भारत-पाक युद्ध के बीच BCCI ने IPL को लेकर लिया बड़ा फैसला

Written by

in

नई दिल्‍लीः भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव ने क्रिकेट जगत के लिए बुरी खबर सामने आई है। दरअसल, भारत-पाक युद्ध का असल क्रिकेट पर पड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। वीरवार को दोनों देशों के बीच हुई गोलीबारी और हाल के ड्रोन व मिसाइल हमलों ने स्थिति को और गंभीर बना दिया है। कई ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी और कोच अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। कुछ खिलाड़ी तो भारत छोड़कर स्वदेश लौटने का फैसला कर चुके हैं।

वहीं भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शुक्रवार को भारत और पाकिस्‍तान के बीच बढ़ रहे तनाव के कारण आईपीएल 2025 को स्‍थगित करने का फैसला लिया है। बीसीसीआई ने केंद्र सरकार से भी इस मामले पर बातचीत की करने के बाद यह अहम फैसला लिया।बीसीसीआई अधिकारी ने न्यूज एजेंसी बातचीत में आईपीएल के स्‍थगित की पुष्टि करते हुए कहा, ‘यह अच्‍छा नहीं लगता कि देश युद्ध कर रहा हो और क्रिकेट खेला जा रहा है।’ पता हो कि 25 मई को कोलकाता में आईपीएल 2025 का फाइनल खेला जाना था। इससे पहले पाकिस्‍तान सुपर लीग (पीएसएल) के शेष मैचों को यूएई शिफ्ट कर दिया गया है।

याद दिला दें कि पंजाब किंग्‍स और दिल्‍ली कैपिटल्‍स के बीच वीरवार को धर्मशाला में आईपीएल 2025 का 58वां मैच रद कर दिया गया था। भारत-पाकिस्‍तान के बीच सीमा पर तनाव के चलते मैच बीच में ही रद करने का फैसला लिया गया था। इस मुकाबले में पंजाब किंग्‍स की टीम पहले बल्‍लेबाजी कर रही थी और उसने 10.1 ओवर में एक विकेट खोकर 122 रन बना लिए थे। तभी मैदान की एक फ्लडलाइट को बंद किया गया और धीरे-धीरे सारी फ्लडलाइट्स बंद करके दर्शकों को सुरक्षित बाहर निकाला।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *