Blog

  • अगर आप भी घर पर करतीं हैं Facial तो भूल कर भी ना करें यह गलतियां

    अगर आप भी घर पर करतीं हैं Facial तो भूल कर भी ना करें यह गलतियां

    घर और काम में व्यस्त रहने के चलते बहुत सी महिलाओं को प्रोफेशनल सलून में जा कर फेशियल करवाने का समय नहीं
    मिलता और कुछ महिलाओं को सलून में फेशियल करवाना महंगा लगता है । इसलिए बहुत सी महिलाऐं घर पर ही फेशियल करना पसंद करती हैं। यदि आप भी घर में फेशियल करती हैं, तो इस खबर को ध्यान से पढ़िए। इस खबर के माध्यम से आप समझेंगे कि फेशियल करते समय किन बातों का ध्यान रखना बेहद ज़रूरी है।

    फेशियल से हमारी त्वचा को कईं तरह के लाभ मिलते हैं। इससे हमारी त्वचा बहुत ग्लो करती है और त्वचा की खूबसूरती बरकरार रहती है। ध्यान देने की बात यह है कि घर पर फेशियल करने के दौरान कुछ जरूरी बातों का आपको जरूर पता होना चाहिए तांकि आपको त्वचा को कोई नुक्सान ना हो।

    घर पर इस प्रकार से करें फेशियल: सबसे पहले अपने चेहरे को अच्छे से साफ करें। अपने चेहरे पर से धुल हटाने के लिए आपकी स्किन को जो भी क्लींजर सूट करता है उसी का प्रयोग करें।

    फेशियल के लिए सही प्रोडक्ट चुनें: स्किन सेंस्टिविटी को ध्यान में रखते हुए फेशियल किट चुनें। जिस तरह की भी आपकी स्किन है  उसी के लिए बना फेशियल किट चुनें और अच्छी क्वालिटी के प्रोडक्ट्स ही लें। यदि कोई प्रोडक्ट लगाते समय त्वचा पर जलन हो तो तुरंत साफ़ पानी से चेहरे को धो कर उसे साफ़ करें।

    त्वचा को एक्सफोलिएट करें: किसी भी फेशियल में त्वचा को एक्सफोलिएट करना बेहद जरूरी होता है। ये त्वचा के डेड सेल्स को ख़त्म करने में सहायक होता है और पोर्स को भी खोलता है। हालांकि, स्किन को किसी भी प्रोडक्ट से होने वाले नुक्सान से बचा कर रखने के लिए हफ्ते में एक या दो बार किसी जेंटल एक्सफोलिएशन प्रोडक्ट का इस्तेमाल करें।

    स्किन की मसाज करें: स्किन की मसाज करने से हमारा ब्लड सर्कुलेशन तेज़ होता है और चेहरे की मांसपेशियों को आराम मिलता है। यदि हम अपने चेहरे पर अच्छे से मसाज करते हैं तो इससे हमारी त्वचा पर प्रोडक्ट्स का अच्छा असर होता है।

    ध्यान दें कि आप यह गलती ना करें: अपने चेहरे को धोने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल ना करें. इससे आपकी त्वचा से नैचुरल ऑयल निकल सकते हैं और आपकी त्वचा रूखी और बेजान हो सकती है।

    त्वचा पर ज्यादा प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल ना करें: ब्यूटी प्रोडक्ट्स में कईं प्रकार के केमिकल्स पाए जाते हैं और यदि हम ज्यादा प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं तो इससे त्वचा को नुक्सान हो सकता है। त्वचा पर रेडनेस या रैशेज हो सकते हैं।

    फेशियल करने वाले टूल्स को रखें साफ़: फेशियल के दौरान यदि आप रोलर या गुआ शा जैसे टूल्स का इस्तेमाल करती हैं तो हर बार फेशियल करने के बाद इन्हें अच्छे से धो कर साफ़ करें।

  • दिनदहाड़े नाबालिग को अगवा कर किया दुष्कर्म का प्रयास, 3 आरोपी गिरफ्तार

    दिनदहाड़े नाबालिग को अगवा कर किया दुष्कर्म का प्रयास, 3 आरोपी गिरफ्तार

    गुमलाः गुमला के चैनपुर से एक मामला सामने आया है जहां नाबालिग लड़की को अगवा कर उससे दुष्कर्म के प्रयास के मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। चैनपुर थाना में कांड दर्ज होने के बाद पुलिस ने छापेमारी दल का गठन कर तीनों आरपियों को दबोच कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार बदमाशों में चैनपुर निवासी अमरूद्दीन खान, जमगाई निवासी महबूब खान एवं शेख असलम शामिल है।

    जानकारी के मुताबिक तीनों आरपियों ने स्कॉर्पियो गाड़ी से नाबालिग को गांव से अगवा किया था। उसके बाद उसे सुनसान इलाका में ले जाया गया। जहां उसके बाद दुष्कर्म का प्रयास किया गया। लड़की लगातार विरोध करने व चिखने चिल्लाने से उसे वापस गाड़ी में डालकर गांव की ओर आने लगे। इस बीच पीड़िता के घर वालों को अपहरण की जानकारी मिलते ही वे भी जिस दिशा में गाड़ी गांव से निकली थी,  उधर के लिए निकले।

    परिजनों को रास्ते में सामने से स्कॉर्पियो गाड़ी आती दिखी। जिसमें पीड़िता भी थी। फिर परिजन स्कॉर्पियो का पीछा करने लगे, जिसके बाद बदमाशों ने लड़की को चलती गाड़ी से नीचे फेंक दिया। परिजन उसे लेकर घर आए। उसने आपबीती बताई। इसके बाद थाने में मामले की लिखित शिकायत दर्ज करारा कर कार्रवाई की मांग की गई थी। मामले में चैनपुर निवासी अमरूद्दीन खान, जमगाई निवासी महबूब खान एवं शेख असलम को नामजद अभियुक्त बनाया गया था।

  • बड़ी खबर : इंटेलिजेंस ने अमृतपाल सिंह को लेकर किया खुलासा

    बड़ी खबर : इंटेलिजेंस ने अमृतपाल सिंह को लेकर किया खुलासा

    प्राइवेट आर्मी को ट्रेनिंग देने के लिए पाकिस्तान से मंगाई थीं 6 AK-47 और 2 AK-56 

    चंडीगढ़ : अमृतपाल सिंह को ढूंढने के लिए 8 राज्यों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। वहीं इस मामले में पटियाला में अमृतपाल को पनाह देने वाली महिला को अरेस्ट किया गया है। अमृतपाल सिंह की तलाश के लिए नेपाल बॉर्डर पर वांटेड के पोस्टर भी लगा दिए गए हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक अमृतपाल की आखिरी लोकेशन उत्तर प्रदेश के महाराजगंज में मिली है। महाराजगंज में यूपी से नेपाल बॉर्डर सटा हुआ है।

    नहीं अब अमृत शपाल सिंह एक नया खुलासा हुआ है। पंजाब पुलिस के इंटेलिजेंस सोर्सेज ने बताया कि अपनी प्राइवेट आर्मी को ट्रेनिंग देने के लिए अमृतपाल ने पाकिस्तान से 6 AK-47 और 2 AK-56 मंगाई थीं। हथियार जम्मू-कश्मीर के रास्ते पंजाब पहुंचने थे। अमृतपाल अपनी प्राइवेट आर्मी आनंदपुर खालसा फौज (AKF) और अमृतपाल टाइगर फोर्स (ATF) को इसकी ट्रेनिंग देना चाहता था। इसके लिए वह पाकिस्तान के रिटायर्ड मेजर के संपर्क में था ।

  • पंजाब : मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह को फिर मिली जान से मारने की धमकी

    पंजाब : मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह को फिर मिली जान से मारने की धमकी

    मानसा: पंजाबी रैपर सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने रविवार को आरोप लगाया कि उन्हें एक ईमेल के जरिए एक बार फिर जान से मारने की धमकी दी गई है। मूसेवाला के पिता ने आरोप लगाया कि मुझे राजस्थान से ईमेल पर धमकी मिली है कि मुझे जल्द ही मार दिया जाएगा। इससे पहले भी बलकौर सिंह ने आरोप लगाया था कि उन्हें धमकी दी गई थी और कहा था कि 25 अप्रैल से पहले उन्हें मार दिया जाएगा। 

    अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

    मैं क्या गलत कर रहा हूं? क्या मुझे अपने बेटे का केस नहीं लड़ना चाहिए? मुझे 18, 24 और 27 फरवरी को धमकी दी गई थी कि मुझे 25 अप्रैल से पहले मार दिया जाएगा। मैं सरकार से कहना चाहता हूं कि मेरी सुरक्षा वापस ले ली जाए। मैं लड़ना जारी रखूंगा। पुलिस के मुताबिक मूसेवाला के पिता को धमकाने के आरोप में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। 7 मार्च को बलकौर सिंह ने पंजाब विधानसभा के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और अपने बेटे की हत्या की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) जांच की मांग की।

    बलकौर सिंह का आरोप: उनके पक्ष में कोई जांच नहीं हो रही

    पंजाब विधानसभा के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए सिंह ने कहा कि उनके पक्ष में कोई जांच नहीं हो रही है। पिछले 10 महीनों में मैं कई बार पुलिस और प्रशासन के पास गया। मुझे आश्वासन दिया गया था। लेकिन यहां जो हो रहा है वह मेरे बच्चे की हत्या को कालीन से ढकने के लिए किया जा रहा है। मेरे पक्ष में कुछ भी नहीं जा रहा है। इसलिए मुझे करना पड़ा। उन्होंने गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के खिलाफ की गई कार्रवाई को लेकर सरकार से सवाल किया।

  • एक ही परिवार के 4 सदस्यों ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

    एक ही परिवार के 4 सदस्यों ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

    कुशैगुडाः हैदराबाद से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है जहां पर शहर के कुशैगुडा इलाके में स्खित एक अपार्टमेंट में एक ही परिवार के चार लोगों ने कथित तौर पर जहर खाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना की जानकारी मिलेत ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और इस मामले की जांच में जुटी हुई है। 

    अधिकारियों ने बताया कि मृतकों की पहचान सतीश, उसकी पत्नी वेधा और उसके दो बच्चों निशिकेथ (9) और निहाल (5) के रूप में हुई है। अधिकारियों ने कहा कि संदेह है कि यह घटना शुक्रवार रात को हुई, लेकिन पुलिस को शनिवार दोपहर इसकी सूचना मिली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर लिया।

    प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि दोनों बच्चे स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से पीड़ित थे। इलाज के बाद भी बच्चे ठीक नहीं हो रहे थे। इससे माता-पिता डिप्रेशन में चले गए और उन्होंने आत्महत्या कर ली।कुशैगुडा थानाध्यक्ष ने कहा कि उनके कल रात मरने की आशंका जताई जा रही है लेकिन हमें आज दोपहर करीब दो बजे सूचना मिली। उन्होंने आगे कहा कि मृतकों के शवों को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। उन्होंने कहा, शवों का पोस्टमार्टम अभी तक नहीं किया गया है। थानाध्यक्ष ने कहा कि इस मामले में पीड़ित के परिवार की ओर से कोई मामला दर्ज नहीं कराया गया है। फिलहाल इस मामले की जांच की जा रही है।

  • फिर मंडराया कोरोना का खतरा! 10-11 अप्रैल को पूरे देश में होगा यह काम

    फिर मंडराया कोरोना का खतरा! 10-11 अप्रैल को पूरे देश में होगा यह काम

    नई दिल्लीः देश में एक बार फिर कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं। बढ़ते मामलों को लेकर सरकार भी सतर्क दिख रही है। बढ़ती चिंता को देखते हुए केंद्र सरकार ने तैयारी शुरू कर दी है। इसे लेकर सरकार ने एडवाइजरी जारी की है, जिसमें लोगों से भीड़भाड़ और बंद स्थानों पर मास्क लगाने के लिए कहा है। इसके अलावा केंद्र सरकार कोरोना से निपटने की तैयारी को लेकर 10 और 11 अप्रैल को पूरे भारत में सार्वजनिक और निजी दोनों अस्पतालों में मॉक ड्रिल का भी आयोजित करने जा रही है।

    जारी एडवाइजरी के अनुसार सक्रिय कोरोना के अधिकांश मामले बड़े पैमाने पर केरल , महाराष्ट्र , गुजरात , कर्नाटक और तमिलनाडु से आ रहे हैं। शनिवार को जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि पिछले कई हफ्तों में कुछ राज्यों में COVID-19 की टेस्टिंग में गिरावट देखी गई है। 

    एडवाइजरी में कोरोना के बढ़ते मामलों से निपटने की तैयारियों का जायजा लेने के लिए मॉकड्रिल में सभी राज्यों को शामिल होने के लिए भी कहा गया है। अप्रैल में 10 और 11 तारीख को होने वाली मॉकड्रिल में आईसीयू बेड, मेडिकल इक्विपमेंट्स, ऑक्सीजन और मैनपावर की उपलब्धता का जायजा लेने के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने राज्‍यों के साथ वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग के जरिए बैठक बुलाई है।

  • जालंधर:  पूर्व विधायक जगबीर बराड़ आप पार्टी में हुए शामिल

    जालंधर: पूर्व विधायक जगबीर बराड़ आप पार्टी में हुए शामिल

    जालंधर/वरुण: लोकसभा उपचुनाव होने से पहले आम आदमी पार्टी ने बड़ा कदम उठाते हुए एक दिग्गज लीडर को आम आदमी पार्टी में शामिल कर लिया है।  

    सीएम भगवंत मान ने आज जगबीर बराड़ को आम आदमी पार्टी ज्वाइन करवा दी है। इस मौके पर आम आदमी पार्टी की सशक्त महिला लीडर राजविंदर कौर भी मौजूद रही। यहां बता दें कि आम आदमी पार्टी की तरफ से लोकसभा उपचुनाव में विधायक शीतल अंगुराल के भाई राजन अंगुराल को लगवाने की चर्चा चल रही है और इसी बीच जिस तरह से इस बड़ी जॉइनिंग में सीएम भगवंत मान ने शीतल को अपने साथ रखा है उससे यह चर्चाएं और भी तेज हो गई हैं और यह भी हो सकता है कि लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी अंगुराल परिवार पर ही दांव खेले. बता दें कि एनकाउंटर न्यूज ने जगबीर बराड़ की आप पार्टी में ज्वाईनिंग का खुलासा कल ही कर दिया था।

  • बच्ची की हत्या के दोष में व्यक्ति को हुई 100 साल की जेल

    बच्ची की हत्या के दोष में व्यक्ति को हुई 100 साल की जेल

    अमेरिका: 35 वर्षीय व्यक्ति को भारतीय मूल की बच्ची की हत्या के मामले में 100 साल की सजा सुनाई गई है। बता दें कि आरोपी ने साल 2021 में अमेरिका के लुइसियाना प्रांत में एक झगड़े के दौरान गोली चलाई थी, जो नजदीक के होटल में खेल रही बच्ची के सिर में जा लगी थी। गोली लगने से बच्ची की मौत हो गई , जिस पर अब अदालत ने दोषी को 100 साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। 

    जानें पुरा मामला 

    भारतीय मूल की बच्ची की हत्या के दोषी जोसफ ली स्मिथ को जनवरी में दोषी ठहराया गया था। बता दें कि घटना के वक्त बच्ची एक होटल में खेल रही थी, उसी दौरान एक गोली उसके सिर में आकर लगी। गोली लगने से घायल हुई बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां तीन दिन तक जिंदगी और मौत के बीच लड़ने के बाद 23 मार्च 2021 को माया की मौत हो गई। 

    दरअसल होटल सुपर 8 मोटेल की पार्किंग में ही आरोपी जोसफ ली स्मिथ एक अन्य व्यक्ति के साथ झगड़ रहा था। इसी झगड़े में स्मिथ ने गोली चला दी जो उससे झगड़ा करने वाले व्यक्ति को तो नहीं लगी लेकिन पास के ही कमरे में खेल रही बच्ची के सिर में जा लगी। बता दें कि बच्ची के माता-पिता विमल और स्नेहल पटेल ही इस होटल के मालिक हैं और उनका परिवार मोटल के ही ग्राउंड फ्लोर पर रहता है। 

  • मशहूर अभिनेत्री और मॉडल ने किया सुसाइड, लगाई फांसी, देखें वीडियो

    मशहूर अभिनेत्री और मॉडल ने किया सुसाइड, लगाई फांसी, देखें वीडियो

    वाराणसी: मशहूर भोजपुरी अभिनेत्री और मॉडल आकांक्षा दुबे ने एक होटल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अभिनेत्री आकांक्षा दुबे का शव होटल के कमरे में फंदे से लटकता मिला। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस आत्महत्या की वजह जानने की कोशिश में जुटी हुई है।

    अभिनेत्री आकांक्षा दुबे मूल रूप से भदोही के चौरी थाना क्षेत्र के परसीपुर की निवासी थी। आकांक्षा दुबे भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी बोल्ड और हॉट डांस के लिए फेमस थीं। आकांक्षा दुबे भोजपुरी की मशहूर फिल्म अभिनेत्री थीं और मॉडलिंग में भी उन्होंने अपने कैरियर को ऊंचाई दी। फिलहाल एक फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में आकांक्षा दुबे वाराणसी आई थी।

    मौके पर पहुंची सारनाथ थाना पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस फिल्म की यूनिट से जुड़े हुए लोगों से पूछताछ कर रही है। साथ ही आकांक्षा दुबे के घर वालों को भी इसकी सूचना दी गई है। कुछ देर में आकांक्षा के घरवाले जब वाराणसी पहुंचेंगे उनसे भी जानकारी करने की कोशिश की जाएगी. आखिर वो कौन सी वजह थी जिसके कारण फिल्म अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने ये कदम उठाया या फिर यह आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या है। फिलहाल पुलिस दोनों एंगल पर अपनी जांच को आगे बढ़ा रही है।

  • श्री हरिमंदिर साहिब में नतमस्तक हुए अदाकार Sonu Sood और Jacqueline Fernandez, देखें वीडियो

    श्री हरिमंदिर साहिब में नतमस्तक हुए अदाकार Sonu Sood और Jacqueline Fernandez, देखें वीडियो

    अमृतसर: बीते दिन फ़िल्मी अदाकार सोनू सूद और जैकलीन फर्नांडिस गुरु नगरी अमृतसर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने ख़ास तौर पर श्री हरिमंदिर साहिब जी के दर्शन किए जहाँ नतमस्तक हो कर उन्होंने सरबत के भले की अरदास की. इस दौरान सोनू और जैकलीन ने कीर्तन भी सुना. इसके बाद पत्रकारों से बातचीत करते उन्होंने कहा कि हम अपनी नई फिल्म की शुरुआत से पहले गुरु घर के दर्शन करने और वाहेगुरू का आशीर्वाद लेने आए हैं। जब पत्रकारों ने सोनू से पंजाब के मौजूदा हालातों के बारे में पुछा तो उन्होंने कहा कि पंजाब के हालात जल्द ठीक हो जायेंगे। 

    सोनू की आने वाली फिल्म “फ़तेह” के बारे में जानकारी देते उन्होंने बताया कि वह अमृतसर से इस फिल्म की शूटिंग की शुरुआत करने जा रहे हैं । यही कारण है कि वह आज स्वर्ण मंदिर में नतमस्तक होने और अरदास करने आए हैं।