Blog

  • Punjab News: पास्टर बजिंदर सिंह मामले में पुलिस कर्मी गिरफ्तार

    Punjab News: पास्टर बजिंदर सिंह मामले में पुलिस कर्मी गिरफ्तार

    मानसा: जालंधर में ‘द चर्च ऑफ़ ग्लोरी एंड विज़डम’ के संस्थापक पास्टर बजिंदर सिंह यौन उत्तपीड़न के आरोप में जेल में बंद है। वहीं पास्टर बजिंदर के मामले में मानसा पुलिस कर्मी (जेल हवलदार) निरपाल सिंह को गिरफ्तार किया गया है। दरअसल, हवलदार निरपाल सिंह पर आरोप है कि उसने पादरी बजिंदर सिंह की मदद की थी। जेल कर्मचारी पर आरोप है कि उसने जेल में पहुंचाने के लिए पादरी का मोबाइल फोन और नकदी पहुंचाई। उल्लेखनीय है कि मानसा जेल में बंद बलात्कार बंजर से 24 जून को एक मोबाइल फोन और नकदी बरामद हुई थी।

    निरपाल सिंह आजकल बरनाला जेल में तैनात था और उसे मानसा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि पिछले वर्ष 1 अप्रैल 2025 को पादरी को बलात्कार के मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी और उस पर 1 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया था। पादरी बजिंदर सिंह के खिलाफ 2018 में मोहाली के ज़ीरकपुर पुलिस थाने में बलात्कार, मारपीट और धमकी देने का मामला दर्ज किया गया था।

  • जनहित में बड़ा कदम, दवाओं की गुणवत्ता पर CM Sukhu ने दिया जोर

    जनहित में बड़ा कदम, दवाओं की गुणवत्ता पर CM Sukhu ने दिया जोर

    शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने मंगलवार देर सायं स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों को गुणवत्तापूर्ण दवाएं उपलब्ध करवाने के लिए नई आवश्यक औषधि सूची (एसंेशियल ड्रग्स लिस्ट) तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस नई सूची की समीक्षा एक उच्च स्तरीय समिति द्वारा की जाएगी और दवाओं की खरीद सीधे निर्माता कंपनियों से की जाएगी, जिसके लिए आवश्यक प्रावधान किए जाएंगे। निर्माताओं से दवाओं की सीधी खरीद से बिचौलियों के कारण होने वाली देरी को समाप्त करने और अधिक पारदर्शी आपूर्ति श्रृंखला सुनिश्चित करने में बल मिलेगा।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों को उपलब्ध की जाने वाली दवाओं की सैंपलिंग और गुणवत्ता जांच की व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा। इसके लिए राज्य के प्रत्येक चिकित्सा महाविद्यालय में एक समर्पित सेल स्थापित किया जाएगा तथा राज्य सरकार पर्याप्त स्टाफ, प्रशिक्षण और आवश्यक उपकरण उपलब्ध करवाएगी। प्रथम चरण में आईजीएमसी शिमला और डॉ. राजेन्द्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय टांडा में यह सेल स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मरीजों के स्वास्थ्य के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

    सुक्खू ने यह भी निर्देश दिए कि हिमाचल प्रदेश में दवा निर्माता कंपनियों द्वारा निर्मित दवाओं की गुणवत्ता जांच सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अधिकारियों को राज्य में भारत के औषधि एवं प्रसाधन सामग्री नियम, 1945 की अनुसूची-एम के प्रावधानों को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए। बैठक में सचिव स्वास्थ्य एम. सुधा देवी, विशेष सचिव अश्विनी कुमार, निदेशक आयुष निपुण जिंदल, निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. राकेश शर्मा, निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. गोपाल बेरी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

     

  • Punjab News: गुरुद्वारा साहिब के मैनेजर पर गिरी गाज, किया सस्पेंड

    Punjab News: गुरुद्वारा साहिब के मैनेजर पर गिरी गाज, किया सस्पेंड

    मोहालीः जिले के फेज-8 में स्थित गुरुद्वारा अंब साहिब के मैनेजर को सस्पेंड किया गया। मिली जानकारी के अनुसार सैनी माजरा स्थित 44 मरले जमीन को गलत तरीके से बेचने के मामले में यह कार्रवाई की गई है। जिसको लेकर गुरुद्वारा अंब साहिब के मैनेजर राजिंदर सिंह टोहड़ा को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया। जमीन की रजिस्ट्री व इंतकाल रद्द करवाने के लिए मोहाली एसडीएम व तहसीलदार से संपर्क किया गया है। वहीं, पूरे मामले की पड़ताल के लिए एक कमेटी गठित की गई है, जो सारे मामले की जांच कर रही है। जिस भी व्यक्ति की भूमिका सामने आएगी, उस पर कार्रवाई होगी। किसी को बख्शा नहीं जाएगा।

    यह दावा एसजीपीसी प्रधान हरजिंदर सिंह धामी ने किया। दरअसल, गांव निवासी सतविंदर सिंह, मनप्रीत सिंह, सुखवीर सिंह और रणधीर सिंह ने इस संबंध में एसजीपीसी अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी, एसएडी मोहाली निर्वाचन क्षेत्र के प्रभारी परविंदर सिंह सोहाना और एसजीपीसी सदस्य अधिवक्ता परमजीत कौर लांडरां को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा था कि इस जमीन की बिक्री के संबंध में कोई विज्ञापन नहीं दिया गया था। अगर खुली नीलामी होती, तो जमीन 15 से 20 करोड़ रुपये में बिक सकती थी।

    किसी समिति की भागीदारी के बिना यह सौदा संभव नहीं है। हम उच्च स्तरीय जांच और भूमि रजिस्ट्री को तत्काल रद्द करने की मांग करते हैं। जैसे ही यह मामला एसजीपीसी के पास पहुंचा, उसके बाद एसजीपीसी की फ्लाइंग टीम मोहाली पहुंची और पूरे केस की पड़ताल की। एसजीपीसी प्रधान ने बताया कि मैनेजर ने खुद ही कबूल कर लिया कि उसने जमीन बेची है। उसने यह बात भी कबूली है कि एसजीपीसी की चिट्ठी भी उसने खुद ही तैयार की थी। जमीन से आए पैसे एसजीपीसी के खाते में नहीं डलवाए गए, जबकि एक करोड़ 32 लाख रुपये उसने अपने खाते में डलवा लिए थे।

    वहीं, इस मामले के शिकायतकर्ता सतविंदर सिंह ने बताया कि उन्हें अभी तक पड़ताल में शामिल नहीं किया गया है। इस मामले की गंभीरता से जांच होनी चाहिए। उनका मानना है कि यह अकेला मैनेजर ही इतनी बड़ी गड़बड़ी नहीं कर सकता, बल्कि इसमें कई लोग शामिल हो सकते हैं। एसजीपीसी प्रधान हरजिंदर सिंह धामी ने कहा कि हमारे ध्यान में कल यह मामला आया, इसके बाद इसकी पड़ताल की गई। वहीं, मैनेजर ने यह बात भी कबूल कर ली है। यह जमीन 4 लोगों को बेची गई थी।

     

  • Punjab News: 5 किलो हेरोइन सहित 4 तस्कर गिरफ्तार

    Punjab News: 5 किलो हेरोइन सहित 4 तस्कर गिरफ्तार

    अमृतसरः नशे के खिलाफ चलाई की मुहिम के तहत पुलिस ने हेरोइन सहित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार काउंटर इंटेलिजेंस की टीम ने खुफिया सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की है। काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने सीमा पार से चल रहे नशा तस्करी मॉडल का पर्दाफाश करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चारों आरोपी गांव डाउके, थाना घरिंडा, जिला अमृतसर के रहने वाले हैं।

    पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपियों के कब्जे से 5 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपियों का संबंध पाकिस्तान में बैठे नशा तस्करों से था। इस मामले संबंधित थाना SSOC, अमृतसर में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस टीमों द्वारा नशा तस्करी नेटवर्क की आगे और पीछे की जड़ों की गहरी जांच की जा रही है।

  • Punjab News: इस इलाके में चली गोलियां! लोगों में दहशत का माहौल

    Punjab News: इस इलाके में चली गोलियां! लोगों में दहशत का माहौल

    बठिंडाः जिले की डबवाली मुख्य सड़क के अधीन आते गांव गुरूसर सैणेवाला में संदिग्ध हालात में गोलियों चलने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव के रेलवे स्टेशन के पास बनी ढाणी के मालिकों और अज्ञात लोगों के बीच गोलीबारी की सूचना मिली है।

    घटना को लेकर इलाके में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही थाना संगत की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। अभी घटना का कारण सामने नहीं आया है। पुलिस का कहना हैकि मामले की जांच जारी है, जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

  • Bhagyashree ने फैंस के साथ शेयर की खास Recipe, Gut Health के लिए साबित होगी वरदान

    Bhagyashree ने फैंस के साथ शेयर की खास Recipe, Gut Health के लिए साबित होगी वरदान

    सेहत: बॉलीवुड एक्ट्रेस भाग्यश्री किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। एक्टर्स अपनी खूबसूरती और फिटनेस को लेकर काफी एक्टिव है। इसी कारण वह इस उम्र में भी काफी फिट और हेल्दी नजर आती हैं। भाग्यश्री सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और फैंस के साथ अपनी फिटनेस का सीक्रेट शेयर करती रहती हैं। अपनी अब हाल ही की पोस्ट में उन्होंने एक बेहद खास डिश की रेसिपी बताई है जो पेट के लिए काफी फायदेमंद साबित होगी।

    गट हेल्थ के लिए फायदेमंद

    भाग्यश्री ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में वो गट हेल्थ के लिए एक बेस्ट डिश बता रही हैं। इसको वो अक्सर खाती हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि कद्दू का रायता पेट की समस्याओं से राहत दिलवाने में बेहद फायदेमंद साबित होगा और ये बनाने में बहुत आसान है। कद्दू का रायता बनाने की रेसिपी भी उन्होंने शेयर की है।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Bhagyashree (@bhagyashree.online)

    सामग्री

    कद्दू – उबला हुआ प्याज – बारीक कटा हुआ हरी मिर्च – 1 कटी हुई सरसों का तेल – 1 चम्मच कड़ी पत्ता – 1-2 हींग – 1 चम्मच कसूरी मेथी – 1 चम्मच नमक – स्वादअनुसार लाल मिर्च – 1/2 चम्मच

    बनाने की विधि

    .सबसे पहले एक कटोरी में दही डालें। फिर इसमें हरी मिर्च, प्याज, कद्दू, धनिया, नमक डालकर अच्छे से मिला लें। . इसके बाद तड़का पैन में थोड़ा सा सरसों का तेल डालें। इसमें कड़ी पत्ता, हींग, कसूरी मेथी, लाल मिर्च डालकर तड़का बना लें। अब इसको कद्दू दही पर डाल दें।

