Blog

  • पंजाब : 1 किलो हेरोइन सहित 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    अमृतसर : पंजाब में नशे का कोढ़ लगातार बढ़ता जा रहा है। पंजाब पुलिस की ओर से नशे को खत्म करने के लिए पूरे इंतजाम किए जा रहे है। जिसके तहत आज पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से 1 किलो 10 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि ये युवा नशे के आदी हैं और इनके खिलाफ आपराधिक मामलें भी दर्ज है। उनका कहना है कि इनका तालुक अब पाकिस्तान से हो सकता है। क्योंकि हेरोइन की खेप हमेशा पाकिस्तान से ही भारत में आती है।

    उन्होंने बताया कि उनकी रिमांड हासिल की जाएगी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि ये युवा नशे के आदी हैं और इनके खिलाफ आपराधिक मामलें भी दर्ज है। उनका कहना है कि इनका तालुक पाकिस्तान से हो सकता है। क्योंकि हेरोइन की खेप हमेशा पाकिस्तान से ही भारत में आती है।

  • थाने के बाहर व्यक्ति ने लगाई आग, जाने मामला

    थाने के बाहर व्यक्ति ने लगाई आग, जाने मामला

    नई दिल्ली : महाराष्ट्र के पुणे से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक शख्स ने पुलिस चौकी के बाहर खुद को आग के हवाले कर दिया। शख्स की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई नहीं हुई इसलिए उसने खुद को आग लगा ली। शख्स की उम्र 34 वर्ष बताई जा रही है। घटना की जानकारी पुलिस अधिकारी ने दी। यह घटना मंगलवार को वाघोली इलाके में हुई। पुलिस ने बताया कि रोहिदास जाधव ने पुलिस चौकी के बाहर खुद को आग लगा ली। पुलिसकर्मियों ने आग बुझाई और जाधव को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने बताया कि जाधव की हालत गंभीर है। रोहिदास जाधव ने अपनी हाउसिंग सोसायटी में पार्किंग संबंधी विवाद को लेकर एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें पुलिस ने गैर-संज्ञेय अपराध के तहत मामला दर्ज किया था।

    इस मामले में जवाबी शिकायत भी दर्ज कराई गई थी।  अधिकारी ने कहा, “जाधव मंगलवार सुबह वाघोली इलाके में स्थित पुलिस चौकी आया और उसने अपनी शिकायत पर तत्काल कार्रवाई की मांग की। पुलिसकर्मियों ने उसे आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया, क्योंकि गैर संज्ञेय अपराध के तहत दर्ज शिकायत में गिरफ्तारी का कोई प्रावधान नहीं है। अधिकारी ने बताया कि लेकिन जाधव बात को समझ नहीं रहा था। उन्होंने बताया कि इसके बाद जाधव बाहर गया और उसने खुद पर कोई ज्वलनशील पदार्थ छिड़क कर आग लगा ली।

  • पंजाबः जानें आज कितने बजे होगी किसानों के साथ सरकार की मीटिंग 

    चंडीगढ़ः दिल्ली कूच करने पर अड़े किसानों के साथ एक बार फिर से सरकार ने मीटिंग करने का ऐलान किया है। मिली जानकारी के अनुसार आज शाम 6 बजे पंजाब भवन चंडीगढ़ में किसानों और सरकार के बीच बैठक होने जा रही है। ऐसे में कहा जा रहा है कि किसानों के 13 मुद्दों पर दोबारा सहमति बन सकती है। दरअसल, पिछली बार सरकार ने किसानों के 13 मुद्दों में से 10 मान लिए थे। जबकि 3 मुद्दों पर विचार करने का आश्वासन दिया था। जिसके बाद सरकार के साथ सहमति नहीं बनने पर किसानों ने दिल्ली जाने का ऐलान कर दिया था।

  • नाबालिगों ने टीचर को मारी गोली, मचा हड़कंप

    नई दिल्ली : दिल्ली से सटे नोएडा में 2 नाबालिग लड़कों ने निजी विवाद को लेकर बुधवार सुबह 26 वर्षीय एक स्कूल अध्यापक को गोली मार दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि साकीपुर गांव में स्कूल से करीब 100 मीटर दूर बुधवार सुबह करीब 9 बजे यह घटना उस समय हुई, जब शिक्षक और लड़कें सड़क पर बात कर रहे थे। अधिकारियों के मुताबिक शिक्षक की कनपटी पर एक गोली लगी। जिन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है। इस वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया है। सूरजपुर इलाके की चांद वाली मस्जिद गली में रहने वाले रकीब हुसैन, मॉडर्न स्कूल में पढ़ाने के लिए जा रहे थे कि तभी करीब 17 वर्ष की उम्र के 2 लड़के आकर उनसे बात करने लगे।

    बातचीत के दौरान दोनों लड़कों के साथ रकीब हुसैन की किसी बात पर बहस होने लगी। बहस के दौरान ही लड़कों ने जेब से तमंचा निकाला और सरेआम उनके सिर में गोली मारकर फरार हो गए। एक गोली शिक्षक के दाहिने कान के निचले हिस्से को छूती हुई निकल गई, घटना के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। घायल रकीब हुसैन की हालत सामान्य बताई जा रही है। वह खतरे से बाहर है। पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पूर्व में हुए विवाद सहित सभी पहलुओं से मामले की जांच की जा रही है और हमले में शामिल दोनों लड़कों की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस के मुताबिक इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

  • पंजाबः बस-टिप्पर और थार की हुई टक्कर, उड़े परखच्चे, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः मुकेरिया रोड पर दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां गांव चावा के पास एक टिप्पर और पंजाब रोडवेज बस के बीच टक्कर में थार गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में  पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए गुरदासपुर के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने गाड़ियों को कब्जे में ले लिया और आवाजाही को बहाल कर दिया।

    घटना की जानकारी देते हुए परिवार के सदस्यों और घायलों को निजी अस्पताल ले जाया गया। वहीं युवा मजदूर सोनू, अभिषेक और लव ने बताया कि वह सुबह दिहाड़ी लगाने के लिए गुरदासपुर से पुराने साले जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में हादसा देखा। हादसा इतना भीषण था कि थार गाड़ी रोडवेज बस और टिप्पर में फंसी हुई थी। थार में सवार पिता-पुत्र दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने बताया कि कुछ लोगों को रोककर उनकी मदद से घायलों को अस्पताल ले जाने के लिए कहा गया, लेकिन किसी ने मदद नहीं की। जिसके बाद उन्होंने 108 एम्बुलेंस को फोन किया, लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया, जिसके लुधियाना की गाड़ी रूकी और उक्त कार सवार व्यक्ति की मदद से घायलों को गुरदासपुर के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया।

    अस्पताल में घायलों के परिजनों ने बताया कि इंदरजीत सिंह और उनका बेटा जश्नप्रीत सिंह बैंक के किसी काम से गांव चकशरीफ से गुरदासपुर जा रहे थे, जब वे गांव चावा के पास पहुंचे तो ओवरटेक करते वक्त उनकी कार एक बस से टकरा गई, जिससे यह हादसा हो गया। उन्होंने बताया कि इंद्रजीत सिंह अमेरिका में रहते हैं और एक महीने पहले ही अमेरिका से लौटे हैं, जबकि उनका 19 साल बेटा जश्नप्रीत सिंह 11वीं कक्षा में पढ़ता है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

  • PSPCL का SDO और RA 30 हजार की रिश्वत लेते काबू

    संगरूरः राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम के तहत पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने आज पीएसपीसीएल संगरूर जिले के भवानीगढ़ कार्यालय में तैनात उपमंडल अधिकारी (एसडीओ) हरबंस सिंह और राजस्व लेखाकार (आरए) खुशवंत सिंह को 30,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि बिजली विभाग के इन कर्मचारियों को भवानीगढ़ में एक चावल शैलर के मालिक हैप्पी शर्मा की शिकायत पर काबू किया है।

    उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो रेंज पटियाला से संपर्क किया और आरोप लगाया कि उक्त कर्मचारी उसके चावल शेलर के बिजली लोड में अंतर के कारण 3.5 लाख रुपये के जुर्माने का निपटारा करने के बदले में 50,000 रुपये की रिश्वत की मांग कर रहा था। शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद, पटियाला रेंज से विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया और दो सरकारी गवाहों की उपस्थिति में शिकायतकर्ता से 30000 रुपये की रिश्वत लेते हुए उक्त दोनों आरोपियों को रंगे हाथों काबू कर लिया। इस संबंध में विजिलेंस ब्यूरो के थाना पटियाला रेंज में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

  • किसानों के मुद्दे को लेकर गृह मंत्री का आया बयान, देखें वीडियो

    अंबाला : हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री अनिल विज ने किसानों के मुद्दे पर पंजाब सरकार के रवैये पर हैरानी जताई है और कहा कि ‘‘उन्हें बहुत बड़ी हैरानी है कि पंजाब सरकार ने नोटिस जारी किया कि “हमारी सीमा में ड्रोन मत भेजो”, क्या यह हिंदुस्तान-पाकिस्तान हो गया। अगर हमारी पुलिस को मारकर कोई पंजाब में भाग जाएगा तो क्या हम उसके पीछे जाकर उसे पकड़ नहीं सकते’’। पत्रकारों से बातचीत के दौरान विज ने कहा कि ‘‘जब अमृतसर से यह जत्थे (किसान) चले तो पंजाब सरकार ने इन्हें रास्ते में एक भी जगह रोकने की कोशिश नहीं की। इसका मतलब तो यह है कि यह दिल्ली को दहलाना चाहते है, क्या यह दोबारा चाहते हैं कि दिल्ली के लाल किले में जाकर डांस कर अपमानित किया जाए।

    वहीं शंभु बार्डर पर जुटे किसानों पर गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि किसान कहते हैं कि हमने दिल्ली जाना है, दिल्ली इन्होंने किस लिए जाना है। जिनसे इन्होंने दिल्ली में बातचीत करनी है जब वह सारे मंत्री व अधिकारी चंडीगढ़ आ गए तो आपने बात नहीं की। इसलिए इनका मकसद कुछ और है। वहीं मंगलवार किसानों व पुलिस के बीच हुए पथराव के संबंध में गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि हरियाणा पुलिस के एक डीएसपी व 25 पुलिस कर्मी और पत्रकार भी घायल हुए है। राहुल गांधी के बयान की उनके गठबंधन की सरकार बनेगी तो किसानों को एमएसपी की गारंटी दी जाएगी के बारे में गृह मंत्री अनिल विज ने तीखा प्रहार करते हुए कहा कि एमएसपी की रिपोर्ट 2004 में आ गई थी। तब कांग्रेस की सरकार थी और दस साल तक रही, तब इनकी पार्टी ने क्यों नहीं किया। केवल भड़काने के लिए ऐसे बयान देना ठीक नहीं।

  • पंजाबः फर्जी DSP गिरफ्तार, सरकारी दफ्तरों में जमाता था धौंस

    लुधियानाः खन्ना पुलिस ने फर्जी विजिलेंस के डीएसपी को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी कई सालों से नकली डीएसपी बनकर घूम रहा था। सिटी थाना में उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया। आरोपी की पहचान रमनदीप सिंह निवासी आहलुवालिया मोहल्ला खन्ना के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, रमनदीप सिंह रम्मी खुद को पंजाब विजिलेंस ब्यूरो में डीएसपी बताता था। विभिन्न ऑफिसर्स को धमकाता रहता था।

    तहसील दफ्तर, सिविल अस्पताल में उसे कई बार अफसरों के पास बैठे देखा गया। सूत्रों से खबर है कि रमनदीप सिंह के नाम पर प्वाइंट 32 बार आर्म्स लाइसेंस है। उसने अब लाइसेंस अपग्रेड करवाना था। जिसके लिए पुलिस वेरिफिकेशन करवाई गई। वेरिफिकेशन में भी रमनदीप सिंह ने खुद को पंजाब पुलिस अधिकारी लिखा हुआ है। बताया जा रहा है कि इस पर पुलिस अधिकारी ने भी साइन कर दिए थे। लेकिन जब आई कार्ड मांगा गया तो वह पकड़ा गया। 

  • ਪੰਜਾਬ : ਕਿਸਾਨਾਂ ਨਾਲ ਹੋਈ ਧੱਕੇਸ਼ਾਹੀ ਦੇ ਵਿਰੋਧ ‘ਚ ਕੀਤਾ ਰੋਸ਼ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

    ਬਟਾਲਾ : ਦਿੱਲੀ ਲਈ ਰਵਾਨਾ ਹੋਏ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦੇ ਕਾਫਲੇ ਨੂੰ ਸੰਭੂ ਬਾਰਡਰ ਤੇ ਖੱਟਰ ਸਰਕਾਰ ਦੀ ਧੱਕੇਸ਼ਾਹੀ ਦਾ ਸ਼ਿਕਾਰ ਹੋਣਾ ਪਿਆ। ਕਿਸਾਨਾਂ ਉਤੇ ਅੱਥਰੂ ਗੈਸ ਦੇ ਗੋਲੇ ਛੁੱਟੇ ਗਏ, ਰਬੜ ਦੀਆਂ ਗੋਲੀਆਂ ਚਲਾਈਆਂ ਗਈਆਂ, ਇਸ ਧੱਕੇਸ਼ਾਹੀ ਦੇ ਵਿਰੋਧ ਵਿਚ ਬਟਾਲਾ ਦੇ ਫੁਆਰਾ ਚੌਂਕ ਵਿੱਚ ਕ੍ਰਾਂਤੀਕਾਰੀ ਕਿਸਾਨ ਯੂਨੀਅਨ ਦੇ ਵਲੋਂ ਖੱਟਰ ਅਤੇ ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਰੋਸ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕੀਤਾ ਗਿਆ।

    ਇਸ ਮੌਕੇ ਕਿਸਾਨ ਆਗੂਆਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਰਕਾਰਾਂ ਦੀਆਂ ਇਹ ਧੱਕੇਸ਼ਾਹੀਆਂ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਏਕਜੁਟ ਹੋਕੇ ਲੰਬਾ ਸੰਘਰਸ਼ ਵਿੱਢਿਆ ਜਾਵੇਗਾ। ਰੇਲ ਅਤੇ ਸੜਕੀ ਆਵਾਜਾਈ ਰੋਕੀ ਜਾਵੇਗੀ ਅਤੇ ਪੂਰੀ ਦਿੱਲੀ ਦਾ ਘੇਰਾਵ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਸਰਕਾਰਾਂ ਦੀ ਇਹਨਾਂ ਧੱਕੇਸ਼ਾਹੀਆਂ ਦੇ ਵਿਰੁੱਧ ਆਵਾਜ਼ ਬੁਲੰਦ ਕਰਦੇ ਹੋਏ, ਸਰਕਾਰਾਂ ਦੇ ਨੱਕ ਵਿਚ ਦਮ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ।

  • जालंधरः रेलवे ट्रैक रोकने के बाद SKM यूनियन का ऐलान, सारे टोल होंगे फ्री, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: एसकेएम यूनियन ने 33 से 34 जत्थेबंदियों को लेकर आज प्रेस वार्ता की गई। इस दौरान उन्होंने 16 को भारत बंद का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि बीते दिन से आज तक प्रशासन द्वारा जो रवैय्या अपनाया जा रहा है वह निंदनीय है। किसान यूनियन ने कहा कि कल यानी 15 फरवरी को सुबह 11 बजे से 2 बजे सारे टोल प्लाजे फ्री किए जाएंगे। उन्होंने कहा 16 को भारत बंद के दौरान इसकी नाराजगी जाहिर की जाएंगी। यूनियन ने कहा किसानों के आगे जाने के लिए रास्ते खोले जाने चाहिए।

    उन्होंने कहा कि किसानों की लंबे अरसे से जायज मांगों को वह मनवाकर रहेगे। वहीं अन्य नेता ने कहा कि एसकेएम की सारी जत्थेबंदियां ने मीटिंग करने के बाद यह फैसले लिए है। उन्होंने कहा कि अगर केंद्र इस नीतियों से पीछे नहीं हुई तो वह आने वाले समय में 18 फरवरी अगली रणनीति तय करेंगे और विरोध में तेज प्रदर्शन को लेकर विचार करेंगे। वहीं अन्य नेता ने कहा कि जैसे प्रशासन द्वार रबड़ की गोलियां, वाटर कैनन, पिल्लर खड़े करना, आंसू गैस के गोले छोड़े जा रहे है, वह निंदनीय है।

    उन्होंने कहा कि आंसू गैस के गोले एक्सायर डेट के इस्तेमाल किए जा रहे है। जिसके चलते लोगों को सांस लेने की तकलीफ हो रही है। वहीं वाटर कैनन में कैमिकल मिलाकर उन पर छिड़काव किया जा रहा है, वह निंदनीय है। इससे पहले उगराहां जत्थेबंदी ने पहले ही दोपहर से 12 बजे रेलवे 4 बजे तक रेलवे रोकने का ऐलान किया जा चुका है।