Blog

  • Punjab News: 300 ग्राम हेरोइन के साथ दो महिला तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: 300 ग्राम हेरोइन के साथ दो महिला तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोगा: स्थानीय पुलिस ने नशीले पदार्थ सहित दो महिला तस्करो को गिरफ्तार किया है। महिला आरोपियों की पहचान जसविंदर कौर ओर सिमरन कौर वासी जिला मोगा के रूप मे हुई है।

    इस मामले मे जानकारी देते हुए डीएसपी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि सदर थाना पुलिस ने मोगा फिरोजपुर रोड पर गांव रतिया के पास उक्त महिला नशा तस्करों को काबू किया है। पुलिस ने आरोपित महिलाओ से 300 ग्राम हेरोइन बरामद की है। दोनो महिला आरोपियों के ऊपर पहले भी पांच मामले दर्ज है। पुलिस ने दोनों को मानयोग अदालत में पेश कर दो दिन का रिमांड हासिल किया है। तांकि आरोपियों के बैकवर्ड ओर फॉरवर्ड लिंक खंगाले जा सके।

  • ऊना की प्रिया सैणी ने की एलाइड सर्विसेज पास

    ऊना की प्रिया सैणी ने की एलाइड सर्विसेज पास

    ऊना/सुशील पंडित: मेहनत, धैर्य और लग्न की मिसाल पेश करते हुए जिला ऊना के गांव घालुवाल की रहने वाली प्रिया सैणी ने एलाइड सर्विसेज परीक्षा पास की है। प्रिया सैणी प्रारंभिक शिक्षा से लेकर हायर एजुकेशन तक अव्वल रही और जमा दो में नवोदय विद्यालय ऊना में सीबीएसई बोर्ड से टाप किया।उस के बाद ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन इकोनॉमिक्स विषय पर किया। इस के बाद हिमाचल प्रदेश एलाइड सर्विसेज परीक्षा पास की है। किसान पिता भजन लाल सैनी और ग्रहणी माता दर्शना देवी ने अपने बच्चों को संस्कारों से पोषित किया है।उन की बड़ी बेटी रिया सैणी इंग्लिश लेक्चर हैं, जबकि बेटा रोहित सैणी हिमाचल पुलिस में सेवाएं दे रहे हैं। प्रिया सैणी ने कहा कि उनके माता-पिता की मेहनत और आशीर्वाद के बिना यह सफलता संभव नहीं थी।
  • Punjab News: Jeevan Jyot Kaur ने Ganieve Majithia पर किया पलटवार, देखें वीडियो

    Punjab News: Jeevan Jyot Kaur ने Ganieve Majithia पर किया पलटवार, देखें वीडियो

    नशे से लाखों माताओं के पुत्र मरे, क्या तब मां के दर्द की याद नहीं आई …

    अमृतसर: जिले के हलका पूर्वी से Jeevan Jyot Kaur ने अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया की पत्नी Ganieve Majithia के बयान पर करारा जवाब दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि “आज मैं मैडम गणिव मजीठिया जी को सुन रही थी। वह कह रही थीं कि विजिलेंस की सुबह छापेमारी के दौरान उनके बच्चे सोए हुए थे। जिन्हे उठा लिया गया और नाश्ता भी दिया गया, जिससे वह परेशान हो गई। यह सुनकर मुझे एक मां होने के नाते दर्द हुआ।

    विधायक जीवनजोत कौर ने गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि जब बात अपने बच्चों की आती है तो हमें हर छोटी बात भी बड़ी लगती है। लेकिन वह मजीठिया जोड़े से पूछना चाहती है कि जब लाखों माताओं के पुत्र नशे की भेंट चढ़ रहे थे, क्या आपको तब दर्द नहीं हुआ। जब नशे के कारण घर उजड़ रहे थे, जब माताएं अपनी आंखों के सामने बच्चों को मरते देख रही थीं, क्या तब आपको मां का दर्द महसूस नहीं हुआ?’

    विधायक जीवनजोत कौर ने मजीठिया परिवार पर नशा तस्करी से जुड़ने के गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि “आप नशा तस्करों के साथ जुड़े रहे हैं। आपने इन हालातों का फायदा उठाया है। जब लोगों के बच्चों पर असर पड़ता है, तो एक मां को कितना दर्द होता है, यह आप भी सोचिए।”

  • Jalandhar News: बाबूओं के हवाले रही 3 साल कमान.. और कर दिया घोटाला!

    Jalandhar News: बाबूओं के हवाले रही 3 साल कमान.. और कर दिया घोटाला!

    सिर्फ कागजों में हो रहा 43 लाख सालाना मेनटेन का काम

    हकीकत में 10 रुपये की भी नहीं हुई मेंटेनेंस

    जालंधर/(अनिल वर्मा): नगर निगम द्वारा पूरे शहर के विभिन्न वार्डों के रखरखाव तथा ड्वैल्पमैंट के लिए हर साल 400 से 500 करोड़ रुपये का बजट पास किया जाता है जोकि काफी हद तक नजर भी आता है इस तरह नगर निगम जालन्धर की मेन बिल्डिंग के रखरखाव का सालाना बजट 43 लाख रुपये है और यह बजट पिछले कई सालों से इसी तरह से फाईलों मे पास होता है और कथित फर्जी बिलों के आधार पर चहेते ठेकेदारों को पेमेंट भी रलीस हो जाती है मगर हकीकत में बिल्डिंग के रखरखाव में 10 रुपये का काम भी नहीं हुआ। इस खेल में कई अधिकारी तथा ठेकेदार फाईलों में ही इस घोटाले को अंजाम दे रहे हैं।

    साल में 10 महीने खराब रहती है चारों लिफ्टें

    इस बिल्डिंग में कुल 4 लिफ्टें हैं जोकि 2 आम जनता तथा 2 अधिकारियों के लिए बनाई गई है मगर आम जनता के लिए बनाई गई दोनो लिफ्टें साल में 10 महीने खराब रहती है और इन चारों लिफ्टों के अंदर गंदगी का यह आलम है कि अंदर गुटखे की थूंक और मकड़ी के जाले लगे हुए हैं इन लिफ्टों में न ही पंखा है और नही अंदर लाईट का कोई प्रबंध है। मगर हर साल इन लिफ्टों की मेनटेन का बिल जरूर बनता है और मिलीभगत से उसे मंजूर कर पेमेंट भी रिलीज कर दी जाती है। लिफ्टें खराब होने का सबसे बड़ा दुख इस दफ्तर में काम करवाने आते उन बुर्जगों का होता है जिन्होंने तीसरी मंजिल पर बुढ़ापा पैंशन, प्राप्टी टैक्स, तहबाजारी तथा वाटर एंड सीवरेज के काम करवाने होते हैं उन्हे मजबूरन सीढ़ीयों के चढ़कर ऊपर जाना होता है जिससे कोई हादसा होने का डर बना रहता है।

    नगर निगम दफ्तर के अंदर हैं शहर के सबसे गंदे और बदबूदार बाथरुम

    इस बिल्डिंग को साल 2011 में चालू किया गया था और उसी दौरान इस बिल्डिंग में बनाए गए बाथरुम के अंदर टॉयलेट सीट, यूरीनल लगाए गए थे जोकि 14 सालों दौरान बुरी तरह से टूट चुके हैं या फिर इस्तेमाल के लायक नहीं रहे जिन्हे मेनटेन करने की बजाए बंद तक कर दिया गया है। शहर में सबसे गंदे बाथरुम पहले रेलवे स्टेशन तथा बस स्टैंड के अंदर थे मगर अब उन्हे अच्छे ठेकेदारों द्वारा मेनटेन किया जा रहा है और शहर के सबसे गंदे बाथरुम का खिताब अब नगर निगम जालन्धर के अंदर भी देखे जा सकते हैं। जहां साफ सफाई तो दूर की बात है यहां नलों में पानी तक नहीं आता और सारे परिसर में बाथरुम की बदबू फैली रहती है। सुबह ड्यूटी ज्वाईन करने से पहले सभी विभागों के अधिकारी इन्हे गंदे बाथरुम के आगे से गुजर कर अपने दफ्तरों में बैठते हैं।

