
Blog
-

एनसीसी संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के पाँचवें दिन ऊना महाविद्यालय के कैडेट ने प्वाइंट 22 राइफ़ल से साधे निशाने
ऊना /सुशील पंडित: छठी हि.प्र. ( I ) कंपनी एनसीसी ऊना के पाँचवें दिन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ऊना के सीनियर कैडेट ने प्वाइंट 22 राइफ़ल से निशाने साधे, वही प्रातः काल सभी कैडेट को आयुष विभाग द्वारा योग अभ्यास करवाया गया जिस में कैडेट को योग आसन्न का अभ्यास करवाया और जीवन में योग करने से कई बीमारियों से बचा जा सकता है व सेहत के लिए योग करना अवश्य है।इस मौक़े पर कर्नल एम बी वानखेड़े, सूबेदार यादविंदर, सूबेदार सुनील, कार्यालय अधीक्षक बिपिन शर्मा, क्लर्क रमन कुमार, हवलदार संजीव कुमार, हवलदार शैल सिंह, हवलदार भूपिन्दर हवलदार अजय, हवलदार विकास, एएनओ कैप्टन अश्विन कुमार, फस्ट अफसर कमलजीत सिंह, सेकंड अफ़सर सुरेश कुमार, सेकंड अफ़सर पम्मी, सेकंड अफ़सर संजय कुमार, थर्ड अफ़सर ललित मोहन मौजूद रहे। आयुष विभाग की ओर से डाक्टर किरण शर्मा, डॉ राजेश शर्मा, डॉ नीरज आदि मौजूद रहे। -

अमन ठाकुर ने गगरेट हॉस्पिटल के मरीजों और प्रवासी बच्चों के साथ मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन
ऊना/सुशील पंडित: युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमन ठाकुर और उनकी टीम ने राहुल गांधी का जन्मदिन प्रवासी बच्चों और गगरेट हॉस्पिटल में एडमिट मरीजों के साथ बड़ी धूमधाम से मनाया।
राहुल गांधी के जन्मदिवस पर आज युवा कांग्रेस अध्यक्ष गगरेट हॉस्पिटल गए और उनका हालचाल जाना। यदि हॉस्पिटल में किसी प्रकार की लापरवाही बरती जाती है तो आप अमन ठाकुर के हेल्पलाइन नंबर पर उनसे कांटेक्ट कर सकते हैं जबकि गगरेट हॉस्पिटल का प्रशासन मरीजों की पूरी देखरेख कर रहा है और उनका अच्छे से ख्याल भी रख रहा है। अमन ठाकुर ने गगरेट हॉस्पिटल के डॉक्टरों पर विश्वास बढ़ाया और उनकी तारीफ भी की।
क्योंकि यही वो डॉक्टर है जिन्होंने कोरोना टाइम में अपनी जान की परवाह किए बिना लोगों की सेवा की है। अमन ठाकुर ने प्रवासी बच्चों के साथ बड़ी धूमधाम से राहुल गांधी का जन्म दिन मनाया और बच्चों को फल,मिठाइयां,कॉपी,पेंसिल इत्यादि वितरित किए गए।
इस अवसर पर अमन ठाकुर ने कहा युवा कांग्रेस के लिए गर्व की बात है कि राहुल गांधी जैसे नेता के नेतृत्व में कार्य करने का अवसर मिला। युवा कांग्रेस राहुल गांधी के दिए निर्देशानुसार जिला स्तर प्रदेश स्तर और विधानसभा स्तर पर दिन-रात कार्य कर रही है और लोगों की सेवा में तत्पर आगे है।
राहुल गांधी द्वारा पूरे हिमाचल में 68 विधानसभाओं में से कोरोना काल में किए गए बेहतरीन कार्यों के लिए मुझे चुना और युवा कांग्रेस गगरेट सदैव गांधी परिवार नक्शे कदम पर चलती रहेगी। इस मौके पर युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमन ठाकुर के साथ संजीव ठाकुर, अभि ठाकुर, राहुल, राजीव, सुरेश,अजय कुमार आदि उपस्थित रहे।
-

रोजगार व पर्यावरण संरक्षण को समर्पित होगा ऊना का बैंबू विलेज
ऊना/सुशील पंडित: लगभग चार करोड़ रुपए की लागत से जिला ऊना के घंडावल में बनने जा रहा उत्तर भारत का पहला बैंबू विलेज रोजगार तथा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में उठाया गया सरकार का एक बड़ा कदम है। भारत में प्रति वर्ष 9.46 मिलियन टन पलास्टिक कचरे के रूप में निकलता है, जिसमें से एक बहुत बड़ा हिस्सा प्लास्टिक के टूथब्रश से है। हर साल लगभग 4.7 बिलियन टूथब्रश किसी समुद्र के तल या डंपिंग साइट पर पहुंचते हैं, जिन्हें गलने में 200 से 700 वर्ष का समय लगता है। जाहिर है यह पर्यावरण के लिए बेहद खतरनाक है।ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि घंडावल में बनने जा रहा बैंबू विलेज पर्यावरण सुधार में भी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा। जीवन के हर क्षेत्र में प्लास्टिक का बढ़ता उपयोग पर्यावरण संतुलन के लिए आज एक बड़ी चुनौती है। बांस से बनने वाला फर्नीचर तथा अन्य उत्पादों के बनने से प्लास्टिक निर्मित वस्तुओं के निर्माण तथा उपयोग में कमी लाई जा सकती है, जिससे पर्यावरण संरक्षण में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि बैंबू विलेज का निर्माण केंद्र सरकार की परियोजना बैंबू मिशन के तहत किया जा रहा है।बैंबू विलेज पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ क्षेत्र की 100 महिलाओं को प्रत्यक्ष तथा लगभग 1400 महिलाओं को परोक्ष रूप से रोजगार के अवसर प्रदान करेगा। चार करोड़ की इस परियोजना के कई हिस्से हैं। बैंबू विलेज में बांस के पौधों की नर्सरी, प्रसंस्करण इकाई, टूथब्रश तथा बांस के बोर्ड बनाने की इकाई, बैंबू ऑक्सीजन पार्क, सूचना केंद्र तथा एक बिक्री केंद्र का निर्माण किया जाना है। इस परियोजना को धरातल पर उतारने के लिए उपायुक्त ऊना की अध्यक्षता में एक परियोजना प्रबंधन समिति का गठन किया गया है, जिसमें परियोजना अधिकारी डीआरडीए , उप-निदेशक कृषि विभाग, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र तथा वन मंडल अधिकारी को उनके विभागों से संबंधित प्रमुख दायित्व सौंपा गया है।उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने कहा कि इस परियोजना के तहत प्रशिक्षण, प्रबंधन तथा मार्गदर्शन बैंबू इंडिया एनजीओ कर रही है। परियोजना का संचालन स्वां विमिन फेडरेशन के माध्यम के किया जाना है, जिसके तहत स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं प्रशिक्षण के उपरांत बांस से बनने वाली विभिन्न वस्तुओं का निर्माण करेंगी। उन्होंने कहा कि इसके लिए उद्योग विभाग, बैंबू इंडिया तथा स्वां विमिन फेडरेशन के लिए एक समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित किया गया है।बांस की प्रसंस्करण इकाई लगभग 45.60 लाख रुपए की लागत से तैयार की जाएगी, जबकि बांस के टूथब्रश बनाने की इकाई 22 लाख तथा बोर्ड बनाने की इकाई 18 लाख रुपए की लागत से लगाई जाएगी। परियोजना के तहत क्षेत्र के किसानों को बांस की खेती करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है तथा उन्हें आर्थिक मदद भी जा रही है। बैंबू विलेज परियोजना में बांस से बनने वाली वस्तुओं का उत्पादन होगा, इसलिए परियोजना के तहत जिला के विभिन्न क्षेत्रों में बांस उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि बांस की उन्नत किस्मों की पैदावार के जरिए किसानों की आय में बढ़ौती की जा सके। कृषि विभाग ने मलाहत, बहली मोहल्ला, कैलाश नगर, डंगोह, बडेरा, नंगल खुर्द, लडोली, बुद्धान, तथा डोहक इत्यादि गांवों में लगभग 10 हेक्टेयर निजी भूमि में 50% अनुदान पर 10 हजार बांस के पौधे लगवाए हैं। चालू वित्त वर्ष में भी विभाग ऊना जिला में 50% अनुदान पर 5000 बांस के पौधे लगा रहा है।डीएफओ मृत्युंजय माधव ने कहा कि वन विभाग ऊना लगभग 57 लाख रुपए की लागत से बांस की नर्सरी, बांस की विभिन्न किस्मों के प्लॉट, वाकिंग ट्रेल, बैठने के लिए सुंदर बेंच, थीम आधारित सेल्फी दीवार, सोलर लाइटें, तालाब, खुले में बैठने का स्थान तथा बच्चों के लिए अलग से आकर्षक स्थल निर्मित करेगा। उन्होंने कहा कि इनके बनने के उपरांत यह स्थल पर्यटकों, प्रकृति प्रेमियों तथा पर्यावरण एवं वानिकी के क्षेत्र में शिक्षा ग्रहण कर रहे शिक्षार्थियों के लिए भी आकर्षण का केंद्र होगा।बैंबू विलेज के निर्माण लगभग तीन माह में होना प्रस्तावित है। बनने के बाद इसे स्वां विमिन फेडरेशन के माध्यम से संचालित किया जाएगा तथा मार्केटिंग का कार्य बैंबू इंडिया करेगी। -

लुधियाना में हिंसा के बाद पंजाब में अलर्ट जारी…
लुधियाना। अग्निपथ याेजना के खिलाफ शनिवार को लुधियाना रेलवे स्टेशन पर हुई हिंसा के बाद बाद एडीजीपी रेलवे एमएफ फारूकी रेलवे स्टेशन पहुंचे और सुरक्षा बंदोबस्त का जायजा लिया। एडीजीपी ने युवाओं द्वारा की गई तोड़फोड़ को देखा गया है। इसके साथ ही अधिकारियों के साथ बैठक भी की गई है।
एडीजीपी ने साफ किया है कि किसी को भी सुरक्षा व्यवस्था से खिलवाड़ करने की इजाजत नहीं दी जा सकती है। हमने तोड़फोड़ करने वाले आराेपिताें के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया है। उनके मोबाइल चेक कर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है। उनका कहना है कि पकड़े गए युवाओं द्वारा की गई काल डिटेल को भी खंगाला जा रहा है। भारत नगर से लेकर रेलवे स्टेशन तक के एरिया के सीसीटीवी टीवी चेक कर आरोपितों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
एडीजीपी की तरफ से रेलवे स्टेशन का जायजा लिया गया है। रेलवे स्टेशन पर उनकी तरफ से अधिकारियों के साथ उन सभी स्थानों की जांच की गई यहां से उपद्रवी आए थे और वाापिस चले गए थे। कितने लोग थे और उन्हें किसने भरमाया था इसकी भी जांच हो रही है।
एडीजीपी ने कहा है कि सोमवार को बंद की काल को भी गंभीरता से लिया जा रहा है। एडीजीपी ने माना है कि उनके पास नफरी की कमी है और इसके लिए वह जिला प्रशासन के साथ मिलकर सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त कर रहे हैं। वह लगातार पंजाब पुलिस, रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स को साथ लेकर काम कर रहे हैं। उन्होंने इस बात से इंकार किया है कि जीआरपी और पंजाब पुलिस के बीच में को-आर्डीनेशन नहीं था और इसलिए घटना घटी है। वह कहते हैं कि सब कुछ अचानक हुआ है। मगर फिर भी विभागीय जांच की जा रही है।
-

अग्निपथ योजनाः 20 जून तक 144 ट्रेनें निरस्त, देखें लिस्ट…
नई दिल्ली। अग्निपथ योजना को लेकर देशभर में छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं. प्रदर्शन का असर गोरखपुर के कुछ क्षेत्रों में भी दिखा है. अग्नीपथ विरोध का असर ट्रेन संचालन पर भी पड़ा है. युवाओं के आंदोलन देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने 20 जून तक 144 ट्रेनों को निरस्त किया है. जिसमें 71 एक्सप्रेस ट्रेन, 66 पैसेंजर और 7 स्पेशल ट्रेन शामिल है. यह जानकारी पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने दी है.
भारतीय रेलवे की निरस्त ट्रेनों की सूची
ट्रेन संख्या- 15125- बनारस-पटना एक्सप्रेस 18, 19 एवं 20 जून 2022 के लिए निरस्त13106 बलिया-सियालदह एक्सप्रेस 18, 19 एवं 20 जून, 2022
15050 गोरखपुर-कोलकाता एक्सप्रेस 18 जून, 2022
15028 गोरखपुर-हटिया एक्सप्रेस 19 एवं 20 जून, 2022
12530 लखनऊ जं.-पाटलीपुत्र एक्सप्रेस 18 जून, 2022
12529 पाटलीपुत्र-लखनऊ जं. एक्सप्रेस 18 जून, 2022
15105 छपरा-नौतनवा एक्सप्रेस 18 एवं 20 जून, 2022
15106 नौतनवा-छपरा एक्सप्रेस 18 एवं 20 जून, 2022
15111 छपरा-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस 18, 19 एवं 20 जून, 2022
15112 वाराणसी सिटी-छपरा एक्सप्रेस 18, 19 एवं 20 जून, 2022
15103 गोरखपुर-बनारस एक्सप्रेस 18 एवं 20 जून, 2022
15104 बनारस-गोरखपुर एक्सप्रेस 18 एवं 20 जून, 2022
15114 छपरा कचहरी-गोमतीनगर एक्सप्रेस 18, 19 एवं 20 जून, 2022
15113 गोमतीनगर-छपरा कचहरी एक्सप्रेस 18, 19 एवं 20 जून, 2022
12204 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस18 एवं 19 जून, 2022
15708 अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस18 एवं 19 जून, 2022
12565 दरभंगा-नई दिल्ली एक्सप्रेस18 एवं 19 जून, 2022
15273 रक्सौल-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस 18 एवं 19 जून, 2022
11062 जयनगर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस 18 एवं 19 जून, 2022
14005 सीतामढ़ी-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस 18 एवं 19 जून, 2022
14007 रक्सौल-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस 18 जून, 2022
12561 जयनगर-नई दिल्ली एक्सप्रेस 18 एवं 19 जून, 2022
12566 नई दिल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस 18 एवं 19 जून, 2022
15274 आनन्द विहार टर्मिनस-रक्सौल एक्सप्रेस 18 एवं 19 जून, 2022
12554 नई दिल्ली-सहरसा एक्सप्रेस 18 एवं 19 जून, 2022
12557 मुजफ्फरपुर-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस 18 एवं 19 जून, 2022
15231 बरौनी-गोड़ियां एक्सप्रेस 18 एवं 19 जून, 2022
11124 बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस 18 एवं 19 जून, 2022
19038 बरौनी-बान्द्रा टर्मिनस एक्सप्रेस 18 एवं 19 जून, 2022
15203 बरौनी-लखनऊ जं. एक्सप्रेस 18 एवं 19 जून, 2022
12553 नई दिल्ली-बरौनी एक्सप्रेस 18 एवं 19 जून, 2022
14673 जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस 18 जून, 2022
15211 दरभंगा-अमृतसर एक्सप्रेस 18 जून, 2022
12792 दानापुर-सिकन्दराबाद एक्सप्रेस 18 एवं 19 जून, 2022
14524 अम्बाला-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस 18 जून, 2022
12562 नई दिल्ली-जयनगर एक्सप्रेस 18 एवं 19 जून, 2022
14010 आनन्द विहार टर्मिनस-बापूधाम मोतीहारी 18 जून, 2022
12588 जम्मूतवी-गोरखपुर एक्सप्रेस 18 जून, 2022
19166 दरभंगा-अहमदाबाद एक्सप्रेस 18 जून, 2022
15027 हटिया-गोरखपुर एक्सप्रेस 18 जून, 2022
14650 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस 18 जून, 2022
13020 काठगोदाम-हावड़ा एक्सप्रेस 19 एवं 20 जून, 2022
15909 डिब्रूगढ़-लालगढ़ एक्सप्रेस 18 एवं 19 जून, 2022
15910 लालगढ़-डिब्रूगढ एक्सप्रेस 21 एवं 22 जून, 2022
13019 हावड़ा-काठगोदाम एक्सप्रेस 18 जून, 2022
12669 चेन्नई-छपरा एक्सप्रेस 18 जून, 2022
14006 आनन्द विहार टर्मिनस-सीतामढ़ी एक्सप्रेस 18 जून, 2022
13105 सियालदह-बलिया एक्सप्रेस 18 जून, 2022
14674 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस 19 जून, 2022
15126 पटना-बनारस एक्सप्रेस 19 एवं 20 जून, 2022
12537 मुज्फ्फरपुर-बनारस एक्सप्रेस 20 जून, 2022
12538 बनारस-मुज्फ्फरपुर एक्सप्रेस 20 जून, 2022
13122 गाजीपुर सिटी-कोलकाता एक्सप्रेस 20 जून, 2022
13121 कोलकाता-गाजीपुर सिटी एक्सप्रेस 19 जून, 2022
15079 पाटलीपुत्र-गोरखपुर एक्सप्रेस 19 एवं 20 जून, 2022
15080 गोरखपुर-पाटलीपुत्र एक्सप्रेस 19 एवं 20 जून, 2022
18182 थावे-टाटा एक्सप्रेस 19 जून, 2022
15232 गोंड़ियां-बरौनी एक्सप्रेस 18 जून, 2022
11061 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-जयनगर एक्सप्रेस 19 जून, 2022
14016 आनन्द विहार टर्मिनस-रक्सौल एक्सप्रेस 19 जून, 2022
12524 नई दिल्ली-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस 19 जून, 2022
22412 आनन्द विहार टर्मिनस-नाहरलागुन एक्सप्रेस 19 जून, 2022
12491 बरौनी-जम्मूतवी एक्सप्रेस 19 जून, 2022
19054 मुजफ्फरपुर-सूरत एक्सप्रेस 19 जून, 2022
19270 मुजफ्फरपुर-पोरबन्दर एक्सप्रेस 19 जून, 2022
12203 सहरसा-अमृतसर एक्सप्रेस 19 जून, 2022
14009 बापूधाम मोतीहारी-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस 19 जून, 2022
14649 जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस 19 जून, 2022
15279 सहरसा-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस 19 जून, 2022
14015 रक्सौल-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस 19 जून, 2022
विशेष गाड़ियों के निरस्तीकरण की तिथि
ट्रेन संख्या- 02563- सहरसा-नई दिल्ली विशेष गाड़ी 18 एवं 19 जून, 2022
02569 दरभंगा-नई दिल्ली विशेष गाड़ी 18 एवं 19 जून, 2022
02564 नई दिल्ली-सहरसा विशेष गाड़ी 18 एवं 19 जून, 2022
02570 नई दिल्ली-दरभंगा विशेष गाड़ी 18 एवं 19 जून, 2022
05517 बापूधाम मोतीहारी-अयोध्या कैंट विशेष गाड़ी 18 जून, 2022
04652 अमृतसर-जयनगर विशेष गाड़ी 19 जून, 2022
04651 जयनगर-अमृतसर विशेष गाड़ी 19 जून, 2022
सवारी गाड़ियों केनिरस्तीकरण तिथि
ट्रेन संख्या- 05167- बलिया-शाहगंज अनारक्षित विशेष गाड़ी- 18, 19 एवं 20 जून, 2022
05168- शाहगंज-बलिया अनारक्षित विशेष गाड़ी 18, 19 एवं 20 जून, 2022
05171- बलिया-शाहगंज अनारक्षित विशेष गाड़ी 18, 19 एवं 20 जून, 2022
05172- शाहगंज-बलिया अनारक्षित विशेष गाड़ी 18, 19 एवं 20 जून, 2022
05149- भटनी-बरहज बाजार अनारक्षित विशेष गाड़ी 18, 19 एवं 20 जून, 2022
05150- बरहज बाजार-भटनी अनारक्षित विशेष गाड़ी 18, 19 एवं 20 जून, 2022
05151- भटनी-बरहज बाजार अनारक्षित विशेष गाड़ी 18, 19 एवं 20 जून, 2022
05152- बरहज बाजार-भटनी अनारक्षित विशेष गाड़ी 18, 19 एवं 20 जून, 2022
05429- सलेमपुर-बरहज बाजार अनारक्षित विशेष गाड़ी 18, 19 एवं 20 जून, 2022
05430- बरहज बाजार-सलेमपुर अनारक्षित विशेष गाड़ी 18, 19 एवं 20 जून, 2022
05431- सलेमपुर-बरहज बाजार अनारक्षित विशेष गाड़ी 18, 19 एवं 20 जून, 2022
05432- बरहज बाजार-सलेमपुर अनारक्षित विशेष गाड़ी 18, 19 एवं 20 जून, 2022
01747- भटनी-वाराणसी सिटी अनारक्षित विशेष गाड़ी 18, 19 एवं 20 जून, 2022
01748- वाराणसी सिटी-भटनी अनारक्षित विशेष गाड़ी 18, 19 एवं 20 जून, 2022
05173- बनारस-प्रयागराज रामबाग अनारक्षित विशेष गाड़ी 18, 19 एवं 20 जून, 2022
05174- प्रयागराज रामबाग-बनारस अनारक्षित विशेष गाड़ी 18, 19 एवं 20 जून, 2022
05449- नरकटियागंज-गोरखपुर अनारक्षित विशेष गाड़ी 18 जून, 2022
05138- प्रयागराज रामबाग-मऊ अनारक्षित विशेष गाड़ी 18, 19 एवं 20 जून, 2022
05137- मऊ-प्रयागराज रामबाग अनारक्षित विशेष गाड़ी 18, 19 एवं 20 जून, 2022
05169- बलिया-वाराणसी सिटी अनारक्षित विशेष गाड़ी 18, 19 एवं 20 जून, 2022
05170- वाराणसी सिटी-बलिया अनारक्षित विशेष गाड़ी 18, 19 एवं 20 जून, 2022
05427- आजमगढ़-वाराणसी सिटी अनारक्षित विशेष गाड़ी 18, 19 एवं 20 जून, 2022
05428- वाराणसी सिटी-आजमगढ़ अनारक्षित विशेष गाड़ी 18, 19 एवं 20 जून, 2022
05147- भटनी-वाराणसी सिटी अनारक्षित विशेष गाड़ी 18, 19 एवं 20 जून, 2022
05148 -वाराणसी सिटी-भटनी अनारक्षित विशेष गाड़ी 18, 19 एवं 20 जून, 2022
05446- वाराणसी सिटी-छपरा अनारक्षित विशेष 18, 19 एवं 20 जून, 2022
05445 छपरा-वाराणसी सिटी अनारक्षित विशेष 18, 19 एवं 20 जून, 2022
05444- मऊ-छपरा अनारक्षित विशेष गाड़ी- 18, 19 एवं 20 जून, 2022
05443- छपरा-मऊ अनारक्षित विशेष गाड़ी- 18, 19 एवं 20 जून, 2022
05124- छपरा कचहरी- थावे अनारक्षित विशेष गाड़ी- 18, 19 एवं 20 जून, 2022
05123- थावे-छपरा कचहरी- अनारक्षित विशेष गाड़ी- 18, 19 एवं 20 जून, 2022
-

