Blog

  • जालंधरः हमलावारों ने तेजधार हथियार से 2 युवकों को किया घायल

    जालंधर, ENS: देहात के खुरला किंगरा के पास से बड़ी खबर सामने आई है। जहां पुरानी रंजिश के चलते साईं मंदिर के नजदीक 12 युवकों ने 2 युवकों पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। मामले की जानकारी देते हुए खुरला किंगरा के रहने वाले मुलखराज ने बताया कि उसका दोस्त करन और संदीप निवासी फ्रेंड्स एवेन्यू उसे घर छोड़ने के लिए आए थे। जैसे ही वह वापस जाते हुए एक फास्ट फूड की दुकान पर बर्गर खाने को रुके तो उससे रंजिश रखने वाले युवकों ने करन और संदीप पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया।

    हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पीड़ितों का आरोप है कि हमलावारों ने उनकी बाइक को भी तोड़ दिया। घटना की सूचना थाना 7 की पुलिस को दे दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस का कहना हैकि पीड़ितों के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

  • पंजाबः गुरुद्वारा में हत्या करने वाले निहंग मंगू मठ के डोप टेस्ट में हुआ खुलासा

    फगवाड़ाः गुरुद्वारा साहिब में बेअदबी करने की कोशिश के मामले में निहंग रमनदीप सिंह मंगू मठ के डोप टेस्ट में खुलासा हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स मुताबिक डोप टेस्ट में खुलासा हुआ है कि मंगू के खून से ‘ड्रग्स के अंश’ मिले है। उसके ब्लड सैंपल से डाक्टरों को ब्यूपरनोर्फिन, बेंजोडायजेपाइन और मॉर्फिन मिली है। इससे पहले मंगू पर 9 FIR लुधियाना के अलग-अलग थानों में दर्ज है। मंगू पर अमृतसर सहित अन्य राज्यों में केस दर्ज है। मंगू का पुराना आपराधिक रिकार्ड पुलिस खंगाल रही है। उधर, फगवाड़ा गुरुद्वारे में निहंगों द्वारा मारे गए युवक के चाचा द्वारा उसकी पहचान की गई। मृतक विशाल कपूर का शव करतारपुर के रहने वाले उनके चाचा को सौंप दिया गया था जिन्होंने उनका अंतिम संस्कार किया। विशाल के चाचा एनआरआई हैं। जिन्होंने कहा कि वह लंबे समय से अपने भतीजे के संपर्क में नहीं थे।

    राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष इकबाल सिंह लालपुरा द्वारा पंजाब के मुख्य सचिव अनुराग वर्मा को लिखे एक पत्र ने पुलिस को मुश्किल में डाल दिया है क्योंकि उन्होंने उनकी हत्या से तीन घंटे पहले सूचना के बावजूद मामले को समय पर संभालने में उनकी विफलता पर सवाल उठाया है। हालांकि इस मामले की जांच कर रहे फगवाड़ा के एसपी गुरप्रीत सिंह ने ऐसे आरोपों से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि जब तक पुलिस को सूचना दी गई तब तक हत्या हो चुकी थी। एडीजीपी (कानून एवं व्यवस्था) गुरिंदर ढिल्लों ने कहा कि जांच सही दिशा में आगे बढ़ रही है। हम एक-दो दिन में और अधिक खुलासे करेंगे। निहंग रमनदीप सिंह मंगू मठ ने हत्या करने से पहले युवक की वीडियो बनाई। जिसमें निहंग युवक से पूछताछ कर रहा है। युवक कहता है कि उसे बेअदबी के लिए 2 से 3 हजार रुपए मिलने थे। युवक ने कहा कि उसे सुखी ने भेजा। उसे कहा कि गुरुद्वारे में जाकर बैठना और उल्टा-सीधा काम करना। मगर मैंने कुछ किया नहीं। मैं ईमानदार और मेहनती हूं।

    आगे निहंग ने पूछा कि क्या उसे बाणी के साथ कुछ करने को कहा था तो युवक बोला कि हां, मुझे छेड़छाड़ और अपशब्द लिखने को कहा था। युवक बार-बार कहता रहा कि मैंने कुछ नहीं किया। युवक ने पूछताछ में पहले कहा कि वह फगवाड़ा का रहने वाला है। कुछ देर बाद उसने कहा कि वह दोसांझ कलां का रहने वाला है। उसे सुक्खा नाम के व्यक्ति ने बेअदबी के लिए भेजा था। गुरुद्वारा के सेवादारों ने कहा कि युवक से कुछ फोन नंबर प्राप्त किए गए हैं जोकि हरियाणा के बताए जा रहे हैं। गुरुद्वारा कमेटी और पुलिस के बीच हुई मीटिंग भी हुई थी। कमेटी की तरफ से पुलिस को आरोपी की पहचान करने के लिए 7 दिन का समय दिया गया है।

