Blog

  • पंजाबः इंसाफ ना मिलने से परेशान महिला पेट्रोल की बोतल लेकर टैंकी पर चढ़ी, देखें वीडियो 

    पंजाबः इंसाफ ना मिलने से परेशान महिला पेट्रोल की बोतल लेकर टैंकी पर चढ़ी, देखें वीडियो 

    मोगाः इंसाफ लेने के लिए जिला मोगा के गांव धर्म सिंह वाला की महिला सरबजीत कौर परिवार में जमीनी विवाद को लेकर पेट्रोल की बोतल लेकर पानी वाली टैंकी पर चढ़ गई। जिसके बाद घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने महिला को समझाया ओर उसे इंसाफ दिलाने का भरोसा दिलाया। इस दौरान करीब 4 घंटे बाद की कड़ी मशक्त के बाद सरबजीत कौर को पानी की टैंकी से नीचे उतारा गया है। दरअसल, सरबजीत कौर का आरोप है कि उनको परेशान किया जा रहा है। उसने बताया कि उनकी जमीन धर्म सिंह वाला में शेल्लार के पास है और हमारे ही रिश्तेदारों ने आज मेरी जमीन पर लगाई हुई धान की फसल तबाह कर दी है। महिला ने बताया कि पहले भी 2 बार ऐसा किया गया।

    जिसकी मैंने शिकायत भी की थी, लेकिन मेरी कोई सुनवाई नहीं हुई। महिला ने कहा कि आज फिर इन लोगों ने मेरे सारे धान की फसल को तबाह कर किया है। जिसके बाद प्रशासन से भी इंसाफ ना मिलने से परेशान होकर मरने के लिए पानी की टैंकी पर चढ़ गई। इस दौरान महिला ने अपने आपको आग लगा लेने की धमकी दी और कहा कि इसके जिमेदार यह सभी लोग होंगे। वही सरबजीत कौर ने एक पत्र भी लिखा है जिस पर उसको ओर उसके परिवार को परेशान करने वालो के नाम भी उसने लिखे है।

    वही मौके पर पहुंचे जांच अधिकारी ने बताया की इनका जमीन का पारिवारिक झगड़ा है। आज महिला को बयान लिखवाने के लिए बुलाया था और जब यह लोग अपने बयान लिखवाने के लिए आए थे। इस दौरान महिला के घर पर पीछे कोई नहीं था। जिसके बाद दूसरी पार्टी ने इनका सारा धान नष्ट कर दिया। हमने इसको भरोसा दिया है कि आप नीचे आ जाओ और बयान लिखवा दो, हम आपकी शिकायत पर करवाई करेंगे। इन दोनों पार्टियों के ऊपर पहले भी मामले दर्ज है ओर यह इनका पारिवारिक मामला है।

  • पंजाबः CIA ने भारी मात्रा मे शराब पकड़कर दो को किया गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंजाबः CIA ने भारी मात्रा मे शराब पकड़कर दो को किया गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोगाः जिले की बाघापुराना पुलिस सीआईए स्टाफ ने नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत भारी सफलता हासिल की है। पुलिस ने नाके बंदी के दौरान अवैध 1560 बोतल चंडीगढ़ मार्का बरामद की। सीआईए स्टाफ इंचार्ज दलजीत सिंह ने बताया कि डेरा राधा स्वामी के पास हमारी टीम ने नाका लगाया हुआ था। इस दौरान सामने से आ रहे कैंटर को रोककर जब उसकी तालाशी ली तो उसमे 1560 बोतल चंडीगढ़ मार्का बरामद की गई।

    पूछताछ में पता चला कि उक्त शराब मोगा में सप्लाई की जानी थी। पुलिस ने शराब सहित 2 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। जिन्हे अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और मामले की गहनता से जांच की जाएगी। ताकि पता चल सके कि वह शराब कहां से लेकर आए है ओर आगे शराब कहां पर बेचते है।

  • जम्मू: लगातार हो रही बारिश के कारण वैष्णो देवी की ओर जाने वाला हिमकोटी मार्ग हुआ बंद, मंदिरों तक पहुंचा मलवा, देखें वीडियो

