Blog

  • होली से पहले बढ़ी गैस की कीमत! इस तरह सस्ते में बुक करें LPG सिलेंडर

    होली से पहले बढ़ी गैस की कीमत! इस तरह सस्ते में बुक करें LPG सिलेंडर

    नई दिल्लीः होली से पहले आम जनता को महंगाई का तगड़ा झटका। गैस डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियों ने रसोई गैस की कीमतों में बड़ा इजाफा किया है। घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 50 रुपए बढ़ा दी गई हैं। हालांकि, कुछ तरीकों से आप कम कीमत में भी गैस सिलेंडर बुक कर सकते हैं। बजाज फिनसर्व ऐप के जरिए आप गैस सिलेंडर को बुक करने पर कुछ कैशबैक पा सकते हैं।

    दरअसल, डिजिटल पेमेंट की सुविधा प्रदान करने वाले बजाज फिनसर्व ऐप के जरिए ग्राहक गैस बुकिंग पर 50 रुपए तक कैशबैक पा सकते हैं। यह ऐप नॉन बैंकिंग फाइनेंस कंपनी बजाज फाइनेंस लिमिटेड द्वारा संचालित है।

    बजाज फिनसर्व ऐप के जरिए अगर आप एलपीजी सिलेंडर बुकिंग के लिए पेमेंट करते हैं, तो आपको 50 रुपए तक कैशबैक मिलेगा। आपको अधिकतम कैशबैक 50 रुपए मिलेगा। ऑफर का फायदा उठाने के लिए ग्राहकों को कोई प्रोमोकोड लगाने की जरूरत नहीं है। कैशबैक हासिल करने Bajaj Pay UPI से पेमेंट करना होगा।

    • अपने Bajaj Finserv ऐप को ओपन करना होगा।
    • इसके बाद होम पेज LPG Gas पर क्लिक करना होगा।
    • इसके बाद Select Provider का ऑप्शन दिखाई देगा, जिस पर आपको क्लिक करना है।
    • इसके बाद आपके सामने LPG का ऑप्शन आएगा।
    • अब सर्विस प्रोवाइडर का चुनाव करना होगा। इसके बाद आपको कंज्यूमर नंबर या मोबाइल नंबर डालें।
    • अब आपका बुकिंग अमाउंट सिस्टम के द्वारा बताया जाएगा।
    • इसके बाद आपको बुकिंग अमाउंट का पेमेंट करना होगा।
    • इसके बाद पेमेंट मोड में Bajaj Pay UPI से सेलेक्ट करें ताकि कैशबैक मिले। हालांकि आप पेमेंट मोड के रूप में Bajaj Pay Wallet, यूपीआई, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और
    • नेटबैकिंग का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
    • ट्रांजैक्शन के तुरंत बाद स्क्रैच कार्ड मिलेगा। इसे खोलते ही कैशबैक अमाउंट आपके Bajaj Pay Wallet में क्रेडिट कर दी जाती है। आप Bajaj Pay Wallet की रकम का
    • इस्तेमाल अगले ट्रांजैक्शन पर कर सकते हैं।
  • जालंधरः गेहूं के डिपो पर शीतल अंगुराल ने मारा छापा, देखें वीडियो

    जालंधर/वरुणः जालंधर के वेस्ट हलके से आम आदमी पार्टी के विधायक शीतल अंगुराल ने बस्ती दानिशमंदा के रसीला नगर में छापा मारा। यह छापा उस समय मारा गया जब सरकारी गेहूं के ट्रक वहां पहुंचे। विधायक ने मौके पर कंडा बुलाकर सभी बोरियां का वजन किया तो दोनों ट्रकों में कुल 500 किलो गेहूं कम पाई गई। उसके बाद विधायक शीतल अंगुराल ने मौके पर पुलिस को बुलाया।

    पुलिस ने जांच के लिए दोनों ड्राइवरों को हिरासत में लिया है। विधायक शीतल अंगुराल ने कहा कि उन्हें सूचना मिली थी कि जरुरतमंद लोगों को सरकार की तरफ से दिए जा रहे गेहं में घपला चल रहा है। बस्तियात में जितने भी ट्रक उतर रहे हैं, उसनें गेहूं कम आ रहा है। इसी के चलते उन्होंने वहां अचानक चेकिंग की तो 500 किलो गेहूं कम पाई गई। विधायक ने कहा की इस घपले के पीछे जितने भी लोग है, उन सभी पर केस दर्ज किया जाएगा।

  • पंजाबः इस थाने में चली गोली, ASI की मौत

    पंजाबः इस थाने में चली गोली, ASI की मौत

    लंबी: लंबी थाने में तैनात ASI की ड्यूटी के दौरान मौत हो जाने का समाचार प्राप्त हुआ है। मृतक ए.एस.आई. की पहचान बलराज सिंह निवासी बुर्ज सिधवां हल्का लंबी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार ड्यूटी के दौरान अचानक गोली चलने के कारण ए.एस.आई. बलराज सिंह की मौत हो गई।  

    मृतक के शव को गिद्दड़बाहा के सरकारी अस्पताल में भेजा गया है। फिलहाल गोली लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। जांच जारी है। 

  • चलती बस में लगी भीषण आग, यात्रियों ने खिड़की से कूदकर बचाई जान

    चलती बस में लगी भीषण आग, यात्रियों ने खिड़की से कूदकर बचाई जान

    नवादा. बिहार के नवादा जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां यात्रियों से भरी चलती बस में अचानक आग लग गई और पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया. दरअसल पटना-रांची एनएच-31 पर अकबरपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर मोड़ के समीप बस में आग लग गयी, जिसके बाद किसी तरह जैसे-तैसे बस में सवार यात्रियों ने कूदकर अपनी जान बचाई.

    मिली जानकारी के अनुसार सोनू मोनू ट्रैवल्स नाम की जिस बस में आग लगी है, वह कोलकाता से नवादा आ रही थी. होली त्योहार को लेकर इस बस में यात्रियों की काफी भीड़ भी थी. इसी दौरान जैसे ही यात्रियों ने बस में आग लगते देखी वे दहशत में आ गए. इसके बाद ड्राइवर ने बस को रोक दिया. फिर लोग किसी तरह आननफानन में जलती बस से खिड़की और दरवाजे के सहारे नीचे कूदते गए और तब जाकर लोगों की जान बच सकी.

    इस दौरान स्थानीय लोगों ने आग लगने की सूचना पुलिस और दमकल की टीम को दी, जिसके बाद फायरब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर बस में लगी आग पर काबू पाया. लेकिन, तब तक बस पूरी तरह से जल चुकी थी. इस घटना से घंटों तक पूरे इलाके के लोग परेशान रहे. फिलहाल बस में आग पूरी तरह से बुझा दिया गया है. इस दौरान एनएच पर घंटो यातायात भी बाधित रही. आग लगने की यह घटना फतेहपुर मोड़ के समीप तारा लाइन होटल के समीप हुई.

    हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ. लेकिन, पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया. आग इतनी भयावह थी कि कई किलोमीटर दूर से उसकी लपटे और धुएं को देखा जा सकता था. वहीं बस के ऊपर नारियल भी लोड था. शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है. हालांकि, फिलहाल आग लगने के कारण की पुष्टि नहीं हो सकी है.

  • ममता शर्मसार: प्लास्टिक की थैली में लपेटकर कचरे में फेंका नवजात, कई वाहनों ने कुचला

    ममता शर्मसार: प्लास्टिक की थैली में लपेटकर कचरे में फेंका नवजात, कई वाहनों ने कुचला

    बेंगलुरू : बेंगलुरु में रविवार को प्लास्टिक की थैली में एक नवजात का शव मिला। नवजात को कई वाहनों ने कुचला था। घटना बेंगलुरु के अमृतहल्ली इलाके के पंपा लेआउट में हुई। पुलिस के अनुसार, चार से पांच महीने की उम्र के बच्चे को प्लास्टिक के कवर में लपेट कर बीबीएमपी कचरा ट्रक में फेंक दिया गया था।

    बीबीएमपी कचरा ट्रक में प्लास्टिक कवर में लिपटा नवजात नीचे गिर गया और सड़क पर चल रहे वाहन उसके ऊपर चढ़ गए।

    पुलिस ने बताया कि शव क्षत-विक्षत होने के कारण यह पता नहीं चल सका है कि यह लड़का है या लड़की। आशंका जताई जा रही है कि जन्म छिपाने के लिए अपराधियों ने नवजात को कचरे में फेंक दिया। कवर के अंदर शव को देख कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

  • सरकार का बड़ा एलान, इन गाड़ियों को खरीदने पर होगा खूब फायदा

    सरकार का बड़ा एलान, इन गाड़ियों को खरीदने पर होगा खूब फायदा

    उत्तर प्रदेश : सरकार ने राज्य में इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) को बढ़ावा देने के लिए बड़ा निर्णय किया है। इसके अनुसार अब यहां पर इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) की खरीद पर कोई टैक्स नहीं लगेगा और न ही कोई रजिस्ट्रेशन फीस देनी होगी। उत्तर प्रदेश शासन ने पूर्व में जारी अधिसूचना को संशोधित करते हुए यह निर्णय किया है। इसके अंतर्गत 3 साल तक का टैक्स और रजिस्ट्रेशन फीस नहीं देनी होगी। वहीं प्रदेश में ही निर्मित इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की खरीद पर यह छूट 5 साल तक मान्य होगी।

    14 अक्टूबर 2022 से तीन साल तक ईवी खरीद पर शत प्रतिशत टैक्स व रजिस्ट्रेशन पर छूट मिलेगी। इससे प्रदेश में मौजूदा लाखों इलेक्ट्रिक व्हीकल ओनर्स के साथ-साथ ईवी खरीदने की प्लानिंग कर रहे उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलेगी। जिन लोगों ने 14 अक्टूबर 2022 से अब तक इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की खरीद की है और टैक्स व रजिस्ट्रेशन फीस भर दी है, उनका पैसा स्वत: ही उनके अकाउंट में वापस आ जाएगा। इसके लिए इलेक्ट्रिक व्हीकल ओनर को कोई प्रयास नहीं करना है। 

    संभावना है कि ऑन रोड दोपहिया वाहनों की कीमत में 15 से 20 हजार रुपए तक और कारों की कीमत में एक लाख रुपए तक का अंतर आ जाएगा। अब दिल्ली और उत्तर प्रदेश में पंजीकरण का यह अंतर खत्म हो जाएगा। 

  • बंद होंगे 606 सरकारी स्कूल, 19 कॉलेजों की होगी तालाबंदी, जानें मामला

    बंद होंगे 606 सरकारी स्कूल, 19 कॉलेजों की होगी तालाबंदी, जानें मामला

    शिमलाः शिक्षा में गुणवत्ता के लिए हिमाचल की राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। राज्य सरकार ने प्राइमरी से लेकर वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों को खोलने के लिए नियम तय कर दिए हैं। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि प्राइमरी स्कूलों में कम से कम 10 बच्चों का होना अनिवार्य है। इसी तरह मिडिल स्कूलों के लिए 15, हाई स्कूलों के लिए 20 और वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के लिए 25 बच्चों की शर्त को अनिवार्य किया जाएगा। प्रदेश में 606 के करीब स्कूल ऐसे हैं, जहां पर इससे कम संख्या है। सरकार इन स्कूलों को साथ लगते स्कूलों में मर्ज कर दिया जाएगा या फिर बंद ही कर दिया जाएगा।

    जानकारी के अनुसार, पूर्व सरकार के समय में खुले 23 में से 19 कॉलेजों को भी सरकार ने बंद कर दिया है। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि इस निर्णय से प्रदेश में गुणात्मक शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा। साथ लगते स्कूलों में मर्ज होने वाले स्कूलों के बच्चों को सुगमता से नए स्कूल तक पहुंचने की व्यवस्था की जाएगी। 

    बता दें कि हिमाचल में सुक्खू सरकार के गठन के बाद जयराम सरकार के अंतिम आठ महीने के कार्यकाल का रिव्यू किया गया था। इस दौरान सरकार ने जयराम राज में खुले 600 से अधिक सरकारी दफ्तरों को बंद कर दिया था। इनमें स्वास्थ्य, पीडब्ल्यूडी, जलशक्ति बिजली, समेत अन्य विभागों के दफ्तर शामिल थे। सरकार ने तर्क दिया है कि ये संस्थान बिना बजट के खोले गए थे।

