जालंधरः रेलवे ट्रैक रोकने के बाद SKM यूनियन का ऐलान, सारे टोल होंगे फ्री, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: एसकेएम यूनियन ने 33 से 34 जत्थेबंदियों को लेकर आज प्रेस वार्ता की गई। इस दौरान उन्होंने 16 को भारत बंद का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि बीते दिन से आज तक प्रशासन द्वारा जो रवैय्या अपनाया जा रहा है वह निंदनीय है। किसान यूनियन ने कहा कि कल यानी 15 फरवरी को सुबह 11 बजे से 2 बजे सारे टोल प्लाजे फ्री किए जाएंगे। उन्होंने कहा 16 को भारत बंद के दौरान इसकी नाराजगी जाहिर की जाएंगी। यूनियन ने कहा किसानों के आगे जाने के लिए रास्ते खोले जाने चाहिए।

उन्होंने कहा कि किसानों की लंबे अरसे से जायज मांगों को वह मनवाकर रहेगे। वहीं अन्य नेता ने कहा कि एसकेएम की सारी जत्थेबंदियां ने मीटिंग करने के बाद यह फैसले लिए है। उन्होंने कहा कि अगर केंद्र इस नीतियों से पीछे नहीं हुई तो वह आने वाले समय में 18 फरवरी अगली रणनीति तय करेंगे और विरोध में तेज प्रदर्शन को लेकर विचार करेंगे। वहीं अन्य नेता ने कहा कि जैसे प्रशासन द्वार रबड़ की गोलियां, वाटर कैनन, पिल्लर खड़े करना, आंसू गैस के गोले छोड़े जा रहे है, वह निंदनीय है।

उन्होंने कहा कि आंसू गैस के गोले एक्सायर डेट के इस्तेमाल किए जा रहे है। जिसके चलते लोगों को सांस लेने की तकलीफ हो रही है। वहीं वाटर कैनन में कैमिकल मिलाकर उन पर छिड़काव किया जा रहा है, वह निंदनीय है। इससे पहले उगराहां जत्थेबंदी ने पहले ही दोपहर से 12 बजे रेलवे 4 बजे तक रेलवे रोकने का ऐलान किया जा चुका है। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *