Blog

  • पंजाब : सचखंड श्री दरबार साहिब में हुआ चमत्कार, देखें वीडियो

    अमृतसर : आध्यात्मिक का केंद्र श्री दरबार साहिब जहां हजारों श्रद्धालु आकर अपनी श्रद्धा प्रकट करने के लिए नतमस्तक होते हैं। सचखंड श्री दरबार साहिब में पहले भी ऐसे कई चमत्कार देखने को मिले हैं और एक बार फिर सचखंड श्री दरबार साहिब में एक बार फिर चमत्कार हुआ। जी हां, सचखंड श्री दरबार साहिब में प्रार्थना करने के बाद बोल नहीं सकने वाले 10 साल के एक बच्चे की आवाज वापस आ गई है। वहीं अब बच्चे के परिवार में खुशी का माहौल है।

    जिसके बाद परिवार के सदस्यों की ओर से सचखंड श्री दरबार साहिब को एक ट्रैक्टर भेंट किया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसजीपीसी सदस्य भाई मनजीत सिंह ने बताया कि विदेश में रहने वाला परिवार जो कई महीनों से पंजाब में रह रहा था। राजवीर सिंह नाम का एक बच्चा जो बोल और सुना नही पाता था। उसका परिवा हर बार सचखंड श्री दरबार साहिब में राजवीर की आवाज आने पर लिए प्रार्थना करने थे कि उनके बच्चे राजवीर की आवाज वापस आ जाए।

     अब राजवीर सिंह की आवाज वापस आ गई है। वहीं परिवार में खुशी का ठिकाना नहीं है. जिसके बाद परिवार ने सचखंड श्री दरबार साहिब को एक ट्रैक्टर भेंट किया है। जिसकी चाबियां श्री दरबार साहिब के मैनेजर भगवंत सिंह ढंडेगा को दे दी गई हैं। वहीं परिवार ने कहा कि हम बहुत आभारी हैं कि हमारी प्रार्थनाएं श्री गुरु रामदास जी ने सुनी।

  • राम रहीम पहुंचा हाईकोर्ट, पंजाब सरकार और CBI को नोटिस जारी

    चंडीगढ़ः लोकसभा चुनाव से ठीक पहले रंजिशन कार्रवाई की आशंका जताते हुए राम रहीम ने बेअदबी मामले में बठिंडा के दयालपुर और मोगा के समालसर में दर्ज दोनों एफआईआर की सीबीआई से जांच कराने की मांग को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है। हाईकोर्ट ने याचिका पर पंजाब सरकार व सीबीआई को नोटिस जारी करते हुए जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है। याचिका दाखिल करते हुए हाईकोर्ट को बताया गया कि फरवरी 2024 को इन दोनों मामलों में आरोपी प्रदीप क्लेर को गिरफ्तार किया गया था।

    गिरफ्तारी के बाद उसके बयान मजिस्ट्रेट के समक्ष दर्ज कराए गए थे। इसी आधार पर अब पंजाब सरकार याची के खिलाफ प्रोडक्शन वारंट मांग सकती है। याची ने बताया कि बेअदबी को लेकर कुल 5 एफआईआर दर्ज की गई थीं। याची ने कहा कि पंजाब सरकार राजनीतिक रंजिश के तहत 2022 के विधानसभा के चुनाव से ठीक पहले फरीदकोट में दर्ज तीन एफआईआर में ऐसा कर चुकी है। फरीदकोट की तीनों एफआईआर में बीते माह हाईकोर्ट जांच पर रोक लगा चुका है और सीबीआई जांच की मांग को बड़ी बेंच को रेफर कर चुका है। अब लोकसभा चुनाव से पहले भी उनके खिलाफ बाकी बची दो एफआईआर में प्रोडक्शन वारंट का खेल खेल सकती है।

    बठिंडा और मोगा की इन दोनों एफआईआर में याची के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। हाईकोर्ट ने याची पक्ष की दलीलों को सुनने के बाद याचिका पर पंजाब सरकार व सीबीआई को नोटिस जारी करते हुए जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है। साथ ही कोर्ट ने अपने आदेश में यह स्पष्ट कर दिया कि यदि इन दो मामलों में याची के खिलाफ पंजाब सरकार को कोई भी कार्रवाई करनी है तो उससे पहले उन्हें 7 दिन का एडवांस नोटिस दिया जाए।

  • पंजाबः 25 पुलिस कर्मियों को नोटिस हुआ जारी, जानें मामला 

    लुधियानाः पुलिस कमिश्नरेट ने 25 पुलिसकर्मियों को नोटिस जारी कर दिया है। इस नोटिस में कहा गया है कि वह तत्काल प्रभाव से ड्यूटी पर वापस आएं, अन्यथा वेतन में कटौती का सामना करना पड़ेगा। कुछ मामलों में ये पुलिसकर्मी सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों के साथ तैनात हैं, जबकि अधिकांश मामलों में ये पुलिसकर्मी वे हैं जो कभी लुधियाना कमिश्नरेट में तैनात अधिकारी के गनमैन के रूप में तैनात थे। दूसरे जिलों में तबादलों के बाद वे उन्हें अपने साथ ले गए, लेकिन गनमैन को कभी वापस नहीं भेजा गया। पुलिस सूत्रों मुताबिक मुख्यालय के आदेश से जिन पुलिसकर्मियों को गनमैन मिले थे, उन्हें वापस नहीं बुलाया जा रहा है। हालांकि लुधियाना कमिश्नरेट से वेतन पाने वाले पुलिसकर्मी, जो बिना अनुमति के कहीं और सेवा दे रहे हैं, उन्हें तत्काल ड्यूटी पर वापस आने को कहा गया है।

    अगर वे ड्यूटी पर वापस नहीं आते हैं, तो उन्हें वेतन में कटौती का सामना करना पड़ सकता है। एक अधिकारी ने कहा कि जून में लोकसभा चुनाव होने के कारण आचार संहिता लागू हो गई है। हम पहले से ही कर्मचारियों की कमी से जूझ रहे हैं। आचार संहिता के दौरान अलग-अलग अभियान चलाने के लिए अधिकतम बल की आवश्यकता होती है। अधिकारी ने बताया कि जिन पुलिसकर्मियों को नोटिस जारी किए गए हैं, उनकी संख्या 25 है। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि इनमें से कुछ अधिकारी ऐसे हैं जो वर्तमान में दूसरे जिलों में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के पद पर कार्यरत हैं। एसएसपी या वरिष्ठ पद पर कार्यरत होने के कारण उन्हें संबंधित जिले से सुरक्षा मिलती है, जहां वे तैनात हैं।

    इसके बावजूद अधिकारी अपने पुराने जिलों के गनमैन को नहीं छोड़ते, जहां वे तैनात थे। अधिकारी ने बताया कि लुधियाना एक व्यस्त शहर है, जो पहले से ही बल की कमी से जूझ रहा है। इसलिए अधिकारियों को अनाधिकृत तरीके से पुलिसकर्मियों को अपने साथ ले जाने की इस प्रथा से बचना चाहिए। एक अन्य अधिकारी ने यह भी बताया कि कुछ अधिकारी तबादले के बाद अपने आधिकारिक आवासों पर उपलब्ध कराए गए रसोइयों और सफाई कर्मचारियों को भी साथ ले गए हैं। करीब 15 ऐसे रसोइए और सफाई कर्मचारी भी अनाधिकृत रूप से शहर से बाहर हैं।

  • पंजाबः भाजपा नेता संधू को मिली Y+ सिक्योरिटी

    अमृतसर :  भाजपा उम्मीदवार तरनजीत सिंह संधू की केंद्र सरकार ने सुरक्षा बढ़ी दी है। अब उन्हें वाई प्लस सिक्योरिटी दी गई है। क्योंकि जब वह अपने चुनाव प्रचार के लिए निकल रहे है तो किसान जत्थेबंदियों द्वारा उनका विरोध किया जा है।

    इन सब चीजों को ध्यान में रखकर व सुरक्षा एजेंसियों से मिले इनपुट के बाद इस दिशा में फैसला लिया गया है। बता दें कि इससे पहले आम आदमी पार्टी (आप) छोड़कर भाजपा में शामिल हुए जालंधर के सांसद सुशील कुमार रिंकू और विधायक शीतल अंगुराल की भी सुरक्षा बढ़ाई गई थी। उन्हें Y कैटेगरी की सुरक्षा दी गई है।

  • जालंधरः आप पार्टी की बढ़ी मुश्किलें, पार्टी प्रधान को आज चुनाव आयोग करेंगी नोटिस जारी

    जालंधर, ENS: लोकसभा चुनाव को लेकर आप पार्टी की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही है। दरअसल, आप पार्टी छोड़कर गए इकलौते सासंद सुशील रिंकू ने भाजपा का दामन थाम लिया है और भाजपा ने उन्हें जालंधर से उम्मीदवार घोषित कर दिया है। लेकिन अभी तक आप पार्टी द्वारा जालंधर से उम्मीदवार घोषित किए जाने को लेकर असमंज की स्थिति बनी हुई है। वहीं बीते दिन दोआबा चौंक में आप नेता दिनेश ढल्ल की अगुवाई ने बाइक रैली निकाली गई थी।

    बताया जा रहा है कि इस रैली को लेकर आप पार्टी ने चुनाव आयोग से परमिशन नहीं ली हुई थी। इस मामले को लेकर चुनाव आयोग के दरबारा सिंह रंधावा ने बताया कि बीते दिन आप पार्टी द्वारा बिना परमिशन के निकाली गई बाइक रैली को लेकर आज उनके द्वारा पार्टी प्रधान को नोटिस जारी किया जा रहा है और इस मामले में पार्टी प्रधान को जवाब तलब किया जाएगा।

  • स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम देने वाले 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंचकूला : पुलिस कमिश्रर शिवास कविराज के मार्गदर्शन में पुलिस उपायुक्त क्राइम मुकेश मल्होत्रा के नेतृत्व में एसीपी क्राइम अरविंद कम्बोज की अगुवाई में क्राइम ब्रांच सेक्टर 19 इन्सपेक्टर योगविन्द्र सिंह व उसकी टीम नें जिला में स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम देने वालीं गैंग का खुलासा करते हुए 3 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों की पहचान आशिष वासी ढकौली जीरकुपर, शुभम कुमार वासी सेक्टर 25 पंचकूला और अमित कुमार वासी हिसार हाल सेक्टर 25 पंचकूला के तौर पर हुई है। एसीपी क्राईम अरविंद कम्बोज ने अपने कार्यालय में स्नैचिंग गैंग का खुलासा करते हुए प्रैस कान्फ्रैंस के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि 24 नवंबर 2023 की शाम को करीब 7 बजे मार्किट से महिला के गले से सोने की चैन को 2 मोटरसाईकिल सवार व्यक्ति छीनकर फरार हो गए थे।

    पीडित पवन कुमार पुत्र बलवंत राय वासी सेक्टर 26 पंचकुला की शिकायत पर धारा 379-ए के तहत थाना सेक्टर 14 में अभियोग सख्या 345 दिनांक 24 नवंबर 2023 को मामला दर्ज किया गया। दुसरी वारदात- एसीपी ने बताया कि 7 नवंबर 2023 को सेक्टर 21 पंचकूला से पीड़ित महिला मुलरेजा शाम के समय जब वह घर की तरफ आ रही थी तो पीछे से 2 अज्ञात व्यक्तियो नें पीडिता के गले से करीब 20 ग्राम की सोने की चैन छीनकर भाग गया। जिसकी शिकायत पर थाना सेक्टर 5 पंचकूला में अभियोग सख्या 394 दिनांक 7 नवंबर 2023 को थाना सेक्टर-5 में मामला दर्ज किया गया। तीसरी वारदात- इसके अलावा एसीपी ने बताया 19 नवंबर 2023 को जब पीड़िता प्रोमिला वैध वासी सेक्टर 11 पंचकूला शाम के समय पार्क से वापिस घर की तरफ आ रही थी तभी पीछे से 2 लड़के मोटरसाईकिल पर सवार होकर आए और पीडिता के गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गए।

    पीड़िता की शिकायत पर धारा 379-ए के तहत थाना सेक्टर- 5 में अभियोग सख्या 418 दिनांक 19 नवंबर 2023 दर्ज किया गया । चौथी वारदात – इसके अलावा एसीपी ने कान्फ्रैंस में बताया कि 06 दिसंबर 2023 को शाम के समय शीला मलिक वासी सेक्टर 25 महिला की गले से सोने की चैन स्नैच वारदात को अंजाम दिया था। पीड़िता शीला मलिक की शिकायत पर थाना चण्डीमन्दिर में अभियोग सख्या 534 दिनांक 06 दिसंबर 2023 धारा 379-ए थाना चण्डीमंदिर में दर्ज रजिस्टर किया गया। पांचवी वारदात- इसके अलावा एसीपी ने जानकारी देते हुए बताया कि 2 अप्रैल 2023 को अनुपमा सेठ वासी सेक्टर 20 शाम के समय सैर के लिए घर जा रही थी तभी घर वापिस जाते समय पीछे से 2 व्यक्ति मोटरसाईकिल पर सवार होकर आये और पीड़िता अनुपमा सेठ के गले से सोने की चेन स्नैच करके भाग गये। जिसकी शिकायत पर की धारा 379-ए के तहत अभियोग सख्या 51 दिनाक 2 अप्रैल 2023 थाना सेक्टर 20 में मामला दर्ज किया गया ।

