Blog
-

बद्दी एसपी ऑफिस में हुई बद्दी स्कूलों के प्रधानाचार्यो की बैठक
बददी/सचिन बैंसल : पुलिस थाना बद्दी के अंतर्गत आने वाले स्कूलों के प्रधानाचार्यों के साथ कार्यालय पुलिस अधीक्षक ने बद्दी में एक बैठक का आयोजन किया। बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेंद्र कुमार ने की। जिनके साथ प्रभारी पुलिस थाना, बद्दी व प्रभारी यातायात ईकाइ बद्दी भी मौजूद रहे। बैठक में विभिन्न स्कूलों से आए प्रतिनिधियों के साथ यातायात सम्बन्धित विभिन्न समस्याएं सांझा की गई जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक की ओर से सभी स्कूलों के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा की गई।एएसपी नरेंद्र कुमार ने कहा कि बद्दी के सभी स्कूलों की ओर से बच्चों को गंतव्य पर छोडने तथा बस ठहराव के लिए निश्चित स्थानों का चयन करना चाहिए ताकि जगह-जगह स्कूल बसों को न रोका जाए तथा बच्चों की सुरक्षा के लिए उक्त स्थानों पर पुलिस कर्मचारियों की तैनाती की जा सके । स्कूलों को आपसी सहयोग से स्कूलों को खोलने व बंद करने के समय में कम से कम 15 मिनट का फेर बदल करने बारा चर्चा की गई ।बैठक में स्कूल प्रतिनिधियों ने बद्दी फेस 1 और 2 में सडक़ पर अतिक्रमण की समस्या का मुद्दा उठाया गया जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया तथा अपील की गई कि वे इस रूट पर केवल छोटी स्कूल बसों को भेजना सुनिश्चित करें। इसके अतिरिक्त बैठक में बच्चों की सुरक्षा को लेकर हिमाचल प्रदेश व भारत सरकार की ओर से समय समय पर जारी किए गए मापदण्डों पर भी चर्चा की गई। इस मौके पर थाना प्रभारी राकेश राय, एएसआई संदीप ऐरी समेत बद्दी के निजी स्कूलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। -

शिल्पा सोढी ने जीती इको-विजन की भाषण प्रतियोगिता
ऊना/सुशील पंडित : राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना के अर्थशास्त्र विभाग ने ‘इको-विजन ’23’ का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को विभिन्न प्रवेश परीक्षाओं के लिए तैयार करना था। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर सतदेव भारद्वाज ने मुख्यातिथि के रूप में भाग लेते हुए कहा कि भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे जो विद्यार्थियों को जीवन में उन्नति करने में सहायक सिद्ध होंगे। इसमें भाषण और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया जिसमें 22 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर शिल्पा सोढी, दूसरे पर अंकिता शर्मा एवं तृतीय स्थान पर दामिनी चौधरी रहीं। क्विज़ प्रतियोगिता में जॉन कीन्स ग्रुप (सुषमा, उमेश, संजना) ने प्रस्थान हासिल किया। निर्णायक दल में डॉ. मीता शर्मा, डॉ. सुनील और डॉ. गगनदीप शामिल थे। इस अवसर पर महाविद्यालय के अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. भगवान दास, डॉ. शाम सिंह बैंस, सहायक प्रोफेसर मंजीत सिंह मान सहित वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ. सुमिक्षा, डॉ. रूचि शर्मा, राकेश कौंडल, शिव कुमार, संजय शर्मा, डॉ. अलका और डॉ. आरती उपस्थित रहीं।
-

तेज तूफान ने मचाई तबाही, 23 की मौत, देखें वीडियो
मिसीसिपीः अमेरिका के दक्षिण-पूर्वी राज्य मिसिसिपी में 24 मार्च की देर रात विनाशकारी बवंडर और तेज आंधी चली। एबीसी न्यूज ने शनिवार को स्थानीय और संघीय अधिकारियों के हवाले से बताया कि इस तबाही में कम से कम 23 लोगों की मौत हो गई है। रिपोर्ट में मिसिसिपी की आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी के हवाले से कहा कि शार्की और हम्फ्रीज काउंटी में खोज और बचाव अभियान जारी है। पूरे राज्य में बवंडर आने की चेतावनी जारी की गई है। बता दें कि शार्की काउंटी में 13 लोगों की मौत हो गई है। कोरोनर एंजेलिया ईस्टन ने एबीसी न्यूज को बताया कि मृतकों के उम्र की पुष्टि नहीं हो सकी है। कोरोनर एलन गुरली ने कहा कि मोनरो काउंटी में दो और लोगों की मौत हुई है।
24 मार्च की देर रात राज्य में आंधी-तूफान आया और लगभग 8 बजकर 50 मिनट बजे एक बवंडर की सूचना मिली। यूनाइटेड काजुन नेवी के अध्यक्ष टॉड टेरेल ने एबीसी न्यूज के साथ एक फोन साक्षात्कार में कहा कि मिसिसिपी के टाउन रोलिंग फोर्क तूफान में सबसे ज्यादा तबाह हुआ है। एनडब्लयूएस अधिकारी ने कहा कि बाद में रोलिंग फोर्क से लगभग 100 मील उत्तर-पूर्व में विनोना शहर के लिए एक बवंडर आपातकालीन अलर्ट जारी किया गया।
PowerOutage.us के आंकड़ों के अनुसार, तूफान से प्रभावित राज्यों में 1.4 मिलियन से अधिक घरों और उद्योगों में बिजली नहीं थी। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि सर्दियों के महीनों में दक्षिणी अमेरिका में अक्सर हिंसक तूफान आते हैं, क्योंकि मैक्सिको की खाड़ी से गर्म, नम हवा ऊपर आती है और ठंडी हवा से टकराती है।
-

अर्थ आवर डेः आज एक घंटे तक अंधेरे में होगी पूरी दुनिया!
नई दिल्लीः बिजली की बर्बादी को रोकने के लिए हर साल की तरह इस साल भी 25 मार्च शनिवार को दुनिया भर में अर्थ आवर डे मनाया जायेगा। शनिवार यानि आज रात 8:30 बजे से 9:30 बजे तक गैर जरूरी लाइट स्वेच्छा से बंद रखकर इस पहल में अपना योगदान दे सकते हैं।
विश्व का सबसे बड़ा जमीनी आंदोलन
वर्ष 2007 से चलाया जा रहा अर्थ आवर अभियान पर्यावरण के लिए दुनिया का सबसे बड़ा जमीनी आंदोलन बन गया है। इसे भारत समेत 172 देशों का समर्थन मिल रहा है।
बिजली उपभोक्ताओं से अनुरोध
टाटा पावर ने अर्थ आवर 2023 को बढ़ावा देने के लिए वर्ल्ड वाइड फंड फॉर नेचर (डब्ल्यूडब्ल्यूएफ) का समर्थन किया है। टाटा पावर ने डिजिटल इलेक्ट्रिसिटी बिलों और संदेशों के जरिये अपने उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि जलवायु परिवर्तन और प्रकृति की हो रही हानि के मुद्दों के बारे में जागरूकता बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप टाटा पावर ने यह कदम उठाया है। दिल्ली, मुंबई और ओडिशा में महिला परिवर्तन एजेंट्स ‘आभा’ के जरिए उपभोक्ताओं के घर-घर जाकर समाज के सबसे निचले स्तर पर जागरूकता पैदा करने का काम भी कंपनी कर रही है।
डब्ल्यूडब्ल्यूएफ का समर्थन
इसके अलावा व्हाट्सअप ग्रुप और सोशल मीडिया के माध्यम से भी रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन और सोसाइटियों में लोगों को अर्थ अवर 2023 में हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया है। टाटा पावर के प्रवक्ता ने कहा कि इस महत्वपूर्ण पहल में डब्ल्यूडब्ल्यूएफ का समर्थन करते हुए हमें बहुत खुशी हो रही है। लाखों लोग इस पहल में साथ आ रहे हैं। कर्मचारियों के साथ, हम ग्राहकों, बिजनेस एसोसिएट्स के बेहतर भविष्य के लिए ऊर्जा संरक्षण को लेकर अर्थ आवर में हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं।।
-

होशियारपुरः दिन-दहाड़े बेकरी में लुटेरों ने चलाई गोलियां, लूटी सोने की चेन, देखें CCTV
होशियारपुर/अनिकेतः जिलें में लूटपाट और चोरी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। वहीं अब ताजा मामला मुकेरियां के बस स्टैंड के नजदीक से सामने आया है। जहां चोरों ने एक बेकरी को निशाना बनाया। बीते दिन देर शाम दुकान पर बेकरी मालिक बैठे हुए थे। इसी दौरान दो लुटेरे दुकान में आए और मालिक से सोने की चेन लूट ली। जब दुकान मालिक ने इसका विरोध किया तो लुटेरो ने उन्हें धमकाना शुरू कर दिया। दुकान मालिक लुटेरों के हाथ में पिस्तौल देख कर घबरा गया और चेन उतार कर लुटेरों को दे दी।.
जिसके बाद जाते समय लुटेरों ने हवा में फायर किए। घटना वहीं पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी कैमरे में देखा जा सकता है कि कैसे लुटेरों ने वारदात को अंजाम दिया। वहीं मामले की जानकारी देते हुए दुकान मालिक ने बताया कि एक व्यक्ति दुकान में आया और कहने लगा कि मंहतों के नाम पर उसे 20 रुपए दे दो। जब दुकान मालिक ने पूछा कि कौन मंहत है। इसके बाद उक्त व्यक्ति ने बाहर खड़े व्यक्ति को इशारा कर बुला लिया।
जिसके बाद उन्होंने अंदर आकर उसके गले में पहनी हुई सोने की चेन मांगी और धमकाना शुरू कर दिया। लुटेरो ने कहा कि हमें और कुछ नहीं चाहिए बस अपनी चेन उतार कर उसे दे दे। जिसके बाद उक्त दुकान मालिक लुटेरों के हाथ में पिस्तौल देखकर घबरा गया और सोने की चेन दे दी। इस दौरान जाते समय लुटेरों ने हवा में दो फायर किए। घटना की जानकारी पीड़ित ने पुलिस को दे दी। जिसके 15 मिनट बाद ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई।
-

पंजाबः लगातार हो रही बारिश से किसानों का हुआ भारी नुक्सान, देखें वीडियो
पठानकोट/अमनोल: कई राज्यों में हो रही लगातार बारिश से किसानों को काफी नुक्सान हो रहा है।कई किसानों की फसल हुई बर्बाद हो गई है। किसानों से बात करने पर उन्होंने कहा कि उन्हें हर समय किसी न किसी समस्या का सामना करना पड़ता है चाहे वह नकली बीज हो या खाद की कमी हो। प्राकृतिक आपदाओं के कारण भी किसानों को काफी मुक्सान होता है।
अब लगातार बारिश से किसानों की खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचा है, जिससे किसानों ने सरकार से गुहार लगाई है कि उनकी खराब फसल की गरदावरी कर उन्हें उचित मुआवजा दिया जाए।
-

पुलिस ने नशा निवारण केन्द्र का किया निरीक्षण
ऊना/सुशील पंडित : हरोली पुलिस की एक टीम ने शनिवार को पूबोवाल स्थित न्यू किरण नशा निवारण केंद्र का औचक निरिक्षण किया। एएसआई संजय शर्मा और उनकी टीम ने नशा छोड़ने के लिए भर्ती हुए नौजवानों से बात भी की। उन्होंने मौके पर मौजूद 21 लोगों से नशा छोड़ जीवन का भरपूर आनंद लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि नशा व्यक्ति को एक ऐसे अंधेरे में धकेल देता है। इस अंधेरे में दाखिल होना आसान है लेकिन बाहर आते वक्त समय पर रास्ता न मिले तो जीवन नष्ट हो जाता है। इसलिए नशे की ओर बढ़ रहे कदम को समय पर रोकना बेहद जरूरी है। मौके पर नशा निवारण केंद्र के प्रबंधकों को सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देश भी दिए गए। -

जिला को टीबी मुक्त बनाने हेतू संचालित किए जा रहे अभियानों की स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने प्रशंसा की
विश्व क्षय रोग दिवस पर जारी टीबी रिपोर्ट 2023 में किया प्रकाशित
जिला को टीबी मुक्त बनाने के लिए हैंड हेल्ड एक्स-रे मशीन होगी कारगर साबित – उपायुक्त
ऊना/सुशील पंडित : जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीबी रोग को समाप्त करने के लिए जिला में चलाए जा रहे विभिन्नों अभियानों की स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने प्रशंसा की है। विश्व क्षय रोग दिवस पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी टीबी रिपोर्ट 2023 में इसे प्रकाशित किया है।उपायुक्त ने बताया कि जिला में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित हैंड-हेल्ड एक्स रे मशीन के माध्यम से 30 सैकेंड के भीतर ही टीबी के लक्षणों को पता लगाकर प्रारंभिक तौर पर ही टीबी रोग की पहचान होगी। ऊना जिला को दो हैंड-हेल्ड एक्स रे मशीनें सीएसआर के माध्यम से प्रदान की गई हैं जिससे आम लोगों की स्क्रीनिंग में काफी सुधार होगा। उन्होंने बताया कि 2022 में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित डायग्नोस्टिक का उपयोग शुरू हुआ और एचपीसीएल से सीएसआर के माध्यम से मशीनों की व्यवस्था की गई। इसी के तहत जिला ऊना टीबी की जांच और पहचान के लिए इस नवीनतम कृत्रिम बुद्धि पर आधारित तकनीक का उपयोग करने वाला प्रदेश का पहला जिला बना है।उन्होंने बताया कि अब तक ग्रामीण स्तर पर झुग्गी झोपड़ियों, औद्योगिक श्रमिकों, मैनुअल मजदूरों इत्यादि 3700 लोगों की स्क्रीनिंग की गई है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा 97 संभावित मामलों को चिन्हित किया गया है जिसमें 7 मामले प्रारंभिक चरण में पाॅजीटिव पाए गए जिनका शीघ्र उपचार आरंभ कर दिया गया है।हैंड-हेल्ड एक्स रे मशीन के फायदे
राघव शर्मा ने बताया कि हैंड हेल्ड एक्स-रे मशीन कैमरे के साइज की पोर्टेबल मशीन है जिसे आसानी से फील्ड में ले जाया जा सकता है। इससे पहले आम लोगों को टीबी की जांच करवाने के लिए पूरा दिन अस्पताल में व्यतीत करना पड़ता था जिसके चलते लोग अपनी दिहाड़ी खराब होने से घबराते थे। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा टीबी जांच में 30 सेकंड का समय लगता है। उन्होंने बताया कि एक्स-रे लेने से लेकर डायग्नोसिस तक की पूरी प्रक्रिया एक मिनट के भीतर पूर्ण हो जाती है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित हैंड-हेल्ड एक्स रे मशीन आरंभिक चरण में टीबी का पता लगाने में सक्षम है, जिससे शुरुआती दौर में उपचार संभव हो पाता है। हैंड हेल्ड एक्स-रे मशीन हेतू डॉक्टर की आवश्यकता नहीं है क्योंकि प्रारंभिक निदान कृत्रिम बुद्धि के माध्यम से होता है। उन्होंने बताया कि एक्स-रे मशीन के माध्यम से ली गई फोटो को व्हाट्सएप के माध्यम से डॉक्टर को भेज कर इसकी पुष्टि की जा सकती है। हाथ से संचालित एक्स-रे मशीन का उपयोग टीबी से परे हैं क्योंकि इसे अन्य स्थितियों के लिए स्क्रीनिंग में सुधार हेतू एक वाहन के साथ क्षेत्र में तैनात किया जा सकता है। प्रत्येक मशीन की लागत लगभग 40 लाख रुपये है। उन्हांेने बताया कि वर्तमान में जिला ऊना में दो हैंड हेल्ड एक्से-रे मशीन उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि ल्यूमिनस पावर टैक्नोलाॅजी ने भी ग्रामीण स्तर पर सुगमता के साथ टीबी मरीजों की पहचान करने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित हैंड-हेल्ड एक्स रे मशीन से लैस दूसरी एम्बुलेंस स्वास्थ्य विभाग को प्रदान की है।हैंड हेल्ड एक्स-रे हिमाचल प्रदेश में टीबी को समाप्त करने के क्षेत्र में एक नया उपकरण है। जिला ऊना एक औद्योगिक क्षेत्र है जिसमें 350 क्रियाशील औद्योगिक इकाइयां हैं। प्रदेश में प्रवासियों की संख्या काफी अधिक है जोकि मुख्य रूप से शहरी स्लम एरिया में रहते हैं। सीमित पहुंच होने के कारण स्लम एरिया में रहने वाले प्रवासी लोग खर्चे के डर से या पैसे न होने के कारण अपने स्वास्थ्य की उचित देखभाल नहीं कर पाते।जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग का उद्देश्य ग्रामीण स्तर पर लोगों में टीबी के लक्षणों का समय रहते पता लगाने के लिए अधिक से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग करना है। सीएसआर के माध्यम से उपलब्ध करवाई गई आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित हैंड-हेल्ड एक्स रे मशीन बैटरी फ्लैट पैनल डिटेक्टर के साथ संचालित होती है तथा काफी आसानी से लोगांे के घर-द्वार जाकर स्क्रीनिंग करने में सक्षम है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक टीम बनाई गई है जिसमें एक एक्स-रे टेक्निशियन, एक स्थानीय आशा और स्वास्थ्य वर्कर शामिल हैं। उन्होंने बताया कि स्थानीय आशा व स्वास्थ्य वर्कर द्वारा संभावित मरीज से टीबी जैसे लक्षणों पर चर्चा करने के उपरांत मरीज का एक्स-रे लिया जाएगा। -

इंसानियत शर्मसार! कलयुगी मां ने प्रेमी संग मिलकर मासूम बच्चों का किया कत्ल
मेरठः उत्तर प्रदेश के मेरठ से नाजायज संबंध के चक्कर में एक मां ने अपने बच्चों को मौत के घाट उतार दिया। कलयुगी मां ने तंत्र-मंत्र की वजह से अपने प्रेमी के साथ मिलकर बच्चों का कत्ल कर डाला और लाश को नहर में फेंक दिया। पुलिस ने 6 आरोपियों को इस मामले में गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, मेरठ में दो बच्चों के गायब होने से हड़कंप मच गया था। 10 साल का मिराब और 6 साल की बेटी कैनन घर से बाहर खेलते हुए अचानक गायब हो गए। जिसके बाद बच्चों की बरामदगी को लेकर दिनभर तलाश की गई।
पुलिस ने मामले की जांच की तो सच का पता चला। पुलिस के मुताबिक मां निशा और उसी इलाके के पूर्व पार्षद सऊद फैजी के नाजायज संबंध है। पुलिस को कुछ सबूत भी हाथ लगे हैं जिसके आधार पर अधिकारियों की मानें तो दोनों बच्चों की गला घोट कर हत्या की गई। हत्या के बाद दोनों को पेटी में डालकर वैगनआर कार से गंग नहर में फेंक दिया। पुलिस के मुताबिक मृत बच्चों की मां तांत्रिक का भी काम करती है।
इलाके में महिला का दबदबा भी है। इसके पहले भी महिला के 3 बच्चों की मौत हो चुकी थी। पुलिस का मानना है कि उन 3 बच्चों को भी निशा ने ही मारा होगा। पुलिस ने नहर में से एक बच्चे का शव बरामद कर लिया है। पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की माने तो हत्या करने के लिए निशा ने अपने पड़ोसियों की भी मदद ली है।
-

शहीदी दिवस के उपलक्ष्य पर रक्तदान शिविर आयोजित
ऊना/सुशील पंडित : जिला ऊना उपमंडल बंगाणा क्षेत्र में शनिवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई बंगाणा द्वारा अटल बिहारी वाजपेई राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में 23 मार्च शहीदी दिवस के उपलक्ष्य पर रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। यह रक्तदान शिविर विश्व हिन्दू परिषद, बजरंगदल, के सहयोग से करवाया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि विद्यार्थी के वरिष्ठ कार्यकर्ता समाजसेवी अजय ठाकुर, बजरंग दल के संयोजक राजकुमार मनकोटिया रहे व कार्यक्रम के अध्यक्ष विश्व हिन्दू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष राजेश ठाकुर व सहमंत्री अभय राणा रहे।
जिसके तहत बंगाणा महाविद्यालय के छात्र छात्रओं , स्थानीय लोगों व कार्यकर्ताओं ने शिविर में रक्तदान किया यह रक्तदान सुबह 10:30 से शाम 3 बजे तक चला इस रक्तदान शिविर में विद्यार्थी परिषद के जिला एस एफ डी जिला संयोजक अक्षय शर्मा ने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद शहीदों के सम्मान हर वर्ष रक्तदान शिविर करवाती आ रही है अतः जैसा कि हमे ज्ञात है कि भगत सिंह राजगुरु सुखदेव ने देशभक्ति और देश प्रेम को अपने प्राणों से अधिक महत्व दिया और अपने देश के लिए प्राण न्यौछावर कर दिए। हमे उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए अतः विद्यार्थी परिषद इकाई बंगाणा द्वारा उनकी याद में इसी उपलक्ष्य पर रक्तदान शिविर करवाया जा रहा है। इस रक्तदान शिविर में 50 यूनिट रक्तदान किया गया।
इस रक्तदान शिविर में रक्तदान कमेटी में विशेष रूप डॉ अंकिता मेडिकल आफिसर व उनके सहयोगी नीलम कुमारी सीनियर लैब टेक्निशियन वार्ड सिस्टर सुनीता सैनी, टीम मेम्बर सतपाल, सुरिंदर सिंह उपस्थित रहे। अजय ठाकुर ने कहा कि विद्यार्थी परिषद से हमे बहुत कुछ सीखने को मिला है। विद्यार्थी परिषद हमारे अंदर समाज हित व राष्ट्रहित का भाव जगाता है। इस तरह के शिविर में हमे बढ़ चढ़ कर भाग लेना चाहिए डॉ अंकित ने बताया कि रक्तदान करने के लिए स्वस्थ व्यक्ति तीन महीने में व स्वस्थ औरतें 4 महीने में रक्तदान कर सकते हैं । राज कुमार मनकोटिया ने आह्वान किया कि रक्तदान महादान माना जाता है अतः हमें हर वर्ष रक्तदान करब चाहिए ।इस रक्तदान शिविर में विद्यार्थी परिषद वरिष्ठ कार्यकर्ता अंकुश कुटलैहडिया अमन शर्मा इकाई बंगाणा के अध्यक्ष शुभम, इकाई सचिव तीक्ष्ण, अनिकेत, अनामिका ,पल्लवी, तानिया, निखिल, लक्ष्य, अनुराग सौरव, नितिन, सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे व विश्व हिंदु परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ता मौजूद रहे।