Blog

  • NIA जांच को लेकर पंजाबी सिंगर संदीप बराड़ का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो 

    NIA जांच को लेकर पंजाबी सिंगर संदीप बराड़ का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो 

    गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ से संबंध को लेकर आए थे चर्चा में 

    नई दिल्ली: मशहूर पंजाबी सिंगर संदीप बराड़ पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) जल्द शिकंजा कस सकता है। एनआईए को बरार के लिंक गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ के साथ होने के सुराग मिले हैं। इससे पहले भी एक बार एनआईए ने संदीप बराड़ को समन भेजा था लेकिन वह एनआईए की पूछताछ में शामिल नहीं हुए थे। एनआईए अब एक बार फिर से बराड़ को समन भेजकर पूछताछ के लिए बुला सकती है। 

    वहीं दूसरी ओर इस मामले को लेकर गायक संदीप बराड़ का बयान भी सामने आया है। जिसमें उन्होंने कहा कि उन्हें भी नहीं पता जिस नाम से उन पर कार्रवाई को लेकर सोशल मीडिया पर जांच की चर्चा चल रही है वह संदीप बराड़ कौन है। इस दौरान उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर मेरे नाम की तस्वीर लगा कर जो यह खबर चल रही है इसकी वह NIA एजेंसी से क्लेरिफिकेशन ले चुके हैं। उन्होंने सोशल मीडिया और अन्य लोगों से अपील की है कि वह मेरी तस्वीर का गलत इस्तेमाल ना करें।

    बता दें कि एनआईए ने पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या मामले में कथित मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ और जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई तथा कई अन्य आरोपियों के खिलाफ एक नई चार्जशीट दायर की है। 

    इस आरोपपत्र में उन पर आतंक पैदा करने तथा चर्चित लोगों को निशाना बनाकर उनकी हत्या करने की आपराधिक साजिश रचने का आरोप लगाया गया है। संघीय आतंकवाद रोधी एजेंसी का कहना है कि इन कुख्तात बदमाशों के प्रतिबंधित बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) तथा कई अन्य खालिस्तान समर्थक आतंकवादी संगठन से ‘‘संबंध’’ हैं। यह आरोपपत्र आतंकवाद-गैंगस्टर गठजोड़ के तीन मामलों में से दूसरे मामले में दाखिल किया गया है, जिसकी जांच एनआईए कर रही है।

    एनआईए ने कहा, ‘‘सभी 14 आरोपियों पर आतंक पैदा करने तथा जाने-माने सामाजिक और धार्मिक नेताओं, फिल्मी सितारों, गायकों और कारोबारियों की लक्षित हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया गया है।’’ एजेंसी ने कहा, ‘‘पाकिस्तान में षड्यंत्रकारियों के संपर्क में होने के अलावा आरोपी कनाडा, नेपाल और अन्य देशों में खालिस्तान समर्थक तत्वों के संपर्क में भी थे।’’

    आरोप पत्र में बिश्नोई और बराड़ के अलावा जगदीप सिंह उर्फ जग्गू भगवानपुरिया, सचिन थपन उर्फ सचिन बिश्नोई, अनमोल बिश्नोई उर्फ भानु, विक्रमजीत सिंह उर्फ विक्रम बराड़, संदीप झांझरिया उर्फ काला जठेड़ी, वीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ काला राणा, जोगिंदर सिंह, राजेश कुमार उर्फ राजू मोटा, राज कुमार उर्फ राजू/राजू बसोडी, अनिल उर्फ चिप्पी, नरेश यादव उर्फ सेठ और शहबाज अंसारी उर्फ शहबाज को नामजद किया गया है।

  • पंजाबः पुलिस ने जेल में नशा व मोबाइल फेंकने वाले युवकों को किया काबू, देखें वीडियो

    पंजाबः पुलिस ने जेल में नशा व मोबाइल फेंकने वाले युवकों को किया काबू, देखें वीडियो