प्रेम संबंधों के बीच रोड़ा बन रहे पति को उतारा मौत के घाट, दी दर्दनाक मौत
सतना। मध्य प्रदेश के सतना जिले के उसरार गांव में मिले नर कंकाल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है. ये कंकाल शिवकुमार कुशवाहा का था. मृतक के भाई ने कंकाल पर लिपटा अंडरवियर देखकर उसकी पहचान की. पुलिस की जांच में पता चला कि उसकी पत्नी ने ही प्रेमी के साथ मिलकर उसे मौत के घाट उतार दिया था. मृतक दोनों के प्रेम के बीच में रोड़ा बन रहा था. 8 महीने बाद मृतक की मौत का पता चला तो गांव में हड़कंप मच गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है. मृतक की गुमशुदगी की रिपोर्ट कई दिनों बाद की गई थी. इसी बात को आधार बनाकर पुलिस ने हत्या का सारा राज खोल दिया।
गौरतलब है कि सतना पुलिस ने उसरार गांव की महिला उर्मिला और उसके प्रेमी कैलास को गिरफ्तार किया है. दोनों से पूछताछ जारी है. पुलिस ने बताया कि 16 जून की सुबह ग्रामीणों ने सूचना दी कि गांव से कुछ दूर कुएं में मानव कंकाल मिला है. सूचना मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई कई लोग मौके पर जमा हो गए. इधर, मौके पर पहुंची पुलिस ने कंकाल जब्त किया और जांच शुरू की. पुलिस ने सबसे पहले इस इलाके से गुमशुदा हुए लोगों की लिस्ट बनाई और उनके परिजनों से संपर्क किया. कई लोगों को कंकाल दिखाया गया, लेकिन कोई किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंचा।
इस बीच पुलिस कंकाल की पहचान के लिए कोई दूसरी योजना बना ही रही थी कि एक युवक उसके पास पहुंचा. युवक ने जब नरकंकाल देखा तो पहचान गया. उसने पुलिस को बताया कि यह कंकाल उसके भाई शिवकुमार कुशवाहा का है. वह 8 महीनों से लापता था. पुलिस ने सारी औपचारिकताएं करने के बाद कंकाल युवक को सौंप दिया. इसके बाद पुलिस ने जांच की तो पता चला कि मृतक की पत्नी उर्मिला ने पति की गुमशुदगी दर्ज कराई थी. इस बिंदू को गौर से देखा गया तो महिला ने पति के लापता होने के दो महीने बाद उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाई थी. इसके बाद पुलिस ने उर्मिला को लेकर सख्ती से पूछताछ की तो सारा राज खुल गया. पुलिस ने उसके प्रेमी को पन्ना से और पत्नी को ससुराल से गिरफ्तार किया।
सतना एसपी आशुतोष गुप्ता ने बताया कि महिला ने हत्या का खुलासा कर दिया है और अपना जुर्म कबूल कर लिया है. महिला ने पुलिस को बताया- मेरे और कैलाश के पिछले 8 साल से संबंध थे. इस बात की जानकारी पति को लग गई थी. इसलिए हम दोनों ने मिलकर शिवकुमार को रास्ते से हटाने की योजना बनाई. मैंने और कैलाश ने साल 2021 की 21 अक्टूबर को शिवकुमार को मारने की योजना बनाई. योजना के मुताबिक, उसी दिन रात 11 बजे मैंने पति से कहा कि मुझे शौच जाना है. ये कहकर हम दोनों कुएं की तरफ गए. वहां कैलाश पहले से ही घात लगाकर बैठा था. उसने मौका पाते ही शिवकुमार के सिर में लाठी से जोरदार वार किया. इस हमले से वह बेहोश हो गया. उसके बाद कैलाश ने उसका गला दबा दिया और उसकी मौत हो गई. हम दोनों ने उसकी लाश में दो बड़े पत्थर बांधे और कुएं में फेंक दिया।
-

16 वर्षीय लड़की को शराब पिलाकर जीजा और उसके भाई ने किया गैंगरेप
कोटा। कोचिंग सिटी कोटा की 16 वर्षीय नाबालिग बालिका के अपहरण और उससे गैंगरेप का दिल को दहला देने वाला मामला सामने आया है। नाबालिग बालिका का उसके ही रिश्तेदार ने पहले अपहरण कर लिया। बाद में बालिका से उसके जीजा और भाई ने शराब पिलाकर गैंगरेप किया। बालिका वहां से निकलकर भागी तो एक अन्य युवक उसे बहला फुसलाकर ले गया। उसने भी उसे बंधक बनाकर गैंगरेप किया। इस दौरान पीड़िता को दोनों जगह 18 दिनों तक बंधक बनाकर रखा गया। बाद में पीड़िता किसी तरह से वहां से बचकर भागी और वापस कोटा पहुंची। कोटा में पुलिस ने बालिका को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया। वहां से बालिका को फिलहाल अस्थाई आश्रय दिलाया गया है।
बाल कल्याण समिति सदस्य मधु शर्मा ने बताया कि पीड़िता 16 साल की है और वह नवीं कक्षा तक पढ़ी है। पीड़िता के परिजनों ने 3 जून को उद्योग नगर थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। बालिका से हुई काउंसलिंग में सामने आया कि वह 2 जून को किराने का सामान लेने गई थी। उसी दौरान रास्ते में उसके जीजा का भाई ऑटो में आया। वह उसे जबरदस्ती अपने साथ बिठाकर बस स्टैंड ले गया। फिर वहां से बस में जयपुर ले गया। वहां एक सुनसान कमरे में बंद कर दिया और बाहर से ताला लगा दिया।
काउंसलिंग में पीड़िता ने बताया कि वहां उसके जीजा के भाई ने उसे जबरदस्ती शराब पिलाई और उसके साथ रेप किया। होश में आने पर उसे फिर से शराब पिला देता था। दो-तीन दिन बाद उसका जीजा भी वहां आया और कहा कि तेरी बहन को छोड़ दिया है। अब तेरे से तेरी बहन का बदला लूंगा। उसके बाद उसने भी उससे रेप किया। एक दिन जीजा का भाई खाना लेने गया था। इस पर मौका देखकर वह वहां से निकल गई।
पीड़िता उन दोनों के चंगुल से छूटकर कुछ किलोमीटर पैदल चलकर स्टेशन पर पहुंची. वहां उसने प्लेटफार्म पर बैठे एक युवक से कोटा की ट्रेन के बारे में पूछा. युवक उसे साइड में ले गया और एक ट्रेन में बिठाकर दूसरे स्टेशन पर ले गया फिर वहां से बस में सीकर ले गया. वहां उसने फोन करके अपने एक दोस्त को बुलाया और एक गांव में ले जाकर दोनों ने उसके साथ गैंगरेप किया. किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
करीब 18 दिनों तक दोनों जगह पीड़िता को बंधक बनाकर रखा गया. वहां से भी पीड़िता जैसे-तैसे करके भाग छूटी. बाद में कोटा पुलिस ने उसे दस्तयाब कर लिया और बाल कल्याण समिति के सामने पेश किया. पीड़िता की कहानी सुनकर पुलिस और बाल कल्याण समिति के सदस्य भी सन्न रह गये. पीड़िता का मेडिकल और 164 के बयान होने बाकी है. फिलहाल बालिका को अस्थाई आश्रय दिलाया गया है।
-

दिल्ली के लिए उड़े विमान के इंजन में लगी आग, 185 यात्री थे सवार
नई दिल्ली। पटना. पटना से दिल्ली जाने के लिए उड़े स्पाइसजेट के विमान के इंजन में आग लग गई. इस विमान में 185 यात्री सवार थे. हालांकि पायलट की सूझबूझ से प्लेन को तुरंत पटना एयरपोर्ट पर लैंड करा लिया गया, सभी यात्रियों की जान बच गई.
बताया जा रहा है कि टेकऑफ करने से पहले ही आग लग गई थी, लेकिन फ्लाइट रोकी नहीं जा सकती थी. अगर रोकने की कोशिश की जाती तो प्लेन हो जाता. इसलिए टेक ऑफ कराके फिर लैंड कराना पड़ा. फ्लाइट के सुरक्षित उतरने के बाद एक यात्री ने कहा कि वह विंडो सीट पर बैठे थे और उन्हें प्लेन में स्पार्क करता हुआ दिख रहा था.
आसमान में उड़ते प्लेन में आग लगी देख सबकी सांसें थम गईं. बताया जा रहा है कि स्पाइसजेट के विमान SG 725 के उड़ान भरते वक्त ही इंजन में आग लग लग गई. पायलट को आग लगने की जानकारी तुरंत हो गई थी, लेकिन उसने धीरज और संयम के साथ कंट्रोल रूम को सूचना दी और फिर हवा में चक्कर लगाते हुए फिर विमान की सेफ लैंडिग करा ली. इस बीच कंट्रोल रूम को सूचना मिलने के बाद एयरपोर्ट पर प्लेन की आग बुझाने जैसी व्यवस्था तुरंत कर ली गई. आग लगने की सूचना और हवा में उड़ते प्लेन से धुआं निकलता देख पटना एयरपोर्ट पर अफरातफरी का आलम पसर गया था. इस सूचना के बाद पटना के डीएम समेत तमाम आला अधिकारी पटना एयरपोर्ट पहुंचे. पटना एयरपोर्ट पर विमान को सुरक्षित उतार लिया गया है. 185 यात्रियों की जान पायलट की सूझबूझ के कारण बच गई.
-

Agneepath Scheme: वायुसेना ने जारी की भर्ती डिटेल, मिलेंगी ये सुविधाएं…
नई दिल्ली। अग्निपथ योजना के खिलाफ देशभर में जारी प्रदर्शन के बीच आज रविवार को भारतयी वायुसेना ने अग्निवीर भर्ती योजना की पूरी जानकारी अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दी है. एयरफोर्स की वेबसाइट में अपलोड की गई जानकारी के मुताबिक, अग्निवीरों को वो सारी सुविधाएं दी जाएंगी जो सुविधाएं अभी सैनिकों को मिल रही हैं. उन्हे सैलरी के साथ हार्डशिप एलाउंस, यूनीफार्म एलाउंस, कैंटीन सुविधा और मेडिकल सुविधा भी दी जाएंगी.
अग्निवीरों को सैलरी के साथ हार्डशिप एलाउंस, यूनीफार्म एलाउंस, कैंटीन सुविधा और मेडिकल सुविधा मिलेंगी. उन्हें ट्रैवल एलाउंस भी दिया जाएगा. अग्निपथ स्कीम के तहत अग्निवीरों को साल में 30 दिन की छुट्टी मिलेगी, उनका मेडिकल लीव अलग होगा. सेवाकाल में शहीद होने पर 1 करोड़ का इन्श्योरेंस कवर मिलेगा. वहीं दिव्यांग होने पर 44 लाख रुपये मिलेंगे. इसके अलावा सेवा निधि पैकेज भी मिलेगा.
गौरतलब है कि वायुसेना में अग्निवीरों की भर्ती चार साल के लिए होगी. वायुसेना में इनका एक अलग रैंक होगा. जिन अग्निवीरों की वायुसेना में नियुक्ति के समय उम्र 18 साल से कम होगी उन्हें अपने अभिभावक से भी नियुक्ति पत्र पर हस्ताक्षर करवाना होगा. सेवा शर्त के मुताबिक चार साल की अवधि पूरी होने के बाद 25 फीसदी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अग्निवी अग्निवीरों को रेगुलर कैडर में शामिल किया जाएगा.
-

ईंधन बचाने के लिए इस देश की सरकार ने की स्कूल और दफ्तर बंद करने की घोषणा
नई दिल्ली। श्रीलंका इन दिनों अपनी आजादी के बाद से सबसे खराब आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहा है। ऐसे में ईंधन की समस्या के चलते सरकार ने अगले हफ्ते से दफ्तर और स्कूलों को बंद करने की घोषणा की है। सरकारी कर्मचारी सोमवार से कार्यालयों में नहीं आएंगे। सरकार ने यह फैसला ईंधन की गंभीर कमी के चलते लिया है।
श्रीलंका के शिक्षा मंत्रालय ने घोषणा की कि कोलंबो शहर में सभी सरकारी और सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त निजी स्कूल अगले सप्ताह से बंद रहेंगे और शिक्षक ऑनलाइन पढ़ाएंगे। इनके अलावा खाद्य संकट कम करने के लिए कृषि क्षेत्र से संलग्न होसरकारी अधिकारियों को अगले तीन महीनों तक हर हफ्ते एक छुट्टी देने को भी मंजूरी दी है।
मौजूदा ईंधन स्टॉक तेजी से घटने के कारण श्रीलंका पर आयात के लिए विदेशी मुद्रा हासिल करने का गहरा दबाव है। इसका असर अर्थव्यस्था पर साफ नजर आ रहा है। नतीजतन, देशभर में फिलिंग स्टेशनों के बाहर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। लोग ईंधन के लिए लंबी-लंबी कतारों में खड़े होकर अपने नंबर का इंतजार कर रहे हैं।
श्रीलंका पिछले कई महीनों से एक दिन में 13 घंटों तक बिजली कटौती का सामना कर रहा है। शुक्रवार को श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने कहा कि देश की 2.20 करोड़ आबादी में से लगभग 50 लाख लोग भोजन की कमी से सीधे प्रभावित हो सकते हैं। श्रीलंका का कुल विदेशी कर्ज 51 अरब डॉलर है।
नकदी संकट का सामना कर रही मौजूदा सरकार ने इस सप्ताह के शुरुआत में कई उपायों को मंजूरी दी, जिसमें कंपनियों पर उनके कारोबार के आधार पर 2.5 प्रतिशत सोशल कंट्रीब्यूशन टैक्स लगाना और अधिकांश सार्वजनिक क्षेत्र के कर्मचारियों के लिए शुक्रवार को अवकाश घोषित करना आदि शामिल है।