    छठी वारदात – इसके अलावा एसीपी ने बताया कि दिनांक 12 जून 2023 को दोपहर के समय जब पीड़िता पायल असीजा वासी सेक्टर 20 स्कूटी पर घर की तरफ जा रही थी तभी रास्ते में पीछे से 2 मोटरसाईकिल सवार व्यक्ति ने पीड़िता पायल असीजा के गले से सोने की चेन छीनकर भाग गये पीड़िता पायल की शिकायत पर धारा 379-ए के तहत थाना सेक्टर 20 में अभियोग सख्या 93 दिनांक 12 जून 2023 मामला दर्ज किया गया।  एसीपी क्राईम अरविंद कम्बोज ने बताया कि शहर में अलग-अलग स्थानों पर स्नैचिंग वारदात घटित हुई थी।

    जिन वारदातों की जांच क्राईम ब्रांच सेक्टर 19 पंचकूला के द्वारा की गई। क्राईम ब्रांच सेक्टर 19 इन्सपेक्टर योगविन्द्र के नेतृत्व में स्नैचिंग वारदातो को अंजाम देने वाले आरोपियों की सीसीटीवी इत्यादि के सहयोग से फोटो विडियो इत्यादि प्राप्त करके कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियो को गिरफ्तार करके अदालत में पेश करके 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है जिन आरोपियों से 6 वारदातों को खुलासा किया। जिन आरोपियों से वारदातो में स्नैच की हुई सोने की चेनों को बरामद किया जायेगा और उनके बारे में पूछताछ की जाएगी और आगे मामलों में सलिप्त आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। इसके अलावा अन्य स्नैच मामलों के बारे भी पूछताछ की जायेगी।

  • जालंधरः इन इलाकों में शाम 4 तक बिजली रहेंगी बंद

    जालंधरः इन इलाकों में शाम 4 तक बिजली रहेंगी बंद

    जालंधर, ENS: 66 के. वी. बबरीक चौक से चलते 11 के.वी. बस्ती गुजां फीडर की सप्लाई 10 अप्रैल को सुबह 11 से शाम 4 बजे तक बंद रहेगी। जिससे लंबा बाजार, दिलबाग नगर, बस्ती गुजां अड्डा, न्यू गोबिंद नगर, बिंदा चौक व आसपास के इलाके प्रभावित होंगे। 66 के.वी. चौगिट्टी सब- स्टेशन से चलते 11 के.वी. किंग सिटी फीडर से चलते ए.पी.जे कालेज, गांव ढंडा, हजारा, जी.टी. रोड, यूनिवर्सिटी रोड, कंगनीवाल से धौगड़ी रोड, जंडूसिंघा से कंगनीवाल रोड, जंडूसिंघा से धौगड़ी रोड, नोली रोड की सप्लाई सुबह 10.50 से शाम 4 बजे तक प्रभावित होगी।

  • जालंधर में भाजपा ने खोला दफ्तर, मंनोरजन कालिया का आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: लोकसभा चुनावों को लेकर भाजपा ने नया दफ्तर खोला है। वहीं जालंधर ने नए दफ्तर खुलने पर पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया का बयान सामने आया है। मीडिया को जानकारी देते हुए कालिया ने बताया कि चंडीगढ़ का दफ्तर दूर होने के चलते पार्टी ने अब पंजाब के जालंधर ने नया दफ्तर खोला है। कालिया ने कहा कि पहली बार पंजाब में भाजपा 13 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। उन्होंने कहा कि जालंधर से ही पंजाब को मानिटर किया जाएगा। वहीं भाजपा के अकेले चुनाव लड़ने को लेकर कालिया ने कहा कि पार्टी का कार्यकर्ता जो कि गांवों और शहरों में बैठा है, उनका सपना था कि कभी तो पार्टी अकेले चुनाव लड़ेंगी और वह उस पर मोहर लगाएंगे।

    वहीं उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा पार्टी का आस लोगों में बड़ी है, जबकि अन्य पार्टियों का कॉन्फिडेंस गिरा है। कालिया ने आप पार्टी से नेता घर वापसी कर रहे है, वहीं कांग्रेस को लेकर उन्होंने कहा कि वह पूरे देश में खत्म हो चुकी है। इसी तरह अकाली दल पर निशाना साधते हुए कालिया ने कहा कि आज अकाली दल की भी पंजाब में वह पकड़ नहीं बन पाई है जो कि किसी समय परकाश सिंह बादल दौरान होती थी। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोगों ने सभी पार्टियों को अजमाकर देख लिया है, ऐसे में लोग अब भाजपा को आजमाना चाहते है। कालिया का कहना है कि लोकसभा 2024 में भाजपा पीएम नरेंद्र मोदी की अगुवाई में जीत हासिल करेंगी और तीसरी बार नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे।

  • पंजाबः कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद

    चंडीगढ़ः पंजाब में कल यानी 11 अप्रैल 2024 वीरवार को सरकारी छुट्टी रहेंगी। ऐसे में राज्य में स्कूल, कॉलेज, शैक्षणिक संस्थान और अन्य व्यावसायिक इकाइयां बंद रहेगी। दरअसल, प्रदेश भर में 11 अप्रैल को ईद-उल-फितर मनाई जाएगी। सरकार ने इसे साल 2024 की आधिकारिक छुट्टियों की सूची में जगह दी है। सरकार की ओर से ‘ईद-उल-फितर’ पर छुट्टी घोषित की गई है। जिसके चलते स्कूल, कॉलेज और अन्य सरकारी संस्थान बंद रहेंगे।

  • ਪੰਜਾਬ : ਅੰਮ੍ਰਿਤਪਾਲ ਸਿੰਘ ਦੀ ਮਾਤਾ ਦੀ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰੀ ਦੇ ਮਾਮਲੇ ‘ਚ ਪੰਜ ਸਿੰਘ ਸਾਹਿਬਾਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਕੀਤੀ ਮੀਟਿੰਗ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ: ਪਿਛਲੇ ਦਿਨੀ ਵਾਰਿਸ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਮੁੱਖੀ ਭਾਈ ਅੰਮ੍ਰਿਤਪਾਲ ਸਿੰਘ ਦੀ ਮਾਤਾ ਬਲਵਿੰਦਰ ਕੌਰ ਦੀ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਕੀਤੀ ਗਿਰਫਤਾਰੀ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਸ਼੍ਰੀ ਅਕਾਲ ਤਖਤ ਸਾਹਿਬ ਤੇ ਪੰਜ ਸਿੰਘ ਸਾਹਿਬਾਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਮੀਟਿੰਗ ਕੀਤੀ ਗਈ ਅਤੇ ਇਸ ਮੀਟਿੰਗ ਦੇ ਵਿੱਚ ਭਾਈ ਅੰਮ੍ਰਿਤਪਾਲ ਸਿੰਘ ਦੇ ਪਿਤਾ ਵੀ ਸ਼ਾਮਿਲ ਹੋਏ। ਇਸ ਦੇ ਨਾਲ ਹੀ ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦਿਆਂ ਤਖਤ ਸ਼੍ਰੀ ਦਮਦਮਾ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਜਥੇਦਾਰ ਸਿੰਘ ਸਾਹਿਬ ਗਿਆਨੀ ਹਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਮੀਟਿੰਗ ਦੇ ਵਿੱਚ ਕੀ ਕੁਝ ਫੈਸਲਾ ਲਿੱਤੇ ਗਏ ਉਸ ਬਾਰੇ ਸ਼੍ਰੀ ਅਕਾਲ ਤਖਤ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਜਥੇਦਾਰ ਸਿੰਘ ਸਾਹਿਬ ਗਿਆਨੀ ਹਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਖੁਦ ਪ੍ਰੈਸ ਬਿਆਨ ਜਾਰੀ ਕਰਨਗੇ ਲੇਕਿਨ ਜਿਸ ਤਰੀਕੇ ਭਾਈ ਅੰਮ੍ਰਿਤਪਾਲ ਸਿੰਘ ਦੀ ਮਾਤਾ ਦੀ ਗਿਰਫਤਾਰੀ ਹੋਈ ਹੈ, ਇਹ ਬਹੁਤ ਹੀ ਨਿੰਦਣਯੋਗ ਹੈ ਅਤੇ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਸਿੱਖਾਂ ਨੂੰ ਆਪਣੇ ਹੱਕਾਂ ਲਈ ਦਬਾਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ।

    ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਮੁਹਾਲੀ ਦੇ ਵਿੱਚ ਪੇਪਰ ਦੌਰਾਨ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਤੇ ਕੜੇ ਲਹਾਉਣਾ ਵੀ ਅਤੀ ਨਿੰਦਣਯੋਗ ਹੈ। ਅੱਗੇ ਬੋਲਦੇ ਇਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜੋ ਮੁਹਾਲੀ ਵਿੱਚ ਕੌਮੀ ਇਨਸਾਫ ਮੋਰਚਾ ਚੱਲ ਰਿਹਾ ਹੈ, ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਉਸਦੇ ਵੱਲ ਧਿਆਨ ਦੇਣ ਲਈ ਕਿਹਾ ਗਿਆ ਤੇ ਅਸੀਂ ਵੀ ਅਪੀਲ ਕਰਦੇ ਹਾਂ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਮੁਹਾਲੀ ਵਿੱਚ ਚੱਲ ਰਹੇ ਕੌਮੀ ਇਨਸਾਫ ਮੋਰਚੇ ਵੱਲ ਧਿਆਨ ਦੇਣ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜਿਸ ਤਰੀਕੇ ਭਾਈ ਅੰਮ੍ਰਿਤ ਪਾਲ ਸਿੰਘ ਦੀ ਮਾਤਾ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕਰਕੇ ਉਹਨਾਂ ਤੇ 751 ਲਗਾਈ ਗਈ ਹੈ ਇਹ ਸਿਰਫ ਡਰ ਦਾ ਮਾਹੌਲ ਬਣਾਉਣ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਲੇਕਿਨ ਅਸੀਂ ਸੰਗਤ ਨੂੰ ਅਪੀਲ ਕਰਦੇ ਹਾਂ ਕਿ ਵਿਸਾਖੀ ਦੇ ਪਵਿੱਤਰ ਦਿਹਾੜੇ ਮੌਕੇ ਤਖਤ ਸ਼੍ਰੀ ਦਮਦਮਾ ਸਾਹਿਬ ਦੀ ਪਵਿੱਤਰ ਧਰਤੀ ਤੇ ਆ ਕੇ ਇਹ ਦਿਹਾੜਾ ਮਨਾਉਣ ਅਤੇ ਇਸ ਦੇ ਨਾਲ ਹੀ ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦਿਆਂ ਭਾਈ ਅੰਮ੍ਰਿਤ ਪਾਲ ਸਿੰਘ ਦੇ ਪਿਤਾ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪਿਛਲੇ ਦਿਨੀ ਅੰਮ੍ਰਿਤਪਾਲ ਸਿੰਘ ਦੀ ਮਾਤਾ ਦੀ ਹੋਈ ਗਿਰਫਤਾਰੀ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਅੱਜ ਪੰਜ ਸਿੰਘ ਸਾਹਿਬਾਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਮੀਟਿੰਗ ਰੱਖੀ ਗਈ ਸੀ ਅਤੇ ਸਾਨੂੰ ਸ਼੍ਰੀ ਅਕਾਲ ਤਖਤ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਜਥੇਦਾਰ ਤੇ ਪੰਜ ਸਿੰਘ ਸਾਹਿਬਾਨਾਂ ਦੇ ਉੱਪਰ ਪੂਰਨ ਵਿਸ਼ਵਾਸ ਹੈ ਕਿ ਉਹ ਇਸ ਵੱਲ ਜਰੂਰ ਧਿਆਨ ਦੇਣਗੇ ਅਤੇ ਇਸ ਮੁੱਦੇ ਨੂੰ ਹੱਲ ਕਰਵਾਉਣਗੇ ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਫਿਲਹਾਲ ਤਾਂ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਆਪਣੀ ਚਾਲ ਚੱਲ ਕੇ ਚੇਤਨਾ ਮਾਰਚ ਰੋਕ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਲੇਕਿਨ ਆਉਣ ਵਾਲੇ ਸਮੇਂ ਵਿੱਚ ਚੇਤਨਾ ਮਾਰਚ ਜਰੂਰ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ ਜਿਸ ਦੇ ਲਈ ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਸ੍ਰੀ ਅਕਾਲ ਤਖਤ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਜਥੇਦਾਰ ਨਾਲ ਮੀਟਿੰਗ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ।