Blog

  • Jalandhar News: Shree Ram Neuro Centre Hospital पर लगे आरोप, बाउंसरों ने की मारपीट, देखें Live

    Jalandhar News: Shree Ram Neuro Centre Hospital पर लगे आरोप, बाउंसरों ने की मारपीट, देखें Live

    जालंधर, ENS: Shree Ram Neuro Centre Hospital में भारी हंगामा हो गया। जहां एबुलेंस कर्मी ने अस्पताल के बाउंसर पर मारपीट करने के आरोप लगाए है। इस मामले को लेकर अस्पताल में भारी हंगामा हो गया। एबुलेंस कर्मी ने कहाकि बीते दिन मरीज की हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने परिवार को डीएमसी अस्पताल लुधियाना में रैफर कर दिया। जिसके बाद मरीज के परिजनों ने एबुलेंस कर्मी को रास्ते में जालंधर में निजी अस्पताल में ले जाने के लिए कह दिया और एबुलेंस कर्मी ने वहां निजी अस्पताल में छोड़ दिया।

    इस दौरान एबुलेंस कर्मी ने आरोप लगाए कि उसे बर्थडे का केक काटने के बहाने अस्पताल बुलाया और वहां पर डॉक्टरों सहित बाउंसर ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। पीड़ित ने आरोप लगाए है कि मारपीट करने के बाद उसे नौकरी से निकाल दिया। पीड़ित का कहना है कि वह पिछले डेढ साल से यहां पर नौकरी कर रहा था। इस मामले में मरीज को किसी ओर छोड़ने को लेकर माफी भी मांग ली गई थे, लेकिन उसके बावजूद मारपीट की गई। पीड़ित परिवार द्वारा इंसाफ की गुहार लगाई जा रही है।

    परिवार का कहना हैकि उनका बेटा अपनी मर्जी से मरीज को निजी अस्पताल में छोड़कर नहीं आया है। दरअसल, मरीज के परिजन अपनी मर्जी से निजी अस्पताल में उपचार करवाना चाहते थे। इस दौरान परिवार ने आरोप लगाए हैकि डॉक्टर दीपांशु ने बर्थडे के बहाने बेटे को बुलाकर उसके साथ मारपीट की। वहीं अस्पताल के परिजनों द्वारा कहा गया हैकि डॉक्टर ओपीडी में मरीज की जांच कर रहे है। ऐसे में वह अभी कोई बयान नहीं दे सकते। इस मामले में वह प्रेस वार्ता कर सकते है। वहीं घटना संबंधी अस्पताल के डॉक्टर द्वारा पुलिस को सूचित कर दिया गया है।
  • Punjab News: नहाते समय नहर में डूबे 8 बच्चों में से 4 मिले, 2 के शव बरामद, देखें वीडियो

    Punjab News: नहाते समय नहर में डूबे 8 बच्चों में से 4 मिले, 2 के शव बरामद, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले की सिंधवां कनाल नहर में नहाते समय 8 बच्चों के डूबने की खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार नहर किनारे पर बंधी तार टूटने के कारण यह हादसा हुआ है। इस घटना में 4 बच्चों ने को खुद को किसी तरह बचा लिया, लेकिन 4 बच्चे पानी में लापता हो गए। बताया जा रहा है कि 2 बच्चों के शव बरामद कर लिए गए है, जबकि 2 बच्चे अभी भी लापता है। उन्हें ढूंढने के लिए गोताखोर प्रयास कर रहे है।

    बच्चों की पहचान 14 वर्षीय प्रकाश, 15 वर्षीय मनीष, 10 वर्षीय गोलू और 10 वर्षीय मोलू उर्फ साहिल के रूप में हुई है। इनमें से प्रकाश और मोलू उर्फ साहिल के शव मिल चुके हैं। जबकि मनीष और गोलू की पुलिस तलाश कर रही है। मामले की जानकारी देते हुए मनीष की मां अंजनी ने बताया कि मोहल्ले के 8 बच्चे नहर में नहाने गए थे। बेटा मनीष और उसका बड़ा भाई भी साथ ही गया हुआ था। इस दौरान सभी नहर में तार पकड़ कर नहा रहे थे।

    बताया जा रहा है कि तार पर वजन अधिक पड़ जाने के कारण वह टूट गई और सभी बच्चे पानी में बह गए। घटना में बड़े बेटे के सामने छोटा बेटा मनीष बह गया। मनीष को बचाने की बड़े बेटे ने कोशिश की, लेकिन वह उसे बचा नहीं सका। थाना साहनेवाल की पुलिस को जानकारी देकर मौके पर बुलाया गया। बचाव अभियान 48 घंटे से शुरू किया हुआ है। प्रकाश का मृतक शव थाना माडल टाउन की पुलिस को मिल गया है।

    उसके बाद शुक्रवार सुबह 7:30 बजे मोलू उर्फ साहिल का शव भी थाना माडल टाउन इलाके से बरामद हुआ है। थाना मॉडल टाउन के एसएचओ बलविंदर सिंह ने बताया कि उनके इलाके में आने वाली सिंधवा करनाल में पानी के भाग को नियंत्रित करने के लिए बंद रूपी पुल बनाया गया है। दोनों बच्चों के शव बहते हुए वहां पर पुलिस को मिले इसके बाद दोनों के शवों को सिविल अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया है।

  • संपत्ति को लेकर हुआ विवाद, बड़े ने छोटे भाई को उतारा मौत के घाट

    संपत्ति को लेकर हुआ विवाद, बड़े ने छोटे भाई को उतारा मौत के घाट

    धनबादः बड़े भाई द्वारा छोटे की लोहे के रॉड से वार कर हत्या करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच संपत्ति का विवाद चल रहा था। मृतक की पहचान प्रशांत माजी के रूप में हुई है, जबकि आरोपी का नाम हरमन माजी है। आरोपी घटना के बाद मौके से फरार हो गया।

    जानकारी देते हुए मृतक की पत्नी पूजा माजी ने बताया कि प्रशांत और उनके भाई हरमन के बीच संपत्ति को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। शनिवार जब प्रशांत अपने दुकान पर मौजूद था, तो दोनों भाइयों के बीच फिर से कहासुनी हो गई। गुस्से में आकर हरमन ने पास में रखे एक साबल से प्रशांत के सिर पर जोरदार हमला कर दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही एमपीएल ओपी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज मामले की जांच में जुट गई है।

  • Jalandhar News: रेलवे स्टेशन पर पुलिस की दबिश, ACP Aatish का आया बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: रेलवे स्टेशन पर पुलिस की दबिश, ACP Aatish का आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: महानगर में क्राइम की वारदातों पर नकेल कसने के लिए लगातार पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है। वहीं आज एसीपी आतिश भाटिया की अगुवाई में रेलवे स्टेशन पर दबिश दी गई। जहां यात्रियों की और उने सामान की चैकिंग की गई। इस दौरान स्टेशन की पार्किंग में वाहनों को लेकर कर्मियों से पूछताछ करते हुए शक्की लोगों की तलाशी ली गई। मामले की जानकारी देते हुए एसीपी आतिश ने बताया कि उनकी टीम द्वारा लगातार यह अभियान चलाया जा रहा है। वहीं आज रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की चैकिंग की गई।

    उन्होंने कहा कि शरारती अनंसरों को शहर का माहौल खराब नहीं करने दिया जाएगा। अगर कोई क्राइम की वारदात करता पकड़ा जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसीपी ने कहा कि शहर में लॉ एंड ऑर्डर को मेनटेन करने के लिए एंटी सेवोटेस टीम, डॉग स्पाट, जीआरपी टीम सहित अन्य टीमों के साथ मिलकर स्टेशन की जांच की गई। इस दौरान स्टेशन पर सामान की गहनता से जांच की गई।