  • भूकंप के झटकों से डोली धरती, दहशत में लोगों ने सड़कों पर गुजारी रात

    भूकंप के झटकों से डोली धरती, दहशत में लोगों ने सड़कों पर गुजारी रात

    नई दिल्ली : उत्तराखंड के उत्तरकाशी में एक के बाद एक चार बार भूकंप के झटके महसूस किए गए जिसके बाद दहशत में आए लोग घरों से बाहर निकल आए। जानकारी के मुताबिक रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.5 मापी गई। रात 12 बजे से 1.00 बजे के बीच ये झटके महसूस किए गए।

    हालांकि कहीं से भी कोई अप्रिय सूचना नहीं मिली है। जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र सभी तहसीलों से संपर्क बनाए हुए है। बता दें कि भूकंप के झटके महसूस होने के बाद लोग अपने अपने घरों से बाहर निकल आए और पूरी रात सड़कों पर ही गुजारी। गौरतलब है कि उत्तरकाशी भूकंप की दृष्टि से काफी संवेदनशील है और जोन 5 में आता है।

    गौरतलब है कि पिछले एक महीने में 6 बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। हाल ही में बागेश्वर और पौड़ी में भी भूकंप आया था। विशेषज्ञों का कहना है कि हलके भूकंप के झटकों का मतलब है कि धरती से एनर्जी रिलीज़ हो रही है। उनका कहना है कि भूकंप की भविष्यवाणी तो नहीं की जा सकती, लेकिन इतना जरूर है कि उत्तराखंड में एक बड़ा भूकंप आ सकता है।

  • पूर्व प्रधानमंत्री के घर पहुंची पुलिस, हो सकते हैं गिरफ्तार!

    पूर्व प्रधानमंत्री के घर पहुंची पुलिस, हो सकते हैं गिरफ्तार!

    नई दिल्लीः पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के लाहौर स्थित आवास पर पुलिस गिरफ्तारी का वारंट लेकर पहुंची हुई है। इस्लामाबाद पुलिस रविवार को तोशखाना मामले में गिरफ्तारी वारंट के साथ पीटीआई के अध्यक्ष इमरान खान के जमां पार्क स्थित आवास पर पहुंची। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश जफर इकबाल ने 28 फरवरी को इस्लामाबाद में पूर्व प्रधानमंत्री को गैर-जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी किया था।

    बता दें कि बीते 28 फरवरी को कई ममालों में इमरान खान की पेशी हुई थी। अलग-अलग कोर्ट में सुनवाई भी हुई। कई जगहों से उन्हें राहत भी मिली। लेकिन तोशखाना मामले में उन पर गिरफ्तारी की तलवार लटक गई।

    इमरान खान को 28 फरवरी को चार अलग-अलग मामलों में पेश होना था। वे बाकी जगह तो सुनवाई के लिए पहुंच गए। लेकिन तोशखाना मामले के दौरान सुनवाई में शामिल नहीं हुए थे। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान किसी भी वक्त गिरफ्तार हो सकते हैं। कोर्ट ने इमरान खान को सरकारी खजाने (तोशखाना) के करोड़ों रुपए के उपहार सस्ते में बेचने का आरोपी माना है, जिसके बाद उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया था।

  • इन 10 राज्यों में हो सकती है बारिश के साथ बर्फबारी, अलर्ट जारी

    इन 10 राज्यों में हो सकती है बारिश के साथ बर्फबारी, अलर्ट जारी

    नई दिल्ली : देश वासीयो को मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। गर्मीयों की शुरुआत के बीच अब फिर से भारत मौसम विभाग ने कई राज्यों में बारिश की संभावना जताई है। मोसम विभाग ने 10 राज्यों में बारिश का अनुमान जताया है। मोसम विभाग ने पांच राज्यों राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और गुजरात में आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है। पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू कश्मीर में बर्फबारी जारी रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली और एनसीआर में भी मौसम बदल सकता है।

    मौसम विभाग ने राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और गुजरात में आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है। साथ ही यह भी बताया है कि जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, अंडमान-निकोबार, सिक्किम और मेघालय में छिटपुट बारिश जारी रह सकती है। पिछले कुछ दिनों से यहां बारिश हो रही है।

    मौसम विभाग का कहना है कि जिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में अधिकतम तापमान 28 से 32 डिग्री तक रहने की संभावना है।