Welcome to WordPress. This is your first post. Edit or delete it, then start writing!
Blog
-
Punjab News: अब इस जिले में भी स्कूल-कालेजों में छुट्टियां, देखें वीडियो
मोगाः भारत और पाकिस्तान के बीच हो रहे हमलों को देखते तनाव बढ़ता ही जा रहा है जिसके चलते लोगों की सुरक्षा को देखते हुए मोगा जिले में भी स्कूलों कॉलेजों में बच्चों को 2 दिन की छुट्टी कर दी है। बीती रात भी पाकिस्तान ने पंजाब के शहरों में अटैक कर दिया था, लेकिन भारतीय सेनाओं ने उसे आसमान में ही नष्ट कर दिया जिसको लेकर आपातकालीन ब्लैकआउट कर दिया गया था।
वहीं इस बारे मेें मोगा की जनता ने कहा कि यह बहुत जरूरी था, क्योंकि पाकिस्तान की ओर से लगातार आतंकवादी विधियां बढ़ाई जा रही थी। लोगों ने कहा कि हम खुश हैं, हमारे सैनिक पाकिस्तानियों का मुंह तोड़ जवाब दे रहे है परंतु घबराने वाली बात नही है, हमारे यहां पर सब कुछ नार्मल चल रहा है। मोगा के डिप्टी कमिश्नर सागर सेतिया द्वारा दी जा रही एडवाइजरी पर मोगा की जनता पूरी तरह से संतुष्ट है। वहीं प्रशासन द्वारा लोगों से अपील की जा रही है कि हमें सोशल मीडिया पर चल रही गलत खबरों पर ध्यान नहीं देना चाहिए। वहीं स्कूलों में छुट्टी होने पर बच्चे भी ग्राउंड में मस्ती करते और किक्रेट खेलते नजर आए।
-

गर्मी को लेकर Yellow alert जारी, इन जिलों में चलेगी Heat Wave
नई दिल्लीः मौसम विभाग ने गर्मी को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। झारखंड में एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार 10 मई से राज्य के कई जिलों में तेज गर्मी महसूस की जाएगी। इन जिलों में देवघर, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज शामिल है।
इस दौरान अधिकतम तापमान में 3-4 डिग्री की वृद्धि हो सकती है। इन जिलों में कहीं-कहीं पर हीट वेब चलने की संभावना है। लू चलने की आशंका को देखते 10 में से 14 मई तक यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अगले 5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 3-4 डिग्री की वृद्धि हो सकती है। 14 मई तक गिरिडीह, धनबाद, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा और साहिबगंज जिलों में कहीं-कहीं पर हीट वेब चलने की संभावना है। ऐसे में लोगों को तेज गर्मी का अहसास हो सकता है।
-

Punjab News: सीमावर्ती गांवों के लिए SGPC ने किए नए आदेश पारित, लोगों ने नकारे, देखें वीडियो
गुरदासपुरः पहलगाम हमले के बाद भारत-पाकिस्तान में युद्ध का माहौल बना हुआ है। वहीं तनावपूर्ण स्थिति और पुंछ में गुरुद्वारा साहिब पर हुए हमले के बाद शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने नए आदेश जारी किए हैं।
इन आदेशों के मुताबिक सीमा क्षेत्र के साथ लगते गुरुद्वारा साहिबों से श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के स्वरूपों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जाए, जिसके बाद शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य विभिन्न सरहदी गांवों में पहुंचे, ताकि गुरुद्वारा साहिब में रखे पवित्र स्वरूपों के बारे में जानकारी प्राप्त की जा सके और पवित्र स्वरूपों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा सके, लेकिन जब एसजीपीसी कमेटी गुरदासपुर के काना गांव पहुंची तो गांव वालों ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी भेजने से यह कहते हुए इनकार कर दिया कि वे अपनी जान की बाजी लगाकर भी पवित्र ग्रंथों की रक्षा करेंगे।
यदि उन्हें गांव छोड़ना पड़ा तो वे पहले पवित्र ग्रंथों को सुरक्षित स्थान पर ले जाएंगे और फिर गांव छोड़ेंगे जिसके बाद शिरोमणि कमेटी के सदस्यों ने भी इस बात पर सहमति जताई और कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि गांव में पावन स्वरूपों की सेवा पूरी निष्ठा से की जा रही है।
-

Punjab News: IAS-PCS अधिकारियों की छुट्टी रद्द, आदेश जारी
मोहालीः भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति को देखते हुए पंजाब सरकार का बड़ा फैसला लेते हुए पुलिस अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी है। जारी आदेशों के मुताबिक पंजाब सरकार ने सभी आईएएस-पीसीएस अधिकारियों की छुट्टियां रद्द की है। सरकार के तरफ से आदेश जारी करते हुए कहा कि कोई भी अधिकारी अगले आदेश तक छुट्टी नहीं लेगा और कोई भी अधिकारी अपनी पोस्टिंग की जगह से बाहर नहीं जाएगा।

सरकार ने सख्त आदेश जारी किए है कि इस निर्देश का उल्लंघन करने वाले किसी भी अधिकारी को संबंधित नियमों के तहत उचित कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है। यह कदम सीमावर्ती राज्य में प्रशासनिक मशीनरी की हर समय उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है, ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके।
-

Punjab News: इलाके में तलाशी अभियान शुरू, अधिकारी का आया बयान, देखें वीडियो
पठानकोटः भारत पाकिस्तानी ड्रोनों द्वारा कल रात शहर के सैन्य स्टेशन को निशाना बनाए जाने के बाद पुलिस और सेना ने आज पठानकोट क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू किया। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, गतिशील और गैर-गतिशील क्षमताओं का उपयोग करके खतरों को तेजी से समाप्त किया गया है। दरअसल, भारत की ओर से पाकिस्तान में घुसकर आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किए जाने के बाद बौखलाया पाकिस्तान भारत के कई शहरों पर हमले की हिमाकत कर रहा है।
पाकिस्तान की तरफ से पंजाब के उन शहरों को टारगेट किया जा रहा है, जहां सेना के कैंट और एयरबेस हैं। यही वजह है कि बुधवार-वीरवार की रात पाकिस्तान ने पंजाब के 7 शहरों को टारगेट किया था, लेकिन उसके मंसूबों पर भारतीय सेना ने पानी फेरते हुए मिसाइल हमलों को निष्क्रिय कर दिया। सुरक्षा एजेंसियों की तत्परता से एयरबेस को किसी भी तरह का नुकसान नहीं पहुंचा। इस बीच शुक्रवार सुबह से ही पूरे क्षेत्र में पुलिस और सेना का सर्च ऑपरेशन चल रहा है। इस बीच पठानकोट में रात काे पूरी तरह से ब्लैक आउट रहा।
दिन के उजाले के साथ ही बिजली सप्लाई बहाल हुई। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एयरबेस पूरी तरह से सुरक्षित है और इस घटना में किसी भी तरह का जानी-माली नुकसान नहीं हुआ है। सुरक्षा बलों द्वारा क्षेत्र में कड़ी निगरानी रखी जा रही है और संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है। सूत्रों के अनुसार, सर्च ऑपरेशन के दौरान एयरबेस के आसपास के इलाकों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है और स्थानीय लोगों से भी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत अधिकारियों को देने की अपील की गई है।
-

Haryana News: Blackout और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर DC ने जारी किए आदेश, देखें वीडियो
पंचकूलाः भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध की स्थिति की संभावनाओं के चलते ऐतिहातन पंचकूला में पूरी रात ब्लैकआउट रहेगा। पंचकूला जिला उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने ब्लैकआउट को लेकर आदेश जारी किए है। डीसी मोनिका गुप्ता ने 9 और 10 मई को जिले में सभी शिक्षण संस्थान बंद रखने के भी आदेश जारी किए। इसके साथ-साथ उन्होंने जनता से अलर्ट रहने और जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचनाओं का पालन करने की भी अपील की।
वहीं थाना पिंजौर एसएचओ जगदीश चन्द्रजी द्वारा क्षेत्रवासियों को सूचित किया गया है कि कोई भी अपने घरों से बाहर न आए, अगर कोई जरूरी काम है तब ही घर से बाहर निकले। सभी जगह नाके लगाए जा रहे हैं। शाम 6 बजे के बाद सभी लाइट बंद रखने की अपील की जा रही है। ऐसा डीसी की तरफ से जारी आदेशों के तहत किया जा रहा है। दूकानें भी बंद करवाई जाएंगी। केवल जरूरी सामान की दुकाने ही खुली रहेंगी।
-