  • Haryana News: बेकाबू कार पेड़ से टकराई, परिवार के 4 लोग जख्मी

    Haryana News: बेकाबू कार पेड़ से टकराई, परिवार के 4 लोग जख्मी

    कैथलः पूंडरी में एक सड़क दुर्घटना में चार लोग घायल हो गए। हादसा गांव बरसाना की सड़क पर हुआ। हादसे में एक महिला, दो युवक और एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए।जानकारी अनुसार एक परिवार ऑल्टो कार से चोचड़ा गांव जा रहे थे। तभी एक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में कार बेकाबू होकर सीधे पेड़ से टकरा गई।

    दुर्घटना में कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और चालक बुरी तरह से घायल हो गया। सड़क पर से गुजर रहे लोगों ने तुरंत डायल 112 पर सूचना दी और घायलों को पुंडरी के सरकारी हॉस्पिटल में रेफर किया। जहां सबकी गंभीर हालत को देखते करनाल रेफर कर दिया गया। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी कश्मीर सिंह ने बताया कि सभी घायल पूंडरी के रहने वाले हैं। चारों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए करनाल रेफर कर दिया गया है।

  • Punjab News: गली में खड़े होने को लेकर विवाद, युवक की डंडों से पीटकर हत्या, देखें वीडियो

    Punjab News: गली में खड़े होने को लेकर विवाद, युवक की डंडों से पीटकर हत्या, देखें वीडियो

    होशियारपुरः जिले के गांव शाहपुर कलां के कुलविंदर सिंह की उसके गांव में ही रहने वाले 2 लोगों ने आपसी विवाद के बाद हत्या कर दी, जिसके बाद वह मौके से फरार हो गए। पीड़ितों ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया।

    डीएसपी हरविंदर सिंह खैरा ने बताया कि मृतक कुलविंदर सिंह पुत्र हरबंस सिंह अपने दोस्तों के साथ गली में खड़ा था। इस दौरान पास में ही रहने वाले पिंदर सिंह उर्फ जज ने उसके खड़े युवकों के यहां होने पर आपत्ति जताई, जिस पर झगड़ा शुरू हो गया और बाद में लोगों के समझाने के बाद मामला शांत करवा दिया गया।

    जब कुलविंदर सिंह सुबह अपनी मां और छोटे भाई के साथ काम पर जा रहा था तो रास्ते में पिंदर सिंह उर्फ जज और गगनदीप सिंह ने उसे घेर लिया और लाठियों से पीटना शुरू कर दिया। आरोपियों ने उसकी इतनी पिटाई की कि कुलविंदर सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए। डीएसपी सरदार खैरा ने कहा कि कुलविंदर सिंह का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है और फरार दोषियों को पकड़ने के लिए आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • Plane Crash मामले में DGCA की बड़ी कार्रवाई, Divisional Vice President समेत 3 अफसरों पर गिरी गाज

    Plane Crash मामले में DGCA की बड़ी कार्रवाई, Divisional Vice President समेत 3 अफसरों पर गिरी गाज

    अहमदाबादः देश में सदी के सबसे बड़े प्लेन क्रेश में से एक अहमदाबाद हादसे के बाद डीजीसीए ने शनिवार को एअर इंडिया के 3 अफसरों को हटाने के आदेश जारी किए हैं। इनमें डिवीजनल वाइस प्रेसिडेंट समेत 3 अफसर शामिल हैं। डीजीसीए ने पायलट की क्रू शेड्यूलिंग और रोस्टरिंग से जुड़े रोल और जिम्मेदारियों से रिलीज करने को कहा है।

    हटाए जाने वाले अफसरों मे डिविजिनल वाइस प्रेसिडेंट चूड़ा सिंह, क्रू शेड्यूलिंग करने वाली चीफ मैनेजर पिंकी मित्तल और क्रू शेड्यूलिंग की प्लॉनिंग से जुड़ी पायल अरोड़ा का नाम शामिल है। आदेश में एअर इंडिया को तुरंत एक्शन शुरू करने के लिए कहा है।

    बता दें, 12 जून को अहमदाबाद में बड़ा हादसा हो गया था। लंदन जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI-171 उड़ान भरने के तुरंत बाद क्रैश हो गई थी। प्लेन मेडिकल कॉलेज हॉस्टल से टकराया था, जिससे प्लेन में सवार यात्रियों समेत कुल 270 लोग मारे गए थे।

  • Punjab News: ड्यूटी पर जा रहे Doctor की चाइना डोर से कटी गले की नस, मौत

    Punjab News: ड्यूटी पर जा रहे Doctor की चाइना डोर से कटी गले की नस, मौत

    अमृतसरः पंजाब सरकार द्वारा चाइना डोर पर पूर्ण प्रतिबंध लगा हुआ है। लेकिन उसके बावजूद चाइना डोर की बिक्री होने से लगातार हादसे हो रहे है। वहीं अब ताजा मामला एलिवेटिड रोड से सामने आया है, जहां ड्यूटी पर जा रहे डॉक्टर की चाइना डोर की चपेट में आने से गले की नस कट गई। इस घटना में घायल डॉक्टर को स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में डॉक्टर की मौत हो गई। मृतक की पहाचन शमशेर सिंह के रूप में हुई है। लोगों का कहना है कि गले की नस ज्यादा कट से घायल व्यक्ति का काफी खून बह गया था। जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल में ले जाया रहा था कि अधिक खून बहने के कारण रास्ते में ही शमशेर सिंह ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार और पुलिस मौके पर पहुंच गई। जहां परिवार ने पोस्टमार्टम करवाने से इनकार कर दिया।

    वहीं कोट खालसा निवासी हरतेज सिंह ने बताया कि उनके मामा शमशेर सिंह सुल्तानविंड रोड पर स्थित चूंगावाला बाजार के पास रहते हैं। वर्तमान में वह एयरपोर्ट रोड पर स्थित एक अस्पताल में डॉक्टर थे। डॉ. शमशेर सिंह की बाइक पर घर से अस्पताल के लिए निकले थे। जैसे ही वह एलिवेटिड रोड पर पहुंचे तो वहां चाइन डोर की चपेट में आने से उनकी गर्दन की नस कट गई।

    उन्होंने तुरंत बाइक रोकी और हेलमेट उतार कर डोर को छुड़ाने का प्रयास किया। तब तक डोर ने उनकी श्वास नली काट दी थी। आधी से ज्यादा गर्दन पर डोर अपनी धार चला चुकी थी। राहगीरों ने शमशेर सिंह को संभाला। लोगों ने तुरंत परिवार को जानकारी देकर शमशेर को पास के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया। लेकिन रास्ते में ही शमशेर सिंह ने दम तोड़ दिया। डाक्टरों ने बताया कि शमशेर की मौत श्वास नली कटने और ज्यादा रक्त बहने के कारण हुई है।

  • Punjab News: Model Town में कोठी से 22 तोले सोना और 50 हजार रुपए चोरी, देखें वीडियो

    Punjab News: Model Town में कोठी से 22 तोले सोना और 50 हजार रुपए चोरी, देखें वीडियो

    बठिंडाः जिले के मॉडल टाउन फेस-1 स्थित एक कोठी में बीती रात बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। चोर घर में घुसकर करीब 22 तोले सोना और 50,000 रुपये नकद लेकर फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दे दी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

    घटना संबंधी जानकारी देते हुए कोठी मालिक सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि उनके घर में रिपेयर का काम चल रहा है। देर रात लगभग 2 बजे जब उनकी माता अचानक नींद से जागी तो उन्होंने देखा कि घर की लाइटें जल रही थीं। जब उन्होंने जाकर जांच की तो पाया कि घर से 22 तोले सोना और 50 हजार रुपए गायब थे। सुनील कुमार का कहना है कि एक दिन पहले घर में कबाड़ बेचने के लिए कुछ कबाड़ियों को बुलाया गया था, जो 5 नौजवान थे।

    परिवार को शक है कि चोरी में उन्हीं में से किसी का हाथ हो सकता है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि चोरों तक पहुंचा जा सके। फिलहाल पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

  • Pregnancy में मौसंबी कितनी सुरक्षित, क्या है इसके फायदे, जाने Expert की राय

    Pregnancy में मौसंबी कितनी सुरक्षित, क्या है इसके फायदे, जाने Expert की राय

    हेल्थः प्रेग्नेंसी के दौरान महिला के शरीर में कई तरह के हार्मोनल और शारीरिक बदलाव होते हैं, जिससे उसके शरीर की पोषण की जरूरतें भी बढ़ जाती हैं। इस समय ऐसी डाइट लेनी जरूरी होती है, जो न केवल मां को ताकत दे, बल्कि गर्भ में पल रहे शिशु के संपूर्ण विकास में भी मदद करे। मौसंबी यानी स्वीट लाइम एक ऐसा फल है, जो स्वाद में हल्का मीठा-खट्टा होता है और सेहत के लिए फायदों से भरपूर होता है। गर्मियों के मौसम में यह शरीर को ठंडक देने वाला और थकान दूर करने वाला प्राकृतिक फल भी है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या मौसंबी प्रेग्नेंसी में सुरक्षित है? इसे कब और कितनी मात्रा में खाना चाहिए?

    एक्सपर्ट के मुताबिक मौसंबी स्वाद में हल्की मीठी और खट्टी होती है और इसमें विटामिन C के साथ कैल्शियम, पोटैशियम फाइबर और आयरन की भरपूर मात्रा पाई जाती है। मौसंबी में एंटीऑक्सिडेंट्स और हाइड्रेटिंग तत्व भी होते हैं, जो शरीर को डिटॉक्स करने और इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं।

    प्रेग्नेंसी में इम्यूनिटी कमजोर हो सकती है, जिससे इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। मौसंबी में मौजूद विटामिन C एक पावरफुल एंटीऑक्सिडेंट है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी को बढ़ाता है और सर्दी-जुकाम जैसी समस्याओं से बचाव करता है।

    प्रेग्नेंसीमें महिलाओं को अक्सर कब्ज, गैस और अपच जैसी समस्याएं होती हैं। मौसंबी में मौजूद फाइबर और साइट्रिक एसिड पाचन क्रिया को बेहतर बनाते हैं और पेट को हल्का रखते हैं। यह कब्ज को दूर करने में कारगर है। मौसंबी में पाया जाने वाला फोलिक एसिड गर्भ में पल रहे शिशु के मस्तिष्क और डेवलपमेंट में मदद करता है। साथ ही इसमें मौजूद मिनरल्स शिशु की हड्डियों और इम्यून सिस्टम को बेहतर करने में सहायक होते हैं।

    गर्मी के मौसम में प्रेग्नेंट महिलाओं को पानी की कमी से कमजोरी और चक्कर आने जैसी समस्या हो सकती है। मौसंबी का रस शरीर को ठंडक पहुंचाता है और डिहाइड्रेशन से बचाता है। यह एक नेचुरल एनर्जी ड्रिंक की तरह काम करता है। प्रेग्नेंसी के दौरान हार्मोनल बदलाव के कारण स्किन पर पिग्मेंटेशन और बालों का झड़ना आम है। मौसंबी में मौजूद विटामिन C कोलेजन प्रोडक्शन को बढ़ावा देता है, जिससे स्किन पर निखार आता है और बाल मजबूत होते हैं।