  • आज का राशिफल, 19 जनवरी  2024

    आज का राशिफल, 19 जनवरी 2024

    Aaj Ka Rashifal 19 January 2024: आज पौष शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि और शुक्रवार का दिन है। नवमी तिथि आज शाम 7 बजकर 52 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर 12 बजकर 45 तक साध्य योग रहेगा। साथ ही आज पूरे दिन और पूरी रात रवि योग रहने वाला है। इसके अलावा आज देर रात 2 बजकर 50 मिनट भरणी नक्षत्र रहेगा। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 18 जनवरी 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। 

    मेष राशि: 

    आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज कोई शुभ समाचार मिलेगा जिसकी खुशी आप अपने दोस्तों के साथ शेयर करेंगे। थोड़ी सी मेहनत करने से आप अपने कामों में सफलता जल्दी हासिल करेंगे। आज आपके मित्र आपको सरप्राइज पार्टी देंगे, जिससे मस्ती का माहौल बनेगा। शुगर की समस्या से आज काफी हद तक आराम मिलेगा। आज आपका वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा, आप एक दूसरे की भावनाओं को अच्छी तरह से समझेंगे। बच्चे आज घर पर खेल कूद में व्यस्त रहेंगे।

    वृष राशि:

    आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज किसी मांगलिक कार्यक्रम में जाने का शुभ अवसर मिलेगा। जिसमें शामिल होकर आप बेहतर फील करेंगे। पिता जी आपके बिजनेस में आपकी हेल्प करेंगे, जिससे अधिक लाभ होगा। महिलाएं आज घर के कामों में बिजी रहेंगी, नई डिशेज बनाएंगी जिनका आनंद आपका पूरा परिवार उठाएगा। किसी नए काम की तरफ मन अट्रैक्ट होगा, उसकी शुरुआत करेंगे और लाभ कमाएंगे। छात्रों के लिये आज का दिन शानदार रहने वाला है।

    मिथुन राशि: 

    आज आपका दिन बेहतर रहने वाला है। आज किसी नए व्यापार को शुरू करने से पहले उसके बारे में गंभीरता से जान लेना जरुरी है, किसी एक्सपर्ट की सलाह ले सकते है जिससे अधिक लाभ होगा। आज किसी दोस्त की हेल्प से आपको कोई अच्छी जॉब मिलने के योग बन रहे हैं। हेल्थ से रिलेटेड प्रॉब्लम के लिए आज आप किसी अच्छे डॉक्टर को दिखायेंगे जिससे आप बेहतर महसूस करेंगे। किसी नए मित्र से मुलाकात होगी जो आपकी हेल्प करेगा।

    कर्क राशि: 

    आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज आपका कॉन्फिडेंस लेवल अच्छा रहेगा। अपना समय किसी खास व्यक्ति को देंगे जिससे आपकी खुशी बढ़ेगी। आपकी बेटी का सेलेक्शन आज सरकारी जॉब में होगा। जीवन में सफल होने के लिए आपको कठिन मेहनत करनी होगी। अपने बच्चों के साथ घर पर रह कर अच्छा समय गुजारेंगे। आपको घर के बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा इससे आपके मन को शांति मिलेगी। ऑनलाइन कोई व्यापार शुरू करने का मन बनाएंगे।

    सिंह राशि: 

    आज आप अपने दिन की शुरुआत बहुत ही उत्साह से करेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र अपनी पढ़ाई जारी रखेंगे, जल्द ही  सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। इस राशि के जो लोग प्लास्टिक का कारोबार कर रहे हैं उन व्यापारियों का काम अच्छा चलेगा, ज्यादा प्रॉफिट होगा। नवविवाहितो को आज कोई खुशखबरी मिलने वाली है। इस खबर को सुनकर घर में सभी का मन खुश हो जायेगा। जॉब की तलाश कर रहे लोगों को आज किसी अच्छी कंपनी से जॉब का ऑफर आएगा।

    कन्या राशि: 

    आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। उधार दिया हुआ पैसा आज आपको अचानक वापस मिलेगा, जिसको आप किसी जरूरी काम में लगाएंगे। प्राइवेट सेक्टर में काम कर रहे लोगों को आज प्रमोशन मिल सकता हैं, आपका सम्मान बढ़ेगा। आज आपके फैसले में आपके भाईयों का सहयोग मिलेगा, जिससे लोगों में आपकी छवि अच्छी बनेगी। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। किसी टॉपिक को समझने में शिक्षकों का सहयोग मिलेगा। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    तुला राशि: 

    आज आपका दिन मंगलकारी रहने वाला है। आज ऑफिस में स्टाफ के साथ अच्छा व्यवहार बना कर रखें जिससे आपको बॉस के द्वारा अच्छा बोनस मिलेगा। आज घर में नन्हे मेहमान के आने से खुशी का माहौल रहेगा। ऑफिस में जो लोग आपके विरोधी है, वो भी आपकी कार्यशैली से प्रभावित होंगे। अधूरें कामों को पूरा करने में आज आप सक्षम रहेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। व्यापार में लाभ मिलने के योग बने हुए हैं।

    वृश्चिक राशि: 

    आज आपका मनोबल अच्छा रहेगा। आज सरकारी जॉब कर रहे लोगों की पदोन्नति के योग बन रहें है, सैलरी बढ़ेगी। स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानी के लिए आज किसी अच्छे डॉक्टर से मिलेंगे, जिससे कुछ राहत मिलेगी। अपनी सही बात के लिए आपके परिवार  का फुल सपोर्ट मिलेगा। आपका स्वास्थ्य आज ठीक रहेगा, अच्छे स्वास्थ्य के लिए योग को अपनी हैबिट बनायें। जॉब की तलाश खत्म होगी, किसी दोस्त की मदद से जॉब मिल जाएगी। बच्चे आज पार्क में घूमने जाएंगे।

    धनु राशि: 

    आज आपका दिन बढ़िया रहने वाला है। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। व्यापार में साझेदारी से लाभ होगा, आप चीजों को बेहतर ढंग से करने का प्रयास करेंगे। इंजीनियर्स के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है, टेक्निकल क्षेत्र में कुछ नया अनुभव मिलेगा। आपको अपने खान पान पर ध्यान देने की जरुरत है, जिससे स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। छात्रों को आज कॉलेज के किसी प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा, जिसमें आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। लेखकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    मकर राशि: 

    आज आपका दिन उत्साह से भरा रहने वाला है। किसी कंपनी के शेयर खरीदने के लिए आप किसी एक्सपर्ट की सलाह ले सकते है। कोई पुरानी बात आपको पता चल सकती, जिसको लेकर आप सरप्राइस होंगे। आप कोई कीमती सामान खरीदेंगे, आपको अच्छा ऑफर भी मिल सकता है। दांपत्य जीवन में
    मधुरता आएगी। आज आप नया वाहन लेंगे, साथ ही जीवनसाथी के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जायेंगे। बच्चों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    कुंभ राशि: 

    आज आपका दिन खुशहाल रहने वाला है। आज आपका मनोबल अच्छा रहेगा। प्रॉपर्टी खरीदने का विचार बना रहे लोग आज प्रॉपर्टी डीलर्स से मुलाकात करेंगे, कोई बढ़िया डील फाइनल करेंगे। किसी प्रोजेक्ट में उलझे विद्यार्थी आज अपने डाउट क्लियर करेंगे। आज थोड़ा समय निकाल कर अपने परिवार के साथ बातचीत करें, जिससे आपकी समस्याओं का समाधान मिलेगा। आज आपकी पॉजिटिव सोच आपके कार्यों में सफलता दिलायेगी। लवमेट काफी देर तक बात करेंगे, रिश्ते में मजबूती आएगी।

    मीन राशि: 

    आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। आज आपका व्यवहार विनम्र बना रहेगा, जिससे लोग आपसे इम्प्रेस्सेड होंगे। आज कोई भी कारोबार शुरू करने से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह ले जिससे आपको उसके बारे में फुल इनफार्मेशन पता हो जाएगी, उसी के एकार्डिंग आप अपनी योजनाओ को बनायेंगे। आज परिवार  के साथ मिलकर किसी मांगलिक कार्यक्रम में जायेंगे। आज आपका दांपत्य जीवन अच्छा रहने वाला है। आज आप अपने दिनचर्या में पॉजिटिव बदलाव लाएंगे।

  • बड़ा हादसा: नाव पलटने से 12 बच्चों सहित 2 टीचर की मौ’त, देखें वीडियो

    वडोदरा: गुजरात के वडोदरा में नाव पटलने से बड़ा हादसा हो गया है। हरनी मोटनाथ झील में बच्चों को ले जा रही एक नाव पलट गई। नाव पलटने से 14 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में 12 बच्चे और दो टीचर शामिल हैं। नाव में कुल 27 लोग सवार थे। 14 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं। 11 बच्चों और 2 टीचर्स को बचा लिया गया है। 

    नौकायन के लिए आए थे बच्चे

    मिली जानकारी के अनुसार, हरणी मोटनाथ झील में नौकायन के लिए स्कूली बच्चों को लेकर एक स्कूल के टीचर आए हुए थे। नाव में 23 बच्चे और चार टीचर थे। नाव में कुल 27 लोग सवार थे। नाव चलाने वाले के बारे में भी अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

    मृतकों के परिजनों को दो लाख रुपये आर्थिक मदद मिलेगी

    वहीं, पीएम मोदी ने इस हादसे पर शोक व्यक्त किया है। पीएम मोदी ने कहा कि हरनी झील में नाव पलटने से हुई जनहानि से व्यथित हूं। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। घायल शीघ्र स्वस्थ हों। स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है। प्रत्येक मृतक के परिजनों को दो लाख रुपये दिए जाएंगे। वहीं, घायलों को 50,000 रुपये दिये जायेंगे।

    पिकपिन मनाने आए थे बच्चे

    हरनी मोटनाथ झील में नौकायन के लिए बच्चे किस स्कूल के थे इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। पुलिस का कहना है कि बचाव कार्य समाप्त हो जाने के बाद मृतकों की पहचान की जाएगी और उनके परिजनों को सूचित किया जाएगा। फिलहाल अभी प्रशासन का ध्यान बचाव कार्य पर है।

    शिक्षा मंत्री ने कही ये बात

    गुजरात के शिक्षा मंत्री कुबेर डिंडोर ने कहा, मुझे अभी पता चला है कि स्कूली छात्रों को ले जा रही एक नाव के झील में पलट जाने से कुछ बच्चों की मौत हो गई। उन्होंने कहा, “बचाव अभियान जारी है। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और अग्निशमन कर्मी अन्य एजेंसियों के साथ बचाव कार्य कर रहे हैं। वडोदरा के जिलाधिकारी एबी गोर ने कहा कि नौका में 27 लोग सवार थे। वडोदरा के मुख्य अग्निशमन अधिकारी पार्थ ब्रह्मभट्ट ने कहा, यहां पिकनिक मनाने आये स्कूली छात्रों को ले जारी नौका दोपहर में हरनी झील में पलट गई।

  • ਪੰਜਾਬ: ਇਸ ਇਲਾਕੇ ‘ਚ ਡਾਕਟਰ ਅਤੇ ਨਰਸ ਤੇ ਚੱਲਿਆਂ ਗੋਲਿਆਂ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਤਰਨਤਾਰਨ: ਪੱਟੀ ਚ ਸਰਹਾਲੀ ਰੋਡ ਤੇ ਡਾਕਟਰ ਅਤੇ ਇੱਕ ਨਰਸ ਤੇ ਫਾਇਰਿੰਗ ਹੋਣ ਦਿ ਖ਼ਬਰ ਮਿਲੀ ਹੈ, ਦੋਨਾਂ ਨੂੰ ਸੰਧੂ ਹਸਪਤਾਲ ਪੱਟੀ ਵਿਚ ਦਾਖਲ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ। ਦੱਸਿਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਕਿ ਡਾਕਟਰ ਨਿਸ਼ਾਨ ਸਿੰਘ ਵਾਸੀ ਦਦੇਹਰ ਸਾਹਿਬ ਅਤੇ ਨਰਸ ਸਿਵੇਤਾ ਸ਼ਰਮਾ ਜੋ ਕਿ ਪੱਟੀ ਸਰਹਾਲੀ ਰੋਡ ਤੇ ਹੋਮਿਓਪੈਥੀ ਦੀ ਪ੍ਰੈਕਟਿਸ ਕਰਦੀ ਹੈ, ਉਨ੍ਹਾਂ ਤੇ ਅਣਪਛਾਤੇ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਵਲੋਂ 3/4 ਗੋਲੀਆਂ ਚਲਾਇਆ ਗਇਆ। ਗੋਲੀ ਲਗਣ ਤੇ ਉਹ ਗੰਭੀਰ ਜ਼ਖਮੀ ਹੋ ਗਏ ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਹਸਪਤਾਲ ਇਲਾਜ ਲਈ ਦਾਖਲ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ। 

    ਜਿੱਥੇ ਮੁਢਲਾ ਇਲਾਜ ਕਰਨ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਸਰਕਾਰੀ ਹਸਪਤਾਲ ਪੱਟੀ ਰੈਫਰ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ। ਦੱਸਿਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਕਿ ਡਾਕਟਰ ਦੇ ਪੱਟ ਵਿਚ ਗੋਲੀ ਲੱਗੀ ਹੈ, ਜਦ ਕਿ ਨਰਸ ਦੇ ਵੀ ਬਾਂਹ ਵਿਚ ਗੋਲੀ ਲੱਗੀ ਦੱਸਿਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ।  ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੀ ਹਾਲਤ ਖ਼ਤਰੇ ਤੋ ਬਾਹਰ ਦੱਸੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ, ਪੁਲੀਸ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕਰ ਰਹੀ ਹੈ। 

  • बरनोह में विवाहिता ने पंखे से लटककर दी जान

    बरनोह में विवाहिता ने पंखे से लटककर दी जान

    ऊना/सुशील पंडित : जिला मुख्यालय के अंतर्गत आती ग्राम पंचायत बरनोह में एक विवाहिता ने पंखे से लटककर जान दे दी। विवाहिता अपने पीछे छह माह की बच्ची को  छोड़ गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरु कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बरनोह पंचायत के वार्ड एक में 21 वर्षीय महक पत्नी सलमान खान ने वीरवार दोपहर अपने घर के कमरे में पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। जिस समय यह घटना हुई उस समय वह अपने पति के साथ अकेली घर पर थी। सलमान के परिवार के अन्य सदस्य अस्पताल में उपचार के लिए गए हुए थे। बताया जा रहा है कि पति और पत्नी में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसके बाद महक अपने कमरे में चली गई और कमरे की कुंडी लगा ली।


    उसके पति ने महक से कमरा खोलने के लिए कहा लेकिन उसने उसकी बात नहीं मानी। सलमान ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि जब बार बार आवाज़ देने पर उसकी पत्नी ने कमरा नहीं खोला तो उसने फोन कॉल करके पत्नी से संपर्क करना चाहा, लेकिन कोई जवाब न मिलने पर घर का दरवाजा तोड़ दिया। भीतर देखा तो महक पंखे से लटक रही थी। सलमान अपने पिता के साथ घर में ही पशुपालन डेयरी में हाथ बंटाता था। इसके बाद पंचायत की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जहां महक के शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है। महक के मायके उड़ीसा में हैं, लेकिन उसकी एक बहन जो जिला के ही किसी स्थान पर रहती है उसको भी मौके पर बुलाया गया है। पुलिस ने फिलहाल सभी पक्षों के बयान दर्ज कर लिए हैं।

  • जालंधरः शहर के चप्पे-चप्पे पर लगे हाईटेक नाके, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: महानगर में पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा के निर्देशों पर जॉइंट कमिश्नर संदीप शर्मा द्वारा चप्पे-चप्पे पर हाईटेक नाके लगाए गए हैं। इस ट्रैफिक पुलिस कर्मी और सीनियर पुलिस अधिकारी नाकेबंदी पर आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग कर रहे हैं। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि शहर में शाम के समय बढ़ रही क्राइम व्यवस्था को रोकने के लिए नाकेबंदी की हुई है।

    पुलिस अधिकारी IPS अदित्या ने बताया कि शाम के समय क्राइम की वारदातों के काफी मामले सामने आ रहे थे, इसे भी चलते पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा के निर्देशों पर आज मेन चौकों पर नाकेबंदी कर सख्ती से वाहनों की चेकिंग की जा रही है। यह नाकेबंदी शाम 8 बजे तक रहेगी। इस दौरान नाके पर एसीपी, एडीसीपी, एसएचओ सहित कई पुलिस अधिकारी नाके पर तैनात है। उन्होंने बताया कि 31 नाके लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि इस नाकेबंदी में 700 मुलाजिम तैनात किए गए हैं।

  • मारूति सुजुकी इंडिया लि. में ट्रेनी प्रशिक्षुओं के भरे जाएंगे 200 पद

    मारूति सुजुकी इंडिया लि. में ट्रेनी प्रशिक्षुओं के भरे जाएंगे 200 पद

    ऊना/ सुशील पंडित : मारूति सुजुकी इंडिया लिमिटेड(टेक्नोसिम ट्रेनिंग सर्विसिज़) द्वारा ट्रेनी प्रशिक्षुओं के 200 पद पुरूष वर्ग में अधिसूचित किए गए हैं। यह जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए साक्षात्कार 27 जनवरी को प्रातः 10 बजे उप रोजगार कार्यालय बंगाणा, 29 जनवरी को जिला रोजगार कार्यालय ऊना, 30 जनवरी को उप रोजगार कार्यालय हरोली व 31 जनवरी को उप रोजगार कार्यालय अम्ब में आयोजित होगा।


    अक्षय शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए अभ्यर्थी की आयु 18 से 20 वर्ष होनी चाहिए तथा शैक्षणिक योग्यता 10वीं कक्षा 50 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की होना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि कम्पनी द्वारा साक्षात्कार में चयनित अभ्यर्थी को प्रतिमाह 16 हज़ार 500 रूपये वेतन दिया जाएगा।


    उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी दो पासपोर्ट साइज़ फोटो, मूल प्रमाण पत्र, बायोडाटा व अनुभव प्रमाण पत्र सहित साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नम्बर 01975-226063 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

  • जालंधरः मामूली बात को लेकर दो पक्षो में हुआ विवाद, देखें Live

    जालंधर, ENS: बस्तीयाद इलाके के शिव नगर में मामूली बात को लेकर दो पक्षो में विवाद होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि ऑटो लोड करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था। इस दौरान आरोप लगाए जा रहे हैं की जमकर एक पक्ष द्वारा ईंटें बरसाई गई।

    इस दौरान तेजधार हथियारों से हमला करने के आरोप लगे हैं। इस मामले को लेकर गली में भारी हंगामा हो रहा है। मामले की जानकारी देते हुए अन्यया ने बताया कि वह घर के बाहर ऑटो लोड करवा रहे थे एक दौरान दूसरे पक्ष द्वारा हंगामा करना शुरू कर दिया गया। घटना की सूचना पुलिस को दी दी गई है। वही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

  • जेबीटी अध्यापकों के 12 पदों के लिए काउंसलिंग 2 फरवरी को

    जेबीटी अध्यापकों के 12 पदों के लिए काउंसलिंग 2 फरवरी को

    ऊना/ सुशील पंडित : भूतपूर्व सैनिकों के आश्रितों की श्रेणी से कनिष्ठ बुनियादी अध्यापकों(जेबीटी) के 9 पद और 3 पद जिसमें एक पद एससी बीपीएल श्रेणी, एक पद एसटी बीपीएल श्रेणी व एक पद एससी स्वतंत्रता सेनानियों की श्रेणी से जिला स्तर पर उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा ऊना द्वारा भरे जाएंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा देवेंद्र चंदेल ने बताया कि जिला रोजगार कार्यालय ऊना, अम्ब, हरोली व बंगाणा द्वारा जिन अभ्यार्थियों के नाम बैच बाइज़ अनुबंध आधार पर भरने के लिए प्रायोजित किए हैं उनकी काउंसलिंग 2 फरवरी को प्रातः 10.30 बजे उपनिदेशक प्रारम्भिक शिक्षा ऊना के कार्यालय में होगी। उन्होंने बताया कि काउंसलिंग संबंधी सम्पूर्ण जानकारी कार्यालय की वेबसाईट www.ddeeuna.in पर उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त सभी अभ्यार्थियों का कॉल लेटर भी भेज दिए गए हैं। 


    उन्होंने बताया कि सामान्य श्रेणी में भूतपूर्व सैनिकों के आश्रितों की श्रेणी से 4 पद 31.12.2018 बैच, ओबीसी श्रेणी में 1 पद 31.12.2020 बैच, एससी श्रेणी में 3 पदों व एसटी श्रेणी के 1 पद के लिए अब तक का बैच, एससी की बीपीएल, एसटी की बीपीएल व एससी की स्वतंत्रता सेनानियों की श्रेणी में 1-1 पद अब तक के बैच से भर जाएगा।


    उन्होंने बताया कि यदि किसी अभ्यर्थी का नाम संबंधित रोजगार कार्यालय द्वारा नहीं भेजा गया है तथा जिला ऊना से संबंधित है तो वह निर्धारित तिथि को काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं। इसके अतिरिक्त अन्य जिला के पात्र अभ्यर्थी भी काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं यदि उनका नाम हिमाचल प्रदेश के किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है।