    जम्मू: लगातार हो रही बारिश के कारण वैष्णो देवी की ओर जाने वाला हिमकोटी मार्ग हुआ बंद, मंदिरों तक पहुंचा मलवा, देखें वीडियो

    जम्मूः जम्मू में लगातार हो रही तेज बारिश के चलते माता वैष्णो देवी की ओर जाने वाला हिमकोटी मार्ग श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिया गया है। इस रास्ते पर भूस्खलन और पत्थर गिरने की आशंका के कारण इसे बंद कर दिया गया है। वहीं पुलिस की ओर से यात्रियों की मदद भी की जा रही है और उन्हें इस मार्ग पर जाने से रोका जा रहा है। इतना ही नहीं भवन जाने वाले रास्ते पर भी पानी का बहाव काफी देखने को मिला जिस वजह से श्रद्धालु आगे नहीं बढ़ रहे हैं। बता दें कि इसके कई सारे वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें देखा जा सकता है कि अचानक तेज बारिश से रास्ते पर पानी का बहाव कितना तेज हो गया है।

    वीडियो में दिख रहा है कि कटरा में स्थित भूमिका मंदिर के पास नदी में पानी का बहाव तेज हो गया जिसके साथ शिव मंदिर में भी पानी से बहने वाला मालवा जमा हो गया जिस के बाद वहां पर भी नुकसान हुआ है। दरअसल, मंगलवार शाम से ही लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते भूमिका मंदिर की नदी में देर रात काफी ज्यादा तेज पानी आया जिसके चलते भूमिका मंदिर के प्रांगण के साथ-साथ शिव मंदिर में भी काफी ज्यादा मलवा इकट्ठा हो गया तो वहीं पीने के पानी की बोली तक इसकी चपेट में आ गई। भूमिका मंदिर के पुजारी जुगल किशोर ने बताया कि बीती रात तेज जल आने के कारण पूरा मलवा मंदिर के प्रांगण तक आ गया है। तो वहीं मंदिर के बाहर काफी ज्यादा नुकसान भी हुआ है और उन्होंने सरकार से मंदिर की मरम्मत के लिए मदद मांगी है।

    वहीं जम्मू-पुंछ राष्ट्रीय राजमार्ग पर राजौरी में भूस्खलन होने से ये रास्ता भी बंद हो गया। जानकारी मिली है कि लगातार हो रही बारिश के चलते जम्मू-पुंछ राष्ट्रीय राजमार्ग पर राजौरी में दुधाधारी मंदिर के पास भूस्खलन हुआ है। वहीं राजौरी के ही दलागोरा में बारिश के चलते हाइवे पर जलस्तर बढ़ने से एक ट्रक अनियंत्रित हो गया और हादसे का शिकार हो गया। इसके बाद हाइवे से उसे हटाने का कार्य जारी है। इसके अलावा जम्मू संभाग के कठुआ में भी लगातार बारिश का कहर जारी है। नदियां-नाले सब उफान पर हैं। नदी के पास के रिहायशी इलाकों में पानी घुस आया है। 

    जम्मू के सांबा जिले के चक दयाला में नदी का जलस्तर बढ़ गया है और ब्रिज के नीचे और पास में झुगियों में रहने वाले लोगों को हटाया जा रहा है। जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर जिला कठुआ में तरना नाले में आई बाढ़ की वजह से पुल के दो पिलर क्षतिग्रस्त हो गए जिसके बाद पुल में दरारें आ गई और वह एक तरफ से बैठ गया। इससे यातायात अवरुद्ध हुआ है और ट्रैफिक को बॉर्डर रोड की तरफ डायवर्ट किया गया है।

  • पंजाबः इस जिले में बारिश ने बढ़ाई लोगों की चिंता, DC ने खुलवाए जैकब ड्रेन के फ्लड गेट, देखें वीडियो

    पंजाबः इस जिले में बारिश ने बढ़ाई लोगों की चिंता, DC ने खुलवाए जैकब ड्रेन के फ्लड गेट, देखें वीडियो

    पटियालाः जिले मेें आज सुबह से हो रही बारिश ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। दरअसल, जिले में कुछ दिन पहले लोगों के घरों में पानी घुस गया था। इस दौरान जहां आर्मी की मदद से कई लोगों को सुरक्षित स्थान पर भेजा गया था, वहीं कुछ लोग अपने घरों की छतों पर तंबू लगाकर बैठ गए थे। हालांकि अब पानी का स्तर काफी कम हो गया है। लेकिन आज हो रही बारिश के बाद डीसी साहनी साक्षी जायजा लेने के लिए डकाला चुंगी के पास बड़ी नदी पर पहुंची।

    जहां उन्होनें अपनी टीम के साथ वहां का जायजा लिया। जिसके बाद उन्होंने जैकब ड्रेन के फ्लड गेट खुलवाए। बता दें कि जिले में आई बाढ़ के समय से ही डीसी साक्षी द्वारा दिन-रात हालातों का जायजा लिया जा रहा है।

  • बादल फटने से 3 गाड़ियां बही, कई घरों में बढ़ा भूस्खलन का खतरा, देखें वीडियो 

    बादल फटने से 3 गाड़ियां बही, कई घरों में बढ़ा भूस्खलन का खतरा, देखें वीडियो 

    चंबा: हिमाचल में कुदरत कहर बनकर बरस रही है । प्रदेश में प्राकृतिक आपदा थमने का नाम नहीं ले रही है। एक के बाद एक कई जिलों से बादल फटने की खबरें आ रही है। अब चंबा के सलूणी में नरोही नाला में बादल फटा है। जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह हुई भारी बारिश से सलूणी उपमंडल के नरोही नाला में बादल फटने से पानी पुल के ऊपर से बह रहा है। सेरी पंचायत के नाले में बाढ़ आने से 2 गाड़ियां पानी में बह गई। वहीं सलूणी कॉलेज के पास एक बाइक और कार बाढ़ की चपेट में आ गई। सलूणी के डिभरू गांव और सालवां पंचायत में भी बारिश से नुकसान हुआ है। वहीं भूस्खलन के चलते सड़क मार्ग अवरुद्ध हो गए हैं।

    भारी बारिश के लोगों के घरों में पानी घुस गया है वहीं खेतों में जलभराव होने से फसल खराब हो गई है  राहत की बात यह है कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। वहीं सलूनी उपमंडल के कई गाँवों में घरों को भूस्खलन का खतरा मंडरा रहा है लोग शरण लेने के अपने रिश्तेदारों के घरों में शिफ्ट हो गए हैं। मौसम विभाग के शिमला केंद्र ने बुधवार को चंबा और कांगड़ा में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बुधवार सुबह से ही चंबा और कांगड़ा में भारी बारिश हो रही है । जिसके चलते डीसी चंबा ने बुधवार को जिला के सलूनी, चंबा और चुराह उपमंडल के तहत आने वाले सभी प्राथमिक और उच्च शिक्षा विभाग के विद्यालयों में छुट्टी घोषित की गई है।

  • पंजाबः इस इलाके में बनी बाढ़ की स्थिति, BDO दफ्तर, अस्पताल सहित दुकानों में घुसा पानी, देखें वीडियो

    पंजाबः इस इलाके में बनी बाढ़ की स्थिति, BDO दफ्तर, अस्पताल सहित दुकानों में घुसा पानी, देखें वीडियो

    पठानकोट/अनमोलः पहाड़ों में हो रही लगातार बारिश के कारण एक बार फिर से उझ दरिया उफान पर है। ज्यादा बारिश होने के कारण उज्ज दरिया में करीब 2 लाख 50 हजार क्यूसेक पानी पहुंचने से दरिया का पानी बमियाल चौक तक पहुंच गया। जो कि लोगों के घरों, बाजार और सरकारी दफ्तरों में भी भर गया। बढ़ रहे पानी की स्थिति का जायजा लेने के लिए प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। वहीं लोगों ने कहा कि इस उझ दरिया के आए पानी से उन्हें काफी नुकसान हुआ है। 

    इस बारे में बात करते हुए स्थानीय लोगों ने कहा कि उझ दरिया में एक बार फिर से पानी ज्यादा आने के कारण उनका काफी नुकसान हुआ है। कुछ दिन पहले भी उझ दरिया में काफी पानी आ गया था और अब फिर से सरकारी दफ्तरों बाजारों में और दुकानों तक पानी पहुंच चुका है। उन्होंने कहा कि सरकार उनके नुकसान का मुआवजा दें। क्योंकि उनकी फसलें भी काफी नुकसानी गई हैं।

    इस बारे में मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी एसडीएम कालाराम कांसल ने बताया कि दरिया में करीब 2 लाख 50 हजार क्यूसेक पानी आ गया था। जिसके कारण बमियाल के अलग-अलग सरकारी दफ्तरों बाजारों में पानी भर गया। फिलहाल स्थिति अभी तक कंट्रोल में है और किसी तरह का कोई भी जानी माली नुकसान नहीं हुआ है। और लोगों को दरिया किनारे से दूर रहने की हिदायत भी की जा रही है।

  • जालंधरः दिन दहाड़े व्यक्ति से मोबाइल छीनकर भागे स्नेचर, देखें Live

    जालंधरः दिन दहाड़े व्यक्ति से मोबाइल छीनकर भागे स्नेचर, देखें Live

    जालंधर, ENS: थाना 8 के अंतगर्त आते संतोखपुरा में दिन दहाड़े झपटमार प्रवासी व्यक्ति की मोबाइल छीनकर फरार हो गए। घटना की जानाकारी देते हुए लंबा पिंड शेरे पंजाब निवासी मनोहर कुमार ने ने बताया कि वह दवाई लेकर घर वापिस जा रहा था। इस दौरान जब वह मैट्रो अस्पताल के पास पहुंचा, जहां 2 एक्टिवा सवार झपटमार उससे मोबाइल छीनकर फरार हो गए।

    उसने स्नेचरों को पकड़ने की कोशिश की लेकिन स्नेचर फरार हो गए। इस मामले को लेकर संबंधित थाना की पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंचे थाना 8 के एएसआई गुरमेल सिंह पहुंचे और मामले की जांच में जुटे। आस-पास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है।   

  • नशे में धुत्त ‘पापा की परियों’ का हाई वोल्टेज ड्रामा, वीडियो वायरल

    नशे में धुत्त ‘पापा की परियों’ का हाई वोल्टेज ड्रामा, वीडियो वायरल

    सहारनपुरः उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में कुछ लड़कियों का बीच रोड पर हाई ड्रामा देखने को मिला। सभी लड़कियां शराब के नशे में धुत्त थी और मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों से अभद्रता करने से भी बाज नहीं आ रही थी। वहीं जब इस दौरान राहगीरों ने उनका वीडियो बनाना शुरू किया तो वो भड़क गई और उन्हें भद्दी-भद्दी गलियां देने लगी। जानकारी अनुसार, वीडियो सहारनपुर के मुख्य बाजार का है। सहारनपुर के बाजार का यह वीडियो रात के समय का लगता है। वीडियो में कुछ लड़कियां बीच बाजार हंगामा करती हुई दिखाई पड़ रही हैं। वीडियो जैसे-जैसे आगे चलता है तो भीड़ भी बढ़ती हुई दिखाई पड़ रही है। कुछ ही देर में काफी लोग इकट्ठा हो जाते हैं। वहीं इस दौरान लड़कियों की पुलिसकर्मियों के साथ हाथा-पाई भी वीडियो में देखने को मिलती है।


    दरअसल, ऐसा लग रहा है कि मुख्य विवाद वीडियो बनाने को लेकर ही हुआ है। क्योंकि इस घटना का वीडियो अलग-अलग एंगल से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यानी केवल पुलिस ही नहीं बल्कि कई लोग इन लड़कियों का वीडियो अपने मोबाइल फोन से बना रहे थे। लड़कियां पूरे हंगामे में वीडियो बनाने का विरोध करती हुई दिखाई भी पड़ रही हैं, लेकिन कोई भी मानने को तैयार नहीं है और सभी लोग वीडियो बनाते रहते है।

    वहीं अचानक इन नशेड़ी लड़कियों में से एक लड़की वीडियो बना रहे एक पुलिसकर्मी का फोन तोड़ देती हैं। वहां मौजूद पुलिसवालों से गाली गलौज भी करती हैं। 
    वहीं जब राहगीर पुलिस का साथ देते हैं तो ये पापा की परियां उनपर भी चढ़ बैठती हैं और गंदी-गंदी गलियां देती हुए वहां से जाने लगती हैं। इस दौरान पूरी भीड़ का झुकाव पुलिसकर्मियों की ओर चला जाता है और लड़कियां विलेन बन जाती हैं। वहीं दूसरी ओर इसी वीडियो का एक पहलू ये भी है कि जब आप वीडियो का ऑडियो सुनते हैं तो आपको समझ आता है कि लड़कियों से अधिक यहां खड़ी सभ्य भीड़ गालियां दे रही है। वायरल हो रही वीडियो देखने और सुनने से पता चलता है कि भीड़ का हिस्सा बने कुछ लोग कहते हैं कि इन्हे डंडो से पीटो, मारो इन्हे। वीडियो में इन लड़कियों का चरित्र चित्रण भी किया गया है।

  • सुल्तानपुर लोधीः 2 दिन पहले विधायक ने तोड़ा था धुस्सी बांध, आज जोड़ने में जुटे, देखें Live

    सुल्तानपुर लोधीः 2 दिन पहले विधायक ने तोड़ा था धुस्सी बांध, आज जोड़ने में जुटे, देखें Live

    कपूरथलाः सुल्तानपुर लोधी में विधायक राणा इंद्रप्रताप सिंह ने कनाडा से आने के बाद शुक्रवार देर रात क्षेत्र के लोगों को साथ लेकर गांव भरोआणा के नजदीक धुस्सी बांध को जेसीबी मशीन से तोड़ दिया था। जिसके बाद थाना कबीरपुर में विधायक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। वहीं आज विधायक और उनकी टीम द्वारा बांध को जोड़ा जा रहा है। इस दौरान विधायक के साथ 22 गांवों ने बांध जोड़ने में उनकी मदद की।  

    हालांकि विधायक का कहना था कि बांध तोड़ने से पहले उन्होंने ड्रेनेज विभाग व स्थानीय पुलिस को सूचित किया था कि विभाग खुद बांध को तोड़े। इस मामले के बाद विधायक ने बांध तोड़ दिया था। लेकिन इस मामले को तूल पकड़ता देख आज विधायक खुद गांव के लोगों के साथ दोबारा तोड़ें गए बांध के पास पहुंचे और लोगों की मदद से वह बांध जोड़ने में लगे।

  • जालंधरः घर में घुसकर हमला करने के मामले में 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो 

    जालंधरः घर में घुसकर हमला करने के मामले में 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो 

    जालंधर, ENS: मोहल्ला गोबिंदगढ़ में दो दिन पहले केबल ऑपरेटर के घर में घुस कर हमला करने के मामले में थाना नवी बारादरी की पुलिस ने 2 युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि एक की तलाश के लिए पुलिस छापेमरी कर रही है। पुलिस ने गोपी, राहुल और रोहन निवासी अर्जुन नगर के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर रोहन और गोपी निवासी अर्जुन नगर को गिरफ्तार कर लिया है। जांच अधिकारी एसीपी निर्मल सिंह ने बताया कि थाना नवी बारादरी के प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि सोमवार देर रात 12 बजे के करीब गोबिंद गढ़ मोहल्ले में लड़ाई झगड़े की सूचना मिली थी।

    इस झगड़े के दौरान 3 लोग घायल हुए थे, जिन्हें इलाज के अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। पीड़ित परिवार के बयानों के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे को खंगाला तो पता लगा कि अर्जुन नगर में रहने वाले गोपी, राहुल और रोहन ने घायल सागर के घर में घुस कर हमला किया था। जिस दौरान बचाव के लिए सागर ने भी खुद की लाइसेंसी रिवाल्वर से हवाई फायर किए थे।

    थाना प्रभारी ने बताया कि सीसीटीवी में साफ दिखाई दे रहा है कि सागर के हवाई फायर करने पर उसके पिता ने सागर को पकड़कर अंदर ले जाने लगे तो आरोपियों ने उनकी रिवाल्वर छीन कर फरार हो गए थे। जोकि उन्होंने गोपी और रोहन से बरामद कर ली गई है। वहीं राहुल तलाश में उनकी टीम जुटी हुई है। थाना प्रभारी ने कहा कि आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा ताकि मामले की तह तक पहुंचा जा सके।