें, अनुभवी लोगों से सलाह अवश्य ले। कहीं से धन प्राप्ति का संयोग बनेगा। आज कार्यस्थल पर लोग आपको नोटिस करेंगे। आप अपने परिवार और बच्चों पर पूरा ध्यान देंगे। कहीं घूमने के लिए भी जा सकते है। आज अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आपको नई जॉब मिलने के योग हैं।

    मिथुन राशि- 

    आपके लिए दिन खास रहने वाला है। आज आपको कुछ बेहतरीन अवसर मिलेंगे। कार्य क्षेत्र में आपकी इच्छाएं पूरी होंगी। वेतन बढ़ने के साथ-साथ आपका रुतबा ऊंचा होगा। आमदनी बढ़ने के कई रास्ते खुलेंगे। लवमेट्स अपने रिश्तो में प्रगाढ़ता महसूस करेंगे आप अपनी बुद्धि, विवेक से हर तरफ सफलता हासिल करेंगे। सरकारी क्षेत्र से भी लाभ के योग है। आपके परिवारिक जीवन की समस्याओं का समाधान निकलेगा। आज आप कुछ नये कंस्ट्रक्शन कराकर मकान को बढ़िया बनाने का प्लान करेंगे।

    कर्क राशि- 

    आज आपको तरक्की दिलाने वाला दिन है। आज कार्य क्षेत्र में काम करने की इच्छा बढ़ेगी। आपका कहीं तबादला हो सकता है। यह आपके हित में होगा। आपके कार्यों में नया बदलाव आएगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। संतान की चिंता कम होगी, अच्छी जॉब लगने से घर में उत्सव सा माहौल बना रहेगा। कोई निर्णय आपके पक्ष में होने की संभावना कम है। जो अविवाहित हैं, विवाह के अवसर मिलेंगे। बेवजह की चिंताओं से आपके स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ेगा। छात्रों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। इस राशि के जो लोग सोशल नेटवर्किंग से जुड़े हैं उनके लिए आज का दिन बढ़िया है।

    सिंह राशि- 

    आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। आपकी सुख सुविधाएं बढ़ेगी। आपको कोई बड़ी संपत्ति मिलने के योग हैं। आज आप परिवार के साथ सद्भावनापूर्वक दिन बिताएंगे। आपके व्यवसायिक कार्यों में कुछ रूकावटें आएंगी, लेकिन जल्द ही समाधान भी निकल जाएगा। मित्रों और रिश्तेदारों से आपके रिश्ते अच्छे होंगे। आपके अंदर आध्यात्मिक विचार विचार आयेंगे। आप व्यवसाय के क्षेत्र में अपना करियर बनाने के लिए उत्सुक रहेंगे। आप किसी तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं।

    कन्या राशि- 

    आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आप आज छोटी छोटी बातों पर ध्यान देंगे, जिससे आपके कार्यक्षेत्र में फायदा होगा। आप सामाजिक कार्यों में भाग लेंगे। पारिवारिक आयोजन पर धन खर्च करेंगे। परिवार में आपसी समझ बढ़ेगी। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आज आपको किसी अनुभवी व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। अगर आप नई जॉब ढ़ूढ रहे हैं तो आपको सफलता मिलेगी। नया वाहन खरीदने की उत्सुकता आपके मन में रहेगी। आप वहां जाकर काफी रिलैक्स महसूस करेंगे।

    तुला राशि- 

    आज आपके दिन की शुरुआत अच्छी होगी। आज आप अपनी क्षमता पर विश्वास करके आगे बढ़ेंगे। आपको कार्य क्षेत्र में सम्मान मिलेगा। आपको आय के नए स्रोत मिलने के प्रबल योग हैं। आज आप कोई नया काम हाथ में लेंगे और सफलता पूर्वक पूरा करेंगे। पार्टनरशिप के बिज़नेस में आपको लाभ होगा। आप कुछ बचत भी करेंगे। किसी मित्र के माध्यम से धन लाभ होगा। आज आप परिवार  के साथ समय बिताएंगे। कहीं घूमने की प्लानिंग बनाएंगे।

    वृश्चिक राशि- 

    आपके लिए तरक्की लाने वाला दिन है। आज आप अपने नए व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेंगे। आज आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा। आज आप दोस्तों के साथ दिन बिताएंगे। आप छोटी-छोटी बातों में गुस्सा करने से बचें। स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। तली हुई चीजों का सेवन ना करें। आपकी व्यवसायिक योजनाएं सफल होंगी। अच्छा धन अर्जित करेंगे। आज आप परिवार के साथ किसी फंक्शन में जाएंगे। कुछ रिश्तेदारों से भी मिलेंगे।

    धनु राशि- 

    आज आपका दिन आनंदमय रहेगा। आज आप परिवार के किसी शुभ कार्य में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। आपको भाइयों का पूरा सहयोग मिलेगा। आज आप खुशहाल वातावरण में दिन बिताएंगे। आप अपने कार्य क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रमोशन के साथ धन लाभ की संभावना है। आप सरकारी नौकरी के लिए परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो आज कोई शुभ सूचना मिलेगी। आज किसी प्रोजेक्ट को दोस्तों के साथ मिलकर पूरा करेंगे। आप परिवार के साथ अपने किसी पुराने शहर की यात्रा पर जाएंगे।

    मकर राशि- 

    आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आपका रुका हुआ धन आज वापस मिलेगा। आप अपने कार्य क्षेत्र में सफलता की ऊंचाइयों पर पहुंचेंगे। आप अपने साहस और विवेक से बाहर निकलेंगे। नौकरी में आपको मनचाही प्रगति मिलेगी। समाज में भी आपका नाम होगा। परिवार के सदस्यों के बीच मधुर वातावरण बना रहेगा। व्यस्त होने के कारण आप स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं देंगे। इससे आपको दिक्कत होगी। काम के साथ-साथ अपने खानपान पर भी ध्यान दें।

    कुंभ राशि- 

    आज आप भाग्यशाली रहेंगे। अच्छे व्यवहार और कार्यकुशलता से आपकी प्रगति होगी। कार्यक्षेत्र में कुछ समस्या आ सकती है। आप शांत और ठंडे दिमाग से आगे बढ़ेंगे। आपको किसी मित्र या भाई से धन लाभ की संभावना है। जीवनसाथी के साथ अच्छा दिन बिताएंगे। आप दोनों किसी सामाजिक समारोह में भाग लेंगे। आप अपने घर आज कुछ दोस्तों को बुलाएंगे। जो सिंगल है उनके लिए विवाह की बात चलेगी। परिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा।

    मीन राशि- 

    आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आज आप अपने परिवार से बेहतर जुड़ाव महसूस करेंगे। आपको पूरे परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। आपके कार्यों को करने में कोई रुकावट आएगी। आप अपनी बुद्धि और विवेक से दूर कर, और आगे बढ़ेंगे। आज आप आर्थिक मामलों में अपने बड़ों की सलाह लेंगे। व्यापार को लेकर आज कोई यात्रा होगी। दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। संतान की ओर से कोई खुशखबरी मिलेगी। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।

  • ਪੰਜਾਬ: ਹੈਰੋਇਨ ਸਮੇਤ 2 ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਨੂੰ ਕੀਤਾ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ

    ਤਰਨ ਤਾਰਨ: ਤਰਨ ਤਾਰਨ ਵਿਚ ਨਸ਼ਾ ਤਸਕਰਾਂ ਨੂੰ ਨੱਥ ਪਾਉਣ ਲਈ ਲਗਾਤਾਰ ਠੋਸ ਉਪਰਾਲੇ ਕੀਤੇ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ। ਜਿਸ ਤਹਿਤ ਅਜੇ ਰਾਜ ਸਿੰਘ ਐਸ.ਪੀ ਇੰਨਵੈਸਟੀਗੇਸ਼ਨ ਤਰਨ ਤਾਰਨ ਦੀ ਨਿਗਰਾਨੀ ਹੇਠ। ਡੀ.ਐਸ.ਪੀ.ਡੀ ਦੀਆਂ ਹਦਾਇਤਾਂ ਅਨੁਸਾਰ ਇੰਚਾਰਜ਼ ਸੀ.ਆਈ.ਏ ਤਰਨ ਤਾਰਨ ਵੱਲੋਂ ਨਸ਼ਾ ਤਸਕਰਾਂ ਨੂੰ ਕਾਬੂ ਕਰਨ ਲਈ ਟੀਮਾਂ ਤਿਆਰ ਕਰਕੇ ਭੇਜੀਆਂ ਗਈਆਂ। 

    ਸੀ.ਆਈ.ਏ ਤਰਨ ਤਾਰਨ ਦੇ ਏ.ਐਸ.ਆਈ ਦਿਲਬਾਗ ਸਿੰਘ ਸਮੇਤ ਪੁਲਿਸ ਪਾਰਟੀ ਗਸਤ ਤਲਾਸ਼ ਭੈੜੇ ਪੁਰਸ਼ਾ ਦੇ ਸਬੰਧ ਵਿੱਚ ਮੋੜ ਪਿੰਡ ਸੰਘੇ ਪੁੱਜੀ ਤਾਂ 2 ਨੌਜਵਾਨ ਸ਼ੜਕ ਦੇ ਕੰਡੇ ਖੜੇ ਸਨ। ਜਿੰਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਗੱਡੀ ਦੇਖ ਕੇ ਆਪਣੀਆਂ ਜੇਬਾਂ ਵਿੱਚੋਂ 2 ਲਿਫਾਫੇ ਸੜਕ ਤੇ ਸੁੱਟ ਦਿੱਤੇ। ਜਿੰਨਾਂ ਨੂੰ ਸ਼ੱਕ ਹੋਣ ਤੇ ਕਾਬੂ ਕਰਕੇ ਦੋਹਾਂ ਨੂੰ ਸੁੱਟੇ ਗਏ ਲਿਫਾਫਿਆਂ ਬਾਰੇ ਪੁੱਛਿਆ ਤਾਂ ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਹਨਾਂ ਵਿੱਚ ਹੈਰੋਇਨ ਹੈ। ਜੋ ਚੈਕ ਕਰਨ ਤੇ ਜੋਬਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਵੱਲੋਂ ਸੁੱਟੇ ਲਿਫਾਫੇ ਵਿੱਚ 110 ਗ੍ਰਾਮ ਹੈਰੋਇਨ ਅਤੇ ਹਰਪਾਲ ਸਿੰਘ ਵੱਲੋਂ ਸੁੱਟੇ ਲਿਫਾਫੇ ਨੂੰ ਚੈਕ ਕਰਨ ਤੇ ਉਸ ਵਿੱਚੋਂ 100 ਗ੍ਰਾਮ ਹੈਰੋਇਨ ਬ੍ਰਾਮਦ ਹੋਈ। ਜੋ ਉਕਤ ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਇਹਨਾਂ ਪਾਸੋਂ 210 ਗ੍ਰਾਮ ਹੈਰੋਇਨ ਬ੍ਰਾਮਦ ਕਰਕੇ ਮੁਕੱਦਮਾ ਨੰ:31 ਜੁਰਮ 21 (ਬੀ), 61,85-ਐਨ.ਡੀ.ਪੀ.ਐਸ ਐਕਟ ਥਾਣਾ ਸਦਰ ਤਰਨ-ਤਾਰਨ ਦਰਜ ਰਜਿਸ਼ਟਰ ਕਰਕੇ ਅਗਲੀ ਤਫਤੀਸ਼ ਅਮਲ ਵਿੱਚ ਲਿਆਂਦੀ ਗਈ। ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਨੂੰ ਅਦਾਲਤ ਪੇਸ਼ ਕਰਕੇ 1 ਦਿਨ ਦਾ ਰਿਮਾਂਡ ਹਾਸਲ ਕੀਤਾ ਗਿਆ।

  •  भदसाली सड़क हादसे में बाइक चालक की मौत, एक घायल

    ऊना/सुशील पंडित: उपमंडल हरोली के अंतर्गत आते गांव भदसाली में वाइक सवार युवकों की हूई सड़क दुघर्टना में एक की मौत हो गई और एक घायल हो गया। मृतक युवक की पहचान पारस (21)पुत्र कश्मीरी लाल निवासी मुहल्ला कोटदास डाकखाना चुगेठी तहसील व जिला जालंधर पंजाब के रुप में हुई है। वहीं घायल युवक की पहचान जश्न शर्मा (21)पुत्र प्रदीप कुमार निवासी गांव गुगयाल डाकखाना पुंगा हरियाणा तहसील व जिला होशियारपुर पंजाब के रुप में हुई जिसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया है । वहीं पारस की लाश को शव गृह ऊना में रखवाया गया है ।