बहन की शादी से 3 दिन पहले हुआ दर्दनाक हादसा, भाई की मौत
औरंगाबादः जिले में एक दर्दनाक हादसा होने का मामला सामने आया है। जहां, NH-139 पर 2 बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घायल युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया जिसमें एक की मौत हो गई और दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतक की पहचान ओबरा थाना क्षेत्र के खरांटी बिगहा निवासी अरविंद यादव (23) के तौर पर हुई है। तीन दिन बाद बहन की शादी है। घायल आयुष कुमार(16) शाहपुर मोहल्ले का रहने वाला है। डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि तिलक चढ़ाने के लिए सभी लोग पकहा गांव जा रहे थे। अरविंद अपने साढू रंजीत यादव के साथ बाइक से जा रहा था। दूसरे बाइक पर सवार आयुष पेट्रोल पंप से तेल लेकर निकल रहा था। इस दौरान दोनों की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि अरविंद की मौत हो गई। शादी की खुशियां मातम में बदल गई।
-

भारत-पाक युद्ध के बीच BCCI ने IPL को लेकर लिया बड़ा फैसला
नई दिल्लीः भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव ने क्रिकेट जगत के लिए बुरी खबर सामने आई है। दरअसल, भारत-पाक युद्ध का असल क्रिकेट पर पड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। वीरवार को दोनों देशों के बीच हुई गोलीबारी और हाल के ड्रोन व मिसाइल हमलों ने स्थिति को और गंभीर बना दिया है। कई ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी और कोच अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। कुछ खिलाड़ी तो भारत छोड़कर स्वदेश लौटने का फैसला कर चुके हैं।
वहीं भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शुक्रवार को भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ रहे तनाव के कारण आईपीएल 2025 को स्थगित करने का फैसला लिया है। बीसीसीआई ने केंद्र सरकार से भी इस मामले पर बातचीत की करने के बाद यह अहम फैसला लिया।बीसीसीआई अधिकारी ने न्यूज एजेंसी बातचीत में आईपीएल के स्थगित की पुष्टि करते हुए कहा, ‘यह अच्छा नहीं लगता कि देश युद्ध कर रहा हो और क्रिकेट खेला जा रहा है।’ पता हो कि 25 मई को कोलकाता में आईपीएल 2025 का फाइनल खेला जाना था। इससे पहले पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) के शेष मैचों को यूएई शिफ्ट कर दिया गया है।
याद दिला दें कि पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच वीरवार को धर्मशाला में आईपीएल 2025 का 58वां मैच रद कर दिया गया था। भारत-पाकिस्तान के बीच सीमा पर तनाव के चलते मैच बीच में ही रद करने का फैसला लिया गया था। इस मुकाबले में पंजाब किंग्स की टीम पहले बल्लेबाजी कर रही थी और उसने 10.1 ओवर में एक विकेट खोकर 122 रन बना लिए थे। तभी मैदान की एक फ्लडलाइट को बंद किया गया और धीरे-धीरे सारी फ्लडलाइट्स बंद करके दर्शकों को सुरक्षित बाहर निकाला।
-

Punjab News: भारत-पाक तनाव के बीच Petroleum Association ने किया बड़ा ऐलान, देखें वीडियो
नाभाः भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ रहे तैनाव को लेकर कई तरह की अफवाहे फैल रही है। जिससे लोगों में पेनिक बढ़ रहा है। यह पेनिक चाहे राशन को लेकर हो या पैट्रोल डीजल को लेकर। इसी बीच स्थिति को लेकर नाभा में पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष जसपाल जुनेजा ने लोगों से पैनिक और अफवाहों पर यकीन न करने की अपील की है।
उन्होंने कहा कि पटियाला में पेट्रोल, डीजल, गैस आदि की किसी भी तरह की कोई कमी नहीं है और किसी को भी घबराने की जरूरत नहीं है। हमें जरूरत के अनुसार डिपो से पेट्रोल, डीजल आदि की पूरी सप्लाई मिल रही है। उन्होंने आम जनता से अपील करते कहा कि जरूरत के अनुसार ही पेट्रोल और डीजल डलवाए, जमा करने की जरूरत नहीं है।