अमृतसरः शहर के जंडियाला गुरु के दर्शनी बाजार स्थित रेडीमेड कपड़ों की दुकान में आज सुबह आग लगने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आग लगने से करीब दो लाख रुपये के कपड़े जलकर राख हो गए। वहीं आग लगने का पता चलने पर तुरंत बाजार के लोग दुकान मालिक की मदद करने में जुट गए। वहीं आग लगने की सूचना मिलने पर दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंच और आग समय रहते आग पर काबू पा लिया। लेकिन तब तक आग लगने से भारी मात्रा में कपड़े जलकर राख हो चुके थे। वहीं घटना की जानकारी देते हुए दुकान के कर्मचारी सहिजाद ने बताया कि आग लगने के करीब 2 लाख रुपए का नुकसान हो गया है।
Blog
-

दर्दनाक हादसे में 2 सगे भाई-बहन सहित 3 की मौत
अमृतसरः इटली के शहर वैरोनेला से दर्दनाक हादसे का मामला सामने आया है। दरअसल, खराब मौसम के चलते बीते दिन नहर में कार गिर गई। इस हादसे में 3 पंजाबी युवक-युवती की मौत हो गई है। जबकि एक अन्य घायल युवक को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मृतकों की पहचान 20 वर्षीय बलप्रीत कौर, 19 वर्षीय अृमतपाल सिंह और विशाल कलेर निवासी बाबा बकाला साहिब के रूप में हुई है।
इस हादसे में मरने वाले दो सगे भाई बहन शामिल है। हादसे की खबर मिलते हीइटालियन सुरक्षा दस्तों ने मौके पर पहुंच कर बारिश और अंधेरे के बावजूद लगातार कोशिश करते क्रेन की मदद के साथ पानी में डूबी कार को तुरंत बाहर निकाल लिया, लेकिन तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी। जबकि कार सवार चौथे नौजवान को गंभीर हालत में यहां के नजदीकी शहर के अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
-

भारत में लॉन्च होने जा रही ये सस्ती इलेक्ट्रिक कार
नई दिल्ली : फ्रांस की कंपनी ने नई इलेक्ट्रिक कार से पर्दा उठा दिया है। कंपनी सिट्रोन ने अपने C3 हैचबैक के इलेक्ट्रिक वर्जन को लॉन्च करने का ऐलान कर दिया है। इस इलेक्ट्रिक वर्जन को eC3 नाम दिया गया है। ऑल-इलेक्ट्रिक C3 फरवरी 2023 में भारत में लॉन्च होने वाली है। अगले महीने लॉन्च होने पर Citroen eC3 की एक्स-शोरूम कीमत 9 लाख रुपये होने की उम्मीद है। डिजाइन के मामले में eC3 अपने ICE यानी भारत में बाजार में उपलब्ध पेट्रोल मॉडल C3 से काफी मिलती-जुलती है। यह दिखने में बिलकुल एक क्रॉसओवर की तरह है, लेकिन कंपनी इसे हैचबैक ही कहती है।
चार्जिंग और फीचर्स
भारत में जल्द ही लॉन्च होने वाली Citroen eC3 में 29.2kWh का बैटरी पैक है, जो फुल चार्ज पर 320 किमी की रेंज का वादा करता है। बैटरी पैक और इलेक्ट्रिक मोटर 56 बीएचपी और 143 एनएम का टार्क देते हैं, जिसकी टॉप स्पीड 107 किमी प्रति घंटा है। बैटरी पैक डीसी फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है, जो 57 मिनट में बैटरी पैक को 10 से 80 प्रतिशत तक चार्ज कर सकता है, जबकि नॉर्मल चार्जर से चार्ज करने पर 10 से 100 प्रतिशत तक चार्ज होने में 10 घंटे और 30 मिनट लगते हैं। इसके अलावा कार में वायरलेस Apple CarPlay/Android Auto के साथ 10.2 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, चार-स्पीकर ऑडियो सिस्टम और हाईट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट मिलेगी। कार में कनेक्टेड कार टेक भी मिलता है, जिसमें चार्जिंग स्टेटस, लोकेशन और कई अन्य फीचर्स को एक्सेस किया जा सकता है. सेफ्टी फीचर्स में EBD के साथ ABS और ड्यूल एयरबैग शामिल हैं।
-

जेसीबी से गिरा शिव मंदिर, पूजा कर रही कई महिलाएं दबीं, देखें तस्वीरें
राजस्थानः करौली के सपोटरा कस्बे में जेसीबी की टक्कर से एक मंदिर गिर गया। हादसे के दौरान मंदिर में पूजा कर रही 2 महिलाएं मलबे में दब गई। मौके पर मौजूद लोगों ने महिलाओं को बाहर निकाला और सपोटरा अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों की हालत गंभीर होने पर उन्हें करौली जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मलबे में और भी लोगों के दबे होने की आशंका है। जानकारी के अनुसार सपोटरा कस्बे में PWD विभाग की ओर से नाली का निर्माण कराया जा रहा है। नाली बनाने के लिए मंगलवार सुबह कस्बे के नरौली मोड़ पर नाली के लिए जेसीबी से खुदाई का काम चल रहा था। इस दौरान लापरवाही के कारण जेसीबी की टक्कर से शिव मंदिर भरभरा कर गिर गया। उस वक्त कुछ महिलाएं पूजा कर रही थी।

मंदिर के गिरते ही बड़ी संख्या पर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने मलबा हटाकर 2 महिलाओं को सपोटरा हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां से एक महिला को गंभीर अवस्था में जयपुर रेफर किया है। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम सहित पुलिस प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी ली है। सिविल डिफेंस की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। हादसे की सूचना पर कलेक्टर अंकित कुमार सिंह और एसपी नारायण टोगस भी मौके पर पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी ली। कलेक्टर ने अधिकारियों को तत्काल आवश्यक और उचित कार्रवाई के निर्देश दिए।

नरौली मोड़ पर मंदिर के सामने कोल्ड ड्रिंक्स की दुकान के मालिक सुरेश गुप्ता ने बताया कि सुबह मंदिर में कुछ महिलाएं पूजा कर रही थी। इस दौरान बिना बताए जेसीबी से खुदाई चालू कर दी गई, जिसके चलते मंदिर गिर गया। मंदिर में पूजा कर रही कुछ महिलाएं और 1 पुरुष दब गया। पुरुष को मामूली चोटें आई है। भाजपा जिलाध्यक्ष बृजलाल डिकोलिया भाजपा नेता हंसराज बालोती ने आरोप लगाया कि नाली निर्माण के दौरान भेदभाव बढ़ता जा रहा है। सोमवार को भी मंदिर से सटाकर नाली खोदने पर विरोध किया था, जिसके बाद विरोध के चलते नाली खुदाई का काम रोक दिया गया था। ठेकेदार की ओर से मंगलवार सुबह जल्दी जेसीबी मशीन से मंदिर की नींव से सटाकर नाली की खुदाई की जा रही थी, जिससे पूजा कर रही कुछ महिलाएं मलबे में दब गई।

-

जालंधरः पुलिस कमिश्नर S Bhoopathi ने धारा 144 लगाने के आदेश किए जारी, जाने मामला
जालंधर, वरुण/हर्ष: महानगर में पुलिस कमिश्नर एस भूपति ने मंगलवार को एक प्रेस नोट जारी किया है। जिसमें उन्होंने चाइना डोर से हो रही दुर्घटनाओं के संबंध में आम जनता से अपील करते हुए सूचित किया है। इसकी आपूर्ति या आयात पर पूर्ण प्रतिबंध पंजाब सरकार द्वारा लगाया गया है और इसके लिए कमिश्नर पुलिस जालंधर द्वारा धारा 144 के तहत यह प्रतिबंध पहले ही एक आदेश संख्या 01-68-CP-Jalandhar-arms दिनांक 03.01.2023 को तत्काल प्रभाव से जारी किया गया है, जोकि अब बढ़ाकर 03.01.2023 से 02.06.2023 तक जारी किया गया है।
जारी आदेश के मुताबिक कमिश्नरेट पुलिस ने कहा कि जालंधर के अधिकार क्षेत्र में आने वाले पतंगों और डोर के जो विक्रेता हैं। उन्हें हिदायत दी है कि जो चाइनीज डोर जिनमें नाइलोन, प्लास्टिक या सन्थेटिक मेटीरियल के साथ बनी होती हैं यह पंजाब सरकार के मानकों के अनुरूप नहीं है। वहीं इस आदेश का उल्लंघन करने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध उचित कानूनी कार्यवाही की जायेगी तथा अब तक 12 व्यक्ति जो इस आदेश का उल्लंघन कर चुके हैं जोकि इन प्रतिबंधित चाइना डोर्स को प्रबंध के बावजूद बेच रहे थे उनके खिलाफ बड़ी करवाई करते हुए अभी तक 11 FIR दर्ज की गई हैं तथा चाइना डोर के 519 गट्टू बरामद किये जा चुके हैं। इसलिए जनता से भी अनुरोध है कि इस खतरनाक चाइना डोर का उपयोग न करते हुए बसंत पंचमी का त्यौहार ख़ुशी से मनाएं और अपने साथ-साथ औरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखें, क्योंकि इस चाइना डोर की स्पेट में आये दिन दोपहिया वाहन सवार लोग लगातार हादसों का शिकार हो रहे हैं और हमारे पशु-पक्षी भी इस चाइना डोर की चपेट में आकर घायल हो रहे है तो कुछ मर रहे हैं।
वहीं डिप्टी कमिश्नर जसप्रीत सिंह ने गांव और शहरी क्षेत्रों में चाइना डोर की बिक्री रोकने के लिए विशेष समितियों का गठन किया है। डीसी ने कहा कि गांव में संबंधित एसडीएम समिति के सदस्य जैसे डीएसपी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी और पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के ईई, एसडीओ के साथ टीम का नेतृत्व करेंगे। उन्होंने कहा कि इसी तरह ज्वाईंट कमिश्नर नगर निगम जालंधर शहरी क्षेत्र के सुपरडैंट तहबजारी, संबंधित एसीपी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार और पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के ईई, एसडीओ के साथ टीम का नेतृत्व करेंगे। उन्होंने कहा कि बाजारों में चाइना डोर की बिक्री की जांच और अगर कोई ऐसे घातक डोर बेचते हुए पाया जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई के लिए अधिकारित है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा इन आदेशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
-

ऐश्वर्या राय बच्चन को मिला नोटिस, जानें पुरा मामला
नासिक : बॉलीवुड की खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन टैक्स न चुकाने के मामले को लेकर चर्चा में हैं। रिपोर्ट्स हैं कि ऐश्वर्या राय बच्चन को उनकी जमीन पर बाकी टैक्स जमा नहीं करने की वजह से नासिक के तहसीलदार ने नोटिस भेजा है।
जानकारी के मुताबिक ऐश्वर्या राय को नोटिस सिन्नर (नासिक) तहसीलदार की तरफ से भेजा गया है। रिपोर्ट्स हैं कि नासिक के सिन्नर के अदवाड़ी शिवरात में एक्ट्रेस की जमीन है। इस जमीन का एक साल का टैक्स बाकी है, जो 21,960 रुपये है। इसे एक्ट्रेस ने जमा नहीं किया है। इसी बकाया टैक्स के चलते तहसीलदार ने ऐश्वर्या राय के खिलाफ नोटिस जारी किया है। नोटिस 9 जनवरी को जारी किया गया था
-

मेयर चुनावः आप पार्टी में कांग्रेस की रावत के शामिल होने को लेकर सच आया सामने
चंडीगढ़ः नगर निगम के मेयर चुनाव की वोटिंग से पहले सियासत और गरमा गई है। हाल ही में मेयर चुनाव में शामिल होने को लेकर कांग्रेस ने मना कर दिया था। जिसके बाद आप पार्टी की मुश्किलें बढ़ती हुई दिखाई दे रही थी। वहीं आज मेयर चुनाव की वोटिंग से पहले कांग्रेस की गुरबख्श रावत का आप पार्टी में शामिल होने का मामला सामने आया था। वहीं कांग्रेस के प्रदीप छाबड़ा ने इसको एक अफवाह बताया है । दरअसल, मेयर चुनावों में वोटिंग से ठीक पहले एक फोटो वायरल हुई है। इसमें कांग्रेस की सीनियर नेता और मौजूदा काउंसलर गुरबख्श रावत आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता प्रदीप छाबड़ा, विधायक कुलवंत सिंह, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ खड़ी नजर आ रही हैं।
सोशल मीडिया पर इस फोटो को वायरल करते हुए अफवाह उड़ाई गई कि गुरबख्श रावत आप में शामिल हो गई हैं। प्रदीप छाबड़ा ने कहा कि यह फोटो लगभग 1 महीना पुरानी है और वह पार्टी में शामिल होने के बाद बैकआउट कर गई थी। गुरबख्श रावत ने कहा है कि वह कांग्रेस में ही हैं। वह कहीं नहीं गई हैं। चंडीगढ़ कांग्रेस ने कहा है कि चंडीगढ़ आप ने फर्जी न्यूज चलाई है कि कांग्रेस पार्षद गुरबख्श रावत आम आदमी पार्टी जॉइन कर गई है। इसका चंडीगढ़ कांग्रेस खंडन करती है और चंडीगढ़ कांग्रेस आम आदमी पार्टी के बड़े नेताओं पर जल्द से जल्द कानूनी कार्रवाई करेगी। कांग्रेस प्रधान हरमोहिंदर सिंह लक्की पहले ही साफ कर चुके हैं कि पिछली बार की तरह इस बार भी कांग्रेस मेयर चुनावों से वॉकआउट कर चुकी है। कांग्रेस ने साफ किया है कि वह विपक्ष में बैठ कर शहर की जनता के मुद्दों को उठाती रहेगी। पार्टी के सभी 6 काउंसलर्स अभी तक आउट ऑफ स्टेशन हैं।
बता दें कि आज नगर निगम के मेयर का चुनाव के लिए वोटिंग शुरू हो गई है। कांग्रेस वोटिंग प्रक्रिया से दूर रही। वहीं सांसद किरन खेर ने पहला वोट डाला है। मेयर की पोस्ट को लेकर दोपहर 12.20 पर 16 वोट डल चुकी थी। कुछ ही देर में शहर को नया मेयर मिल जाएगा। वहीं मेयर चुनावों से पहले आप और भाजपा के नेताओं ने दावा किया कि उनकी पार्टी ही मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव जीतेगी। इससे पहले 11 बजे तक भाजपा और आम आदमी पार्टी (AAP) पार्षद हाउस में पहुंच गए थे। प्रिजाइडिंग अथॉरिटी अमित जिंदल ने डमी वोटिंग करवाई। सबसे ज्यादा काउंसलर्स भाजपा के पास हैं। वहीं शिरोमणि अकाली दल का वोट भी इसे जा सकता है। ऐसे में भाजपा अपनी जीत को लेकर आश्वस्त है।
-

होशियारपुरः राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक को लेकर IG GS Dhillon ने किया खुलासा, देखें वीडियो
होशियारपुरः राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ मंगलवार सुबह टांडा से फिर शुरू हुई। कांग्रेस की पंजाब इकाई के प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, हरीश चौधरी और राजकुमार चब्बेवाल सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को गांधी के साथ देखा गया। आज टांडा में राहुल गांधी की यात्रा दौरान 35 मिनट में दो बार सुरक्षा में चूक होने का मामला सामने आया था। इस घटना के बाद आईजी जीएस ढिल्लों का बड़ा बयान सामने आया है।
आईजी जीएस ढिल्लों ने बताया कि मैं 100 किलोमीटर से ज्यादा राहुल गांधी की यात्रा में उनके साथ चल रहा हूं। उन्होंने सुरक्षा में हुई चूक को लेकर खुलासा करते हुए बताया कि मैंने खुद इस घटना को लेकर वैरीफाई किया है। जिसमें पता चला है कि राहुल गांधी ने खुद उक्त लड़के को बुलाया था और इसके बाद राहुल गांधी ने उक्त लड़के को हग किया है। जिसके बाद राजा वड़िंग ने लड़के को पीछे किया है। जीएस ढिल्लों ने राजा वड़िंग द्वारा लड़के को पीछे करने का कारण भी बताया है। जिसमें उन्होंने कहा कि राजा वड़िंग ने लड़के को इसलिए पीछे किया था क्योंकि यात्रा में सभी ज्यादा स्पीड के साथ चल रहे थे, इसलिए स्पीड में असर पड़ता है।
बता देंकि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी की सुरक्षा में 2 बार चूक होने का मामला सामने आया था। जिसमें पहले तो होशियारपुर में एक युवक भागते हुए आया और जबरन राहुल के गले लग गया। इसके बाद एक संदिग्ध भी राहुल के काफी करीब पहुंच गया था। युवक जब राहुल के गले लगा तो पंजाब कांग्रेस चीफ राजा वड़िंग की मदद से राहुल गांधी ने धक्का देकर उसे दूर हटा दिया था। इसके बाद दूसरी घटना में बस्सी गांव में टी-ब्रेक में जाते समय एक युवक सिर पर केसरी कपड़ा बांधे हुए राहुल के करीब आ गया था। यह देख सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़ लिया था। ये दोनों घटनाएं 35 मिनट के भीतर हुईं थी।
-

डीएम का आदेश, स्कूल वाहन से हादसा होने पर ड्राइवर होगा बाहर
लखनऊः मौसम विभाग ने सर्दी और कोहरा बढ़ने के संकेत दिए हैं। ऐसे में सड़क सुरक्षा माह की बैठक में डीएम सूर्यपाल गंगवार ने कोहरे में होने वाली दुर्घटना से बचने के लिए सड़क पर चमकदार पट्टियां पेंट करने के निर्देश दिए। ये पेंट सड़क के किनारे और बीच में सफेद रंग से किया जाएगा। यह भी निर्देश दिया कि स्कूल वाहन के ड्राइवर यदि दुर्घटना करते हैं तो उनको बच्चों को ढोने के लिए वाहन चलाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। साथ ही स्कूल वाहनों के ड्राइवरों को दक्षता प्रशिक्षण देने के भी निर्देश दिए।
नियमित मॉनीटरिंग की जाए
डीएम की ओर से यह भी निर्देश दिए गए हैैं कि जो भी निर्देश दिए गए हैैं, उनका अनुपालन हो रहा है कि नहीं, इसकी भी मॉनीटरिंग की जाए। समय-समय पर वे खुद बैठक कर यह अपडेट लेंगे कि अभी तक कितने निर्देशों का अनुपालन हुआ और कितने का नहीं।
जनता को जागरुक करें
डीएम की ओर से स्पष्ट निर्देश दिए गए हैैं कि लोगों को सड़क सुरक्षा से जुड़े नियमों की जानकारी दी जाए। इसके लिए अलग-अलग स्तर पर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। उन्होंने यह भी कहाकि सार्वजनिक स्थानों पर नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से भी सड़क सुरक्षा को लेकर जागरुकता फैलाई जाए।
ये निर्देश दिए गए
- कोहरे को देखते हुए सभी संबंधित विभाग जैसे लोक निर्माण विभाग, विकास प्राधिकरण आदि अपनी अपनी रोड्स की सेंटर लाइन की मार्किंग करना सुनिश्चित करें। रोड की साइड लाइन पर भी मार्किंग कराई जाए।
- सभी संबंधित विभाग अपनी रोड्स पर सावधानी संबंधित साइनेज जैसे आगे स्कूल है, गति धीमी रखें, आदि लगवाएं।
- जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देश दिए गए कि सभी स्कूल के ड्राइवरों की स्किल ट्रेनिंग कराई जाए। एक गाइड लाइन जारी हो कि स्कूल के किसी भी वाहन चालक का कोई एक्सीडेंट होता है, तो स्कूल प्रबंधन इसकी सूचना डीआईओएस को उपलब्ध कराते हुए उस ड्राइवर को कार्यमुक्त कर दें।
- एक टोल फ्री वाट्सएप नंबर जारी किया जाए, जिसमें आमजन दुर्घटना के कारण की सूचना जैसे रोड खराब है या आवारा पशुओं के कारण दुर्घटना हो सकती है आदि लोकेशन सहित उपलब्ध करा सकें।
-

देश में शहीद दिवस दोरान सभी कामकाज पर रहेगी रोक
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने इस बार राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के निधन की तारीख 30 जनवरी को शहीद दिवस (Martyrs Day) के रूप में मनाने का ऐलान किया है.इस दिन पूर्वान्ह 11 बजे 2 मिनट का मौन रखा जाएगा, जिस दौरान किसी भी तरह के सामान्य कामकाज और आवाजाही पर पूरी तरह से रोक रहेगी। इस बाबत गृह मंत्रालय की ओर से सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों को निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं। गृह मंत्रालय की ओर से इस संबंध में 10 जनवरी को एक नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया।
इस दिन सभी शहीदों को 2 मिनट का मौन रखकर याद किया जाएगा। पूरा देश 2 मिनट मौन रहकर इन सभी शहीदों को अपनी श्रद्धांजलि देगा। मौन की अवधि शुरू होने तथा समाप्ति होने की सूचना सायरन बजाकर या आर्मी गन के जरिए दी जाएगी।सायरन की आवाज सुनने के बाद सभी लोगों को अपनी जगह पर खड़े होकर मौन धारण करना होगा। जहां सायरन उपलब्ध नहीं होगा वहां 2 मिनट के मौन संबंधी निर्देश जारी किए जा सकते हैं। आमतौर पर देखा जाता है कि कुछ दफ्तरों में लोग 2 मिनट के मौन के दौरान सामान्य रूप से अपने कामकाज में जुटे रहते हैं। इसको लेकर भी सख्ती से निर्देशों का पालन कराने के लिए आदेश दिए गए हैं।