    मिली जानकारी के अनुसार यह दोनों युवक बाइक सख्या (पीवी 07 वी एक्स 8756) पर सवार होकर आ रहे थे जब यह  गांव भदसाली के पास पहुंचे तो सामने आ रही पिकअप  में टक्कर हो गई। पुलिस द्वारा हादसे में मोटरसाइकिल चालक पारस द्वारा तेज रफ्तारी, गफलत व लापरवाही से मोटर साइकिल को चलाते हुए पिकअप के साथ टक्कर मारने के कारण हादसा होना पाए जाने पर मृतक पारस के विरुद्ध थाना हरोली में मामला किया गया है । मृतक पारस की लाश का पोस्टमार्टम कल करवाया जाएगा व लाश उसके वारिसों को अंतिम संस्कार हेतु सौंपी जाएगी । पुलिस द्वारा आगामी जांच अमल में लाई ज रही है।

  • पंजाबः रैली में हुई हुल्लड़बाजी, नेता ने झाड़ा पल्ला, देखें वीडियो

    लुधियानाः आप सभी को तो पता ही होगा कि लोकसभा चुनाव की त्यारी जोरों शोरों से चल रही है। शहर में आचार संहिता लग चुकी है इसके बावजूद आज लुधियाना में भाजपा के नव नियुक्त SC मोर्चा प्रधान अजयपाल ने रैली का आयोजन किया था। रैली माता रानी चौक से जालंधर बाइपास बाबा साहिब अंबेदकर जी के बुत तक जानी थी। रैली में बड़ी संख्या में कारों के काफिले शामिल थे। रैली में शामिल युवकों ने ट्रैफिक नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाई। 

    गाड़ियों के सनरुफ खोल कर युवक हुल्लड़बाजी करते नजर आए। SC मोर्चा के प्रधान अजयपाल ने बातचीत के दौरान बताया कि कुछ शरारती अंसर उनके प्रोग्राम को खराब करने की कोशिश में थे। 
    अजयपाल की मानें तो लोग कारों के काफिले लेकर रैली का माहौल खराब करने आए होंगे।
     
    बता दें कि माता रानी चौक पर जाम की स्थिती बनने के बाद रैली में शामिल युवकों ने जमकर हूटर बजाए। चौक में खड़े ट्रैफिक पुलिस कर्मचारियों के सामने ही युवक शोर मचाते हुए दिखे। किसी ट्रैफिक पुलिस कर्मी ने उन्हें रोकने या चालान करने की जहमत नहीं उठाई। 

    शहर में आचार संहिता लग चुकी है इसके बावजूद राजनीतिक पार्टी के नेता कार रैली कर रहे है। इस मामले में प्रधान रजनीश ने बताया कि आज वह शहर के बाहर थे। यदि किसी ने भाजपा SC मोर्चा की रैली में हुल्लड़बाजी की है तो यह गलत है। समाज में लोकतांत्रिक तरीके से रहना चाहिए। जिन लोगों ने भाजपा की छवि खराब करने के लिए कारों पर चढ़ कर हुल्लड़बाजी या हूटर बजाए है उनके खिलाफ 
    पुलिस को सख्त एक्शन लेना चाहिए।

  • बद्दी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में 326 को मिली डिग्रियां 

    बद्दीसचिन बैंसल: बददी विश्वविद्यालय का तृतीया दीक्षांत समारोह कुलपति जतिन्दर कुमार शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस समारोह में प्रोफेसर डा. अशोक कुमार अत्री निदेशक चिकित्सा, शिक्षा और अनुसंधान चण्डीगढ़ ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। जबकि प्रो. डी.डी. शर्मा अध्यक्ष भूगोल विभाग एचपीयू, प्रो. सविता अत्री पीजीआई चण्डीगढ़, गौरव राम झूनझूनवाला महासचिव गवर्निग बॉड़ी, प्रो.टी.आर.भारद्वाज कार्यक्रम में विशेष आतिथि के तौर पर उपस्थित हुए।

     डा. कुलपति डा. जे.के.शर्मा ने आतिथियों का स्वागत किया व वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। दीक्षांत समारोह में विभिन्न क्षेत्रों के 326 विद्यार्थियों को स्नातक व स्नात्कोतर की डीग्रीयां प्रदान की गई। इसके अलावा 54 पदक भी उतकृष्ट छात्रों को प्रदान किए गए जिसमें 24 पदक अंडर ग्रेजुएट व 30 पदक पोस्ट ग्रेजुएट को दिए गए। दीक्षांत समारोह में 19 छात्रों को स्वर्ण पदक, 18 को रजत व कांस्य पदक दिए गए। गीना शर्मा ने डाक्टरेट इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, सदीप कुमार ने डाक्टरेट फार्मेसी, नितिन राणा ने बी.टेक कंम्यूटर सांइस, अजय कुमार एम.टैक इलेक्ट्रिक इंजीनियरिंग, अमनदीप सिंह ने एम.बी.ए, प्रियंका कौंडल ने एम.फार्मेसी, आंचल कुमारी ने कृषि व प्रीति ठाकुर ने भी कृषि में स्वर्ण पदक प्राप्त किया है।

    इस अवसर पर मुख्यातिथि प्रोफेसर अशोक कुमार अत्री ने अपने संबोधन में समस्त स्नातकों व पदक प्राप्त करने वाले छात्रों को बधाई देते हुए जीवन में राष्ट्र निर्माण में अपनी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की प्रेरणा दी। विवि के रजिस्ट्रार डॉ. खुशमीत कुमार ने कार्यक्रम में सभी का आभार प्रकट किया। इस कार्यक्रम में सभी विभागों के डीन एंव विभाग प्रमुख मौजूद रहे।

  • ਪੰਜਾਬ: ਐਕਟਿਵਾ ਤੇ ਕਾਰ ਦੀ ਟੱਕਰ ‘ਚ ਬੱਚਾ ਜਖਮੀ ਔਰਤ ਦੀ ਹੋਈ ਮੌਤ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ: ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਮੋਗਾ ਹਾਇਵੇ ਰੋਡ ਓਵਰ ਬ੍ਰਿਜ ਉਪਰ ਐਕਟਵਾ ਤੇ ਕਾਰ ਦੀ ਟੱਕਰ ਹੋ ਗਈ। ਟੱਕਰ ਦੋਰਾਨ ਇੱਕ ਬੱਚਾ ਜਖਮੀ ਹੋ ਗਿਆ ਅਤੇ ਔਰਤ ਦੀ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ। ਐਕਟਵਾ ਚਾਲਕ ਨੇ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਮੈਂ ਜਲਾਲਾਬਾਦ ਦਾ ਰਹਿਣ ਵਾਲਾ ਹਾਂ ਅਤੇ ਆਪਣੇ ਸਹੁਰੇ ਫਿਰੋਜਪੁਰ ਲਾਲ ਕੁੜਤੀ ਮਿਲਣ ਵਾਸਤੇ ਆਇਆ ਹੋਇਆ ਸੀ। 

    ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਵਜੀਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਮੱਥਾ ਟੇਕ ਕੇ ਜੱਦ ਘਰ ਵਾਪਸ ਆ ਰਿਹਾ ਸੀ, ਤਾਂ ਓਵਰ ਬਰਿਜ ਦੇ ਕੋਲ ਪਿੱਛੋਂ ਦੀ ਤੇਜ਼ ਰਫਤਾਰ ਕਾਰ ਨੇ ਐਕਟਿਵਾ ਵਿੱਚ ਟੱਕਰ ਮਾਰ ਦਿੱਤੀ। ਮੇਰਾ ਬੱਚਾ ਤੇ ਪਤਨੀ ਐਕਟਵਾ ਪਿੱਛੇ ਬੈਠੇ ਹੋਏ ਸੀ। ਟੱਕਰ ਵੱਜਣ ਨਾਲ ਅਸੀ ਡਿੱਗ ਪਏ, ਅਤੇ ਪਤਨੀ ਨੂੰ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਦੇ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਵਿੱਚ ਲਿਆਂਦਾ ਗਿਆ ਜਿੱਖੇ ਡਾਕਟਰਾਂ ਨੇ ਮ੍ਰਿਤਕ ਘੋਸ਼ਿਤ ਕਰ ਦਿੱਤਾ। ਪੀੜਿਤ ਪਰਿਵਾਰ ਨੇ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਤੋਂ ਇਨਸਾਫ ਦੀ ਗੁਹਾਰ ਲਗਾਈ ਹੈ।

