Blog

  • Punjab News: आप पार्टी ने Jalandhar के पवन टीनू सहित 5 नेताओं को सौंपी अहम जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

    Punjab News: आप पार्टी ने Jalandhar के पवन टीनू सहित 5 नेताओं को सौंपी अहम जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

    जालंधर, ENS: पंजाब में नए निर्वाचन क्षेत्र प्रभारियों को आम आदमी पार्टी ने नई जिम्मेदारियां सौंपने की घोषणा की है। जारी आदेशों के मुताबिक आदमपुर से पवन टीनू को हलका इंचार्ज नियुक्त किया गया। आप पार्टी ने 5 नेताओं को हलका इंचार्ज नियुक्त किया है। आप पार्टी ने आदमपुर, बठिंडा, फगवाड़ा, राजाझांसी और कपूरथला के नेताओं को हलका इंचार्ज नियुक्त किया है। जिसमें पवन कुमार टीनू, हरजी मान, सोनिया मान, एडवोकेट कर्मवीर सिंह और जसविंदर सिंह छिंदा शामिल है।

  • Punjab News: अमृतपाल मेहरो के खिलाफ Blue Corner Notice जारी, देखें वीडियो

    Punjab News: अमृतपाल मेहरो के खिलाफ Blue Corner Notice जारी, देखें वीडियो

    बठिंडाः इन्फ्लुएंसर कंचन कुमारी उर्फ कमल कौर भाभी के कत्त मामले में 4 आरोपियों में से 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस मामले में 2 आरोपी फरार चल रहे है। जिसमें अमृतपाल सिंह मेहरू और रंजीत सिंह फरार चल रहे है। हत्या में शामिल मुख्य आरोपी अमृतपाल सिंह मेहरून के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया है। इससे पहले अमृतपाल के खिलाफ एलओसी भी जारी किया जा चुका है। जांच टीम के अंदर शामिल एसपी सिटी नरिंदर सिंह ने बताया कि अमृतपाल मेहरो हत्या करने के बाद विदेश यूएई भाग गया था और उसे पकड़ने के लिए हमने ब्लू कॉर्नर नोटिस और एलओसी नोटिस के साथ कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है।

    पुलिस अधिकारी ने बताया कि चौथे दोषी रंजीत सिंह को भी पकड़ने के लिए पंजाब के अलग-अलग जिलों में छापेमारी कर रहे हैं। रंजीत सिंह ने ही अमृतपाल मेहरो को विदेश भेजने में मदद की थी और उसका भी पुलिस की ओर से एलओसी नोटिस जारी किया जा चुका है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि ब्लू कॉर्नर नोटिस इंटरपोल के सदस्य देशों और अन्य कानून प्रवर्तन एजेंसियों से किसी व्यक्ति की पहचान, स्थान या अपराध के संबंध में गतिविधियों के बारे में जानकारी साझा करने का अनुरोध करने के लिए जारी किया जाता है। उन्होंने कहा, “आरोप पत्र दाखिल होने के बाद रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया जाता है।”

    पुलिस ने दावा किया है कि कंचन की हत्या अमृतपाल और उसके साथियों द्वारा “नैतिक पुलिसिंग” कहे जाने के कारण की गई थी। अमृतपाल द्वारा कथित रूप से रिकॉर्ड किए गए एक वीडियो में उसने हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि उसने पहले कंचन को सोशल मीडिया पर “अनुचित” सामग्री पोस्ट करना बंद करने की चेतावनी दी थी, लेकिन उसने इसका पालन नहीं किया। हालांकि, उसके वकील ने दावा किया है कि वीडियो AI द्वारा जनरेट किया गया हो सकता है। 30 वर्षीय महिला का शव 11 जून की रात को बठिंडा-चंडीगढ़ राजमार्ग पर भुच्चो कलां में आदेश विश्वविद्यालय के बाहर खड़ी उसकी कार की पिछली सीट से बरामद हुआ था। 14 जून को अमृतपाल के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया था।

  • पुलिस ने काटे 358 वाहनों के चालान

    पुलिस ने काटे 358 वाहनों के चालान

    ऊना/सुशील पंडित: जिला पुलिस ऊना द्वारा यातायात नियमों की अवहेलना करने पर  358 वाहनों के चालान काटे गए,जिनमें से 104 चालानों का मौके पर निपटारा करके जुर्माने के रूप में 75700/-रूपये वसूल किए गए।

    वहीं सार्वजानिक स्थानों पर धुम्रपान करने पर 04 व्यक्तियों के चालान काटे गए व जुर्माने के रुप में 600/-रुपये वसूल किए गए।

    इसी कड़ी में जिला ऊना में पुलिस थाना बंगाणा के अन्तर्गत अवैध खनन अधिनियम के तहत एक वाहन का चालान काटा गया जिसे आगामी कार्यवाही हेतु माननीय अदालत भेजा गया है।

  • अब भारत में भी उपलब्ध Google AI Search– ऐसे करें Activate

    अब भारत में भी उपलब्ध Google AI Search– ऐसे करें Activate

    Tech: Google ने हाल ही में AI Mode (जिसे पहले SGE या AI Overviews कहा जाता था) अब भारत में लॉन्च कर दिया है। यह एक नया, बुद्धिमान और संवादात्मक तरीका है गूगल सर्च करने का। आइए जानते हैं कैसे उपयोग करें:

    *क्या है Google AI Mode in India?

    ये AI-संचालित सर्च सेक्शन है जो एक बार में ज़्यादा जानकारी देता है — जैसे टेक टिकट, वेदर, “Deep Search” आदि — और यह आपकी पूछी गई जानकारी को गहराई से समझ सकता है इसमें मल्टीमॉडालिटी है: आप टाइप, बोल, या कैमरा से प्रश्न पूछ सकते हैं । यह इंग्लिश और हिंदी दोनों भाषाओं में उपलब्ध है, और आपको सेटिंग में उनकी बदलने की सुविधा मिलती है; साथ ही टेक्स्ट-स्पीच भी मिलता है ।

    * भारत में अब कैसे मिलेगा?

    Search Labs में जाएँ:
    • डेस्कटॉप: Chrome में Google.com पर “Labs” आइकन टॉप-राइट पर मिलेगा या सीधे labs.google.com/search खोलें
    • मोबाइल (Google ऐप, Android/iOS): ऐप अपडेट करें और Labs ऑप्शन देखें।
    • AI Mode / SGE को ON करें:
    • Labs पेज पर “Search Experience” या “AI Mode” एक्सपेरिमेंट सक्षम करें, Terms पढ़ें और ओके करें
    • एक्सेस मिलने के बाद:
    • सर्च करें: यदि AI Mode आपके लिए उपलब्ध है, तो ट्रैडिशनल रिज़ल्ट्स के साथ एक नया AI Mode टैब दिखेगा
    • मल्टीमॉडल प्रश्न: आप टेक्स्ट + इमेज या वॉयस इनपुट करके गहराई से जानकारी पा सकते हैं ।

    *बेहतरी विकल्प और भारत‑विशेष गुण

    • Language Toggle: अंग्रेज़ी से हिंदी या हिंदी से अंग्रेज़ी आसानी से स्विच करें
    • Text-to-Speech: आवाज़ सुनने की सुविधा, खासकर मोबाइल पर
    • Voice & Camera Support: “Search Live” फीचर से आप बोलकर या कैमरा द्वारा सर्च कर सकते हैं, जैसे Google Lens वीडियो के साथ
    • Follow-up Questions: संवाद की तरह सवाल पूछें और AI उसी context में जवाब देता जायेगा ।

    > उपयोग करते समय ध्यान रखें

    यह एक्सपेरिमेंटल फीचर है—गलतियाँ हो सकती हैं, इसलिए उसे慎 समझकर उपयोग करें । सीखने के दौरान गूगल की कमियाँ सुधारने की प्रक्रिया है — इसलिए feedback देने की सुविधा उपलब्ध है। यह पूरी तरह वाइप-आउट परिणाम नहीं देता, बल्कि सारांश + रिफरेन्स (लिंक स्टडी के लिए मूल पेज) देता है ।

    *स्टेप-बाय-स्टेप सारांश

    Step निर्देश 1️⃣ Google Chrome या Google ऐप पर “Search Labs” खोलें 2️⃣ “AI Mode / Search Generative Experience” टॉगल ऑन करें 3️⃣ भाषा चुनें (English ↔ हिन्दी), आवाज़ विकल्प सक्रिय करें 4️⃣ सर्च करें — AI टेब में विस्तारपूर्वक जवाब, मल्टीमॉडाल इनपुट और सरल फॉलो‑अप प्रश्न मिलेंगे अगर यह विकल्प आपके अकाउंट में न दिखे, तो हो सकता है Search Labs अभी आपके लिए खुला न हो। कुछ यूजर ने सुझाव दिया है कि सर्च हिस्ट्री ऑन रखें और गूगल ऐप अपडेट करें — ऐसा करने पर सुविधा मिलती है निष्कर्ष: भारत में अब AI-Mode + Search Live के साथ Google Search एक conversational, बुद्धिमान और मल्टीमॉडाल अनुभव प्रदान करता है। इसके जरिए आप हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों में बोलकर, लिखकर या कैमरा से पूछ सकते हैं—और AI आपको context-aware, reasoning आधारित जवाब देगा।
  • Punjab News: मुख्यमंत्री कार्यालय का नाम लेकर व्यक्ति ने स्कूल टीचर से ठगे 50 हजार, मामला दर्ज

    Punjab News: मुख्यमंत्री कार्यालय का नाम लेकर व्यक्ति ने स्कूल टीचर से ठगे 50 हजार, मामला दर्ज

    बठिंडा: जिले के गांव सेलबरा में सरकारी प्राइमरी स्कूल में लगी हेड टीचर को मुख्यमंत्री आवास से फोन करके ठगी मारने का मामला सामने आया है। टीचर रमनप्रीत कौर ने बताया कि 23 जून को उनके फोन पर कॉल आई थी। इस दौरान व्यक्ति खुद को सीएम हाउस से बोलने का कह रहा था। उसने कहा कि आपके स्कूल को 50 हजार की कंपोजिट ग्रांट आई है, जिसका आधा स्कूल में उपयोग किया गया और आधे की गबन हो गई, जिस कारण उनकी जांच शुरू हो गई है।

    उसने बताया कि उक्त फोन करने वाले व्यक्ति ने कहा कि यदि आप सेवा में रहकर जांच कराना चाहते हैं तो ग्रांट का 50 प्रतिशत राशि खाता संख्या 44021720000003994 में जमा करा दें। उसने धमकी दी कि यदि पैसे ट्रांसफर नहीं किए तो डीडीओ कार्यालय से आपका सस्पेंशन आदेश जारी करवा लेंगे। रमनप्रीत ने डर के मारे अपने बेटे के बैंक खाते से फोन करने वाले व्यक्ति को दो बार 25-25 हजार रुपये गूगल पे के माध्यम से भेज दिए। उन्होंने बताया कि उक्त व्यक्ति ने बाद में फोन करके 10 हजार और 40 हजार रुपये की मांग की।

    इससे रमनप्रीत कौर को पता चला कि कोई उनके साथ धोखाधड़ी कर रहा है। इसके बाद उन्होंने अपने खाते में कोई पैसा नहीं डाला। इसके बाद फोन बंद हो गया। उन्होंने बताया कि 24 जून से फिर उन्हें फोन कॉल आ रहे हैं जिन्हें वे रिसीव नहीं कर रही हैं। उन्होंने अपने साथ हुई इस धोखाधड़ी की साइबर क्राइम में शिकायत देकर इंसाफ की मांग की। साइबर क्राइम थाना इंस्पेक्टर सुखवीर कौर ने पीड़िता के बयानों पर फोन करने वाले नामालूम व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

     

     

  • जिले में सट्टा कारोबारियों पर पुलिस की कार्रवाई, पांच काबू

    जिले में सट्टा कारोबारियों पर पुलिस की कार्रवाई, पांच काबू

    ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना के सदर थाना और मैहतपुर थाना क्षेत्रों में दड्डा सट्टा के तहत कार्रवाई में पुलिस ने पांच व्यक्तियों को सट्टा गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर काबू किया गया है। पहले मामले में बीती शाम एएसआई राजीव कुमार अधिकारी पुलिस चौकी शहर थाना ऊना पर आधारित पुलिस टीम ने सुविधा पैलेस होटल के पास हरमेश सिंह निवासी अप्पर अरनियाला जिला ऊना के कब्जा से 1730/- रुपये के करंसी नोट, व मोबाईल फोन बरामद किया। पुलिस ने गैंबलिंग एक्ट के तहत थाना सदर ऊना में मामला दर्ज किया है।

    वहीं दूसरे मामले में एएसआई संजीव चंदेल अधिकारी थाना सदर ऊना पर आधारित पुलिस टीम ने लोअर अरनियाला ,हमीरपुर रोड़ पर गगनदीप शर्मा निवासी गांव टक्का के कब्जे से 1155/- रुपये के करंसी नोट, पर्ची दड्डा सट्टा बरामद की। वहीं पुलिस ने गैंबलिंग एक्ट के तहत थाना सदर ऊना में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

    तीसरे मामले में मुख्य आरक्षी कमल देव पुलिस अधिकारी थाना सदर ऊना पर आधारित टीम ने मटू पार्किंग पीरनिगाह में बलविन्द्र कुमार निवासी गांव मदनपुर डाकघर वसोली तह0 व जिला ऊना के कब्जे से 1020/- रुपये के करंसी नोट, व एक मोबाईल फोन बरामद किया । वहीं पुलिस ने गैंबलिंग एक्ट के तहत थाना सदर ऊना में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

    वहीं चौथे मामले में हेड कस्टेबल वरिन्द्र सिह अधिकारी पुलिस चौकी सन्तोषगढ़ पर आधारित पुलिस टीम ने गांव सनोली में रामलीला ग्रांउड के पास संजीव कुमार निवासी गांव मावा व डा0 मुकारी तह0 आनन्दपुर साहिव जिला रुपनगर पंजाव के कब्जू से 1120/- रुपये के करंसी नोट बरामद किए । वहीं पुलिस गैंबलिंग एक्ट के तहत थाना सदर ऊना में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

    पांचवें मामले में उप निरीक्षक नरिन्द्र अधिकारी थाना मैहतपुर पर आधारित पुलिस टीम ने सब्जी मंडी मैहतपुर के पास रविन्द्र कुमार निवासी गांव बसदेहड़ा के कब्जे से 4753/- रुपये के करंसी नोट व पर्ची दडा सट्टा बरामद किए। वहीं पुलिस ने गैंबलिंग एक्ट के तहत पुलिस थाना मैहतपुर जिला ऊना में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

  • पैतृक भूमि विवाद में मारपीट व धमकी पर मामला दर्ज

    पैतृक भूमि विवाद में मारपीट व धमकी पर मामला दर्ज

    ऊना/सुशील पंडित: पैतृक भूमि विवाद को लेकर दो भाईयों में मारपीट होने व गंभीर चोटें लगने पर पुलिस थाना अम्व में मामला दर्ज हुआ है और आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में बलवीर सिंह पुत्र रणु राम निवासी गांव नकडोह तह0 घनारी जिला ऊना ने बताया कि 14 जून 25 को अपनी शिकायत में पंजीकृत करवाया था कि इसकी वहन ने किशन देव के खिलाफ, इनके पिता की वरास्त वाक्या भूमी नकडोह  का केस अदालत में कर रखा है तथा अदालत ने भूमी का स्टे करके इसे व इसके भाई को भूमी में किसी प्रकार का दखल न देने की हिदायत कर रखी है।
    परंतु कृष्ण व उसकी पत्नी सुनीता देवी ने उपरोक्त भूमि से जबरदस्ती पेड़ काट लिए । जब इसने उन्हें रोका तो उन्होंने इसके साथ मार-पीट की व जान से मारने की धमकियां दीं । इस मारपीट में वलवीर सिंह की MLC पर डाक्टर ने सख्त चोट लगना बताया गया है। वहीं पुलिस ने मैडिकल रिपोर्ट के आधार पर कृष्ण पुत्र रणु राम, सुनीता देवी पत्नी कृष्ण निवासी गांव नकड़ोह तह0 घनारी जिला ऊना के विरुद्ध वीएनएस की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत थाना अम्ब में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
  • Punjab News: इंसानियत शर्मसार ! तेजधार हथियार से पत्नी का किया कत्ल

    Punjab News: इंसानियत शर्मसार ! तेजधार हथियार से पत्नी का किया कत्ल

    मोगाः जिले के थाना बाघा पुराना के अंतर्गत आने वाले गांव ढिल्लवां वाला में इंसानियत शर्मसार करने की घटना सामने आई है। जहां पति ने पत्नी का कसी मारकर कत्ल कर दिया। मृतक महिला की पहचान प्रवीण के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार आज सुबह दिनदिहाड़े ढिल्लवां वाला निवासी रखी खान ने अपनी पत्नी प्रवीण का कत्ल कर दिया।

    घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची थाना बाघा पुराना पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले को लेकर जल्द प्रेस वार्ता करके पुलिस खुलासा कर सकती है।

  • सैंज घाटी में बादल फटने से उफान पर आई पार्वती नदी, अलर्ट जारी, देखें वीडियो

    सैंज घाटी में बादल फटने से उफान पर आई पार्वती नदी, अलर्ट जारी, देखें वीडियो

    कुल्लूः हिमाचल में कुल्लू की सैंज घाटी में बादल फटने की खबर सामने आई है। इस घटना के बाद इलाके में जीवा नाले में तेज़ सैलाब आ गया, जिससे आसपास के क्षेत्रों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। स्थानीय प्रशासन के अनुसार पार्वती नदी भी उफान पर है। हालांकि अब तक किसी जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है, लेकिन एहतियातन लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है। वहीं घटना में पेड़ बहते हुए दिखाई दिए। प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीमें मौके पर निगरानी बनाए हुए हैं। स्थानीय निवासियों से अपील की गई है कि वह नदी-नालों के किनारे न जाएं और मौसम विभाग की चेतावनियों पर ध्यान दें।

    वहीं जीवा नाले में आए बाढ़ के मंजर की कई वीडियो भी सामने आई हैं, जिनमें युवक स्थिति की गंभीरता बताते हुए नजर आ रहे हैं। बाढ़ के तेज बहाव में एक स्कूटी के बहने की भी खबर है। भारी बारिश के कारण आनी-कुल्लू NH 305 फड़ेलनाला के पास और आनी-चवाई मार्ग गुगरा के पास अवरुद्ध हो गए हैं। इसके चलते आवाजाही पूरी तरह से ठप हो गई है।

    बादल फटने की घटनाओं के बाद मंडी स्थित पंडोह बांध के स्पिलवे गेट खोलकर अतिरिक्त पानी छोड़ा जाएगा। बीबीएमबी प्रशासन ने इस संबंध में अलर्ट जारी किया है और स्थानीय लोगों व पर्यटकों से ब्यास नदी के किनारों से दूर रहने की अपील की है क्योंकि जलस्तर तेजी से बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को मानसून ने दस्तक दे दी थी और बुधवार के लिए ऑरेंज अलर्ट पहले ही जारी कर दिया गया था।

  • विकास खंड ऊना में खोली जाएंगी उचित मूल्य की दुकानें

    विकास खंड ऊना में खोली जाएंगी उचित मूल्य की दुकानें

    ऊना/सुशील पंडित: विकास खंड ऊना के तहत दो उचित मूल्य की दुकानें खोली जाएंगी। जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले ऊना राजीव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम ऊना के वार्ड नं. 1 और ग्राम पंचायत फतेहपुर के वार्ड नं. 4 में उचित मूल्य की दुकानें खोली जाएंगी। उन्होंने कहा कि इच्छुक व्यक्ति इसके लिए आवेदन ऑनलाईन पोर्टल     https://emerginghimachal.hp.gov.in     पर 27 जून से लेकर 17 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदक की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता मैट्रिक पास होना अनिवार्य है तथा आयु सीमा 18-45 वर्ष होनी चाहिए।

    राजीव शर्मा ने बताया कि उचित मूल्य की दुकानों के लिए सार्वजनिक संस्थान या सार्वजनिक निकाय जैसे ग्राम पंचायत, स्वयं सहायता समूह, सहकारी सभाएं व महिला मंडल/महिला संस्थाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके अतिरिक्त महिला एवं बाल विकास विभाग हिमाचल प्रदेश द्वारा परिभाषित एकल नारी, विधवा नारी जिसके बच्चे उस पर आश्रित हों, शारीरिक रूप से विकलांग व्यक्ति जोकि विकलांगता अधिनियम 1955 में परिभाषित किया गया है तथा उचित मूल्य की दुकान को कुशलतापूर्वक संभालने में सक्षम हो, भूतपूर्व सैनिक, शिक्षित बेरोजगार जिनके परिवार से कोई स्थाई नौकरी में कार्यरत न हो, ऐसे व्यक्तियों को द्वितीय प्राथमिकता दी जाएगी। इसके अलावा तृतीय प्राथमिकता हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम से आवेदन पत्र आमंत्रित किए जाते हैं।

    राजीव शर्मा ने बताया कि आवेदन ऑनलाइन माध्यम से ही प्राप्त किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त आवश्यक दस्तावेज़ जैसे एकल नारी, विधवा, अपंगता प्रमाण पत्र, भूतपूर्व सैनिक, बेरोज़गारी प्रमाण पत्र आदि प्रमाण पत्र सक्षम अधिकारी द्वारा जारी किए होनी चाहिए अन्यथा वांछित दस्तोवेज़ों को अपलोड़ न करने पर आवेदन स्वतः रद्द समझे जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नंबर 01975-226016 पर सम्पर्क कर सकते हैं।