बहन की शादी से 3 दिन पहले हुआ दर्दनाक हादसा, भाई की मौत

Written by

in

औरंगाबादः जिले में एक दर्दनाक हादसा होने का मामला सामने आया है। जहां, NH-139 पर 2 बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घायल युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया जिसमें एक की मौत हो गई और दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतक की पहचान ओबरा थाना क्षेत्र के खरांटी बिगहा निवासी अरविंद यादव (23) के तौर पर हुई है। तीन दिन बाद बहन की शादी है। घायल आयुष कुमार(16) शाहपुर मोहल्ले का रहने वाला है। डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि तिलक चढ़ाने के लिए सभी लोग पकहा गांव जा रहे थे। अरविंद अपने साढू रंजीत यादव के साथ बाइक से जा रहा था। दूसरे बाइक पर सवार आयुष पेट्रोल पंप से तेल लेकर निकल रहा था। इस दौरान दोनों की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि अरविंद की मौत हो गई। शादी की खुशियां मातम में बदल गई।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *