Punjab News: सीमावर्ती गांवों के लिए SGPC ने किए नए आदेश पारित, लोगों ने नकारे, देखें वीडियो

गुरदासपुरः पहलगाम हमले के बाद भारत-पाकिस्तान में युद्ध का माहौल बना हुआ है। वहीं तनावपूर्ण स्थिति और पुंछ में गुरुद्वारा साहिब पर हुए हमले के बाद शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने नए आदेश जारी किए हैं।

इन आदेशों के मुताबिक सीमा क्षेत्र के साथ लगते गुरुद्वारा साहिबों से श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के स्वरूपों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जाए, जिसके बाद शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य विभिन्न सरहदी गांवों में पहुंचे, ताकि गुरुद्वारा साहिब में रखे पवित्र स्वरूपों के बारे में जानकारी प्राप्त की जा सके और पवित्र स्वरूपों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा सके, लेकिन जब एसजीपीसी कमेटी गुरदासपुर के काना गांव पहुंची तो गांव वालों ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी भेजने से यह कहते हुए इनकार कर दिया कि वे अपनी जान की बाजी लगाकर भी पवित्र ग्रंथों की रक्षा करेंगे।

यदि उन्हें गांव छोड़ना पड़ा तो वे पहले पवित्र ग्रंथों को सुरक्षित स्थान पर ले जाएंगे और फिर गांव छोड़ेंगे जिसके बाद शिरोमणि कमेटी के सदस्यों ने भी इस बात पर सहमति जताई और कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि गांव में पावन स्वरूपों की सेवा पूरी निष्ठा से की जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *