Blog

  • Punjab : पशु व्यापारी की मारपीट कर वीडियो की वायरल

    Punjab : पशु व्यापारी की मारपीट कर वीडियो की वायरल

    फिरोजुपर : प्रदेश में लगातार गुंडागर्दी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला फिरोजपुर छावनी वजीरे वाली बिल्डिंग से सामने आया है। जहां एक पशु व्यापारी ने कुछ लोगों द्वारा उसे बुरी तरह पीटने का आरोप लगाया है। आरोपियों ने पिटाई की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। पशुओं के व्यापारी भारद्वाज ने जानकारी देते हुए बताया कि वह फिरोजपुर शहर के एकता नगर का रहने वाला है। 

    बीते दिन रेलवे पुल से छावनी जा रहा था, रास्ते में एक व्यक्ति ने उसे कहा कि मेरी गाय चोरी हो गई है। उक्त व्यक्ति ने भारद्वाज को कहा कि आप गांवों में जाकर पशुओं के व्यापार का काम करते हो, अगर मेरी गाय के बारे में कुछ पता लगा तो बताना। भारद्वाज ने बताया कि दो दिन बाद जब वह रात को अपने घर जा रहा था कि रास्ते में वजीरे वाली बिल्डिंग पहुंचा तो उसने देखा कि 2 व्यक्ति गाय को पकड़ कर ले जा रहे थे। 

    भारद्वाज ने बताया कि जब उक्त व्यक्तियों से गाय के बारे में पूछा तो वह गाय की रस्सी छोड़कर भाग गए। जिसके बाद भारद्वाज ने गाय को साइड में बांध दिया। इसी दौरान कुछ व्यक्ति उन्होंने कहा कि उक्त भारद्वाज से पूछने लगे कि यह गाय किससे ली है। जिसके बाद उक्त व्यक्ति जिनके हाथ में डंडे थे, उन्होंने मुझे चोर समझ कर मेरे पर हमला किया और बुरी तरह मारपीट की। हमलावरों ने घायल भारद्वाज को पुलिस के हवाले कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने घायल को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से हमलावरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस से बात की तो पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

  • Punjab: Manali में Punjabi Driver पर हमला करने वालों पर केस दर्ज

    Punjab: Manali में Punjabi Driver पर हमला करने वालों पर केस दर्ज

    रोपड़ः हिमाचल में रोपड़ के ड्राइवर पर हमला करने वाले आरोपियों के खिलाफ हिमाचल पुलिस को मनाली थाने में मामला दर्ज कर दिया है। आरोप लगाए गए है कि इस हमले के बाद हिमाचल पुलिस पर्चा ना करने के लिए समझौते होने का झूठा नाटक कर रही है, इसकी जानकारी आप विधायक दिनेश चड्ढा ने सोशल मीडिया फेसबुक पर शेयर की है। दरअसल, कल दिनेश चड्ढा ने पर्चा दर्ज करने की मांग की थी।

    इस बीच लिखा गया है कि हिमाचल में रोपड़ के ड्राइवर वीर पर हमला करने वाले दोषियों पर आखिरकार हिमाचल पुलिस को मनाली थाने में मामला दर्ज कराना पड़ा। हमले के बाद पर्चा ना करने के लिए हिमाचल पुलिस समझौते होने का झूठा बहाना लगा रही थी। रोपड़ से आम आदमी पार्टी के विधायक दिनेश चड्ढा ने बीते दिन हिमाचल प्रशासन से बात कर इस मामले में कार्रवाई की मांग की, जिसके बाद आज इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

  • Punjab: तेज हवा के कारण बिजली का खंभा टूटकर व्यक्ति पर गिरा, मौत 

    Punjab: तेज हवा के कारण बिजली का खंभा टूटकर व्यक्ति पर गिरा, मौत 

    फतेहगढ़ साहिबः पंजाब में मौसम बदलने से कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों को थोड़ी राहत मिली है। पश्चिमी विक्षोभ के मद्देनजर बुधवार शाम पंजाब के कई इलाकों में तूफान की स्थिति बनी और उसके बाद हल्की बारिश हुई। फतेहगढ़ साहिब में तेज हवा के कारण पेड़ बिजली का खंभे पर समेत टूट गया, जिसके नीचे दबकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। पीड़ित ने बताया कि खंभा उसके भाई के ऊपर गिर गया, जिससे उसका भाई बिजली के खंभे के नीचे दब गया। उसके भाई को लोगों ने बिजली के खंभे के नीचे से निकाला और उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर होने पर उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। मृतक के परिजनों का कहना है कि अगर एंबुलेंस जल्दी आ जाती तो उनका भाई बच सकता था।

  • मरने के बाद 2 लोगों के लिए जीवन दान बना यह किसान

    मरने के बाद 2 लोगों के लिए जीवन दान बना यह किसान

    भोपालः मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से इंस्पायरिंग स्टोरी सामने आई है। यहां एक किसान मरने से पहले 2 लोगों को नया जीवन दे गए। उन्होंने एक शख्स को लीवर, तो युवकों को किडनी दान की। ये किसान 59 साल के थे। उन्हें डॉक्टरों ने ब्रेन डेड घोषित कर दिया था। 

    उनके निधन के बाद परिजनों ने फैसला किया कि वे उनका अंतिम संस्कार करने के बजाए अंगदान करेंगे ताकि, किसी और जीवन का बचाया जा सके। इसके बाद भोपाल में दो ग्रीन कॉरिडोर बनाए गए। इस दौरान सभी लोग भावुक हो गए थे।

    गौरतलब है कि, मृत किसान के लिवर के लिए सिद्धांता अस्पताल से साढ़े तीन किलोमीटर और किडनी के लिए 17 किमी का ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया। बता दें, 59 साल के महेश नामदेव किसान थे। उन्हें ब्रेन हेमरेज के साथ-साथ हार्ट अटैक भी आया था। परिजन उनकी हालत देखकर उन्हें सिद्धांता अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू किया, लेकिन जान नहीं बचा सके।

  • इस मामले में भाजपा सासंद Kangana Ranaut को नोटिस हुआ जारी

    इस मामले में भाजपा सासंद Kangana Ranaut को नोटिस हुआ जारी

    मोहाली: नवनिर्वाचित भाजपा सांसद व एक्ट्रेस कंगना रनौत को पंजाब में आतंकवाद बढ़ने को लेकर की गई टिप्पणी पर  माफी मांगने के लिए कानूनी नोटिस भेजा है। वकील लियाकत अली ने शहीद भगत सिंह समाज कल्याण संगठन के अध्यक्ष अमरजीत सिंह द्वारा कंगना को कानूनी नोटिस भेजा है। नोटिस में कहा गया है कि कंगना ने 6 जून को “एक्स” पर पोस्ट ट्वीट के जरिए पंजाब में आतंकवाद बढ़ाने का आरोप लगाया था, जिससे पंजाब की प्रतिष्ठा और अखंडता को गंभीर नुकसान होने की संभावना है।

    पंजाब के खिलाफ दिए गए अपमानजनक बयानों को कंगना द्वारा तुरंत वापस लिया जाए और माफी मांगी जाए। नोटिस मिलने के 7 दिनों के भीतर आवश्यक कार्रवाई नहीं की गई तो कानूनी कार्रवाई शुरू की जाएगी। मिली जानकारी के अनुसार वकील लियाकत अली ने अपने मुवक्किल शहीद भगत सिंह समाज कल्याण संगठन के अध्यक्ष अमरजीत सिंह के जरिए कंगना को कानूनी नोटिस भेजा है। नोटिस में कहा गया है कि 6 जून को कंगना ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट ट्वीट के जरिए पंजाब में आतंकवाद बढ़ने का आरोप लगाया था, जिससे पंजाब की प्रतिष्ठा और अखंडता को गंभीर नुकसान होने की संभावना है।

  • पुलिस और बदमाशों में चली गोलियां, 2 घायल

    लखनऊः लखनऊ में कृष्णानगर के अनौरा में वीरवार सुबह लांड्री व्यापारी की दुकान में घुस कर लूट करने वाले बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई। बदमाशों की तरफ से पुलिस टीम पर फायरिंग की गई। जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों के दाहिने पैर में गोली लगी और वह बाइक समेत गिर पड़े। जिन्हें इलाज के लिए लोकबंधु अस्तपाल में भर्ती कराया गया। डीसीपी दक्षिण तेज स्वरूप ने बताया कि 14 जून को केसरीखेड़ में लांड्री व्यापारी की दुकान में दिनदहाड़े बदमाश घुस आए थे।

    जिन्होंने व्यापारी और उसके नौकर को बंधक बना कर लूट को अंजाम दिया। घटना से जुड़े कुछ फुटेज पुलिस को मिले। जिसमें बदमाशों का चेहरा दिखाई पड़ा। लुटेरों की पहचान पीलीभीत पुरनपुर निवासी आरिष खान और इटावा भरथना निवासी अनुभव शुक्ला के तौर पर हुई। सर्विलांस की मदद से वीरवार सुबह आरोपियों की लोकेशन अनौरा के पास मिली। चेकिंग कर रही टीम को देखते ही आरिष और अनुभव ने फायरिंग शुरू कर दी। एडीसीपी शशांक सिंह ने बताया कि आरिष और अनुभव के पैर में गोली लगी है। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

  • मौसम ने ली करवट, इन इलाकों में झमाझम बारिश

    मौसम ने ली करवट, इन इलाकों में झमाझम बारिश

    नई दिल्ली: कई दिनों से आसमान से बरसती आग से अब राहत मिलने के आसार दिखाई दे रहे हैं। मौसम विभाग ने अगले दो घंटों में राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में झामझम बारिश का अनुमान जताया है। इन अनुमानों के मुताबिक अगले 2 घंटों के दौरान उत्तरी दिल्ली, उत्तर-पूर्वी दिल्ली, उत्तर-पश्चिम दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, मध्य दिल्ली, NCR सोनीपत, रोहतक, खरखौदा (हरियाणा) बागपत, खेकड़ा, मोदीनगर, पिलखुआ (यूपी) के कुछ स्थानों और आसपास के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश और हवाएं चलेंगी।दिन का अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 33 डिग्री  रह सकता है।

    दरअसल, पिछले कई दिनों से लगातार तेज धूप के चलते लोगों को भारी गर्मी का सामना करना पड़ रहा था. खास तौर पर दिन के समय तापमान 43 से 44 डिग्री सेल्सियस तक भी रिकॉर्ड किया जा रहे थे. अब मौसम में आए बदलाव ने लोगों को राहत दी है. आने वाले कुछ दिनों में इस तरह की राहत बनी रहेगी।

  • Punjab: लोगों के लिए सिरदर्द बना नाला सैरगाह के रूप में होगा विकसितः धालीवाल, देखें वीडियो

    Punjab: लोगों के लिए सिरदर्द बना नाला सैरगाह के रूप में होगा विकसितः धालीवाल, देखें वीडियो

    अमृतसरः शहर के लिए सिरदर्द बन चुकी तुंग ढाब नाले का कायाकल्प का काम शुरू हो गया है। कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने नाले की सफाई की शुरुआत करवाई। उन्होंने कहा कि इस नाले को 120 करोड़ की लागत से कवर कर खुली सड़क और सैरगाह के रूप में विकसित किया जाएगा।

    उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान लोगों से वादा किया था कि नाले की सफाई कराकर क्षेत्र को प्रदूषण से मुक्त कराया जाएगा और आज चुनाव परिणाम आने के 15 दिन बाद यह काम शुरू कर दिया गया है। हालांकि मैं इस चुनाव में जीत नहीं सका, लेकिन बड़ी संख्या में लोगों ने मुझे अपना समर्थन दिया, जिसके लिए मैं हमेशा ऋणी रहूंगा।

    उन्होंने कहा कि गंदे नाले को कवर करके रोड साइकिल ट्रैक और ग्रीन बेल्ट का निर्माण किया जाएगा, जिससे पैदल चलने और व्यायाम करने के लिए लंबा साइकिल ट्रैक मिलेगा जहां लोगों को ट्रैफिक में राहत मिलेगी। उन्होंने अमृतसर नगर निगम के कमिश्नर हरप्रीत सिंह का जिक्र करते कहा कि उनकी बुद्धिमत्ता और मेहनत से यह काम पूरा हो रहा है। नाले में आने वाले गंदे पानी को साफ कर खेती में उपयोग करने पर विचार किया जा रहा है। जिससे भू-मिगत जल का उपयोग भी कम होगा।

  • Punjab: थाने में रील बनाने वाली युवती आई पुलिस के हत्थे, देखें वीडियो

    Punjab: थाने में रील बनाने वाली युवती आई पुलिस के हत्थे, देखें वीडियो

    थाना में गई थी रिश्तेदार के साथ कम्पलेट लिखवाने तो बनाई वीडियो

    लुधियानाः हथियारों के साथ रील बना सोशल मीडिया पर मशहूर होने वाली युवती को पुलिस ने ड्रेस कर लिया है। जब पुलिस कर्मचारियों ने युवती को रील बनाने की वजह पूछी तो वह कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे सकी। उक्त युवती ने कहा कि उसका नाम तनू है। TanuOfficial नाम से उसका इंस्टाग्राम पर पेज है। वह अपने रिश्तेदारों के साथ हैबोवाल थाना में कम्पलेट (रपट) लिखवाने आई थी। इसी दौरान उसने एक वीडियो बनाकर अपने पेज पर अपलोड की। इससे पहले एक वीडियो हथियार के साथ थी। दोनों वीडियो काफी वायरल हुई जो कि मेरी गलती थी। आगे से कभी ऐसी वीडियो नहीं बनाऊंगी जिससे किसी को एतराज हो।

    बता दें कि दो दिन पहले युवती की वीडियो खूब वायरल हुई जिसमें वह थाना हैबोवाल में दाखिल हुई। यही नहीं कुछ देर बाद वह रील बनाकर थाना के बाहर आई और थाना के बाहर खड़ी पुलिस की गाड़ी पर भी कैमरा फोकस किया। इसी तरह एक अन्य वीडियो भी उक्त युवती की सामने आई जिसमें वह हाथ में हथियार लेकर ललकारे मार रही है। युवती ने लुधियाना पुलिस कमिश्नर के सोशल मीडिया पेज पर थाने में और हथियारों के साथ इंस्टाग्राम पर डाली रील के लिए माफी मांगी। 

  • Punjab : भारी मात्रा में लाहन और शराब बरामद, देखें वीडियो

    Punjab : भारी मात्रा में लाहन और शराब बरामद, देखें वीडियो

    अजनाला : नशे और अवैध शराब के कारोबार को रोकने के लिए एक्साइज विभाग और पंजाब पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। इसी के तहत अमृतसर के अजनाला के अंतर्गत आने वाले गांव भुतनपुरा में एक्साइज विभाग और पुलिस ने 2 घरों में छापेमारी कर भारी मात्रा में लाहन और शराब बरामद की गई है। 

    इस संबंधी जानकारी देते हुए एक्साइज विभाग के अधिकारी ने बताया कि उन्होंने अजनाला के अंतर्गत आने वाले गांव भूतनपुरा में 2 घरों में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने प्रीत सिंह के घर से 1700 लीटर लाहन और 250 बोतलें शराब की बरामद की है। इसी तरह पुलिस ने बब्बू सिंह के घर पर छापेमारी की तो उसके घर से पुलिस को 150 लीटर लाहन और चालू भट्ठी के उपकरण मिले।

     इस संबंध में जानकारी देते हुए एक्साइज विभाग के अधिकारी ने बताया कि आरोपी बब्बू सिंह को गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति अवैध शराब का काम करते है, उसे बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस की टीमें लगातार अलग-अलग जगह पर छापेमारी कर रही है।