    ज्वार की रोटी के साथ लें मजा

    भाग्यश्री ने बताया कि – वो इस रायते के साथ ज्वार की रोटी भी खाती हैं। ज्वार की रोटी खाने के अपने फायदे होते हैं हालांकि यह भी पाचन के लिए बेहद फायदेमंद मानी जाती है। ज्वार में फाइबर, प्रोटीन काफी अच्छी मात्रा में मौजूद होता है। इसके अलावा यह ग्लूटेन फ्री भी होती है। यह पाचन सुधारने, ब्लड शुगर कंट्रोल करने, वजन घटाने में मदद मिलती है। यह हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाती है। इसके अलावा हड्डियों को मजबूत बनाने में भी बेहद फायदेमंद मानी जाती है। खासतौर पर डायबिटीज और ग्लूटेन एलर्जी वाले लोगों के लिए यह बेहतरीन ऑप्शन साबित होगी।      
  • Punjab News: पैसे मांगना पड़ा महंगा, SC परिवार के घर में की तोड़फोड़, परिवार का आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: पैसे मांगना पड़ा महंगा, SC परिवार के घर में की तोड़फोड़, परिवार का आरोप, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः जिले के गांव यारे शाह में गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला। पैसे के लेन-देन को लेकर एक एससी परिवार के घर तोड़फोड़ कर मारपीट करने के दूसरे पक्ष पर लगाए गए। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। इस मामले को लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंचे पीड़ित परिवार ने बताया कि गांव में उनसे किसी से 5 से 6 लाख रुपए लेने हैं, जो उन्होंने दूसरे पक्ष लड़की को बाहर भेजने के लिए पैसे दिए थे। इस दौरान परिवार ने कहा था कि जब बेटी बाहर जाएंगी तो वह पैसे वापस कर देंगे, लेकिन अब न तो उनकी लड़की बाहर गई है और न ही वह उनके पैसे वापस दे रहे हैं।

    आरोप है कि पैसे मांगने के दौरान इसी बात को लेकर हथियारबंद लोग लाकर घर में तोड़फोड़ की और उनके साथ मारपीट की, और जातीय शोषक शब्द भी बोले गए। पीड़ित परिवार ने कहा कि गुंडागर्दी करने की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है। उन्होंने मांग की है कि हमलावरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। मामले की जानकारी देते हुए स्वर्णजीत कौर ने कहा कि आज सुबह 9 बजे साजन सहित अन्य लोग उनके घर के बाहर आए और तोड़फोड़ की।

    इस दौरान वह पति को कमरे में ले गई और दोनों ने जान बचाई। आरोप है कि वह तेजधार हथियार लेकर वह उनके घर पर हमला करके गए। आरोप है कि वह अब पैसे देने से इंकार कर रहे है। पीड़ित ने कहा कि उनके साथ पहले हमले हो चुके है। ऐसे में उनके द्वारा कैमरे लगाए गए थे, लेकिन हमलावारों द्वारा कैमरे भी तोड़ दिए गए। पीड़ित परिवार ने पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई है।

     

     

     

     

     

  • Punjab News: डॉक्टर की पलटी Swift Car, रोड ना बनने के कारण हो रहे हादसे, देखें वीडियो

    Punjab News: डॉक्टर की पलटी Swift Car, रोड ना बनने के कारण हो रहे हादसे, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः फिरोजपुर-मल्लावाला रोड पर लगातार हादसे होने की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं ताज़ा घटना गांव अटारी के पास हुई है, जहां एक डॉक्टर की कार सड़क हादसे की चपेट में आ गई। मामले की जानकारी देते हुए स्थानीय लोगों ने बताया कि फिरोजपुर-मल्लावाला रोड गांव अटारी से लेकर फिरोजपुर तक बनना था, लेकिन इसका काम अभी रुका हुआ है। लोगों ने कहाकि रोड ना बनने को लेकर कई बार धरने भी लगाए जा चुके हैं।

    हर बार ठेकेदार वायदे करके शांत हो जाता है। जिसके कारण लगातार इस रोड पर सड़क हादसे हो रहे हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि शायद ठेकेदार ने 50 मौतों का आंकड़ा पार करने का इंतज़ार कर रखा हो, इसलिए इस रोड की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा।

    इसी कारण आज सुबह जब एक डॉक्टर अपने गांव से फिरोजपुर आ रहा था, रास्ते में मिट्टी और गड्ढे होने के कारण उसकी स्विफ्ट कार हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में डॉक्टर बाल-बाल बचे, लेकिन कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि इस रोड का निर्माण पूरा किया जाए ताकि राहगीर हादसों से बच सकें।

     

  • Punjab News: दीवार से टकराई बच्चों से भरी स्कूल बस, लोगों ने लगाए रेस लगाने के आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: दीवार से टकराई बच्चों से भरी स्कूल बस, लोगों ने लगाए रेस लगाने के आरोप, देखें वीडियो

    बटाला: दीनानगर–बहरामपुर रोड पर दीनानगर के बच्चों से भरी बस हादसे का शिकार हो गई। जहां निजी स्कूल की बस असंतुलित होकर अचानक सड़क किनारे बनी एक दीवार से जा टकराई। गनीमत यह रही कि बस में सवार सभी बच्चे सुरक्षित रहे और किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है। हालांकि, बस के दीवार से टकराने के बाद बच्चों में डर का माहौल पाया जा रहा है। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि 2 स्कूल बसें जा रही है। इस दौरान एक बस हादसे का शिकार हो गई।

    इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि घने कोहरे के बावजूद दो स्कूल बसों के ड्राइवर आपस में रेस लगा रहे थे, जिसके चलते यह हादसा हुआ। बच्चों की जान को इस तरह खतरे में डालने को लेकर अभिभावकों में भारी रोष देखने को मिल रहा है। वहीं, इस मामले पर स्कूल प्रशासन कैमरे के सामने कुछ भी कहने से बचता नजर आया। जिला शिक्षा अधिकारी परमजीत कौर ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आते ही उन्होंने संबंधित निजी स्कूल के प्रबंधन से बातचीत की है।

    उन्होनें ने कहा कि बस चालक से बात की गई तो उनका कहना है कि कार को बचाने के दौरान यह हादसा हुआ है। स्कूल प्रबंधन की ओर से दावा किया गया कि एक कार से टक्कर से बचने के प्रयास में बस असंतुलित हो गई थी। हालांकि, जब अधिकारियों को सीसीटीवी फुटेज दिखाई गई और बताया गया कि उसमें ऐसा कुछ स्पष्ट नजर नहीं आ रहा है, तो शिक्षा अधिकारी ने कहा कि मामले की जांच करवाई जाएगी। यदि जांच में ड्राइवर या स्कूल प्रबंधन की लापरवाही सामने आती है, तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं इस मामले को लेकर स्कूल के खिलाफ कार्रवाई करने की भी बात की गई।

  • Punjab News: 2 पक्षों में हुई झड़प में व्यक्ति की मौत

    Punjab News: 2 पक्षों में हुई झड़प में व्यक्ति की मौत

    श्री मुक्तसर साहिबः गिद्दड़बाहा के गांव मल्लन में 2 पक्षों में मामूली बात को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने दूसरे पर नुकीली चीज से हमला कर दिया। घटना में अधिक खून बहने से व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान 40 वर्षीय गुरप्रीत सिंह निवासी गांव मल्लन के रूप में हुई है। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। परिजनों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

    जांच में सामने आया है कि गुरप्रीत अविवाहित था और परिवार का सहारा था। उसकी मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना कोटभाई की एसएचओ दीपिका कंबोज ने बताया कि मृतक की माता जरनैल कौर के बयानों के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की है। जरनैल कौर ने पुलिस को बताया कि मंगलवार रात उसका बेटा गुरप्रीत सिंह अपने पड़ोसी अरिमत खान के घर के सामने अलाव सेंक रहा था। दोनों आपस में दोस्त थे और अक्सर रात को एक साथ अलाव सेंकते थे।

    रात के समय किसी मामूली बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते झगड़े में बदल गई। इसी दौरान आरोपी अरिमत खान ने नुकीले हथियार (शिंक) से गुरप्रीत सिंह की टांग पर वार कर दिया। हमले के बाद गुरप्रीत गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। परिजनों और ग्रामीणों की मदद से उसे तुरंत सिविल अस्पताल श्री मुक्तसर साहिब ले जाया गया, जहां अधिक खून बहने के कारण डॉक्टर उसे बचा नहीं सके और उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीमें उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही हैं। उन्होंने कहा कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।