    6 मोबाइल,जर्दा की पुड़ी व बीड़ियों के बंडल हुए बरामद 

    कोटकपुराः पुलिस ने जेलों की चैकिंग के दोरान जेल में नशा व मोवाइल फेंकने वाले कई युवकों को काबू किया है। वरिष्ठ पुलिस कप्तान हरजीत सिंह फरीदकोट की हिदायतों पर शमशेर सिंह, पुलिस उप कप्तान कोटकपुरा, इंस्पेक्टर गुरमेहर सिंह के कुशल नेतृत्व में चेकिंग टीम ने जेल में मोबाइल व नशा फेंकने वाले चार युवकों को गिरफतार करने का दावा किया है। थाना सिटी में बुलाई गई पत्रकार वार्ता के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए डीएसपी शमशेर सिंह शेरिगल व गुरमेहर सिंह सिद्धू ने बताया कि गश्त के दौरान पुलिस दल को गांव हरिनौ निवासी अमरीक सिंह पुत्र बलजीत सिंह, कुलदीप सिंह पुत्र सुखमंदर सिंह व बलविंदर सिंह पुत्र महेंदर सिंह वासियान ने कोठे बीड़ रोड़ मोडा वाले को गिरफ्तार कर उत्तान के पास से 6 मोबाइल फोन व आपित्तजनक सामान बरामद किया गया है।

    उक्त आरोपियों ने स्वीकार किया कि इन गेंदों को गोल आकार बनाकर जेल के ऊपर से अंदर फेंका जाता है गिरफ्तार लड़कों ने स्वीकार किया कि जेल के अंदर से मिले आर्डर के आधार पर वे जरूरत के मुताबिक सामान डालते हैं और बदले में उन्हें पैसे मिलते हैं। युवकों के पास से बरामद बंडलों से चोरी के एक मोबाइल फोन सहित कुल 6 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। एक गोले से बीड़ी के 7 बंडल, जर्दा की 48 पुड़ी बरामद की गई। जांच अधिकारियों के अनुसार, जीवन नगर, कोटकपुरा निवासी रंजीत सिंह मणि पुत्र गुरदीप सिंह के और कोटकपुरा के जोड़ी चाकियां निवासी शंभु प्रकाश के पुत्र राहुल कुमार को भी नामजद किया गया है। उन्होंने कहा कि उक्त लोगों को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड मांगा जाएगा, ताकि उक्त मामले की गहनता से जांच की जा सके। डीएसपी शमशेर सिंह व एसएचओ गुरमेहर सिहं जानकारी देते हुए।

  • ISRO: 36 सैटेलाइटस ले कर भारत के सबसे बड़े LVM3 रॉकेट ने भरी उड़ान

    ISRO: 36 सैटेलाइटस ले कर भारत के सबसे बड़े LVM3 रॉकेट ने भरी उड़ान

     श्रीहरिकोटा सेंटर से हुई सफल लॉन्‍च‍िंग

    श्रीहरिकोटा: इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (इसरो) ने आज एक नया इतिहास रचा है। ISRO ने देश का अब तक का सबसे विशाल रॉकेट LVM3 लॉन्‍च क‍िया है जिसने 36 सैटेलाइटों के साथ अंतरिक्ष के लिए आज उड़ान भरी है। श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से इस रॉकेट की सफल लॉन्चिंग हुई।

    बता दें कि ब्रिटेन की नेटवर्क एक्सेस एसोसिएट्स लिमिटेड (वनवेब ग्रुप कंपनी) ने पृथ्वी की निचली कक्षा में 72 सैटेलाइट को लॉन्‍च करने के लिए इसरो की कमर्शियल ब्रांच न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड से एक एग्रीमेंट किया है।

    वनवेब ग्रुप कंपनी के लिए पहले 36 सैटेलाइट 23 अक्टूबर 2022 को लॉन्च किए गए थे।आज यानि रविवार को इसरो की यह 18वां लॉन्‍च‍िंग है। यह इस वर्ष का तीसरा लॉन्‍च है और इससे पृथ्वी की निचली कक्षा में सैटेलाइट के समूह की पहली पीढ़ी पूरी हो जाएगी।

    बीते दिन वनवेब ने जानकारी दी थी कि 17 लॉन्‍च पूरे हो गए हैं। एक अहम प्रक्षेपण बाकी है। इस वीकेंड इसरो और न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड में अपने सहकर्मियों के साथ 36 और सैटेलाइट को लॉन्‍च करने पर पृथ्वी की कक्षा में स्थापित हमारे सैटैलाइटों की संख्या 616 हो जाएगी जो इस साल ग्‍लोबल सेवाएं शुरू करने के लिए पर्याप्त है।

    इसरो के 43.5 मीटर लंबे रॉकेट को 24.5 घंटे की उल्टी गिनती समाप्त होने पर बाद सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र में दूसरे लॉन्च पैड से आज सुबह नौ बजे लॉन्‍च किया गया। 

  • पंजाब: अमृतपाल सिंह को पनाह देने वाली एक और महिला को किया काबू

    पंजाब: अमृतपाल सिंह को पनाह देने वाली एक और महिला को किया काबू

    पटियाला: जिले में बीते दिन अमृतपाल की एक सीसीटीवी सामने आई थी। इस सीसीटीवी के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अमृतपाल सिंह को शरण देने के आरोप में एक और महिला गिरफ्तार को पुलिस ने काबू किया है। बताया जा रहा है कि पटियाला की रहने वाली उक्त महिला ने अमृतपाल और पापलप्रीत को 19 मार्च को शाम 4 बजे तक शरण दी, जिसके बाद वे हरियाणा चले गए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पटियाला में अमृतपाल को पनाह देने वाली महिला बलबीर कौर और एक अन्य करीबी सुखप्रीत सिंह को इंदौर से हिरासत में लिया है।  बताया जाता है कि खालिस्तान समर्थक कट्टरपंथी अमृतपाल 19 मार्च को लुधियाना से होते हुए पटियाला पहुंचा था। यहां वह सरहिंद रोड स्थित रिश्तेदार के घर पर रह रही महिला के यहां ठहरा था।

    यहीं पर अमृतपाल अपना हुलिया बदलकर बलबीर से उसकी स्कूटी लेकर शाहाबाद के लिए निकल गया था। उसने पैंट, शर्ट, जैकेट और चश्मा पहना हुआ था। 20 मार्च का भी एक फुटेज वायरल हुआ है, इसमें वह छाता लेकर शाहाबाद बस स्टैंड के सामने सड़क पर जाता हुआ दिख रहा है। 

    अमृतपाल ने शाहाबाद से गिरफ्तार बलजीत कौर के मोबाइल से सुखप्रीत से लंबी बातचीत की थी। बात करने के बाद अमृतपाल ने बलजीत के मोबाइल से उसका नंबर डिलीट कर दिया था। बाद में पुलिस ने सुखप्रीत का नंबर रिकवर किया और इंदौर तक पहुंच गई। सुखप्रीत को 29 मार्च तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। 

    सुखप्रीत अमृतपाल सिंह का करीबी है। उसे अमृतपाल की गाड़ियों की फंडिंग से लेकर हथियारों तक के बारे में जानकारी है। सुखप्रीत अमृतसर के मजीठा के गांव मरड़ी कलां का रहने वाला है। उसकी गिरफ्तारी भी अजनाला थाने पर हुए हमले के मामले में डाली गई। वह कुछ दिन पहले ही पंजाब से इंदौर गया था।

  • आज का राशिफल, 26 मार्च 2023

    आज का राशिफल, 26 मार्च 2023

    आज का राशिफल, 26 मार्च 2023

    मेष: व्यवसाय-व्यापार मनोनुकूल चलेगा। आय बनी रहेगी। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा, सावधानी रखें। बुरी खबर मिल सकती है। भागदौड़ अधिक रहेगी। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। मेहनत अधिक होगी। लाभ में कमी रह सकती है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।

    वृष: सामाजिक कार्य करने का मन लगेगा। मान-सम्मान मिलेगा। मेहनत का फल मिलेगा। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। शत्रु तथा ईर्ष्यालु व्यक्तियों से सावधानी आवश्यक है। समय की अनुकूलता है।

    मिथुन : पुरानी संगी-साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। फालतू खर्च होगा। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। आत्मसम्मान बना रहेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। भाइयों का सहयोग मिलेगा। कारोबार से लाभ होगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा। जल्दबाजी न करें।

    कर्क: बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। भेंट व उपहार की प्राप्ति संभव है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड से मनोनुकूल लाभ होगा। नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी। कोई बड़ा काम होने से प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी न करें। उत्साह रहेगा।

    सिंह: दुष्टजनों से सावधानी आवश्यक है। फालतू खर्च पर नियंत्रण नहीं रहेगा। हल्की मजाक करने से बचें। अपेक्षित काम में विलंब होगा। बेकार की बातों पर ध्यान न दें। अपने काम से काम रखें। लाभ के अवसर मिलेंगे। विवेक का प्रयोग करें। आय में वृद्धि होगी।

    कन्या: यात्रा लाभदायक रहेगी। संतान पक्ष से बुरी खबर मिल सकती है। डूबी हुई रकम प्राप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय से मनोनुकूल लाभ होगा।नौकरी में प्रशंसा मिलेगी। जल्दबाजी से काम बिगड़ सकते हैं। नए उपक्रम प्रारंभ करने संबंधी योजना बनेगी।

    तुला: सामाजिक कार्य करने में मन लगेगा। योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन हो सकता है। कारोबार मनोनुकूल लाभ देगा। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। शेयर मार्केट, म्युचुअल फंड से लाभ होगा। आय में वृद्धि होगी। मान-सम्मान मिलेगा। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें।

    वृश्चिक: चोट व रोग से कष्ट हो सकता है। बेचैनी रहेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। पूजा-पाठ में मन लगेगा। सत्संग का लाभ मिलेगा। राजकीय बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। परिवार तथा मित्रों का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी।

    धनु: चोट व दुर्घटना से बड़ी हानि हो सकती है। पुराना रोग उभर सकता है। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। किसी व्यक्ति विशेष से कहासुनी हो सकती है। स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। दौड़धूप रहेगी। नकारात्मकता हावी रहेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।

    मकर: यात्रा लाभदायक रहेगी। राजकीय सहयोग मिलेगा। सरकारी कामों में सहूलियत होगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। घर में सुख-शांति रहेंगे। कारोबारी अनुबंध हो सकते हैं। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। पार्टनरों से सहयोग मिलेगा। झंझटों में न पड़ें।

    कुंभ: ऐश्वर्य के साधनों पर खर्च होगा। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। शारीरिक कष्ट संभव है। भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। विवेक से कार्य करें।

    मीन: पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बनेगा। आनंद के साथ समय व्यतीत होगा। मनपसंद व्यंजनों का लाभ मिलेगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे।व्यापार मनोनुकूल लाभ देगा। नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी। किसी व्यक्ति से बहस हो सकती है। आशंका-कुशंका से बाधा होगी।

  • जालंधर : पूर्व अकाली विधायक रविवार को कर सकते है चंडीगढ़ में आप ज्वाइन! 

    जालंधर : पूर्व अकाली विधायक रविवार को कर सकते है चंडीगढ़ में आप ज्वाइन! 

    जालंधर/वरुण: जिले में लोकसभा उपचुनावों का बिगुल बज चुका है । चुनावों में दल बदलने का सिलसिला अक्सर सियासी लोग नही चूकते । जालंधर में होने वाले लोकसभा चुनाव और नगर निगम चुनावों के मद्देनजर अब तक लगभग सभी पार्टियों के कई छोटे और बड़े नेता अपनी-अपनी पार्टियों छोड़कर दूसरी पार्टियों का हिस्सा बन चुके हैं और लगातार बनते जा रहे हैं। 

    इसी चुनावी सीजन में जालंधर की सियासत से जुड़े एक पूर्व विधायक का कल आम आदमी पार्टी का दामन पकड़ने की अपुष्ट खबर है। यह नेता अकाली दल की ओर से विधायक का चुनाव रिकॉर्ड तोड़ वोटों से जीता था।वैसे यह नेता विधायक बनने के बाद एक बार पहले भी अकाली दल को अलविदा कह चुका है।

    मॉडल टाउन क्षेत्र निवासी इस पूर्व अकाली विधायक की एंट्री रविवार को चंडीगढ़ स्थित आम आदमी पार्टी के कार्यालय में मुख्यमंत्री स्तर पर होगी। माना जा रहा है कि आम आदमी पार्टी में इस पूर्व विधायक की एंट्री करवा कर अपनी स्थिति आने वाले चुनावों में मजबूत करना चाहती है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਬਦਬੂਦਾਰ ਅਤੇ ਗੰਧਲੇ ਪਾਣੀ ਤੋਂ ਪ੍ਰੇਸ਼ਾਨ ਹੋਏ ਇਲਾਕਾ ਨਿਵਾਸੀ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਬਦਬੂਦਾਰ ਅਤੇ ਗੰਧਲੇ ਪਾਣੀ ਤੋਂ ਪ੍ਰੇਸ਼ਾਨ ਹੋਏ ਇਲਾਕਾ ਨਿਵਾਸੀ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਨੰਗਲ/ਸੰਦੀਪ ਸ਼ਰਮਾ :  ਬਹੁਕਰੋੜੀ ਨੰਗਲ ਨਗਰ ਕੌਂਸਲ ਜੋ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਅਮੀਰ ਕੌਂਸਲਾਂ ਦੇ ਵਿੱਚੋਂ ਗਿਣੀ ਜਾਂਦੀ ਹੈ। ਇਸਦੇ ਇੰਦਰਾ ਨਗਰ ਵਾਰਡ ਨੰਬਰ ਪੰਜ ਦੇ ਇਲਾਕਾ ਵਾਸੀ ਆਉਣ ਵਾਲੇ ਬਦਬੂਦਾਰ ਅਤੇ ਗੰਧਲੇ ਪਾਣੀ ਤੋਂ ਪ੍ਰੇਸ਼ਾਨ ਹੋ ਰਹੇ ਨੇ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਵੱਲੋਂ ਅੱਜ ਗੰਦੇ ਪਾਣੀ ਦੀਆਂ ਬੋਤਲਾ ਹੱਥ ਵਿਚ ਫੜ ਕੇ ਨੰਗਲ ਨਗਰ ਕੌਂਸਲ ਨੂੰ ਗੁਹਾਰ ਲਗਾਈ ਗਈ। 

    ਉਹਨਾਂ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਪਿਛਲੇ ਕਈ ਦਿਨਾਂ ਤੋਂ ਪੀਣ ਵਾਲੇ ਪਾਣੀ ਵਿੱਚ ਬਹੁਤ ਜ਼ਿਆਦਾ ਬਦਬੂ ਆ ਰਹੀ ਹੈ ਅਤੇ ਪਾਣੀ ਕਾਫੀ ਗੰਧਾ ਆ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਜੋ ਪੀਣ ਯੋਗ ਨਹੀਂ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਵਾਰਡ ਵਿਚ ਕਈ ਘਰਾਂ ਦੇ ਲੋਕ ਪੇਟ ਦੀਆਂ ਬਿਮਾਰੀਆਂ ਤੋਂ ਗ੍ਰਸਤ ਨੇ ਜਿੰਨਾ ਦਾ ਇਲਾਜ ਚੱਲ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪਿਛਲੇ 6 ਮਹੀਨੇ ਪਹਿਲਾਂ ਵੀ ਵਾਰਡ ਵਿੱਚ ਬਦਬੂਦਾਰ ਤੇ ਗੰਧਲਾ ਪਾਣੀ ਆਇਆ ਸੀ । ਜਿਸ ਨਾਲ ਇਲਾਕਾ ਵਾਸੀ ਬਿਮਾਰ ਹੋ ਗਏ ਸਨ। ਜਿਸ ਨੂੰ ਨਗਰ ਕੌਂਸਲ ਵੱਲੋਂ ਦਰੁੱਸਤ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਸੀ। ਪਰ ਇਕ ਵਾਰ ਫਿਰ ਹਾਲਾਤ ਜਿਉਂ ਦੇ ਤਿਉਂ ਬਣ ਗਏ ਹਨ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਕਿ ਇਹ ਪਾਣੀ ਦੀਆਂ ਪਾਈਪਾਂ ਨੂੰ ਬਦਲਿਆ ਜਾਵੇ ਤਾਂ ਕਿ ਇਹ ਸਮੱਸਿਆ ਮੁੜ ਕੇ ਨਾ ਆਵੇ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜਦੋਂ ਇਹ ਸਾਰਾ ਮਾਮਲਾ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਪ੍ਰੀਤੀ ਯਾਦਵ ਦੇ ਧਿਆਨ ਵਿੱਚ ਲਿਆਂਦਾ ਗਿਆ ਤਾਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕੀ ਇਸ ਨੂੰ ਜਲਦ ਠੀਕ ਕਰਵਾ ਦਿੱਤਾ ਜਾਏਗਾ।

  • जालंधरः पुलिस के हत्थे चढ़ा चोर गिरोह, 7 वाहनों सहित 5 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधरः पुलिस के हत्थे चढ़ा चोर गिरोह, 7 वाहनों सहित 5 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर, वरुण/हर्षः पुलिस कमिशनर कुलदीप सिंह चाहल के दिशा-निर्देशों पर थाना 6 की पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के 5 सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 4 मोटरसाइकिल और 3 एक्टिवा बरामद की है। गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान संदीप कुमार पुत्र राम विलास निवासी विजय कॉलोनी, जितेंद्र कुमार पुत्र मंगल निवासी विजय कॉलोन, पुशपिंदर पुत्र मिजाजी निवासी न्यू कलगिरद, शिवम पुत्र राजाराम निवासी अर्बन स्टेट फेस 1 और दीपू कुमार पुत्र राममूरत निवासी अर्बन एस्टेट फेज 2 के रूप में हुई है।

    मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी कमलजीत सिंह ने बताया कि इस गिरोह के सदस्य काफी समय से शहर में सक्रिय थे। इसी गिरोह ने थाना से 6 में भी चोरी की वारदातों को अंजाम दिया था। जिस पर कार्रवाई करते हुए थाना 6 की पुलिस ने मुकदमा नंबर 52 आईपीसी धारा 379, 411और 482 के तहत दर्ज किया था। थाना 6 की पुलिस ने स्पेशल टीमों का गठन कर इस गिरोह के 5 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर 2 दिन रिमांड हासिल कर लिया है। ताकि चोरी की अन्य घटनाओं का खुलासा किया जा सके।

  • PM मोदी की सुरक्षा में दूसरी बार हुई चूक, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    PM मोदी की सुरक्षा में दूसरी बार हुई चूक, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    कर्नाटकः एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में सेंध लगाने की घटना सामने आई है। यहां पीएम की रैली के दौरान सुरक्षा में सेंध लगी है। 3 महीने के अंदर दूसरी बार पीएम की सुरक्षा में गड़बड़ी से हड़कंप मच गया है। एक शख्स को पीएम की तरफ दौड़ लगाने की कोशिश करते वक्त पकड़ा गया है। मौके पर पुलिसबल मुस्तैद था। जैसे ही उस शख्स ने भागने की कोशिश की तो पुलिस ने बीच रास्ते में पकड़ लिया। सुरक्षा एजेंसियों ने उसे हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। शख्स के बारे में पूरी जानकारी जुटाई जा रही है।

    ये पूरी घटना दावणगेरे की है। यहां पीएम मोदी का रोड शो निकाला जा रहा था। सड़क के दोनों तरफ भीड़ जुटी थी और नारेबाजी चल रही थी। इसी बीच, शख्स ने भागकर पीएम तक पहुंचने की कोशिश की है। पीएम की गाड़ी के पास ये शख्स पहुंच गया था। बताया गया कि ये शख्स काफिले में घुसने की कोशिश कर रहा था। पीएम के इतने करीब पहुंच जाना गंभीर सवाल माना जा रहा है। आज पीएम मोदी कर्नाटक के दौरे पर हैं। उन्होंने वहां जनसभा की, उसके बाद रोडशो किया। दरअसल, पीएम के रोडशो को लेकर 3 से 4 लेयर की सुरक्षा रखी दी गई थी।

    रोड के दोनों तरफ बैरिकेड लगाए गए थे। यहां मौजूद लोगों को पहले से बता दिया गया था कि बैरिकेड जंप करके सड़क पर नहीं आना है। सिर्फ अभिवादन करना होगा। इसके बावजूद आरोपी युवक बैरिकेड जंप करके पीएम की तरफ बढ़ने लगा। हालांकि, मौके पर मौजूद पुलिस और होमगार्ड ने उसे पकड़ लिया। एसपीजी ने उसे हिरासत में ले लिया। इसे गंभीर सुरक्षा चूक माना जा रहा है। इससे पहले जनवरी में कर्नाटक के हुबली में पीएम मोदी का रोड शो था, तब एक बच्चा पीएम के करीब आ गया था।

  • सांसद राहुल गांधी को कोर्ट से सजा सुनाए जाने के विरोध में ब्लॉक महिला कांग्रेस हरोली ने किया प्रदर्शन

    सांसद राहुल गांधी को कोर्ट से सजा सुनाए जाने के विरोध में ब्लॉक महिला कांग्रेस हरोली ने किया प्रदर्शन

    ऊना/सुशील पंडितः सांसद राहुल गांधी को कोर्ट से सजा सुनाए जाने के विरोध में शनिवार को ब्लॉक महिला कोंग्रेस हरोली ने टाहलीवाल में प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की। टाहलीवाल बाजार के मुख्य चौक पर कोंग्रेस ब्लॉक महिला अध्यक्ष सुमन ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी न्यायालय का सम्मान करती है। लेकिन एक व्यक्ति को दवाने के लिए मोदी सरकार का पूरा तंत्र लगा हुआ हूं क्योंकि राहुल गांधी सच्चाई की लड़ाई लड़ रहे हैं। आज पूरे देश की जनता राहुल  तारीफ कर रहा है क्योंकि बह मोदी सरकार के आगे  नहीं झुके और बह जनता की आवाज उठा रहे है। वहीं हरोली कांग्रेस अध्यक्ष विनोद कुमार बिट्टू ने कहा कि  मोदी सरकार तानाशाही रवैया अपना रही है व उनके खिलाफ बोलने वालों की आवाज को दवाने में जुटे हुए है ।

    इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस सचिव पवन ठाकुर, ब्लाक प्रधान हरोली विनोद बिट्टू, ब्लाक महिला कांग्रेस प्रधान सुमन ठाकुर, चेयरमैन नगर पंचायत टाहलीवाल प्रकाश चन्द,वाईस चेयरमैन नगर पंचायत गुरनाम सिंह, पूर्व चेयर पर्सन नगर पंचायत राजवीर कौर, पू्र्व पार्षद नगर पंचायत सुमन कुमारी संजीव भुल्ला पूर्व प्रधान उर्मिला,जीत कौर,कान्ता कोहली,रमा देवी, कांग्रेस नेता विश्वजीत गुरदयाल बघ्घू , रिम्पी राणा, राजेन्द्र राणा यशपाल जस्सू , सोनू कुमार, चमन लाल आदि मौजूद रहे।