  • जालंधर पहुंचे सांसद सुशील रिंकू का आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: लोकसभा चुनाव को लेकर आप पार्टी ने 8 उम्मीदवारों का ऐलान कुछ दिन पहले ही किया था। इस दौरान पार्टी ने सांसद सुशील रिंकू को वेस्ट हलके से उम्मीदवार घोषित किया था। जालंधर से आप पार्टी से टिकट मिलने के बाद सुशील रिंकू को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चाएं शुरू हो गई थी। दरअसल सोशल मीडिया पर उनके भाजपा में जाने की चर्चा छिड़ गई थी। हालांकि सुशील रिंकू ने बीते दिन ही इन अटकलों पर विराम लगा दिया था।

    सुशील रिंकू ने बताया कि वह अयोध्या में श्री राम दर्शन करने के लिए परिवार का साथ गए हुए थे। आज जालंधर पहुंचने के बाद वह मीडिया से रूबरू हुए। इस दौरान उन्होंने भाजपा में जाने की चर्चाओं को लेकर कहा कि जो नेता लोगों के काम करते हैं उन्हीं का नाम चर्चा में रहता है। उन्होंने कहा कि जिन नेताओं ने कभी काम नहीं किया उनकी चर्चा कहां होती है। जालंधर पहुंचने पर सुशील रिंकू का उनके कार्यकर्ताओं ने जोर शोर से स्वागत किया।

  • पूर्व IPS अधिकारी  बीजेपी में शामिल

    नई दिल्ली: पूर्व आईपीएस अधिकारी वी जे चंद्रन रविवार को पुडुचेरी के पार्टी अध्यक्ष एस सेल्वगणपति और गृह मंत्री ए नमस्सिवयम की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हो गये.चंद्रन पिछले साल 31 मई को पुडुचेरी के पुलिस महानिरीक्षक पद से सेवानिवृत्त हुए थे. राष्ट्रीय पार्टी में शामिल होने के बाद उन्होंने मीडियाकर्मियों से कहा, ‘पुडुचेरी में 19 अप्रैल को होने वाला लोकसभा चुनाव लड़ने का मेरा कोई इरादा नहीं है.’

    वी जे चंद्रन ने कहा कि बीजेपी की प्राथमिकता देशभक्ति के साथ-साथ राष्ट्र सेवा भी है जो उन्हें काफी आकर्षित करती है. उन्होंने कहा कि भाजपा देश की सेवा करने और देशभक्ति को बढ़ावा देने के इच्छुक सभी लोगों को अवसर प्रदान करती है.

  • पंजाब: शराब पीने को लेकर 2 पक्षों के बीच हुई गुंडागर्दी, देखें वीडियो 

    फिरोजपुर: पंजाब में क्राइम का ग्राफ बढ़ता ही जा रही है। आए दिन लड़ाई- झगड़े के मामले सामने आते रहते है। ऐसा ही मामला फिरोजुपर से सामने आया है। जहां गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला है। जानकारी के अनुसार शराब पीने को लेकर 2 पक्षों के बीच ईंट-पत्थर चले और घर में घुसकर तोड़फोड़ की गई। इस संबंध में जानकारी देते हुए पीड़ित परिवार ने बताया कि गांव के कुछ लड़के उनके लड़के के साथ बैठकर शराब पी रहे थे। इसी बीच विवाद इतना बढ़ गया कि दूसरे पक्ष ने घर में घुसकर ईंट-पत्थर बरसाए और फर्नीचर तोड़ दिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस प्रमुख जसवंत सिंह ने बताया कि पीड़ित परिवार के बयान पर 6 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

  • जालंधरः चोरी के मामले में एक गिरफ्तार

    जालंधर, ENS: थाना पतारा की पुलिस ने चोरी के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान लक्की निवासी चांदपुर थाना पतारा के रूप में हुई है।

    थाना प्रभारी बलजीत सिंह ने बताया कि उनकी टीम के ASI जीवन कुमार को तमन्ना पत्नी सुखविंदर सिंह ने निवासी चांदपुर ने शिकायत दर्ज करवाई थी। वह अपनी बेटी की दवाई लेने गई तो उनकी गैर मौजूदगी में लक्की निवासी चांदपुर घर से सिलेंडर चोरी कर ले गया। जिसके बाद उनकी टीम के एएसआई जीवन कुमार ने जांच के दौरान आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी किया हुआ सिलेंडर बरामद कर लिया है। पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी ताकि यह पता चल सके कि इससे पहले कहां कहां वारदातों को अंजाम दे चुका है।