    दरवाजे खिड़कियों के शीशे टूटे, लबालब भरे रहते हैं डस्टबिन

    हालात इस कदर बदतर हो चुके हैं कि ग्राउंड फ्लोर से लेकर चौथी मंजिल तक ज्यादातर खिड़कियों और दरवाजों के शीशे टूट कर गिर चुके हैं और कई जगह तो दरवाजे ही उखड़ चुके हैं मगर यह सब उन अधिकारियों को नजर नहीं आता जिनके कंधों पर इनकी मेनटेनस का दारोमदार है। इसे साथ इन परिसर में रखे गए सभी डस्टबिन हर वक्त लबालब भरे रहते हैं जिनसे निगम परिसर की तस्वीर और भी गंदी हो जाती है। यहा कुछ नंबरबाजों द्वारा सारी सफाई का काम सिर्फ कमिशनर के दफ्तर के आसपास ही किया जाता है तांकि बिल क्लियर करवाने के लिए कोई दिक्कत न हो सकते।

  • Bollywood Actor Shreyas Talpade से Dr. Jagroop Singh को मिला सर्वश्रेष्ठ पॉलिटेक्निक Award

    Bollywood Actor Shreyas Talpade से Dr. Jagroop Singh को मिला सर्वश्रेष्ठ पॉलिटेक्निक Award

    जालंधर/ENS: मेहरचंद पॉलिटेक्निक के प्रिंसिपल डा. जगरूप सिंह ने मुंबई मे हाउसफुल और गोलमाल सीरीज के प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता श्रेयस तलपड़े से इलेक्ट्रिकल और फार्मेसी में दो डिप्लोमा प्रोग्रामों के लिए एन.बी.ए. अक्रेडटैशन में पंजाब का सर्वश्रेष्ठ पॉलिटेक्निक अवॉर्ड प्राप्त किया। यह कार्यक्रम एमिनेंट रिसर्च टीम मुंबई द्वारा आयोजित किया गया था।

    प्रिंसिपल डा. जगरूप सिंह ने कार्यक्रम की शुरुआत में कॉलेज की विशेष गतिविधियों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि 2006-2009 तक कॉलेज को चार प्रोग्रामों में एन.बी.ए. एक्रीडिटेशन प्राप्त हुआ था। अब 30.6.2027 तक दो प्रोग्रामों में एक्रीडिटेशन मिल चुका है, और यह उपलब्धि हासिल करने वाला मेहरचंद पंजाब का पहला पॉलिटेक्निक कॉलेज बन गया है। कॉलेज को केंद्रीय संस्था निट्टर चंडीगढ़ द्वारा भी पाँच बार उत्तरी भारत का सर्वश्रेष्ठ पॉलिटेक्निक का खिताब मिला है।

    प्रिंसिपल डा. जगरूप सिंह ने कहा कि इस उपलब्धि का श्रेय कॉलेज के मेहनती स्टाफ, विद्यार्थियों, पूर्व छात्रों और डी.ए.वी. प्रबंधन को जाता है। कॉलेज में 2025-26 के लिए एडमिशन जोर-शोर से चल रहा है। कई प्रोग्रामों में सीटें भर चुकी हैं और खाली बची कुछ सीटों के लिए रजिस्ट्रेशन और एडमिशन जारी हैं। दसवीं पास, +2 पास, व्यावसायिक या आई.टी.आई. के विद्यार्थी कॉलेज में दाखिला ले सकते हैं। प्रिंसिपल डा. जगरूप सिंह ने यह भी कहा कि इस वर्ष दो अन्य प्रोग्रामों में अक्रेडटैशन के लिए आवेदन किया जाएगा।

    इससे पहले भी डॉक्टर जागरूप ने बॉलीवुड एक्टर तुषार कपूर से अवार्ड प्राप्त किया था।

  • गुस्सा और तनाव को कहें अलविदा: जानिए मन को शांत रखने के 5 तरीके

    गुस्सा और तनाव को कहें अलविदा: जानिए मन को शांत रखने के 5 तरीके

    Lifestyle: यह रहा आपके शीर्षक “बेचैन मन को शांति देंगे 5 टिप्स, छूट जाएगी छोटी-छोटी बातों पर ओवररिएक्ट करने की आदत” पर आधारित एक आकर्षक लेख प्रारूप:

    > बेचैन मन को शांति देंगे ये 5 आसान टिप्स: छोटी-छोटी बातों पर ओवररिएक्ट करने की आदत से भी मिलेगा छुटकारा व्यस्त जीवनशैली और बढ़ता तनाव आजकल हमारे मन को बेचैन बना देता है। ऐसे में छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आना या ज़रूरत से ज़्यादा रिएक्ट करना आम हो गया है। अगर आप भी अपने मन को शांत रखना चाहते हैं और ओवररिएक्शन से बचना चाहते हैं, तो ये 5 टिप्स आपके लिए कारगर साबित हो सकते हैं:

    1. गहरी सांस लें और रुकें – ‘पॉज’ की ताकत को समझें
    जब भी आपको लगे कि आप चिड़चिड़े हो रहे हैं या गुस्सा आने वाला है, तुरंत गहरी सांस लें और कुछ सेकंड रुकें। यह सरल अभ्यास आपकी प्रतिक्रिया को नियंत्रित कर सकता है।

    2. डेली मेडिटेशन को बनाएं आदत
    दिन में सिर्फ 10-15 मिनट का ध्यान (Meditation) आपके दिमाग को शांति और स्थिरता दे सकता है। यह बेचैनी कम करता है और सोचने की स्पष्टता बढ़ाता है।

    3. नींद और खानपान का रखें ध्यान
    नींद की कमी और गलत खानपान मन को अशांत बना सकते हैं। पूरी नींद लें और हेल्दी डाइट को अपनाएं—जैसे हरी सब्जियां, फल, नट्स और पर्याप्त पानी।

    4. सोच को री-फ्रेम करें (Reframe Your Thoughts)
    हर परिस्थिति को नेगेटिव नजरिए से न देखें। खुद से पूछें, “क्या यह वाकई इतना बड़ा मुद्दा है?” यह छोटी-छोटी बातों पर ओवररिएक्शन करने की आदत को रोक सकता है।

    5. डिजिटल डिटॉक्स और ‘मी टाइम’
    फोन, सोशल मीडिया और न्यूज़ से थोड़ी दूरी बनाएं। हर दिन कुछ समय अपने लिए निकालें—पढ़ने, टहलने या शौक पूरे करने के लिए।

    * निष्कर्ष:
    बेचैन मन को शांत रखना कोई एक दिन का काम नहीं है, लेकिन थोड़ी सी जागरूकता और इन टिप्स को अपनाकर आप अपनी प्रतिक्रिया पर नियंत्रण पा सकते हैं और छोटी-छोटी बातों पर ओवररिएक्ट करने से बच सकते हैं।

  • Punjab News: पत्नी के कत्ल मामले में आरोपी गिरफ्तार, DSP का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: पत्नी के कत्ल मामले में आरोपी गिरफ्तार, DSP का आया बयान, देखें वीडियो

    9 साल पहले हुई थी शादी

    मोगाः जिला के थाना बाघापुराना के अधीन आते गांव ढिलवां में पति ने पत्नी का कसी मार कर कत्ल कर दिया। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान रिक्की खान के रूप में हुई है। वहीं मृतिका की पहचान परवीन बेगम के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी दलबीर सिंह ने बताया कि परवीन बेगम और रिक्की खान का निकाह करीब 9 पहले गांव मेजों के जिला बरनाला में हुआ था। दोनों के 5 और 7 साल के 2 बच्चे है, जिसमें एक लड़का और एक लड़की है। डीएसपी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ में पता चला कि रिक्की खान अपनी पत्नी परवीन बेगम के चरित्र पर शक करता था। शक के कारण उसने आज पत्नी का कसी मारकर कत्ल कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। आरोपी रिक्की खान पर धारा 302 के तहत मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया गया है।
  • Punjab News: ससुर ने किया बहू का कत्ल, आरोपी गिरफ्तार, ये वजह आई सामने, देखें वीडियो

    Punjab News: ससुर ने किया बहू का कत्ल, आरोपी गिरफ्तार, ये वजह आई सामने, देखें वीडियो

    मोगाः जिले के गांव बलखंडी में ससुर ने बहू की बेरहमी से हत्या कर दी। मिली जानकारी के अनुसार ससुर जसपाल सिंह ने बहू लाभप्रीत कौर पर लोहे की रॉड से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस की जांच के अनुसार आरोपी ससुर अपनी बहू के चरित्र पर शक करता था। इसके चलते आरोपी ने बहू की निर्मम हत्या कर दी।

    जानकारी के अनुसार लाभप्रीत कौर के पति बीमार रहता है। कुछ समय पहले उसे हार्ट अटैक आया था। इस वजह से वह घर पर ही रहता है। पति के बीमार होने के चलते लाभप्रीत कौर घर के सभी काम खुद करती थी। वह वाहन चलाती थी और गाड़ी लेकर गांव से बाहर भी जाती थी। यह बात उसके ससुर जसपाल सिंह को पसंद नहीं थी और इसी कारण आए दिन उनके बीच विवाद होता था।

    बुधवार की सुबह जब लाभप्रीत कौर किसी काम से घर से बाहर जा रही थी। इस दौरान वह गाड़ी में बैठ रही थी, तभी पीछे से आए जसपाल सिंह ने लोहे की रॉड से ताबड़तोड़ वार कर उनकी हत्या कर दी। मृतक लाभप्रीत कौर दो बच्चों की मां थी। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी धर्मकोट रमनदीप सिंह और एसएचओ कोट ई शेखा इंस्पेक्टर गुरविंदर सिंह भुल्लर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमोर्टम के लिए मोगा सिविल अस्पताल भिजवा दिया है। पुलिस ने आरोपी जसपाल सिंह को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया है।

    डीएसपी रमनदीप सिंह ने बताया कि हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि जसपाल सिंह ने लाभप्रीत कौर के चरित्र पर शक करता था और घर से बाहर जाने से भी रोकता था। इसी बात को लेकर जसपाल सिंह और लाभप्रीत कौर की लड़ाई झगड़ा होता था। जसपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके खिलाफ मामला दर्ज करके मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

  • Jalandhar News: 700 Students को फर्जी Offer Letter के जरिए Canada भेजने के मामले में मुख्य आरोपी ब्रिजेश मिश्रा गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: 700 Students को फर्जी Offer Letter के जरिए Canada भेजने के मामले में मुख्य आरोपी ब्रिजेश मिश्रा गिरफ्तार, देखें वीडियो

    कोर्ट से मिला इतने दिनों का पुलिस रिमांड

    जालंधर, ENS: मॉडल टाउन पुलिस ने 700 स्टूडेंट को फर्जी ऑफर लेटर के जरिए कनाडा भेजने के मामले में मुख्य आरोपी ब्रिजेश मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि ब्रिजेश मिश्रा 2 साल पहले कनाडा में फर्जी ऑफर लेटर लगाकर विदेश भेजने के मामले में करोड़ों रुपए की ठगी मारकर चर्चा में आया था। इस मामले जब स्टूडेंटस ने वेरीफिकेशन करवाई तो पता चला कि ब्रिजेश मिश्रा ने फर्जी लैटर लगवाकर उन्हें विदेश भेजा था।

    इस मामले में चर्चा में आने के बाद ब्रिजेश मिश्रा कनाडा से भागकर भारत आ गया था। आरोपी के खिलाफ अलग-अलग धाराओं के तहत 9 मामले दर्ज है। आरोपी के खिलाफ एलओसी जारी किया गया था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि अब आरोपी फिर से विदेश भागने की फिराक में था। आरोपी के खिलाफ एलओसी जारी होने के चलते इंदरा गांधी एयरपोर्ट पर कर्मियों ने रोक लिया।

    जिसके बाद मामले की सूचना एयरपोर्ट के कर्मियों द्वारा पुलिस को दी गई। आरोपी को गिरफ्तार करके बीते दिन जालंधर लाया गया। जिसके बाद आरोपी को कोर्ट में पेश करके 7 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया। आरोपी इस मामले का मास्टमांइड है। आरोपी के फर्जी ऑफर लेटर के जरिए कई स्टूडेंट विदेश से डिपोर्ट हुए थे। इस मामले में आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

  • नाखूनों पर सफेद धब्बे क्यों पड़ते हैं? जानिए इसके पीछे के कारण

    नाखूनों पर सफेद धब्बे क्यों पड़ते हैं? जानिए इसके पीछे के कारण

    Health: नाखूनों पर सफेद धब्बे (जिसे लेयूकोनिखिया कहा जाता है) अक्सर एक सामान्य और अस्थायी स्थिति होती है, लेकिन कभी-कभी यह शरीर में कुछ पोषक तत्वों की कमी या स्वास्थ्य समस्याओं का संकेत भी हो सकती है। नाखूनों पर सफेद धब्बे पड़ने के संभावित कारण: 1. जिंक (Zinc) की कमी:
    • जिंक शरीर में कोशिका वृद्धि, इम्यून सिस्टम और घाव भरने में मदद करता है।
    • इसकी कमी से नाखून कमजोर हो सकते हैं और सफेद धब्बे दिख सकते हैं।
    2. कैल्शियम की कमी:
    • कैल्शियम की कमी से नाखून भंगुर हो सकते हैं और उन पर सफेद निशान पड़ सकते हैं।
    3. विटामिन B12 की कमी:
    • B12 की कमी से न केवल सफेद धब्बे, बल्कि नाखूनों का रंग भी पीला या भूरा हो सकता है।
    4. आयरन (Iron) की कमी (एनीमिया):
    • लो आयरन लेवल से नाखूनों में खुरदरापन, सफेदपन या उभरे हुए धब्बे आ सकते हैं।
    5. नाखून की चोट (Trauma):
    • हल्की चोट (जैसे कि किसी चीज से टकराना) से भी सफेद धब्बे बन सकते हैं, जो धीरे-धीरे बढ़ते नाखून के साथ ऊपर जाते हैं।
    6. एलर्जी या फंगल इंफेक्शन:
    • कुछ लोग नेल पॉलिश, नेल रिमूवर या अन्य केमिकल्स से एलर्जिक होते हैं, जिससे सफेद धब्बे हो सकते हैं।

    क्या करें:

    संतुलित आहार लें जिसमें दूध, दही, हरी सब्जियां, नट्स, बीज, अंडे और साबुत अनाज हों। मल्टीविटामिन या जिंक सप्लीमेंट लेने से पहले डॉक्टर से सलाह लें। नाखूनों को अधिक केमिकल्स या गंदगी से बचाएं। यदि धब्बे बहुत अधिक हैं, बढ़ते जा रहे हैं, या अन्य लक्षणों के साथ आ रहे हैं (जैसे थकावट, बाल झड़ना), तो डॉक्टर से जांच करवाना ज़रूरी है।